
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत 21 अगस्त 2026 को थाना गोहपारू अंतर्गत ग्राम खन्नौधी में पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा जनसुनवाई की गई। इस दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं एवं सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित प्रकरणों में मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही करते हुए निराकरण किया गया।
पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के संबंध में थाना प्रभारी गोहपारू को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन की शिकायतों पर संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्य़वाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ।
इस अवसर पर डीएसपी महिला अपराध प्रकोष्ठ श्रीमती शिवाली चतुर्वेदी, थाना प्रभारी गोहपारू एवं थाना प्रभारी जयसिंहनगर द्वारा जनसुनवाई में उपस्थित नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में सहयोग प्रदान किया गया।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