http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन मंगलवार 22 अप्रैल 2021
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने हेतु जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक की बैठक कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी की उपस्थित में हुई।
बैठक में कलेक्टर ने जिले में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के संबंध में बताते हुए कहा कि मेडिकल कालेज में आईसीयू-2 की शुरूआत की जा रही है।
इसी प्रकार एसईसीएल धनपुरी में 85 बिस्तरीय कोविड केयर सेंटर, स्थानीय स्तर पर श्री राम अस्पताल 25 बिस्तरीय, श्याम केयर अस्पताल में 10 बिस्तरीय एवं देवांता अस्पताल में 25 बिस्तरीय कोविड केयर सेंटर संचालित किए गए है, इसके साथ-साथ रिलांयस द्वारा जैतपुर एवं स्थानीय पाण्डव नगर में स्थापित कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में 50 बिस्तरीय कोविड केयर सेंट भी शुरू किया जा रहा है।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
एक एयर स्प्रेशन यूनिट स्थापित की जा रही
बैठक में कलेक्टर ने अवगत कराया कि जिला अस्पताल में एयर स्प्रेशन यूनिट एवं मेडिकल कालेज में भी एक एयर स्प्रेशन यूनिट स्थापित की जा रही है, जिससे जिले में 200 सिलेण्डर प्रतिदिन भर सकेंगे और आक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेंगी।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब और अधिक कड़ाई की आवश्यता है, जिले में शनिवार एवं रविवार सम्पूर्ण लाकडाउन रहेगा।
शादी समारोह 25 से अधिक लोग शामिल नही होंगे
अब शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेंत्रों में लाक डाउन किया जा रहा है। जिले के पंचायत भवनों में कोविड मरीजों को क्वारन्टीन करने की व्यवस्था भी की गई है।
शादी समारोह 25 से अधिक लोग शामिल नही होंगे। साथ ही शादी समारोह में मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाना अनिवार्य है।
शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों के जहां पाॅजिटिव केस अधिक मिल रहे है वहां माइक्रों कन्टेनमेंट बनाएं जा रहे है।
इस दौरान केवल चिकित्सकीय सुविधा के लिए ही लोग निकले, अनावश्यक घर से बाहर न निकले, नही तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।
दवाईयों इंजेक्शनों आदि की काला
बाजारी करने पर होगी कार्यवाही
कलेक्टर ने कोरोना बीमारी में उपयोग में आने वाली रेमडीशिविर इन्जेक्शन की उपब्धता के बारे में प्रतिदिन जानकारी अपडेट के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर को दिए।
उन्होंने कहा कि कोरोना बीमारी में उपयोग आने वाली दवाईयों इंजेक्शनों आदि की काला बाजारी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ एनएसए की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
सब्जी एवं दूध विक्रेता 11.00 बजे तक फेरी करेंगे
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सब्जी एवं दूध विक्रेता 11.00 बजे तक नगर पालिका द्वारा आरक्षित वार्डो में घूम-घूम कर ही विक्रय कर सकेंगे।
व्यापारिक प्रतिष्ठान अपने प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रखें
इस लाॅकडाउन के अवधि के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठान अपने प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रखें। साथ ही बिना मास्क लगाएं घूमते पाए जाने पर व्यक्तियों को खुली जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में नगर पलिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर धर्मेन्द्र मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 एम.एस. सागर, सिविल सर्जन डाॅ0 जी.एस. परिहार, नगर पालिका अधिकारी शहडोल अमित तिवारी, भाजपा अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, सूर्यकांत मिश्रा, आजाद बहादुर सिंह, शान उल्ला खान, राजेश्वर उदानिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जागवानी, मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
होम आइसोलेशन के मरीजों को मोबाइल वैन द्वारा जांच एवं चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने टीमों का हुआ गठन
