http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन गुरूवार 29 अप्रैल 2021
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने विकास खंड बुढार के भ्रमण के दौरान बुढार, धनपुरी एवं बक हो क्षेत्र में कोविड-19 प्रसार के मद्देनजर रोकथाम के लिए नगर पालिका धनपुरी में सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
बकहो, बुढार,अमलाई व खैरहा क्षेत्रों में
कोरोना प्रसार बहुत तेजी से हो रहा
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि बकहो बुढार एवं अमलाई व खैरहा क्षेत्रों में कोरोना प्रसार बहुत तेजी से हो रहा है, जिसके लिए अब कडा़ई के साथ साथ सतत निगरानी एवं मोबाइल वैन द्वारा प्रचार प्रसार एवं उन क्षेत्रों में जहां धनात्मक मरीज अधिक निकल रहे हैं वहां सेनेटाइजेशन एवं माइक्रो कंटेनमेंट बनाने की आवश्यकता है।
अनुभाग स्तर पर एसडीएम व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सभी अनुभाग के अधिकारियों को जोड़कर सहयोग एवं समन्वय के साथ कोविड संक्रमण को रोकने की करें कार्यवाही
कलेक्टर ने कहा कि एसडीएम अपने अनुभाग क्षेत्र में एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सभी अनुभाग के अधिकारियों को जोड़कर सामंजस्य एवं समन्वय स्थापित करते हुए कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए एक मिशन के रूप में सकारात्मक कार्य योजना बनाकर कार्य करना सुनिश्चित करें।
हम उदासीन बने रहेंगे तो, कोरोना महामारी
को रोकना होगा कठिन
कलेक्टर ने कहा कि यदि हम उदासीन बने रहेंगे तो कोरोना महामारी को रोकना कठिन हो जाएगा स्थिति विस्फोटक हो जाएगी इसके लिए समाज सेवी संगठनों जन प्रतिनिधियों एवं कोरोना वॉलिंटियर का सहयोग प्राप्त कर रोकथाम की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
किसी प्रकार की ढिलाई न दी जाए
कलेक्टर ने कहा कि दोपहिया वाहन चार पहिया वाहन जो भी लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करें और इधर-उधर घूमते पाए जाएं उनके उनके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम व अन्य संबंधित अधिनियम के तहत विधि सम्मत कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाए। किसी प्रकार की ढिलाई न दी जाए।
केवल चिन्हित वार्डो में ही अपने
सामान का विक्रय करें
उन्होंने कहा कि मास्क का उपयोग सोशल डिस्टेंसिंग आदि का भी ध्यान रखा जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक दूध फल सब्जी विक्रेता ठेले में चिन्हित वार्डो में ही अपने सामान का विक्रय करें।
मेडिकल साथ ही केवल इमरजेंसी मेडिकल को ही आपातकालीन स्थिति में छूट दी जाए।
क्षेत्रों में अधिकारी गण आपसी सहयोग व समन्वय स्थापित कर प्लानिंग बनाकर कोविड-19
संक्रमण को रोके
बैठक में पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को राजस्व अधिकारियों एवं नगर पालिका के अधिकारियों के साथ साथ चिकित्सकीय अमला से सामंजस्य स्थापित कर उन क्षेत्रों में कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिन क्षेत्रों में कोरोना के धनात्मक मरीज अधिक निकल रहे हैं।
अपने क्षेत्र के लोगों को बचाना उनकी
नैतिक जिम्मेदारी है
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्वयं को सुरक्षित रखते हुए अपने क्षेत्र के लोगों को बचाना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है, इसके लिए एसईसीएल एवं ओपियम से सहयोग लेकर थाना तहसील अस्पताल मेडिकल स्टोर, फीवर क्लीनिक सेंटर व अन्य स्थानों मुख्य चौराहों आदि में सैनिटाइजेशन किया जाए।
गरीब एवं बेसहारा लोगों के लिए खाना देने की व्यवस्था
उनके घर पर ही भोजन उपलब्ध करायें
उन्होंने कहा कि गरीब एवं बेसहारा लोगों के लिए खाना आदि देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक साझा कार्य योजना तैयार कर, उनको घर पर ही भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
इसके लिए डीपी सी डॉक्टर मदन त्रिपाठी से मिलकर आवश्यक कार्य योजना बनाएं ताकि हर बेसहारा एवं गरीब को भोजन मिल सके।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बुढार एवं धनपुरी कोविड-19 होम आइसोलेशन के मरीजों से ली उनके स्वास्थ्य की जानकारी
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने आज विकासखंड बुढार के भ्रमण के दौरान कोविड-19 होम आइसोलेशन के मरीजों के घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।
होम आइसोलेशन में भी मास्क का उपयोग
एवं सोशल डिस्टेंसिंग का करे पालन
कलेक्टर ने कहा कि होम आइसोलेशन में भी मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाय तथा साबुन से बार-बार हाथ धोना भी सुनिश्चित किया जाए क्योंकि ऐसा नहीं करने से पूरे घर के लोग करोना पॉजिटिव हो जाएंगे इसलिए धैर्य एवं संयम रखकर इस बीमारी से निजात पाएं।
29 अप्रैल 2021 को भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने वार्ड नंबर 2 बुढार के गुप्ता परिवार जहां उनका बच्चा पॉजिटिव हैं एवं धनपुरी रीजनल कॉलोनी जहां चार पॉजिटिव केस मिले है उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन घरों में कोरोना पॉजिटिव मरीज है वहां स्टीकर लगाया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि होम आइसोलेशन के मरीज बाहर ना घूमे अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
