DRMS NEWS

DRMS NEWS

जिला आपदा प्रबंधन समिति में हुआ निर्णय जन प्रतिनिधि एवं स्वयसेवी संस्थाएं भी निभाएं कोविड संक्रमण के रोकथाम में सहभागिता-जिला आपदा प्रबंधन समिति

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  शुक्रवर  30 अप्रैल  2021

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्ट्रेट के विराट सभागार में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु 30 अप्रैल 2021 को जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, पुलिस अधीक्षक अवेधश कुमार गोस्वामी, उपाध्यक्ष नगर पालिका कुलदीप निगम, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एमएस सागर, सिविल सर्जन डाॅ. जीएस परिहार, कार्यपालन यंत्री एमपीईबी आरसी पटेल, जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टाण्डेकर, आजाद बहादुर सिंह, प्रकाश जगवानी, राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, नीरज दिवेदी, सिकंदर खान, शानउल्ला खान सहित अन्य अधिकारी एवं समाजसेवियों की उपस्थिति में हुई। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

होम आइसोलेशन के मरीज बाहर न घूमे

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि, प्रशासकीय अमला के साथ-साथ जनप्रतिनिधि एवं स्वयंसेवी संस्थाएं भी कोविड संक्रमण के रोकथाम में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं अपने वार्ड एवं क्षेत्रो में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन के प्रोटोकाल, मास्क एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन तथा बार-बार सेनट्राइजेशन या साबुन से हाथ धोने की समझाइश देवें साथ ही यह सुनिश्चित करे कि होम आइसोलेशन के मरीज बाहर न घूमे। 

प्रायः यह देखा जा रहा है कि, डाक्टर की पर्ची लेकर, मेडिकल से दवाईयां लाने के बहाने अथवा अन्य कारण लेकर होम आइसोलेशन के मरीज बाहर निकलते है और दूसरे को भी संक्रमित करते है।  

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में शादी-ब्याह पर 10 से अधिक लोग यदि एकत्रित होने पर होगी कड़ी कार्यवाही

बैठक में विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि, ग्रामीण क्षेत्रों में शादी अवसर पर ज्यादा लोग एकत्रित होते है इस पर कलेक्टर ने कहा कि, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में शादी-ब्याह मौकों पर 10 से अधिक लोग यदि एकत्रित होते है तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।  

कलेक्टर ने उपस्थिति जनप्रतिनिधियो से कहा कि 45 वर्ष के ऊपर व्यक्तियो का टीकाकरण अनिवार्य रूप से करवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करे।  

अब लाॅकडाउन 10 मई 2021 को सुबह 06 बजे 

तक रहेगा प्रभावशील 

कलेक्टर ने बैठक में अवगत कराया कि अब लाॅकडाउन 10 मई 2021 को सुबह 06 बजे तक प्रभावशील रहेगा, इस दौरान शासन के सभी प्रोटोकाल एवं समिति द्वारा लिए गए निर्णयो का पालन करना अनिवार्य रहेगा। 

बैठक में कलेक्टर ने बताया कि, यह प्रयास किया जा रहा है कि, जिले में आक्सीजन एवं बेडस की उपलब्धता सतत बनी रहे, इसके लिए जिला अस्पताल में 100 बेड्स, ब्यौहारी सिविल अस्पताल में 40 बेडस व बुढार, जयसिंहनगर  तथा धनपुरी में 10-10 बेड्स आक्सीजन सपोर्ट के तैयार किये जा रहे है। 

इसी प्रकार रिलायंस के द्वारा जैतपुर में 50 बेड्स व स्थानीय पाण्डव नगर कस्तूरबा बाई कन्या छात्रावास में 50 विस्तरीय तथा एसईसीएल द्वारा 50 विस्तरीय सी.सी.सी. बनाए गए है। जिससे कोविड प्रभावित मरीजो को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। 