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्टर जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं मार्ग दर्शन में जिले में कोविड-19 महामारी नियंत्रण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के मद्देनजर शासन के निर्देशानुसार कोविड पॉजिटिव मरीजों को घर-घर सैंपलिंग करवाना होम आइसोलेट करवाना, मेडिकल किट का वितरण तथा अन्य आवश्यक मरीजों को संस्थागत कोविड अस्पताल में भर्ती करवाना, इस टीम का कार्य रहेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्रातः 9.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक टीम नंबर 1 जिसमें डॉ० रितु मिश्रा, आयुष चिकित्सा अधिकारी जिनका मोबाइल नंबर-8770391539 तथा कंपाउंडर रवि श्रीवास्तव वार्ड नंबर 1 से वार्ड नंबर 13 तक अपने ड्यूटी का निर्वहन करेंगे।
टीम नंबर 2 डॉ संगीता श्रीवास्तव कोविड आयुष चिकित्सक जिनका मोबाइल नंबर- 7000629494 एवं रवि शंकर कतिया वार्ड नंबर 14 से वार्ड नंबर 26 तक अपने ड्यूटी का निर्वहन करेंगे।
टीम नंबर-3 डॉ० किशोर सिंह आयुष चिकित्सा अधिकारी जिनका मोबाइल नंबर- 7748843882 एवं शिव लाल साकेत कंपाउंडर वार्ड नंबर 27 से वार्ड नंबर 39 तक अपने ड्यूटी का निर्वहन करेंगे।
इसी प्रकार सायं 5.00 से कार्य समाप्ति तक
टीम नंबर 4 डॉ० संदीप सिंह कोविड आयुष चिकित्सक जिनका मोबाइल नंबर-9407325128 तथा डॉ० उमेश चैकसे कोविड आयुष चिकित्सक जिनका मोबाइल नंबर-9644520836 वार्ड नंबर 1 से वार्ड नंबर 13 तक अपने ड्यूटी का निर्वहन करेंगे
टीम नंबर 5 डॉ दिलीप सिंह पवार आयुष चिकित्सा अधिकारी जिनका मोबाइल नंबर- 7974913858 एवं श्री दिनेश मिश्रा कंपाउंडर वार्ड नंबर 14 से वार्ड नंबर 25 तक अपने ड्यूटी का निर्वहन करेंगे।
टीम नंबर 6 डॉ० मनीष त्रिपाठी कोविड-19 आयुष चिकित्सक जिनका मोबाइल नंबर-9755411086 तथा सावित्री मिश्रा फार्मासिस्ट एनएचएम वार्ड नंबर 26 से वार्ड नंबर 39 तक सायं 5.00 से कार्य समाप्ति तक अपने ड्यूटी का निर्वहन करेंगे।
इसी प्रकार एमएमयू के अंतर्गत प्रातः 10.00 बजे से सायं 7.00 बजे तक
टीम नंबर एक डॉ० अंकित तिवारी कोविड दंत चिकित्सक जिनका मोबाइल नंबर-9039044268 एवं बृजेश यादव लैब टेक्नीशियन वार्ड नंबर 1 वार्ड नंबर 14 तक अपने ड्यूटी का निर्वहन करेंगे।
तीन नंबर दो डॉ० देवेंद्र पटेल कोविड आयुष चिकित्सक जिनका मोबाइल नंबर 7000629494 एवं कमलेंद्र पटेल लैब टेक्नीशियन वार्ड नंबर 15 से वार्ड नंबर 30 तक अपने ड्यूटी का निर्वहन करेंगे।
टीम नंबर तीन साहिन फातिमा स्टाफ नर्स जिनका मोबाइल नंबर-8770129417 एवं विजय कुमार दाहिया लैव टेक्नीशियन जिनका मोबाइल नंबर 9131961314, वार्ड नंबर 31 से वार्ड नंबर 39 तक अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे।
सभी टीम डॉ० बाई.के. पासवान जिनका मोबाइल नंबर 9826080368 एवं नोडल अधिकारी डॉ० पुनीत श्रीवास्तव जिनका मोबाइल नंबर-9755082344 के निर्देशन में कार्य करेंगे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
होम आइसोलेशन के मरीजों को घर-घर जांच एवं चिकित्सकीय प्रदान कर रही मोबाइल वैन
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। जिले के कोरोना महामारी निरंतर प्रसार को देखते हुए कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह द्वारा शहरी शहडोल के सभी वार्डो में संभावित कोरोना के मरीज जो होम आइसोलेशन में और किसी कारण वष अपना कोरोना टेस्ट फीवर क्लीनिक सेंटर में जाकर नही करा रहे है, उनके लिए होम आइसोलेशन में लेटे हुए भी मोबाइल वैन द्वारा रैट टेस्ट के द्वारा जाॅच एवं तत्काल परिणाम देकर उन्हें आवष्यक मेडिकल किट आदि घर पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है।
साथ ही आवश्यकतानुसार मरीज की स्थिति देखते हुए उन्हें संस्थागत कोविड केयर सेंटर में भर्ती भी कराया जा रहा है। यह मोबाइल वैन कोरोना महामारी संक्रमण नियंत्रण में मील का पत्थर साबित हो रही है।
इस मोबाइल वैन में आयुष चिकित्सक लैब टेक्निशियन आवश्यक मेडिकल किट एवं जांच किट उपलब्ध रहती है।
स्थानीय प्रोफेसर कालोनी निवासी डाॅ0 शिव कुमार दुबे जो कि चेन्नई से आंख का आपरेशन कराने गए थे, लौट कर कोरोना के लक्षण महसूस करने लगे, वे आपरेशन के बाद एवं डायविटीज के मरीज होने के कारण फीवर क्लीनिक सेंपलिंग के लिए नही जा पा रहे थे, तभी उनके मित्र दिलीप अग्रवाल ने शासन द्वारा प्राप्त करायी मोबाइल वैन के संबंध में जानकारी दी।
