http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन बुधवार 14 अप्रैल 2021
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने कोरोना वायरस संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 में प्रदत्त शक्तियों के तहत पूर्व में जारी आदेश 9 अप्रैल 2021 में आंशिक संशोधन करते हुए शहडोल जिले में निम्न गतिविधियां कोरोना कर्फ्यू प्रतिबंध से मुक्त रहेगी।
जारी आदेश के अनुसार शहडोल जिला अंतर्गत अन्य राज्यों एवं जिलों से माल तथा सेवाओं का आवागमन, अस्पताल, नर्सिंग होम, मेडिकल, इंश्योरेंस कंपनीज अन्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं, केमिस्ट, किराना दुकानें (केवल होम डिलीवरी के लिए) रेस्टोरेंट्स (केवल टेक होम डिलीवरी के लिए) पेट्रोल पंप बैंक एवं एटीएम दूध एवं सब्जी की दुकान में तथा ठेलें, इसी प्रकार औद्योगिक इकाइयां, औद्योगिक मजदूरों, उद्योगों हेतु कक्षा एवं तैयार माल उद्योग के लिए अधिकारियों तथा कर्मचारियों का आवागमन, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, टेलीकम्युनिकेशन, विद्युत प्रदाय, रसोई गैस, होम डिलीवरी सेवाएं, दूध एवं एकत्रीकरण वितरण के लिए परिवहन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानें, केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार तथा स्थानीय निकाय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का शासकीय कार्य किया जा रहा आवागमन, कंस्ट्रक्शन गतिविधियां (यदि मजदूर कांट्रेक्शन कैंपस एवं परिसर में रुके हो), कृषि संबंधित सेवाएं ( जैसे कृषि उपज मंडी, उपार्जन केंद्र, खाद, बीज, कीटनाशक दवाई कस्टम हायरिंग सेंटर कृषि यंत्र की दुकान आदि), परीक्षा केंद्र में आने एवं जाने वाले प्रशिक्षणार्थी तथा परीक्षा केंद्र एवं परीक्षा आयोजन से जुड़े कर्मी अधिकारी गण, अस्पताल एवं नर्सिंग होम और टीकाकरण हेतु आवागमन कर रहे नागरिक एवं कर्मी, राज्य शासन द्वारा फसलों के उपार्जन कार्य में जुड़े कर्मी तथा उपार्जन स्थल आवागमन कर रहे किसान बंधु, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट से आने जाने वाले नागरिक, आईटी कंपनियां, बीपीओ, मोबाइल कंपनियां का सपोर्ट स्टाफ यूनिट्स, अखबार वितरण एवं अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार गण एवं होटल (केवल इन रूम डायनिंग व्यवस्था के साथ) विभिन्न गतिविधियां करो ना कर तू प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
कलेक्टर ने कहा है कि यह आदेश आमजन को संबोधित है तथा वर्तमान में मेरे समक्ष ऐसी परिस्थितियां नहीं है और ना ही यह संभव है कि संबंधित या प्रत्येक व्यक्ति की व्यक्तिश: सुनवाई कर इस आदेश की पूर्व सूचना प्रत्येक संबंधित व्यक्ति को दी जाए।
उन्होंने कहा है कि आमजन की सुरक्षा एवं बचाव को दृष्टिगत रखते हुए यह आदेश एक पक्षी रूप से प्रसारित किया जा रहा है।
इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 188 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के अधीन कार्यवाही की जाएगी।
यह आदेश 14 अप्रैल 2021 को जारी किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से शील होगा।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
बिना मास्क लगाए राहगीर एवं फल विक्रेताओं को कलेक्टर ने दी मास्क लगाने की समझाइश
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने आज मेडिकल कालेज भ्रमण के दौरान रास्ते में फल विक्रेता एवं चलते राजगीर जो बिना मास्क लगाए फल विक्रय कर रहे थे एवं सड़कों पर राहगीर घूम रहे थे, उस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें मास्क लगाने की समझाइश दी तथा अनावश्यक रूप से न घूमे।
फल विक्रेता को मास्क लगाने की समझाइश देते हुए कहा कि मास्क आप का सुरक्षा कवच, एवं सोशल डिस्टेंसिंग संजीवनी का कार्य करेगी।
कलेक्टर ने कहा कि आपकी सुरक्षा आपके साथ हैं स्वयं की सुरक्षा करते हुए अपने परिजनों की सुरक्षा करें और अच्छे नागरिक होने का परिचय दें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कलेक्टर ने मेडिकल कालेज की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, फीवर क्लीनिक मरीजों एवं कोविड-19 पाजिटिव मरीजों के लिए अलग-अलग प्रवेश कराने के दिए निर्देश
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सतेन्द्र सिंह ने मेडिकल कालेज शहडोल का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने फीवर क्लीनिक मरीजों एवं कोविड-19 के पॉजिटिव मरीज जो मेडिकल कालेज भर्ती होने के लिए आते हैं, उन्हें अलग-अलग प्रवेश कराने के निर्देश देते हुए कहा कि, इससे संभावित फीवर क्लीनिक में जांच कराने आए मरीज कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों के सम्पर्क में आने से बच सकेगें।