शहरी क्षेत्र शहडोल के विभिन्न चौराहों का कलेक्टर एवं एसपी ने किया औचक निरीक्षण
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। भ्रमण के दौरान शहरी क्षेत्र शहडोल के विभिन्न चौराहों में लॉकडाउन स्थिति का कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने 29 अप्रैल 2021 को किया औचक निरीक्षण ।
कलेक्टर ने उप पुलिस अधीक्षक अखिलेश तिवारी को निर्देशित किया कि जयस्तंभ चौक से लेकर बुढार चौक तक व शहर के अन्य चौराहों पर सतत निगरानी कडा़ई की आवश्यकता है, इधर उधर घूमने वाले लोग, अस्पताल का बहाना बनाकर, दवाई लेने का बहाना बनाकर, अनावश्यक घूमते रहते हैं, इसके नियंत्रण के लिए समय-समय पर वीडियो क्लिपिंग भी बनवाना सुनिश्चित करें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अब कड़ाई की आवश्यकता है कड़ाई करते हुए दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों, जिनमें इधर उधर लोग अनावश्यक घूमते पाए जाएं उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए।
कलेक्टर ने गांधी चौराहों अंबेडकर चौराहों में स्वयं उपस्थित होकर हो कर दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की सवारियों से उनके निकलने का कारण पूछा तथा मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बिना काम के घर से बाहर ना निकले।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
जिले में विवाह व अंतिम संस्कार में 10 व्यक्ति ही हो सकेगे शामिल, कलेक्टर ने जारी किए संशोधित प्रतिबंधात्मक आदेश
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रकरणों की संख्या में विगत दिनों से हो रही बढ़ोतरी को दृष्टिगत रखते हुए संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग भोपाल के आदेशानुसार क्राइस मैनेजमेंट समिति की बैठक जन प्रतिनिधि एवं अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में लिए गए निर्णय।
मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में आमजन की सुरक्षा एवं कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु संपूर्ण शहडोल जिले के कोरोना कर्फ्यू/लाॅक डाउन घोषित किया गया है।
जारी संशोधित आदेश में कहा गया है कि विवाह व अंतिम संस्कार में अधिकतम 10 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे, मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर शेष किसी भी कार्य के लिए व्यक्तियों को घर से निकलने की अनुमति नहीं होगी, अर्थात ग्राम के व्यक्ति ग्राम में ही रहेंगे एवं शहर के व्यक्ति शहर में ही रहेंगे।
अनावश्यक रूप से घूम रहे दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम मोटर व्हीकल एक्ट एवं अन्य सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी एवं 24 अप्रैल 2021 की अन्य शर्तें यथावत रहेंगी।
यदि कोई भी व्यक्ति जो इन लाक डाउन उपायों एवं कोविड-19 प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय निर्देशन का उल्लंघन करेगा तो उसके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 कोविड-19 रेगुलेशन 2020 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 तक शासन के अन्य सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत दंडनीय होगा।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कलेक्टर ने नियुक्त लिंक आफिसर में किया आंशिक संशोधन
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए लिंक आफिसर नियुक्त किया है।
लिंक आफिसरों में शेर सिंह मीना अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर एवं धर्मेन्द्र मिश्रा डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर के नाम शामिल है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कलेक्टर ने शासकीय मेडिकल कालेज शहडोल में विभिन्न व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन हेतु किया टीम का गठन
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल में आंतरिक विद्युत व्यवस्था, ऑक्सीजन पाइप लाइन, ऑक्सीजन की लीकेज की समस्या के निवारण एवं ऑक्सीजन सप्लाई तथा आंतरिक विद्युत सप्लाई जनरेटर आदि के सुचारू संचालन के सहयोग हेतु टीम का गठन किया है।
गठित टीम में अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी विद्युत यांत्रिकी उप संभाग शहडोल दल प्रभारी बी०डी० माझी जिनका मोबाइल नंबर 9425472923, उप यंत्री लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिकी उप संभाग मीनू खान जिनका मोबाइल नंबर 9584503236, उप यंत्री लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिकी उप संभाग शहडोल भाईलाल पटेल जिनका मोबाइल नंबर 9424996507, उप यंत्री लोक निर्माण विभाग भवन सड़क उप संभाग शहडोल पीएचई एम०पी० सिंह जिनका मोबाइल नंबर 7389743838, सहायक यंत्री नगर पालिका शहडोल सुखेंद्र सिंह तोमर जिनका मोबाइल नंबर 9425452096 एवं उपयंत्री मेडिकल सेक्शन शहडोल लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिकी उप संभाग शहडोल एवं रीवा विनोद कुमार तिवारी जिनका मोबाइल नंबर 9425343887 है।