श्री दुबे ने दूरभाष क्रमांक-1075 पर अपनी व्यथा बतायी सूचना पाते ही मोबाइल वैन तत्काल उनके घर पहुंचकर उनके सेंपल का जांच कर पाजिटिव होने पर उन्हें मेडिकल किट देते हुए होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी।
यह मोबाइल वैन कोरोना से बचाव के बारे में भी सघन प्रचार-प्रसार कर रहा है, जिससे आम जन मानस शासन के प्रोटोकाल मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं सेनेटाइजेशन कर सकें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
संचालक स्वास्थ्य सेवाएं भोपाल द्वारा जिला अस्पताल के लिए 300 एलपीएम क्षमता वाले आक्सीजन प्लांट की प्रदान की गई स्वीकृत
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह के सतत प्रयासों से उप संचालक (एचआर) स्वास्थ्य संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा जिला चिकित्सालय शहडोल के लिए 300 एलपीएम क्षमता वाले व्ही.पी.एस.ए. आक्सीजन प्लांट अनुमनित लागत 29 लाख 70 हजार रूपये एवं गैस स्टोर टैंक एससीएडीए सिस्टम सहित रीमोट एंव आटोमेटिक चैंज ओवर अनुमनित लागत 3 लाख 75 हजार की स्वीकृत प्रदान करते हुए सीएसआईआर इण्डियन इंस्टियूट आफ पेट्रोलियम को कार्य आदेश दिया गया है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी में पुलिस प्रशासन हेतु कोरोना बचाव के लिए आवश्यक सामग्री क्रय हेतु 1 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृत
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। भारत सरकार सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग नई दिल्ली द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने श्रीमती रीति पाठक सांसद संसदीय क्षेत्र सीधी की अनुशंसा के आधार पर पुलिस प्रशासन ब्यौहारी हेतु कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु आवश्यक सामग्री मास्क, सेनेटाइजर इत्यादि के लिए 1 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृत प्रदान की है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
मेडिकल कालेज शहडोल के सौंदर्यीकरण के लिए शोभाकारी एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण
मेडिकल कालेज परिसर में वृहद स्तर पर होगा पौधरोपण
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा द्वारा चलाए जा रहे संवेदना अभियान के तहत मेडिकल कालेज शहडोल के सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छ और सुंदर वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से मेडिकल कालेज परिसर में शोभाकारी एवं फलदार वृक्ष लगाए जाएगे साथ ही बागवानी का विस्तार भी किया जाएगा।
फव्वारे लगाए जाएंगे तथा चिकित्सकों के रहवासी क्षेत्र में वृहद स्तर पर फलदार वृक्षों के पौधे लगाए जाएंगे, वहीं मेडिकल काॅलेज के सम्पूर्ण परिसर में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा।
कमिश्नर द्वारा इस संबंध में वन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियो को विशेष प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए है।
कमिश्नर ने बताया कि, मेडिकल कालेज परिसर में शोभाकारी और फलदार वृक्ष लगाने से मेडिकल कालेज में उपचार करने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर महौल मिलेगा।
सतत जल की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं
कमिश्नर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए है कि, मेडिकल कालेज में सतत जल की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि मेडिकल कालेज में किसी भी स्थिति में पानी की कमी नही होनी चाहिए।
कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए है कि, मेडिकल कालेज शहडोल सहित शहडोल संभाग सभी स्वास्थ्य केन्द्रों, उप स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विद्युत की सतत आपूर्ति सुनिश्चित कराएं।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कोविड महामारी नियंत्रण अधिक संक्रमित स्थानों में आईएलआई सर्वें के आदेश जारी
