https://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन मंगलवार 23 फरवरी 2021
वीरेन्द्र प्रताप सिंह
पोड़की(अमरकंटक अनूपपुर)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में तृतीय दीक्षांत समारोह (आनलाइन) का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रमेश पोखरियाल ’निशंक’ शिक्षा मंत्री भारत सरकार विशिष्ट अतिथि प्रो. डी.पी. सिंह अध्यक्ष, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली थे।
तृतीय दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रमेश पोखरियाल ’निशंक’ ने अपने दीक्षांत उद्बोधन में कहा कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना का उद्देश्य जनजातीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अवसर प्रदान कर, उन्हें देश के विकास से जोड़ना तथा उनकी कला व संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन करना है।
मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (https://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
उन्होंने दीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन किसी भी संस्थान एवं वहां शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों हेतु गौरव का दिन होता है।
यह दिन जीवन एवं कर्म पथ पर आगे बढ़ने का प्रस्थान बिंदु भी होता है। आप आत्मनिर्भर भारत जो कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है, के कारण और कारक दोनों हैं।
आपके ही द्वारा भारत ज्ञान, विज्ञान, अनुसंधान, नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़कर वैश्विक फलक पर सशक्त भारत के रूप में स्थापित होगा।
शिक्षा के माध्यम से जनजातीय कला संस्कृति, भाषा, ज्ञान, विज्ञान को लोकल से ग्लोबल भारत बनाने की दिशा में विश्वविद्यालय एवं यहां के शिक्षक महती भूमिका का निर्वहन कर रहें हैं।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
स्थानीय वनोपज को तकनीकी माध्यम के द्वारा प्रचारित एवं विपणन हेतु विश्वविद्यालय निरंतर प्रयत्नशील है। जिससे यहां के जनजातीय समुदाय का विकास हो रहा है और समग्र विकास की संकल्पना साकार हो रही है।
उन्होंने बिरसा मुंडा जी को याद करते हुए कहा कि वे कहते हैं कि ’देश प्रेम की ललक एक दैवीय वरदान है, जो मनुष्य को उत्सर्ग के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा स्थानीय निवासियों के विकास हेतु किए जा रहे विभिन्न कार्यों जैसे गांवों को गोद लेकर विकसित करना, जीविका उपार्जन केंद्र व नवाचार केंद्र के कार्यों, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन हेतु किए जा रहे कार्यों आदि की सराहना की।
उन्होंने विश्वविद्यालय में चिकित्सालय एवं चिकित्सा विज्ञान संकाय से सम्बद्ध नवाचार एवं रोजगार परक शिक्षा के अवसरों की वृद्धि के लिए घोषणाएं की।
विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रो. डी.पी. सिंह ने तृतीय दीक्षांत समारोह पर सदन को संबोधित करते हुए कहा कि आज ज्ञान, विज्ञान, अनुसंधान के जिस उद्देश्य से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना का संकल्प लिया गया था, वह पूरा होता हुआ दिख रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का कार्य होता है। विश्वविद्यालय की युवा शक्ति सद्मार्ग और मूल्यपरक शिक्षा व आचरण द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 को सफल बनाकर भारत को वैश्विक फलक पर गौरवान्वित करने में सफल हो, यही मेरी शुभकामनाएं हैं।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
स्वागत भाषण में कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि वर्ष 2007 में स्थापित है विश्वविद्यालय ज्ञान, विज्ञान, अनुसंधान एवं सामाजिक सांस्कृतिक क्षेत्र में अपने योग्य शिक्षकों कर्मठ कर्मचारियों एवं ऊर्जावान विद्यार्थियों के कारण राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विदित है।
3582 दीक्षार्थियों को दीक्षा दी गई।
संप्रति विश्वविद्यालय के 12 संकायों के अंतर्गत 32 विभाग कार्य कर रहे हैं। जिनमें 29 स्नातक 35 स्नातकोत्तर और 31 पीएचडी कार्यक्रम चलाए जाते हैं।
विश्वविद्यालय की विशिष्टता का आकलन इस तथ्य के आधार पर किया जा सकता है कि इसके कुल छात्रों की संख्या का 72ः समाज के कमजोर वर्ग से आता है। उनमें अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों की संख्या 30ः अनुसूचित जाति की 15ः अन्य पिछड़े वर्गों की 10ः तथा आर्थिक दृष्टि से पिछड़े वर्ग की संख्या 01ः है।