यह दल डीन मेडिकल कालेज शहडोल, अस्पताल अधीक्षक एवं डीन मेडिकल कालेज द्वारा इस संबंध में नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों के साथ संपर्क एवं समन्वय स्थापित करते हुए व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए उत्तरदाई रहेंगे।
नियमित परीक्षण एवं अनुश्रवण करते हुए मेडिकल कॉलेज की उक्त व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु उत्तरदायी रहेंगे। अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी विद्युत यांत्रिकी उप संभाग शहडोल बी०डी० मांझी आवश्यकतानुसार अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों का सहयोग लेने हेतु स्वतंत्र रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से होगा।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
30 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। संयुक्त कलेक्टर जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि कलेक्ट्रेट सभागार शहडोल में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक 30 अप्रैल 2021 को दोपहर 3:00 बजे आयोजन किया गया है।
बैठक में सांसद शहडोल संसदीय क्षेत्र श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायक जयसिंहनगर जय सिंह मरावी, विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक ब्योहारी शरद कोल, पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी, वन मंडल अधिकारी उत्तर एवं दक्षिण जिला शहडोल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल, अनुविभागीय अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट सोहागपुर शहडोल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल, कार्यपालन यंत्री मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड शहडोल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जिला शहडोल एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के अध्यक्ष तथा जिले के समस्त अध्यक्ष मुख्य नगर पालिका परिषद शहडोल तथा अध्यक्ष एनजीओ, फल सब्जी विक्रेता संघ एवं किराना विक्रेता संघ तथा व्यापारी संघ जिला शहडोल को उपस्थित होने हेतु आग्रह किया गया है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कोरोना महामारी के दृष्टिगत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रति व्यक्ति 5 किलो के मान से गेहूं व मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना अंतर्गत 3 माह का एकमुश्त मिलेगा निःशुल्क खाद्यान्न ।
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। राज्य शासन द्वारा निर्णय किया गया है कि मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत सार्वजानिक वितरण प्रणाली में पात्र हितग्राही (अन्त्योदय राशन कार्ड एवं प्राथमिक परिवार) को माह अप्रैल, मई एवं जून में एक मुश्त राशन निःशुल्क प्रदाय किया जायेगा। जिससे प्रत्येक उपभोक्ता को 5 किलो खाद्यान (गेंहू और चावल) प्राप्त करने की पात्रता होगी।
जिन उपभोक्ताओं द्वारा स:शुल्क माह अप्रैल या मई या दोनों माह का राशन प्राप्त कर लिया गया हो ऐसे उपभोक्ता जुलाई एवं अगस्त माह में निःशुल्क खाद्यान प्राप्त करने के पात्र होंगे । इस प्रकार 3 माह अप्रैल, मई, जून का खाद्यान उपभोक्ताओं को निः शुल्क वितरण किया जायेगा ।
भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत माह मई एवं जून 2021 में पात्र हितग्राहियों को दो माह का निःशुल्क 5 किलो प्रति सदस्य के मान से गेहूं वितरण किया जायेगा। इस प्रकार दोनों योजना में कुल 25 किलो खाद्यान प्रत्येक सदस्य निःशुल्क वितरण किया जायेगा ।
जिला आपूर्ति नियंत्रक जिला शहडोल ने बताया कि वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत 32 राज्यों के हितग्राही शहडोल जिले में खाद्यान प्राप्त करने के पात्र हैं, इनमें औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूर भी सम्मिलित हैं।
मजदूरों का चिन्हांकन उद्योग विभाग द्वारा किया जायेगा । जिन्हें कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा मेरा राशन एप में दर्ज किया जाकर योजना का लाभ दिया जायेगा ।
कोई भी पात्र उपभोक्ता पोर्टेबिलिटी योजना का लाभ लेकर किसी भी उचित मूल्य दुकान से राशन प्राप्त कर सकता है ।
शहडोल जिले के पात्र उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे दोनों योजनाओं का लाभ कोरोना काल में आवश्यक रूप से प्राप्त करें।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉
http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online
से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉
prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
============================================
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये
0 टिप्पणियाँ