DRMS NEWS

DRMS NEWS

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा की पूजा अर्चना की, प्रदेश के नागरिकों की सुख समृद्धि की कामना की

************************************************************

https://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  मंगलवार  18 फरवरी  2021

************************************************************

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 18 फरवरी 2021 को पवित्र नगरी अमरकंटक में माई की बगिया में सपत्निक मां नर्मदा की पूजा अर्चना की और प्रदेश के नागरिकों की सुख समृद्धि और प्रगति की कामना करते हुए मां नर्मदा से प्रदेश के नागरिकों के लिए दुआएं मांगी। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने माई की बगिया मंदिर प्रांगण का निरीक्षण किया तथा पुजारियों से मंदिर मां नर्मदा के उद्गम के संबंध में जानकारी ली और मंदिर प्रांगण में लगे गुलवकाबली के फूलों के पौधों के संबंध में मंदिर के पुजारियों से जानकारी ली।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (https://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

   मुख्यमंत्री ने बड़वानी जिले से आए नर्मदा परिक्रमा यात्रियों से चर्चा की तथा उनकी कुशलछेम पूछी। इस अवसर पर नर्मदा परिक्रमा यात्रियों ने मुख्यमंत्री को समक्ष पाकर अभीभूत होकर नर्मदा महोत्सव शुभकामनाएं दी। 

          ************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

मुख्यमंत्री का जनप्रतिनिधियों  ने किया स्वागत

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। अनूपपुर जिले के इंदिरा गांधी अनुसूचित जनजाति विश्वविद्यालय के हेलीपैड में "नर्मदा महोत्सव" कार्यक्रम में शामिल होने हेतु 18 फरवरी 2021 को पहुंचे  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, अपर आयुक्त शहडोल संभाग अमर सिंह बघेल, कलेक्टर अनूपपुर चंद्रमोहन ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

          ************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************ 

मुख्यमंत्री ने अमरकंटक में गायत्री और सावित्री सरोवरों का किया निरीक्षण, सरोवरों को अतिक्रमण मुक्त करने व नर्मदा उद्गम स्थल का मानसून पूर्व गहरीकरण करने के दिए निर्देश

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 18 फरवरी 2021 को पवित्र अमरकंटक नगरी के गायत्री और सावित्री सरोवरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने गायत्री एवं सावित्री सरवरों सहित अमरकंटक क्षेत्र के अन्य सरोवरों को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश मौके पर उपस्थित कलेक्टर को दिए। 

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अमरकंटक क्षेत्र के सभी तालाब को अतिक्रमण मुक्त किया जाए एवं स्वच्छ तथा सुंदर बनाने व तालाबों का गहरीकरण करने के भी निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने नर्मदा नदी के उद्गम स्थल में गाद निकालने का कार्य मानसून से पहले कराए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि नर्मदा नदी के उद्गम स्थल स्वच्छ और सुंदर होना चाहिए और उद्गम स्थल में जल स्रोतों का स्वच्छ फुटन होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा का प्राचीन स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के प्रयास तेजी से किया जाए। मुख्यमंत्री ने अमरकंटक नगर में अवैध रूप से बनाए गए होटलों की जानकारी भी कलेक्टर से तलब की।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की अमरकंटक क्षेत्र में वृहद पौध रोपण किया जाए। पौध रोपण में साल के वृक्षो को प्राथमिकता दी जाए। 

मुख्यमंत्री ने अमरकंटक क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के भी निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर कलेक्टर अनूपपुर चंद्र मोहन ठाकुर ने मुख्यमंत्री को नर्मदा नदी के सौंदर्य करण और जीर्णोद्धार के लिए की जा रही कार्यवाही की प्रगति की जानकारी दी।

          ************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान  ने माँ नर्मदा 

जन्मोत्सव में पुस्तक "she the celebration narmada" का विमोचन भी किया।                               

                   ************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

माँ नर्मदा जन्मोत्सव में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने साधु-संतों का शाल-श्रीफल से किया सम्मान 

शहडोल/अनूपपुर वीरेन्द्र प्रताप सिंह। पवित्र नगरी अमरकंटक में तीन दिवसीय माँ नर्मदा जन्मोत्सव 2021 का प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ कर साधु-संतों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया। 

सम्मानित होने वाले साधु-संतों में महामृत्युंजय आश्रम अमरकंटक के श्री हरिहरानंद जी, कल्याण सेवा आश्रम अमरकंटक के श्री बाबा महाराज जी, माई की बगिया अमरकंटक के श्री विश्‍व प्रेमानंद जी महाराज(मोहन महाराज जी), आश्रम/चमन ऋषि गुफा अमरकंटक के श्री रामानंदाचार्य स्वामी मौली सरकार, दुर्गा मंदिर जालेष्वर धाम अमरकंटक के श्री ब्रम्हगिरि जी महाराज, शान्ति कुटीर आश्रम अमरकंटक के श्री रामभूषण दास जी महाराज, गीता स्वाध्यायी आश्रम अमरकंटक के श्री नर्मदानंद जी महाराज, आरंडी आश्रम अमरकंटक के श्री केदारनाथ जी महाराज, मारकंडे आश्रम अमरकंटक के श्री महामण्डलेश्‍वर श्री रामकृष्ण परमहंस तथा तुरी आश्रम माई की बगिया अमरकंटक के श्री महेश चैतन्य जी शामिल रहे। 