विश्वविद्यालय में सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों की कुल संख्या 28 है। विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या लड़कियों की शिक्षा के बढ़ते अनुपात को दर्शाती है। इस समय विश्वविद्यालय में 42 लड़कियां शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
आज विश्वविद्यालय के 32 विभागों में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर परंपरागत पाठ्यक्रम के साथ-साथ विश्वविद्यालय व्यवसायिक पाठ्यक्रमों को भी प्रोत्साहन दे रहा है। इसमें सामाजिक कार्य, व्यवसाय प्रबंधन, पर्यटन, फोटोग्राफी, कंप्यूटर आदि प्रमुख हैं और सेवा योग्य कौशल विकास के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने की क्षमता में युक्त हैं।
अजीविका केंद्रित पाठ्यक्रमों में बी.एड., बी. फार्मा., डी. फार्मा., बी.वाक. भी चलाए जा रहे हैं। इनके साथ विज्ञान संकाय, योग विभाग, और सामाजिक कार्य विभाग भी इस क्षेत्र के अनुरूप कार्य कर रहे हैं और उत्कृष्ट परिणाम दे रहे है।
विश्वविद्यालय का यह सतत प्रयास है कि वह समाज के वंचित और पिछड़े लोगों के प्रति सहृदय और संवेदनशील बनकर उनके हित के लिए कार्य करें। यह केवल ज्ञान और विवेक की शक्ति से ही संभव है।
इस क्षेत्र की भौगोलिक, जनजातीय तथा जैविक बहुलता को देखते हुए तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति में निहित इन प्रकरणों को महत्व देने की दृष्टि के अंतर्गत विश्वविद्यालय अपने शिक्षण एवं शोध के माध्यम से पूरे क्षेत्र के उस ज्ञान और कौशल को संरक्षित और प्रचारित करने के लिए कटिबद्ध है, जो आदिवासी संस्कृति, परंपरा और जीवन शैली मेें सन्निहित है।
इस शुभ अवसर पर विभिन्न विषयों के योग्य विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाती है, ताकि वे अपने ज्ञान एवं विवेक का उपयोग एक नए समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए कर सकें।
इस अवसर पर इन सभी उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों के माता-पिता और अभिभावकों को मै बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।
209 दीक्षार्थियों को स्वर्ण पदक दिए गए
विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली उपाधि प्रत्येक अकादमिक वर्ष में विद्यार्थियों की उपलब्धियों के आधार पर मूल्यांकन के पश्चात प्रदान किया जाता है। इसी मूल्यांकन के आधार पर विश्वविद्यालय द्वारा कई प्रकार की उपाधियां दी जाती है।
विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक, कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुलपति स्वर्ण पदक, श्रीमती उषा स्मृति स्वर्ण पदक, श्रीमती गिरिराज किशोरी अग्रवाल स्मृति स्वर्ण पदक और बिसाहु दास महंत स्वर्ण पदक विषयवार सर्वोत्तम उपलब्धि के आधार पर प्रदान की जाती है।
वर्ष 2017 में स्नातक स्तर पर 25 और स्नातकोत्तर स्तर पर 21 स्वर्ण पदक दिया गया है जिसमें बीसीए की छात्रा अमिषा अग्रवाल को सबसे ज्यादा 4 स्वर्ण पदक मिले हैं तथा किशन लाल को दो स्वर्ण पदक मिले हैं वहीं स्नातकोत्तर की कम्प्यूटर साइंस की छात्रा सुरभी अग्रवाल को दो स्वर्ण पदक मिले हैं।
वर्ष 2018 में व्यावसायिक अध्ययन की छात्रा श्रुति सिंह बघेल को 4 स्वर्ण पदक और एकता अश्वनि को दो स्वर्ण पदक मिले है तथा स्नातकोत्तर की गणित की छात्रा ज्योतिमा शुक्ल को दो स्वर्ण पदक मिले है।
इस वर्ष कुल स्नातक स्तर पर 25 स्वर्ण और स्नातकोत्तर स्तर पर 25 स्वर्ण पदक दिया गया। वर्ष 2019 में स्नातक में 25 स्वर्ण पदक और स्नातकोत्तर में 27 स्वर्ण पदक दिया गया।
जिसमें स्नातक की निशिका विशनानी ने विश्वविद्यालय द्वारा दिए जाने वाले सभी 5 स्वर्ण पदक प्राप्त की। जबकि एमसीए की छात्रा विन्नी अग्रवाल को दो स्वर्ण पदक मिले।
वर्ष 2020 में स्नातक स्तर पर 27 और स्नातकोत्तर स्तर पर 29 स्वर्ण पदक दिया गया, जिसमें सविता धुर्वे को दो स्वर्ण पदक तथा फार्मेसी की शालिनि शुक्ल को चार स्वर्ण पदक मिले हैं और स्नातकोत्तर में गणित की छात्रा प्रतिभा त्रिपाठी को स्नातकोत्तर का दोनों स्वर्ण पदक प्राप्त हुए।
स्वर्ण पदकों में लड़कियों ने मारी बाजी
विश्वविद्यालय की उपलब्धि के आधार पर यह देखा जा सकता है कि इसमें देश की बेटियों ने सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक हासिल कर यह साबित कर दिया है कि उन्हें मौका मिले तो इस वनांचल की बेटियां भी सबसे ज्यादा देश की तरक्की में अपना योगदान दे सकती हैं। इस तरह बेटियों की उन्नति निश्चय ही ’’ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी को प्रगति पथ पर आगे बढ़ाओ’’ को सार्थकता प्रदान करती है।