बैठक में कलेक्टर  एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने बताया कि, जिला अस्पताल में  सीटी स्कैन की सुविधाएं सोमवार से संचालित हो जाएगी। इसी प्रकार मेडिकल काॅलेज शहडोल में भी सीटी स्कैन की सुविधा स्थापित की जा रही है, एसईसीएल में सीटी स्कैन की सुविधा प्राप्त है। 

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

अस्पतालों द्वारा मनमानी करने पर व रेट लिस्ट न लगाने पर सूचित करे संबंधितों के विरूद्व होगी कड़ी कार्यवाही

जन प्रतिनिधियों ने कहा कि, प्राइवेट संस्थाओं में सीटी स्कैन की  मनमानी राशि ली जा रही है, इस पर कलेक्टर ने कहा कि, शासन के द्वारा शासकीय अस्पतालों में सीटी स्कैन (चेस्ट) 1 हजार रूपये में एवं प्राईवेट अस्पतालों में 3 हजार रूपये निर्धारित की गई है, साथ ही प्राईवेट अस्पतालों को निर्देशित किया गया है कि, कोविड मरीजों से बेड्स एवं दवाईयां का  मनमानी कीमत न ली जाए एवं  अपने अस्पताल में रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से लगाए।

 यादि कोई अस्पताल इसका पालन नही करता तो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल मोबाइल नं. 9425129820 सिविल सर्जन जिला अस्पताल जिनके मोबाइल नं.8839362395 एवं पुलिस कंट्रोल रूम  नं. 7049101052 को सूचित करे। संबंधितों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया गया कि, बीपीएल कार्ड धारियों एवं पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रति व्यक्ति 5 किलो प्रति व्यक्ति के मान से माह मई एवं जून तथा मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना अंतर्गत 3 माह  अप्रैल, मई एवं जून का खाद्यान्न नि:शुल्क प्रदाय किया जाएगा।           

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

7 मई 2021 तक स्थगित मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य बस परिवहन संचालन 

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। सचिव राज्य परिवहन प्राधिकार एवं अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन मध्य प्रदेश द्वारा समस्त क्षेत्रीय उप परिवहन आयुक्त एवं क्षेत्रीय अतिरिक्त क्षेत्रीय जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि कोरोना वायरस के व्यापक संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के लिए मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य से आने वाले एवं जाने वाले बस परिवहन संचालन 7 मई 2021 तक स्थगित की जाए।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रति व्यक्ति 5 किलो  02 माह तथा मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना अंतर्गत 3 माह का होगा निःशुल्क खाद्यान्न वितरण

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टाण्डेकर ने जानकारी दी है कि, राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत सार्वजानिक वितरण प्रणाली में पात्र हितग्राही (अन्त्योदय राशन कार्ड एवं प्राथमिक परिवार) को माह अप्रैल, मई एवं जून में एकमुश्त राशन निःशुल्क प्रदाय किया जायेगा। जिससे प्रत्येक उपभोक्ता को 5 किलो खाद्यान (गेंहू और चावल) प्राप्त करने की पात्रता होगी।

जिन उपभोक्ताओं द्वारा सशुल्क माह अप्रैल या मई या दोनों माह का राशन प्राप्त कर लिया गया हो ऐसे उपभोक्ता जुलाई एवं अगस्त माह में निःशुल्क खाद्यान प्राप्त करने के पात्र होंगे ।

25 किलो खाद्यान प्रत्येक सदस्य को निःशुल्क वितरण

इस प्रकार 3 माह अप्रैल, मई, जून का खाद्यान उपभोक्ताओं को निःशुल्क वितरण किया जायेगा । भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत माह मई एवं जून 2021 में पात्र हितग्राहियों को दो माह का निःशुल्क 5 किलो प्रति सदस्य के मान से गेहूं वितरण किया जायेगा।

इस प्रकार उक्त दोनों योजना में कुल 25 किलो खाद्यान प्रत्येक सदस्य निःशुल्क वितरण किया जायेगा ।

