http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन रविवार 25 अप्रैल 2021
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। शहडोल संभाग के कमिश्नर श्री राजीव शर्मा ने आम लोगों को कोरोना से बचाने के लिए जिले में वैक्सीनेशन बढ़ाने के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए हैं।
आपने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि वैक्सीन भरपूर मात्रा में दिलवाना मेरी जिम्मेदारी है, लेकिन अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाना आपका काम है।
कमिश्नर श्री शर्मा ने इस आशय के निर्देश यहां शासकीय जिला अस्पताल में कोरोना से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए।
कमिश्नर ने कलेक्टर से कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाना सुनिश्चित किया जाए। आपने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से पूछा कि जिले में कितने लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है।
आपने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि अनूपपुर जिले में जितने लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है, उसका आंकलन कर डिमांड की जाए, ताकि वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। आपने आश्वस्त किया कि वैक्सीन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
कमिश्नर श्री शर्मा ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए सारा प्रशासनिक अमला एवं स्वास्थ्य अमला मिलजुल कर टीम भावना से काम करे, ताकि पीड़ित व्यक्तियों को तत्परता से राहत सुलभ हो सके।
आपस में तालमेल रखते हुए आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मैदानी अमला अधिक सजग रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे।
शहरों से आने वाले श्रमिकों को पहले गांव के बाहर रोकें
कमिश्नर श्री शर्मा ने कलेक्टर से कहा कि दूसरे शहरों से आ रहे प्रवासी मजदूरों को पहले गांव के बाहर रोककर आइसोलेशन में रखा जाए। उनके ठहरने की उचित व्यवस्था की जाए। उनके स्वास्थ्य की जांच की जाए। उसके कुछ दिन बाद ही उन्हें गांव के अन्दर प्रवेश दिया जाए। इससे संक्रमण के फैलाव से बचा जा सकेगा।
कमिश्नर ने पश्चिम बंगाल एवं हरिद्वार में हुए कुंभ से लौटने वाले लोगों पर सतत नजर रखने के निर्देश दिए और कहा कि इन्हें गांव के बाहर रोककर आइसोलेशन में रखा जाए।
यह सुनिश्चित किया जाए कि ये लोग सीधे गांव में जाकर ग्राम वासियों से ना मिल जाएं। अन्यथा संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। सावधानी बरतने से कोरोना संक्रमण के फैलाव से बचा जा सकेगा।
कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी संकलित करने के लिए पंचायत सचिव के पास एक रजिस्टर संधारित किया जा रहा है।
बाहर से आने वाले लोगों को आइसोलेशन में रखने के लिए पंचायत भवन की व्यवस्था की गई है। आपने बताया कि शासकीय अस्पतालों में भर्ती जिन मरीजों के लिए जितनी आक्सीजन की आवश्यकता पड़ रही है, उन्हें उतनी आक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। आपने बताया कि जिले में सेम्पल लेने के लिए घर-घर जाकर सर्वे का कार्य शुरु कर दिया गया है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कमिश्नर ने बाणसागर डैम का किया निरीक्षण, 2 लाख 93 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को मिल रही है सिंचाई सुविधा
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शुक्रवार को बाण सागर डैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने अधिकारियों से डैम की पानी भराव क्षमता एवं विद्युत उत्पादन इकाई के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
चर्चा के दौरान जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने कमिश्नर को बताया कि बाण सागर डैम हर साल पूरा भरता है तथा वर्तमान में 2 लाख 93 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को सिंचाई की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
मझगांव लिफ्ट तथा त्योंथर केनाल लगभग तैयार
अधिकारियों ने बताया कि बाणसागर डैम की नहरें बन गई हैं, मझगांव लिफ्ट तथा त्योंथर केनाल लगभग बनकर तैयार है। अधिकारियों ने बताया कि बाणसागर डैम में 60 मेगा वाट का पावर प्लांट स्थापित है। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने बाणसागर डैम में मत्स्य उत्पादन गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली।
30 करोड़ रुपए मत्स्य उत्पादन से
शासन को मिल रहा राजस्व
