DRMS NEWS

DRMS NEWS

चिकित्सक कोरोना मरीजों से शालीन रहकर बेहतर संवाद करे, बेहतर कार्य कर मरीजों के जीवन की सुरक्षा करें, साथ ही चिकित्सक समन्वय से कार्य कर कोरोना मरीजो को जीवन दें- कमिश्नर

मेडिकल कालेज शहडोल में संवेदना अभियान शुभारंभ

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  सोमवार   19 अप्रैल  2021

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। मेडिकल कालेज में हुई लगातार मौतों व अव्यवस्था को दूर करने नवागत कमिश्नर ने संभाली कमान, अब नये सिरे से मेडिकल कालेज में अव्यवस्था को दूर किया जायेगा और मरीजों को बेहतर से बेहतर वर्ल्ड क्लास इलाज उपलब्ध कराने की कवायद शुरू हो चुकी है। 

कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कहा है कि, कोरोना महामारी से निपटने का कार्य एक युद्ध है। इस युद्व में चिकित्सक समन्वय बनाकर एवं समर्पित होकर कार्य कर कोरोना मरीजों को जीवन दें। कमिश्नर  ने कहा है कि, चिकित्सकों और प्रशासन का समर्पण लोगों के जीवन को सुरक्षित बनाएगा। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की  हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

बेहतर कार्य कर मरीजों के जीवन की सुरक्षा करें

उन्होने कहा कि, हेल्थ मशीनरी  किन परिस्थितियों में कार्य कर रही है यह सभी को मालूम है। कमिश्नर ने कहा कि, कोरोना महामारी काल में सभी के समक्ष चुनौती है और हम चुनौती का सामना कर रहे है। कमिश्नर ने चिकित्सकों को अपील करते हुए कहा कि, चिकित्सक कोरोना मरीजों से शालीन रहकर बेहतर संवाद करे, बेहतर कार्य कर मरीजों के जीवन की सुरक्षा करें। 

कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा आज मेडिकल काॅलेज शहडोल में संवेदना अभियान के तहत मेडिकल काॅलेज के चिकित्सको को सम्बोधित कर रहे थे।

  कमिश्नर ने कहा कि, महामारी काल में मरीजों को किस प्रकार हेंडल किया जाता है, इसका तरीका सभी चिकित्सकों को होना चाहिए।

कमिश्नर ने चिकित्सकों से कहा कोरोना काल

 के इस संघर्ष में, मै भी आपका सहयोगी हूं

 उन्होने कहा कि महामारी को एक आदमी डील नही कर सकता यह टीम वर्क है, टीम जब बनती है, जब हम एक दूसरे के प्रति दोस्ती का हाथ बढ़ाते है। कमिश्नर ने कहा कि आज मैं आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ाने आया हूं और कोरोना काल के इस संघर्ष में, मै भी आपका सहयोगी हूं।

 कमिश्नर ने कहा कि गांव की आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ का भी कोरोना के इस युद्व में महत्वपूर्ण योगदान है उनके बगैर यह युद्व नही लडा जा सकता है।

सभी को मिलकर निरंतर काम करना है, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर से बेहतर बनाना है

 कमिश्नर ने कहा कि, हम सभी को मिलकर निरंतर काम करना है स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर से बेहतर बनाना है। कमिश्नर ने चिकित्सकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, कोरोना काल में आगे क्या होगा इसकी कोई गांरटी नही दे सकता हमें आगे की अच्छी प्लानिंग करके चलना चाहिए।

 उन्होने कहा कि, कोरोना काल में चिकित्सकों ने जो सेवाएं दी है उसके लिए मैं अभिनंदन करता हूँ, किन्तु कोरोना महामारी की चुनौती के लिए हमें और अधिक संघर्षशील, कर्मठ और जबावदेह होकर कार्य करना होगा। 

  उन्होने कहा कि, सभी चिकित्सकों का मनोबल अच्छा होना चाहिए ,अभी तक जो काम किया है अच्छा कार्य किया है, सपोर्ट और संसाधन मिल जाए तो आप और अधिक अच्छा कार्य कर सकते है।