    ************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************ 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की माँ नर्मदा की आरती

शहडोल/अनूपपुर वीरेन्द्र प्रताप सिंह। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने जनप्रतिनिधियों आमजनों सहित नर्मदा मंदिर में माँ नर्मदा की आरती की। तत्पश्चात माँ नर्मदा के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया, जिसमें अमरकंटक के पर्यटन स्थलों की भी जानकारी दी गयी है। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं एवं आम लोगों का आव्हान किया कि हम संकल्प लें कि नर्मदा में गंदगी नहीं जाने देंगे। आपने वृक्षारोपण की महत्ता प्रतिपादित करते हुए कहा कि मैं साल भर रोजाना एक पौधा लगाऊंगा। आप भी साल में एक पौधा अवश्‍य लगाएं।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

परिवहन की चाक-चौबंद व्यवस्था दुरूस्त करने कलेक्टर ने बस स्टैण्ड का किया औचक निरीक्षण और

8 बसों के लाइसेंस निरस्त कर 9 हजार रूपये का लगाया जुर्माना 

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य एवं जिला परिवहन अधिकारी आशुतोष भदौरिया के साथ परिवहन की चाक चैबंद व्यवस्था बनाने के उददेश्य से राजीव गांधी बस अड्डा शहडोल में यात्री बसों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बसों में ड्राइवर एवं कन्डेक्टर ड्रेस में रहे साथ ही उनका नेम प्लेट भी होना चाहिए, बसों में किराया सूची, बस परमिट के साथ-साथ फायर सुरक्षा उपकरण एवं मेडिकल किट आवश्यक रूप से रखे जाए। 

कलेक्टर ने बसो में आपातकालीन गेट व्यवस्था रखने के साथ-साथ गाड़ी में जितने सवारियों की सीट है उतने ही सवारी बैठाएं जाए यह सुनिश्चित करने के निर्देश जिला परिवहन अधिकारी को देते हुए कहा कि, जिले के सभी बस संचालकों की बैठक लेकर शासन के मापदण्डों एवं दिशा-निर्देशों का पालन कराना सुनिश्चित करे। 

कलेक्टर ने बसों के अंदर स्वयं जाकर इमरजेंसी गेट  व्यवस्था, मेडिकल किट व्यवस्था, फायर सुरक्षा व्यवस्था आदि  का अवलोकन किया एवं निर्देश दिए कि सभी निर्धारित मापदण्डो के साथ-साथ यह सुनिश्चित किया जाए कि, इमरजेंसी गेट के पास अतिरिक्त सीट न रखी जाए और फायर सुरक्षा उपकरण एक्सपायरी न रखा जाए। 

   18 फरवरी 2021 को  कलेक्टर ने बस नं. एमपी-18 पी 0755, एमपी-10 टी 0401, एमपी-18 पी 0130, सीजी-10 जी- 2266, एमपी-18 पी 0556, एमपी-18 पी 2007, एमपी -18 पी 6401, एमपी-18 पी 2234, एमपी-18 पी 0270, एमपी-180-0318, एमपी-18  पी 1048 आदि बसो का स्वय  निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, निर्धारित मापदण्डो का पालन न करने तथा बसो की जर्जर अवस्था पाये जाने पर 08 बसो का परिवहन लाईसेंस निरस्त करने निर्देश जिला परिवहन अधिकारी को दिए। 

निरीक्षण के दौरान 03 वाहनो पर 9 हजार रूपये का  जुर्माना किया गया जिसमें 1 हजार रूपये यातायात पुलिस द्वारा तथा 8 हजार रूपये जिला परिवहन अधिकारी द्वारा  जुर्माना वसूल किया गया। 

मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी द्वारा भी बस स्टेण्ड में अनावश्यक रूप से खड़ी बसों एवं गंदगी पर 200 रूपये प्रति वर्ष के मान से लगभग 2300 रूपये जुर्माना वसूला गया। 

कलेक्टर डाॅ. सतेन्द्र सिंह द्वारा रीवा रोड़ में भी परिवहन व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओ को  दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि, ड्राइवर एवं कन्डेक्टर अपने डियूटी के दौरान नशा आदि न करे साथ ही बस संचालक ड्राइवर एवं कन्डेक्टर का पुलिस वैरीफिकेशन कराना भी सुनिश्चित करे जिससे यह सुनिश्चित किया जाए कि ड्राइवर एवं कन्डेक्टर आपराधिक प्रवृत्ति का न हो। 

