
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। जिले के पनपथा टाइगर रिजर्व अंतर्गत ग्राम कुदरी में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई एक महिला को बाघ ने अपना शिकार बना लिया। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है।
अभी अभी समाजिक कार्यकर्ता मनोज श्रीवास्तव से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुदरी निवासी ममता यादव पति पप्पू यादव उम्र लगभग 30 वर्ष शनिवार सुबह अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई थीं। इसी दौरान जंगल के भीतर अचानक एक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमला इतना तेज था कि महिला को संभलने तक का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद साथ गए ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण किसी तरह जान बचाकर गांव पहुंचे और घटना की सूचना वन विभाग एवं पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया। अधिकारियों द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पनपथा टाइगर रिजर्व एवं आसपास के जंगलों में लगातार बाघों की गतिविधियां बढ़ रही हैं। कई बार ग्रामीणों ने वन विभाग को जंगल किनारे बाघों की मौजूदगी की जानकारी भी दी थी, लेकिन लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम नहीं किए गए। तेंदूपत्ता सीजन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण रोजाना जंगलों में जाते हैं, जिससे मानव और वन्यजीव संघर्ष का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
घटना के बाद कुदरी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने मृतक महिला के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि वन विभाग को जंगल जाने वाले ग्रामीणों के लिए विशेष निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
फिलहाल वन विभाग द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर बाघ की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा मृतक महिला के परिजनों को नियमानुसार सहायता दिए जाने की बात कही जा रही है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