कार्यक्रम का शुभारंभ वाग्देवी सरस्वती पूजन से हुआ इसके पश्चात पं. हरिराम पांडे द्वारा स्वस्ति वाचन किया गया।
प्रो. मुकुल ईश्वरलाल शाह कुलाधिपति ने दीक्षांत समारोह की औपचारिक घोषणा की तत्पश्चात संबंधित संकायाध्यक्षों ने दीक्षार्थियों को दीक्षा हेतु प्रस्तुत किया।
दीक्षांत स्मारिका एवं पुस्तक का हुआ विमोचन
इस अवसर पर दीक्षांत स्मारिका एवं विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा लिखित पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ. हरित मीणा, ने एवं आभार कुल सचिव पी. सिलुवैनाथन ने किया ।
दीक्षांत कार्यक्रम में सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह शहडोल मध्य प्रदेश, सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, कोरबा छत्तीसगढ, विधायक फुंदे लाल मार्को पुष्पराजगढ़, कुलाधिपति मुकुल ईश्वरलाल शाह, डा. मनीषा शर्मा जनसंपर्क अधिकारी (प्र.), कार्य परिषद विश्वविद्यालय कोर्ट तथा विश्वविद्यालय परिषद के सदस्यगण संकाय अध्यक्ष गण विभागाध्यक्ष गण प्रशासनिक अधिकारी एवं शैक्षणिक एवं कर्मचारियों के साथ आनलाइन माध्यम से जुड़े स्वर्ण पदक तथा उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के परिवार जन उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
नगरपालिका कर्मचारियों ने घर घर जाकर किया ग्रह भेंट,स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 थीम के अनुसार ग्रीन सिटी में अलग अलग करके कचरा देने की दी गई समझाइश
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित कुमार तिवारी के निर्देशन में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 स्वच्छता संकल्पदेश का हर रविवार विशेष तृतीय रविवार को हम हैं तैयार थीम के अनुसार ग्रीन सिटी वार्ड नंबर 28 में नगर पालिका के कर्मचारियों के द्वारा ग्रह भेंट कर, घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग करके कचरा गाड़ी में नियम अनुसार डालने के लिए समझाइश दी गई।
इसके साथ साथ आवासीय कालोनी के लोगों को बताया गया कि दुकान, प्रतिष्ठान, होटल ही नहीं अब आवासीय इलाकों में हर घर में डस्टबिन रखना अनिवार्य होगा। डस्टबिन नहीं रखने एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने पर जुर्माना किया जावेगा
इसके साथ साथ घरों में रहने वाले परिवार डस्टबीनों में कचरा अलग अलग रखेंगे, उन कचरों को डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाले वाहन में डालने के लिए कहा गया
इसी कार्यक्रम के अंतर्गत आवासीय महिलाओं कचरे को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया गया जिसमें, हरा डस्टबिन में गीला कचरा, जिसमें रसोई का कचरा, फल के छिलके, सड़े फल, सब्जी, बचा भोजन, अंडे के छिलके आदि को डालना है और नीला डस्टबिन में प्लास्टिक, बोतलें, कागज कप, प्लेट, पैकेट अखबार, डिब्बे, बॉक्स, आदि आदि को डालना है।
इसके अलावा बेकार कचरों की श्रेणी में आने वाले डायपर, सेनिटरी नैपकिन, पटि्टयां, टिशू पेपर, मास्क को पीले कलर के डब्बे में रखना है।
इसी तरह ट्यूब लाइट, बल्ब, पुराना बिजली के उपकरण आदि को काले रंग के कचरा वाले डस्टबिन में रखने की अपील की गई
इस कार्यक्रम में नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक मोतीलाल सिंह,स्वच्छता निरीक्षक अनिल महोबिया ,राम लखन सिंह, प्रकाश गुप्ता, डलेस शाह ,भगवान दास, राजेंद्र चौहान, आर के श्रीवास्तव, ओम प्रकाश चौधरी ,महेश साहू भोला सिंह, भूपेश कोहरे आदि नगर पालिका कर्मचारी एवं ग्रीन सिटी कालोनी के लोग मौजूद रहे।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए https://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉
https://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी https://www.drmsnewss.online
से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉https://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । https://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। https://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, https://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए https://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी https://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। https://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। https://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉
prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
============================================
0 टिप्पणियाँ