मरीजों को बैठने की समुचित व्यवस्था करायें
कलेक्टर ने फीवर क्लीनिक के सामने अपने समक्ष मरीजों के बैठने के लिए कुर्सियां आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की एवं डीन मेडिकल कालेज को कहा कि, पंजीयन के समय ही फीवर क्लीनिक में टेस्ट कराने आए मरीज को उनका पंजीयन नम्बर दे दिया जाएं, जिससे वे बैठकर अपना नम्बर आने का इंतजार करे एवं अनावश्यक भीड़ न लगाएं।
सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आक्सीजन सिलेंडर, बेड्स, वेंटीलेटर सहित अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली तथा मेडिकल कालेज में आ रहे मरीजों से चर्चा की और उनके आने का कारण पूछा और समझाइश दी की आप लोग अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले और निकलते समय मास्क व सोशल डिस्टेंसिग का पालन करे।
पंजीयन के लिए 2 कंप्यूटर आपरेटर
अतिरिक्त लगाने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने मेडिकल कालेज में आए मरीजों को बैठने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डीन को निर्देशित किया कि, पंजीयन के लिए बहुत लंबी लाइन न लगाए इसके लिए 2 कंप्यूटर आपरेटर लगाने के निर्देश दिए।
60 विस्तरीय, सीसीसी सेंटर का निरीक्षण
कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान उस वार्ड का निरीक्षण किया जहां 60 विस्तरीय, सीसीसी सेंटर बनाया जा रहा है। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि, आईसीयू के मरीजो को जिनको आवश्यकता है उन्हें स्टेप डाउन वार्ड में रखा जाएं। आईसीयू में उन्ही मरीजो को रखा जाए जो वास्तविक में गंभीर हलात में हो।
इस मौके पर डीन मेडिकल कॉलेज मिलिंद षिरालकर, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एम.एस. सागर, डॉ नागेंद्र सिंह, डाॅ. अभिषेक गौर, डाॅ. आकाश रंजन सिंह, डॉ अंशुमन सोनारे, सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
मेडिकल कालेज में कोविड-19 व्यवस्थाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने मेडिकल कालेज में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने के दिए निर्देश
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह की उपस्थिति में आज मेडिकल कालेज शहडोल के सभागार में मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की पूर्ति के संबंध में संपन्न हुई।
500 बेड की सभी तैयारियां पूर्ण करें
बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मेडिकल कॉलेज में 500 बेड की सभी तैयारियां पूर्ण करें और जो आवश्यकता हो उसकी सूची भेजना सुनिश्चित करें।
आवश्यकता से कराया अवगत
बैठक में कलेक्टर को अवगत कराया गया कि मेडिकल कालेज में डिस्पोजल बेडसीट, जंबो आक्सीजन सिलेंडर, आक्सीजन कंसंट्रेटर, वाशिंग मशीन, बेड शीट एवं मानव संसाधनों में कंप्यूटर आपरेटर एवं नर्सिंग स्टाफ, रेडियोग्राफर एवं वार्ड ब्याय तथा सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता है।
कंप्यूटर ऑपरेटर, आयुष चिकित्सक, स्टाफ नर्स रेडियोग्राफर एवं वार्ड ब्याय उपलब्ध करायें
इस पर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि कंप्यूटर ऑपरेटर, आयुष चिकित्सक तथा स्टाफ नर्स रेडियोग्राफर एवं वार्ड ब्याय मेडिकल कालेज को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि, जिन क्षेत्रो में पॉजिटिव केस अधिक है, वहां माइक्रो कंटेटमेंट क्षेत्र भी बनाना सुनिश्चित करें तथा प्रबंधक ई दक्ष केंद्र को भी निर्देशित किया कि कम से कम 02 कंप्यूटर ऑपरेटर मेडिकल कालेज में भिजवाए, जिससे पंजीयन कार्य में किसी प्रकार की समस्या ना आए।
गुणात्मक सुधार के लिए अपर कलेक्टर, एसडीएम जैतपुर व एसडीएम सोहागपुर करें निरीक्षण
बैठक में कलेक्टर ने अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा को निर्देशित किया कि मेडिकल कालेज का समय-समय पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों एवं अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर गुणात्मक सुधार लाना भी सुनिश्चित करें इसके लिए समय-समय पर एसडीएम सोहागपुर शेर सिंह मीणा तथा एसडीएम जैतपुर धर्मेंद्र मिश्रा की भी सेवाएं ले।
कलेक्टर ने डीन मेडिकल कालेज को कहा कि अन्य आवश्यकताएं की आवश्यकता है उन्हें सूचीबद्व कर नस्ती के माध्यम से भिजवाना सुनिश्चित करे।
सेनेटाइज के साथ साफ-सफाई व्यवस्था करायें
कलेक्टर ने डीन मेडिकल कालेज को कहा कि नगर पालिका अधिकारी शहडोल से सम्पर्क कर मेडिकल कालेज को समय -समय पर सेनेटाइज कराएं साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारी भी साफ-सफाई के लिए भी लें।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि, व्यवस्थाओं को गुणवत्तापूर्वक एवं सुदृढ़ता से लागू करे, संसाधनों की किसी भी प्रकार की कमी नही है, समय-समय पर डीन मेडिकल कालेज व अन्य चिकित्सक उपलब्ध संसाधनो का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए निरीक्षण भी करते रहें।