 कमिश्नर ने कहा कि कोरोना के युद्व में शासन, प्रशासन आपके साथ है जो भी समस्या है मुझे बताए मैं समस्या का समाधान करूंगा। 

मरीजों को ईश्वर मानकर उनकी सेवा करे, 

आत्म संतुष्टि मिलेगी

 कमिश्नर ने कहा कि चिकित्सक शालीन रहे मरीजो के साथ शालीन और अच्छा व्यवहार करे और मरीजो को ईश्वर मानकर उनकी सेवा करे, आत्म संतुष्टि मिलेगी। कमिश्नर ने कहा कि जो मरीजों आपके पास ईलाज कराने आ रहे है वे ईश्वर तुल्य है, जो सुविधाएं आपको मिल रही है ये सुविधाएं गरीबो और दीन-दुखियो की सेवा के लिए मिल रही है।

 कमिश्नर ने कहा कि, शहडोल मेडिकल कालेज की स्वास्थ्य सेवाओं को वह वर्ल्ड क्लास तक ले जाएगे इसके लिए संसाधन जुटाएं जाएगे। कमिश्नर ने कहा कि, इस के लिए सभी चिकित्सकों का बेस्ट फारमेंस चाहिए।

मरीजों को मेडिकल कालेज में होटलों की अनूभूति हो

 कमिश्नर ने कहा कि, मेरे प्रयास शहडोल मेडिकल कालेज में होटलों जैसी सुविधाओं का विस्तार करना है, मरीजों को मेडिकल कालेज में होटलों की अनूभूति हो इसके प्रयास किये जा रहे है।

 उन्होने कहा कि शहडोल मेडिकल कालेज की व्यवस्थाओ में सुधार एवं इसके सौंदर्यीकरण के लिए आज से संवेदना अभियान की शुरूआत हो चुकी है। कमिश्नर ने कहा कि संवेदना अभियान में आपकी सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा है।

   इस अवसर पर कलेक्टर शहडोल डाॅ. सतेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी एवं डीन मेडिकल कालेज डाॅ. मिलिंद शिरालकर ने भी चिकित्सकों को सम्बोधित किया।

 इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा सहित अन्य चिकित्सकगण उपस्थित रहें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

मृतक के वारिसों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह।  कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने मृतक राम सजीवन गुप्ता उम्र 75 वर्ष पिता भगवानदीन गुप्ता निवासी सा. कनाड़ी खुर्द तहसील जयसिंहनगर जिला शहडोल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होनेे जाने के कारण वैध वारिस  पुत्र कमलेश, अवधेश, राजेश, महेश, सुरेश गुप्ता को 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

गेंहू उपार्जन केन्द्रों में किया गया आंशिक संशोधन 

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। जिला प्रशासन ने गेहूं उपार्जन केंद्रों में आंशिक संशोधन किया है। जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टाण्डेकर ने जानकारी दी है कि कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डा. सत्येंद्र सिंह के आदेशानुसार जिले में गेहूं उपार्जन हेतु उपार्जन केंद्रों में आंशिक संशोधन कर उपार्जन स्थल निर्धारित किया गया है।

 आंशिक संशोधन में तहसील सोहागपुर के उपार्जन केंद्र सेवा सह0 समिति मर्या0 सोहागपुर हेतु परिवर्तित उपार्जन स्थल नरसरहा गोदाम क्रमांक 03, उपार्जन केंद्र सेवा सह0 समिति मर्या0 जमुई हेतु परिवर्तित उपार्जन स्थल कैलाशा वेयर हाउस जेवीएस, सेवा सह0 समिति मर्या0 सिंहपुर एवं छतवई हेतु समिति स्तर व तहसील जयसिंहनगर हेतु उपार्जन केंद्र सेवा सह0 समिति मर्या0 जयसिंहनगर हेतु परिवर्तित उपार्जन स्थल रस मोहरा कैंप एवं तहसील ब्यौहारी के उपार्जन केंद्र सेवा सह0 समिति मर्या0 पपरेड्डी एवं भन्नी हेतु परिवर्तित उपार्जन स्थल ओपन कैंप 02 ब्यौहारी निर्धारित किया गया है।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

