
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। जनपद पंचायत मानपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत लखनऊटी के ग्राम उरदना में संचालित शासकीय माध्यमिक विद्यालय इन दिनों बदहाली का शिकार है। विद्यालय भवन की जर्जर हालत से यहां पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भारी चिंता है।
छत और चादरें जर्जर
विद्यालय की छत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। छत पर लगी चादरें कई जगह से टूटी-फूटी हैं और भवन का ऊपरी हिस्सा भी क्षतिग्रस्त है। बारिश के मौसम में पानी टपकने और छत गिरने के डर से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी स्थिति में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वायरल तस्वीरें खुद भवन की हकीकत बयां कर रही हैं।
विभाग की लापरवाही पर सवाल/ग्रामीणों ने की मांग
सवाल उठ रहा है कि जिम्मेदार शिक्षा विभाग ने अब तक मरम्मत या सुधार के लिए कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया।ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय का तत्काल निरीक्षण कराया जाए। यदि भवन मरम्मत योग्य है तो शीघ्र मरम्मत कराई जाए, अन्यथा नवीन भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा मिल सके। अब ग्रामीण जिम्मेदार अधिकारियों के निरीक्षण का इंतजार कर रहे हैं।
जनपद पंचायत मानपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत लखनऊटी के ग्राम उरदना में शासकीय माध्यमिक विद्यालय की हालत बेहद दयनीय है। जैसा कि तस्वीर में साफ दिख रहा है, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय उरदना की छत पूरी तरह टूट चुकी है, चादरें उखड़ी पड़ी हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इसी जर्जर भवन में बच्चों को बैठाकर पढ़ाया जाता है। बारिश में छत से पानी टपकता है और कभी भी छत गिरने का खतरा बना हुआ है। GPS लोकेशन वाली इस तस्वीर ने शिक्षा विभाग की लापरवाही की पोल खोल दी है।
इस संदर्भ में अभिभावकों ने कलेक्टर उमरिया और जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि भवन का तत्काल निरीक्षण कर नया भवन स्वीकृत किया जाए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है। सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