DRMS NEWS

DRMS NEWS

वार्ड क्रमांक 1 स्थित ग्राम सेमरा में आबादी के बीच घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया) नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 1 स्थित ग्राम सेमरा में गुरुवार रात करीब 10:30 बजे आबादी के बीच मगरमच्छ घुस जाने की सूचना और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा।

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बड़ी सूझबूझ और सावधानी के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया। फेंसिंग जाली की मदद से पहले मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से कवर किया गया। इसके बाद उसे सावधानीपूर्वक वाहन में डालकर बल्हौड़ स्थित सोन नदी ले जाया गया, जहां उसे सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।

रेस्क्यू अभियान में वन परिक्षेत्र अधिकारी मानपुर अंकित सोनी, सुनील ठाकुर, विक्रम सिकरवार,राजीव रंजन वर्मा, प्रदीप सिंह, अरुण प्रजापति, पप्पू वर्मा, ओम प्रकाश सिंह, नागेश्वर सिंह सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

सुरक्षा उपकरणों की कमी बनी चिंता का विषय

रेस्क्यू के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा, लेकिन अभियान के दौरान पर्याप्त सुरक्षा मानक उपकरण नजर नहीं आने से विभागीय व्यवस्थाओं पर सवाल भी उठते हैं। मगरमच्छ जैसे खतरनाक वन्यजीव का रेस्क्यू बेहद जोखिम भरा कार्य है। ऐसे में रेस्क्यू टीम के पास आवश्यक सुरक्षा उपकरण होना कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

वनकर्मियों ने जोखिम उठाकर मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास तक पहुंचाया। हालांकि, भविष्य में इस तरह के अभियानों के लिए वन विभाग के पास पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध हों, इस दिशा में वरिष्ठ अधिकारियों को ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि वन्यजीवों के साथ-साथ रेस्क्यू टीम की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