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कोविड-19 महामारी नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए कन्टेंटमेंट, कान्ट्रेक्सिंग, होम आइसोलेशन एवं वैक्सीनेशन के साथ-साथ उस स्थानों पर जहां कोरोना पाॅजीटिव मरीजो की संख्या अधिक है उन ग्राम पंचायतो एवं वार्डाें में आईएलआई सर्वें किया जाना है।
जारी आदेश में कहा गया है कि, जिस घर में कोविड पाजीटिव मरीज है उनका आईएलआई सर्वे तथा जिन घर में पाजीटिव मरीज नही है उनके 45 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियो का टीकाकरण किया जाना है।
आईएलआई सर्वें हेतु आशा कार्यकर्ता, आशा सहयोगी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका की डियूटी लगाते हुए एएनएम व उसके ऊपर के स्टाफ को वैक्सीनेशन कार्य के लिए लगाया जाए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी विकासखण्ड चिकित्सक अधिकारियो को निर्देशित किया है कि क्षेत्र के एसडीएम से सम्पर्क कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया कोविड-19 वैक्सीनेशन सत्र का अवलोकन
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एमएस सागर द्वारा आज भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बुढार ग्राम गिरवा, ग्राम रसमोहनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खन्नौधी में आयोजित कोविड-19 वैक्सीनेशन सत्र का निरीक्षण किया।
उन्होने निरीक्षण के दौरान आबर्जेवेशन कक्ष, टीकाकरण कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष सभी कक्षो का अवलोकन किया एवं टीकाकरण के पश्चात व्यक्तियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उन्हें समझाया कि, टीकाकरण के पश्चात भी शासन के प्रोटोकाल मास्क, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करे।
सीएमएचओ ने कोविड-19 से बचाव के पम्पलेट भी देने के निर्देश उपस्थित कार्यकर्ताओ को दिए।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
1452 मरीज अभी एक्टिव है, जो कोविड केयर सेंटर व होम आइसोलेशन में करा रहे चिकित्सकीय उपचार
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 1452 मरीज अभी एक्टिव है जो कोविड केयर सेंटर एवं होम आइसोलेशन में चिकित्सकीय उपचार कर रहे है।
होम आइसोलेशन मरीजों के निगरानी के लिए कोविड-19 सेंटर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल के कार्यालय में बनाया गया है, जिसमें चिकित्सक 24 घंटे ड्यूटी में रहकर दिन में दो बार आपसे बात करेंगे एवं आपको आवश्यक मेडिकल सुविधाएं देंगे।
होम आयसोलेशन के मरीज अपना सही संपर्क नंबर दे। आपके लिए मोबाइल चलित औषाधालय एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है, जो आपकी स्वास्थ सुविधाओं एवं आवश्यक सेवाये भी प्रदान करेगी।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
सीईओ जिला पंचायत एवं एसडीएम सोहागपुर ने मेडिकल काॅलेज की व्यवस्थाओ का लिया जाएजा
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा ने मेडिकल काॅलेज शहडोल में जाकर कोविड-19 महामारी से नियंत्रण एवं बचावं के संबंध में व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया तथा मेडिकल काॅलेज में उपलब्ध आक्सीजन सिलेण्डर एवं आक्सीजन सिंलेण्डर की आवश्यकता की भी जानकारी ली।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
मेडिकल कालेज में आई सी यू 2 की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने लिया जायजा, मेडिकल कालेज में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त कराने के दिए निर्देश
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने आज मेडिकल कॉलेज शहडोल के भ्रमण के दौरान मेडिकल कालेज आईसीयू 2 का अवलोकन किया।
आईसीयू 2 को तत्काल संचालित किया जाए
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि तत्काल जिला चिकित्सालय से वेंटीलेटर की व्यवस्था सुनिश्चित कर आईसीयू 2 को तत्काल संचालित किया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आईसीयू में जो मरीज ठीक-ठाक है, जिनका ऑक्सीजन अच्छे लेवल में है उन्हें स्टेप डाउन कर दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया जाए।
एक परिजन को रहने की अनुमति दी जाए
यह सुनिश्चित किया जाए कि मेडिकल कालेज में कोविड मरीज भर्ती किए जाएं तथा उनके साथ एक परिजन को रहने की अनुमति दी जाए तथा परिजन के पास आधार कार्ड तथा पूरा पता रहना आवश्यक है।
कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कहा कि नगर पालिका से पार्किंग में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध व्यवस्थाओ का जायजा लिया जिस पर कलेक्टर को अवगत कराया गया कि मेडिकल कॉलेज में 5 बोर की आवश्यकता है, जिसमें तीन बोर बंद है और मेडिकल कॉलेज में 3 लाख लीटर पानी की प्रतिदिन खपत रहती है।
इस पर कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री पीएचई को 2 बोर जिसमें एक हाइड्रेंन बोर कराने के निर्देश दिए तथा नगरपालिका अधिकारी को पानी के टैंकर मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध कराने के लिए कहा पानी के टैंकर से पानी मेडिकल कालेज के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में डाला जाएगा, जिससे पानी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।
कलेक्टर ने मेडिकल कालेज में आज की तारीख में भर्ती मरीज आक्सीजन की उपलब्धता तथा आक्सीजन की आवश्यकता का भी जायजा लिया।
इस अवसर पर डीन मेडिकल कॉलेज डॉ मिलिंद शिलारकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर धर्मेंद्र मिश्रा, खनिज अधिकारी सुश्री फरहत जहां मेडिकल कालेज के अधीक्षक डॉ नागेंद्र सिंह, डॉ अभिषेक गौर, डॉ आकाश रंजन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कोविड-19 के बचावं एवं रोकथाम हेतु आक्सीजन सिंलेण्डर कंसंट्रेटर क्रय हेतु प्रशासकीय स्वीकृत जारी
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कोविड-19 संक्रमण प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने जिला खनिज प्रतिष्ठान योजना डीएमएफ मद से कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं जिला चिकित्सालय उपचार हेतु मरीजो को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सिविल सर्जन सह मुख्य अधीक्षक एवं सचिव रोगी कल्याण समिति जिला चिकित्सालय शहडोल को उनके मांग पत्र के अनुसार मेडिकल आक्सीजन सिंलेण्डर जंबो डी टाइप 50 नग हेतु 7 लाख 50 हजार रूपये आक्सीजन कंसंट्रेटर 5 लीटर 5 नग कुल 03 लाख रूपये एवं आक्सीजन कंसंट्रेटर 10 लीटर कुल 05 लाख रूपये की प्रषासकीय स्वीकृत प्रदान की गई।
इस प्रकार कुल डीएमएफ मद से 15 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृत प्रदान करते हुए सिविल सर्जन को निर्देषित किया गया है कि उपकरण सामग्री क्रय मध्य प्रदेश भण्डार क्रय नियम एवं शासन द्वारा समय-समय जारी दिशा -निर्देशों के विहित प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।
क्रय किये गए उपकरण के गुणवत्ता की जांच विषेषज्ञो द्वारा कराकर उसका प्रमाण पत्र भी दिया जाना आवष्यक है। खरीदे गए उपकरण के रख रखाव की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय शहडोल की होगी, सामग्री का भौतिक सत्यापन कराकर स्टाक रजिस्टर में दर्ज कराया जाए।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कोविड-19 के बचाव एवं रोकथाम हेतु आक्सीजन सिंलेण्डर कंसंट्रेटर क्रय हेतु प्रशासकीय स्वीकृत जारी
शहडोल 22 अप्रैल 2021- कोविड-19 संक्रमण प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त राशि जो जिले को राहत राशि जो मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल को उपलब्ध कराई गई है। उसमें से कोविड-19 महामारी के प्रसार के करण उत्पन्न परिस्थितियों को राहत पहुंचाने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मांग पत्र के अनुसार मेडिकल आक्सीजन सिलेण्डर जंबो डी टाइप 50 नग हेतु 7 लाख 50 हजार रूपये आक्सीजन कंसंट्रेटर 5 लीटर 5 नग कुल 3 लाख रूपये एवं आक्सीजन कंसंट्रेटर 10 लीटर कुल 5 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृत प्रदान की गई।
इस प्रकार कुल डीएमएफ मद से 15 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृत प्रदान करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि उपकरण सामग्री क्रय मध्य प्रदेश भण्डार क्रय नियम एवं शासन द्वारा समय-समय जारी दिशा निर्देशों के विहित प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।