चर्चा के दौरान मत्स्य महासंघ के अधिकारियों ने कमिश्नर को बताया कि बाणसागर डैम में मत्स्य उत्पादन की गतिविधियां जारी है। प्रतिवर्ष लगभग 30 करोड़ रुपए मत्स्य उत्पादन से शासन को राजस्व प्राप्त हो रहा है। बाणसागर डैम की मछलियां गुवाहाटी, सिलीगुड़ी, हावड़ा आदि शहरों को भेजी जाती है।
1500 मत्स्य आखेट करने वालों मछुआरों
की बाणसागर डैम क्षेत्र में है आवश्यकता
मत्स्य अधिकारी ने बताया कि मछुआरों की कमी के कारण बाणसागर डैम में मत्स्य आखेट नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 1500 मत्स्य आखेट करने वालों मछुआरों की बाणसागर डैम क्षेत्र में आवश्यकता है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कमिश्नर ने किया अनूपपुर जिले के जिला कोविड केयर सेन्टर का औचक निरीक्षण
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। जिले में कोरोना के संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की मैदानी हकीकत जानने के लिए अनूपपुर जिले के भ्रमण पर आए शहडोल संभाग के कमिश्नर राजीव शर्मा ने यहां आदिम जाति कन्या शिक्षा परिसर में कार्यरत जिला कोविड केयर सेन्टर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कोविड केयर सेंटर में कोरोना मरीजों के लिए 300 बेड रखे गए हैं। इनमें 50 आक्सीजन युक्त बेड भी शामिल हैं। वर्तमान में इस सेंटर में 36 कोरोना मरीज भर्ती हैं।
जिला कोविड केयर सेन्टर के भ्रमण के दौरान कमिश्नर श्री शर्मा ने वहां भर्ती मरीजों, स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों के भोजन-दवाओं की व्यवस्था समेत वहां तैनात स्टाफ की जानकारी ली। आपने वहां तैनात नर्सों से बात कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा।
नर्सों ने वहां सिलेण्डर उठाने के लिए एक लड़के की व्यवस्था किए जाने की जरूरत जताई। इस पर कमिश्नर श्री शर्मा ने एक लड़के की व्यवस्था करने के कलेक्टर को निर्देश दिए।
कमिश्नर ने कोविड केयर सेन्टर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और वहां भर्ती मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कालरी प्रबंधन जमुना कालरी व एस.ई.सी.एल. चिकित्सालय का मरम्मत कार्य को जल्द पूर्ण करायें
कमिश्नर ने अपने भ्रमण के दौरान जमुना कालरी चिकित्सालय का भी अचानक निरीक्षण किया और वहां चल रहे मरम्मत कार्य को जल्द पूर्ण करने के कालरी प्रबंधन को निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री ठाकुर ने बताया कि इस अस्पताल को कोविड मरीजों को भर्ती किए जाने के मकसद से विकसित किया जा रहा है।
कमिश्नर ने कालरी में कार्यरत स्टाफ और स्टाफ में कोरोना संक्रमण की स्थिति के बारे में कालरी प्रबंधन से जानकारी ली।
आपने कालरी प्रबंधन से पूछा कि जमुना कालरी में कितने औद्योगिक सिलेण्डर उपलब्ध हैं। कालरी प्रबंधन ने कमिश्नर को औद्योगिक सिलेण्डरों की उपलब्धता की जानकारी दी।
इसके पश्चात कमिश्नर श्री शर्मा ने चिकित्सालय एस.ई.सी.एल.का भी निरीक्षण किया और चिकित्सालय में चल रहे मरम्मत कार्य को देखा।
आपने मरम्मत का कार्य जल्द पूरा करने की हिदायत दी, ताकि इसका उपयोग कोविड मरीजों के उपचार के लिए किया जा सके।
आपने चिकित्सालय में मरीजों के लिए उपलब्ध बिस्तरों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं समेत वहां तैनात डाॅक्टर एवं पैरामेडीकल स्टाफ की जानकारी ली।
इस अस्पताल का भी कोविड मरीजों को भर्ती किए जाने को दृष्टिगत रखते हुए विस्तार किया जा रहा है और कोविड मरीजों के लिए जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं जुटाई जा रही हैं।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
1444 मरीज अभी एक्टिव, मरिजों का केयर सेंटर एवं होम आइसोलेशन में चल रहा इलाज
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। 1444 मरीज अभी एक्टिव है जिनका कोविड केयर सेंटर एवं होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।
होम आइसोलेशन मरीजों के निगरानी के लिए कोविड-19 सेंटर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल के कार्यालय में बनाया गया है, जिसमें चिकित्सक 24 घंटे ड्यूटी में रहकर दिन में दो बार आपसे बात करेंगे एवं आपको आवश्यक मेडिकल सुविधाएं देंगे।
होम आयसोलेशन के मरीज अपना सही संपर्क नंबर दे। आपके लिए मोबाइल चलित औषधालय एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है, जो आपकी स्वास्थ सुविधाओ एवं आवश्यक सेवाएं भी प्रदान करेगी।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉
http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online
से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉
prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
============================================
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये
0 टिप्पणियाँ