कलेक्टर ने  कहा कि गाड़ी को खड़ी रखने के लिए बाणगंगा मैदान में स्थान नियत किया गया है। सभी बस संचालक यह सुनिश्चित करे कि बस स्टेण्ड में अनावश्यक रूप से बसो को न खड़ी रखे और नियत स्थान पर ही बसों को खड़ी रखना सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने समझाईस देते हुए कहा कि, परिवहन व्यवस्था चाक-चौबंद रखना हम सब की जिम्मेदारी है इसके लिए शासन के निर्धारित मापदण्डों का पालन किया जाए तथा बसों के गति को भी नियंत्रित रखकर बस चलाई जाए। जिससे ड्राइवर एवं कंडेक्टर अपनी सुरक्षा के साथ-साथ यात्रियों के जान-माल की भी सुरक्षा रख सके और यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य स्थान तक पहुंचा सके।

    कलेक्टर ने नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी को निर्देशित किया कि बस स्टेण्ड में साफ-सफाई एवं स्वच्छता सुनिश्चित कराने के साथ-साथ बस स्टेण्ड में यात्रियों के बैठने के लिए सीमेन्ट की कुर्सियां भी लगवाएं जिससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक व्ही.डी. पाण्डेय सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के आवेदन 30 अप्रैल तक 

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जानकारी दी है कि पूर्व सैनिकों एवं  स्व. सैनिकों की पत्नियों के बच्चों को प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2020-21 हेतु आवेदन पत्र जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में 30 अप्रैल 2021 तक जमा कर सकते हैं एवं जिन पूर्व सैनिक एवं स्व. सैनिकों की पत्नियों के बच्चे कक्षा बारहवीं में 60 प्रतिशत से ज्यादा के साथ पास होने के पश्चात निर्धारित व्यावसायिक कोर्स पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अध्ययनरत है वह छात्रवृत्ति योजना के पात्र होंगे। 

अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय शहडोल एवं केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट www.KSB.Gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से एक लाख रूपये आर्थिक 

सहायता राशि स्वीकृत

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से श्रीमती मुडी बाई पाल निवासी ग्राम बसही तहसील जयसिंहनगर जिला शहडोल को उपचार हेतु 20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

इसी प्रकार मोहम्मद मकसूद वार्ड नं. 17 मुल्ला कबाडी के पीछे बलपुरवा तहसील सोहागपुर शहडोल को उपचार हेतु 80 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

सहायक संचालक किसान कल्याण परीक्षा के आयोजन हेतु 2 अतिरिक्त वीक्षक की लगाई गई डियूटी

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास परीक्षा 2019 को 28 फरवरी 2021 को एक सत्र में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आनलाईन पद्वति से आयोजित होने वाली परीक्षा हेतु दो अतिरिक्त वीक्षक श्रीमती सुरेखा गुप्ता एवं आरके राय शासकीय म.ल.बा. कन्या उ.मा.वि. शहडोल की डियूटी राजीव गांधी इंन्स्टीटयूट आॅफ कम्प्यूटर काॅलेज शहडोल में लगाई गई है।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

सांसद की अनुशंसा पर जनसम्पर्क मद से 8 समूहों को 75 हजार रूपये की स्वीकृत जारी

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह।शहडोल संसदीय क्षेत्र  के सीधी विधानसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीति पाठक की अनुशंसा पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने जनसम्पर्क मद से 8 समूहों को 75 हजार रूपये की स्वीकृत जारी की है। 

जानकारी के मुताबिक शारदा धाम घाटी डोंगरी वनचाचर ज.प. जयसिंहनगर को वादय यंत्र सामग्री क्रय हेतु, मां शारदा स्व सहायता समूह गिरूई जनपद पंचायत जयसिंहनगर को बर्तन क्रय करने हेतु, राम मंदिर निर्माण अखेटपुर जनपद पंचायत ब्यौहारी को वादय यंत्र सामग्री क्रय हेतु, अधिवक्ता संघ ब्यौहारी को फर्नीचर क्रय हेतु, वर्षा स्व सहायता समूह नगनौडी को बर्तन क्रय करने हेतु 10-10 हजार रूपये, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बासा जनपद पंचायत जयसिंहनगर एवं मुंबा देवी जन कल्याण समिति भमरहा-01 जनपद पंचायत ब्यौहारी को फर्नीचर क्रय हेतु 5-5 हजार रूपये एवं हेड मास्टर आर्यन पब्लिक स्कूल सीधी जयसिंह नगर को फर्नीचर क्रय हेतु 15000 रूपये की राशि स्वीकृत की है।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए https://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉

https://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी https://www.drmsnewss.online  

से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉https://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । https://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। https://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, https://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए https://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी https://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। https://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। https://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉

prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

============================================

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