क्रय किये गए उपकरण के गुणवत्ता की जांच विषेषज्ञो द्वारा कराकर उसका प्रमाण पत्र भी जिला पंचायत शहडोल को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।
खरीदे गए उपकरण के रख रखाव की सम्पूर्ण जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल की होगी सामग्री का भौतिक सत्यापन कराकर स्टाक रजिस्टर में दर्ज कराया जाए।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कोरोना कर्फ्यू 01 मई की सुबह 06 बजे तक
डोर-टू-डोर सब्जी प्रातः 11 बजे तक
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ सतेन्द्र सिंह ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए संक्रमण की रोकथाम एवं बचावं संबंधी मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग भोपाल द्वारा जारी दिशा- निर्देश एवं आज 22 अप्रैल 2021 को जिला आपदा प्रबंधन समिति बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार मध्य प्रदेश दण्ड प्रक्रिया संहित 1973 की धारा 144 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रदत्त शक्तियो को प्रयोग करते हुए 23 अप्रैल प्रातः 06 बजे से 01 मई 2021 के प्रातः 06 बजे तक कोरोना कर्फ्यू का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार जिला शहडोल के समस्त नागरिक तथा ग्रामीण क्षेत्रों में दिनांक 23 अप्रैल 2021 प्रातः 6ः00 से दिनांक 1 मई 2021 की प्रातः 6ः00 बजे तक कोरोना कर्फ्यू एवं पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया जाता है।
इस कोरोना कर्फ्यू में किसी भी व्यक्ति को अपने घर से बाहर निकलने (मेडिकल को छोड़कर) अनुमति नहीं होगी।
जिला अंतर्गत आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की होम डिलीवरी अथवा घर-घर सुविधा के माध्यम से प्रातः 6ः00 बजे से प्रातः 11ः00 बजे तक के लिए संचालित किए जाएंगे प्रातः 11ः00 बजे के बाद किसी भी प्रकार के वस्तुओं सेवाओं मेडिकल को छोड़कर की गतिविधियों को अनुमति नहीं होगी।
समस्त दूध, सब्जी, फल विक्रेता होम डिलीवरी अथवा घर-घर सुविधा के माध्यम से प्रातः 6ः00 बजे से प्रातः 11ः00 बजे तक के लिए संचालित किए जा सकेंगे।
जिला अंतर्गत समस्त आटा चक्की निरंतर खोले जाने की अनुमति होगी, किंतु व्यक्ति प्रातः 6ः00 बजे से प्रातः 11ः00 बजे तक ही जा सकेंगे।
शादी समारोह में अधिकतम 25 व्यक्तियों एवं दाह संस्कार में अधिकतम 20 व्यक्तियों की अनुमति होगी, शादी समारोह के अलावा अन्य किसी कार्यक्रम की अनुमति नहीं होगी शादी समारोह कार्यक्रम की अनुमति संबंधी क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी उपखंड मजिस्ट्रेट राजस्व से प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
जिला अंतर्गत समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शनिवार एवं रविवार को कोरोना कर्फ्यू रहेगा इस अवधि में किसी भी व्यक्ति को (मेडिकल दूध विक्रेताओं को छोड़कर) घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी, केंद्र सरकार के ऐसे कार्यालय जो अत्यावश्यक सेवाएं प्रदान नहीं करते हैं, को यह सलाह दी जाती है कि वे 10 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ कार्यालय संचालित करें।
अति आवश्यक सेवाएं देने का कार्य करने वाले कार्यालयों को छोड़कर शेष कार्यालय 10 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ संचालित किए जाएंगे अत्यावश्यक सेवाओं में जिला कलेक्ट्रेट पुलिस आपदा प्रबंधन फायर स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा जेल राजस्व पेयजल आपूर्ति नागरिक प्रशासन ग्रामीण विकास विद्युत प्रदाय सार्वजनिक परिवहन, कोषालय आदि सम्मिलित हैं।
ऐसे कर्मचारी जो 10 प्रतिशत के बंधन के कारण कार्यालय नहीं आते हैं वे वर्क फार्म होम के माध्यम से कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे।
आटो में 2 व निजी वाहन में ड्राइवर सहित दो पैसेंजर
ऑटो ई रिक्शा में दो सवारी टैक्सी तथा निजी चार पहिया वाहनों में ड्राइवर तथा दो पैसेंजर को मास्क के साथ यात्रा करने की अनुमति होगी।
लोगों को एकत्रित होना पूर्णता वर्जित
सामाजिक राजनैतिक खेलकूद मनोरंजन शैक्षणिक सांस्कृतिक सार्वजनिक तथा धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए लोगों को एकत्रित होना पूर्णता वर्जित रहेगा।
गैस एजेंसी को केवल होम डिलीवरी