बैठक में डीन मेडिकल कालेज मिलिंद शिलांरकर, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम एस सागर, मेडिकल अधीक्षक डॉ0 नागेंद्र सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अंशुमन सुनारे मेडिकल कालेज के चिकित्सक डॉक्टर अभिषेक गौर एवं डॉ आकाश रंजन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर ने किया सेंटज्यूस शहडोल के वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सत्येंद्र सिंह ने टीकाकरण महोत्सव के अन्तर्गत सेंटज्यूस स्कूल में चल रहे कोविड-19 वैक्सीनेषन कार्य का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान टीकाकरण केंन्द्र में 76 व्यक्ति जो 45 वर्ष के ऊपर थे उनका टीकाकरण कार्य किया गया।
कलेक्टर ने टीकाकरण के पश्चात आर्बजेवेशन रूम में बैठे व्यक्तियो के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि टीकाकरण के पश्चात भी मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग एवं बार-बार साबुन से हाथ धोने का पालन अवश्य करें साथ ही अनावश्यक न घूमे तथा भीड़-भाड़ वाले जगहो में जाने से बचें।
मास्क आपका सुरक्षा कवच है और सोशल डिस्टेंसिग एवं टीकाकरण संजीवनी का कार्य करेगी, आप स्वयं सुरक्षित रहकर घर, परिवार एवं समाज को कोविड-19 महामारी संक्रमण से बचाने के लिए अच्छे नागरिक होने का परिचय दें।
इस मौके पर अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 एमएस सागर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अंशुमन सुनारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
790 कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज एक्टिव, 129 मेडिकल काॅलेज में व 661 एक्टिव मरीज होम आइसोलेशन रहकर ले रहे उपचार
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। जारी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 790 कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज एक्टिव है, जिसमें 129 मेडिकल काॅलेज के कोविड वार्ड में तथा कोविड केयर में एडमिट है तथा उनका उपचार किया जा रहा है एवं 661 एक्टिव मरीज होम आइसोलेशन रहकर चिकित्सकीय सलाह के आधार पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे है।
होम आइसोलेशन मरीजों के निगरानी के लिए कोविड-19 सेंटर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल के कार्यालय में बनाया गया है, जिसमें चिकित्सक 24 घंटे ड्यूटी में रहकर दिन में दो बार आपसे बात करेंगे एवं आपको आवश्यक मेडिकल सुविधाएं देंगे।
होम आयसोलेशन के मरीज अपना सही संपर्क नंबर दे। आपके लिए मोबाइल चलित औषधालय एवं एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है, जो आपकी स्वास्थ सुविधाओं एवं आवश्यक सेवाये भी प्रदान करेगी।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
टीकाकरण महोत्सव के चतुर्थ दिन जिले में 18386 व्यक्तियों को लगा कोविड-19 टीका
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर के मार्ग दर्शन में जिले में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल 2021 तक टीकाकरण महोत्सव मनाया जा रहा है। चतुर्थ दिन 14 अप्रैल 2021 को 18386 व्यक्ति जो 45 वर्ष से ऊपर थे, कोविड-19 का टीका लगाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार शहडोल जिले में 86 सत्र आयोजित कर 18386, 45 वर्ष के ऊपर व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। जिले में विकासखंड ब्योहारी में 12 सत्र आयोजित कर 2826, विकासखंड बुढार में 25 सत्र आयोजित कर 5356 विकासखंड गोहपारू में 8 सत्र आयोजित कर 1694, विकासखंड सोहागपुर में 12 सत्र आयोजित कर 1451, विकासखंड जयसिंहनगर में 19 सत्र आयोजित कर 3712, शहरी शहडोल में 10 सत्र आयोजित कर 1451 व्यक्ति जो 45 वर्ष से ऊपर है उनका टीकाकरण किया गया है।
कलेक्टर डॉ० सतेन्द्र सिंह ने सभी को निर्देशित किया है कि टीकाकरण के कार्य में और प्रगति सुनिश्चित करें तथा शत-प्रतिशत 45 वर्ष के ऊपर के लोगों का टीकाकरण करें।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉
http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online
से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉
prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
============================================
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये
0 टिप्पणियाँ