पात्र हितग्राहियों को जून 2021 तक मिलेगा नि:शुल्क खाद्यान्न, पात्र हितग्राहियों को राशन वितरण कराने के संबंधी आदेश जारी

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। सरकार ने करोना संक्रमण काल के चलते राष्ट्रीय सुरक्षा खाद्य अधिनियम के तहत पात्र हितग्राहियों को नि:शुल्क राशन वितरण व जिन्हें राशन नहीं मिल पाए है कि उन्हें एक मुस्त नि:शुल्क राशन वितरण के साथ ही नि:शक्त एवं वृद्धों को घर पहुंचा कर आशीर्वाद योजना के तहत राशन देने आदेश जारी किए हैं 

 प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल ने कलेक्टरो को आदेश जारी कर कहा है कि कोविड-19 के फैलाव को रोकने हेतु सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य सावधानियों का पालन करने की दृष्टि से राष्ट्रीय सुरक्षा खादय अधिनियम 2013 के अंतर्गत सम्मिलित पात्र हितग्राहियों के नियमित खाद्यान्न वितरण किए जाने वाले खाद्यान्न को उचित मूल्य दुकानों से बगैर बायोमेट्रिक सत्यापन के आधार पर वितरण प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे।

अप्रैल, मई एवं जून एकमुश्त नि:शुल्क 

माह अप्रैल में वितरित कराया

 जारी आदेश में कहा गया है कि पात्र परिवारों को माह अप्रैल, मई एवं जून 2021 का राशन, एकमुश्त नि:शुल्क माह अप्रैल में वितरित कराया जाए, जिन हितग्राहियों से माह अप्रैल एवं मई का राशन प्राप्त कर लिया गया है, उनकों माह जून का राशन प्रथक से नि:शुल्क दिया जाए।

उचित मूल्य दुकानों में राशन की कमी होने पर 

उसकी प्रतिपूर्ति शीघ्र कराई जाए

 जिन हितग्राहियों ने माह अप्रैल, मई और जून का राशन अभी प्राप्त नहीं किया है उन्हें माह अप्रैल-मई और जून का राशन एक मुश्त नि:शुल्क प्रदान किया जाए तथा उचित मूल्य दुकानों में राशन की कमी होने पर उसकी प्रतिपूर्ति शीघ्र कराई जाए।

सक्षम शासकीय अधिकारी व कर्मचारी की 

उपस्थिति में राशन का वितरण करायें

 पात्र हितग्राहियों को पीओएस मशीन से ही राशन का वितरण किया जाए, उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण हेतु सक्षम शासकीय अधिकारी व कर्मचारी की नियुक्ति जाकर उनकी उपस्थिति में राशन का वितरण कराया जाए इस हेतु अन्न उत्सव में लगाए गए नोडल अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई जाए।

 दुकान पर नियुक्त सक्षम अधिकारी द्वारा अपनी उपस्थिति में जिन पात्र परिवारों को राशन का वितरण कराया जाएगा उनकी सूची जिला आपूर्ति नियंत्रक अनुविभागीय अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

हितग्राहियों को राशन वितरण के साथ पावती अवश्य दें 

 समस्त हितग्राहियों को राशन वितरण के साथ पीओएस मशीन से पावती अवश्य दी जाए, पीओएस मशीन से समग्र परिवार आईडी, आधार नंबर दर्ज करने पर परिवार का विवरण एवं राशन पात्रता प्रदर्शित होने पीओएस मशीन से ही राशन का वितरण किया जाए।

..घरों तक राशन पहुंचा कर वितरण किया जाए..

 वृद्ध एवं शारीरिक रूप से नि:शक्त हितग्राहियों को उचित मूल्य की दुकानों से आशीर्वाद योजना के अंतर्गत उनके घरों तक राशन पहुंचाया जाकर वितरण किया जाए अथवा नामिनी के माध्यम से वितरित किये जाने सहित अन्य संबंधी आदेश जारी किये गए है।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉

http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online  

से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉

prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

============================================

 

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