गैस एजेंसी या पूर्व की भांति घर-घर सुविधा के माध्यम से गैस सिलेंडर वितरण का कार्य कर सकेंगे गैस एजेंसी में पासधारी कार्यकर्ता के एजेंसी से घर एवं घर से एजेंसी जाने आने की अनुमति होगी किसी भी परिस्थिति में गैस गोदाम गैस एजेंसी से गैस सिलेंडर वितरण की अनुमति नहीं होगी।
जिले के अन्य राज्यों से आने पर सात दिवस का होम क्वॉरेंटाइन में रहना अनिवार्य
जिले के अन्य राज्यों विशेषता महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ तथा हरिद्वार कुंभ मेले से आने वाले समस्त नागरिक अपने आने की संबंधी सूचना स्थानीय प्रशासन को देते हुए सात दिवस का होम क्वॉरेंटाइन में रहना अनिवार्य होगा साथ ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में अपना प्राथमिक परीक्षण कराना अनिवार्य होगा परीक्षण उपरांत यदि कोविड-19 संबंधी लक्षण प्रतीत होते हैं तो संबंधित व्यक्ति को बिना कोविड-19 जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक होम क्वॉरेंटाइन रहना अनिवार्य होगा,
यदि किसी व्यक्ति को सर्दी खांसी बुखार सांस लेने में तकलीफ स्वाद ही आनंद महसूस नहीं होना दस्त उल्टी या शरीर में दर्द की शिकायत होने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 जांच कराना तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक होम क्वारेटाइन में रहना अनिवार्य होगा रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तथा होम आइसोलेशन हेतु अनुमति प्रदान किए जाने पर अनुमति की शर्तों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा, यदि किसी क्षेत्र में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की सघनता पाई जाती है तो उस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा तथा उक्त क्षेत्र के सभी व्यक्तियों को कंटेनमेंट जोन संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा, जिले में स्थापित ओपीएम अमलाई रिलायंस अल्ट्रा ट्रैक एसईसीएल कोल माइंस कार्य करने वाले कर्मचारी उक्त कर्फ्यू प्रतिबंध से कार्य अवधि (स्विफ्ट) मैं आवागमन हेतु मुक्त रहेंगे, किंतु वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए कोविड-19 के प्रोटोकाल से संबंधित समस्त नियमों का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। यह आदेश 22 अप्रैल 2021 से तत्काल प्रभाव शील होगा।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
आक्सीजन कंसंट्रेटर क्रय हेतु 15 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृत जारी
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। भारत सरकार सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग नई दिल्ली द्वारा प्रदत्त शक्तियो का प्रयोग करते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने श्रीमती रीति पाठक सांसद संसदीय क्षेत्र सीधी की अनुशंसा के आधार पर ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्रवासियों को सुविधा हेतु आक्सीजन कंसंट्रेटर (5 लीटर के) कुल 10 नग अनुमनित लागत 6 लाख 50 हजार रूपये, ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्रवासियो केा सुविधा हेतु आक्सीजन कंसंट्रेटर (10 लीटर के) कुल 05 नग अनुमनित लागत 6 लाख 25 हजार रूपये, ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्रवासियों को सुविधा हेतु आक्सीजन सिलेण्डर कुल 10 नग क्रय करने हेतु अनुमनित लागत 2 लाख 25 हजार रूपये कुल 15 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृत प्रदान की गई है।
जारी आदेशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल क्रियान्वयन एजेन्सी होगे एवं भण्डार क्रय के नियम का पालन करते हुए उपलब्ध सामग्री भौतिक सत्यापन के साथ-साथ स्टाक पंजी में दर्ज किया जाए। सामग्री के रख-रखाव की सम्पूर्ण जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी होगे।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉
http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online
से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉
prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
============================================
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये
0 टिप्पणियाँ