शहडोल जिले में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत 32 राज्यों के हितग्राही होगें पात्र

जिला आपूर्ति नियंत्रक जिला शहडोल ने बताया कि वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत 32 राज्यों के हितग्राही शहडोल जिले में खाद्यान प्राप्त करने के पात्र हैं, इनमें औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूर भी सम्मिलित हैं। उक्त मजदूरों का चिन्हांकन उद्योग विभाग द्वारा किया जायेगा। 

योजनाओं का लाभ कोरोना काल में आवश्यक 

रूप से प्राप्त करें

जिन्हें कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा मेरा राशन एप में दर्ज किया जाकर योजना का लाभ दिया जायेगा । कोई भी पात्र उपभोक्ता पोर्टेबिलिटी योजना का लाभ लेकर किसी भी उचित मूल्य दुकान से राशन प्राप्त कर सकता है  एवं शहडोल जिले के पात्र उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे उक्त योजनाओं का लाभ कोरोना काल में आवश्यक रूप से प्राप्त करें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

नगर परिषद बकहो के विभिन्न वार्डों को किया गया सैनिटाइजेशन

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा व प्रशासक धर्मेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए बकहो नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में सोडियम हाइपोक्लोराइट से सैनिटाइजेशन का कार्य मुख्य नगर पालिका अधिकारी जयदेव दीपांकर के उपस्थिति में किया गया।

इस दौरान बकहो नगर परिषद के व्यक्तियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु समझाइश दी जा रही है तथा मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा साबुन सैनिटाइजर से हाथ धोने की अपील की जा रही हैै।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

सरल और शालीन व्यक्तित्व के धनी अपर कमिश्नर अमर सिहं बघेल को सेवानिवृत्ति होने पर दी गई भावभीनी विदाई

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। अपर कमिश्नर शहडोल संभाग अमर सिहं बघेल के सेवानिवृत्त होने पर 30 अप्रैल 2021 को कमिश्नर कार्यालय शहडोल के सभागार में साल एवं श्रीफल देकर भावभीनी विदाई दी गई। 

विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कहा कि अपर कमिश्नर अमर सिंह बघेल शहडोल एक सरल और शालीन व्यक्तित्व के धनी है। 

उन्होने कहा कि मुझे अभी शहडोल संभाग में आए कुछ ही दिन हुए है, जितना मैंने जाना है कि श्री बघेल को यदि कोई भी कार्यालय का दायित्व सौंपा जाता था तो, उसे वे बखूबी रूप से निर्वहन करते थे।

गरीबो को त्वरित न्याय और उन्हे योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए निरंतर रहे प्रयासरत 

 उन्होने कहा कि, श्री बघेल गरीबो को त्वरित न्याय मिले और उन्हे योजनाओं का लाभ दिलाकर उनके जीवन स्तर में सुधार आए इसके लिए वे निरंतर प्रयास किये है। 

कमिश्नर ने कहा कि, सेवा निवृत्ति के बाद श्री बघेल जहां कही भी रहे ऐसे ही मानवता की सेवा में लगे रहे। 

कार्यालय के स्टाफ से हमेशा अच्छा सहयोग मिला

विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए अपर कमिश्नर अमर सिंह बघेल ने कहा कि, मुझे शहडोल संभाग में अपर कमिश्नर बनकर आए हुए लगभग 03 साल हो चुके है, मुझे कमिश्नर कार्यालय के स्टाफ से हमेशा अच्छा सहयोग मिला, कार्य के प्रति समर्पण की भावना तथा समन्वय स्थापित कर कार्य किया और मुझे आशा है कि आने वाले समय में भी ऐसे ही आगे भी कार्य करते रहेगें। 

किया अभार व्यक्त

उन्होने कहा कि शहडोल संभाग के अधिकारियो एवं कर्मचारियो ने अच्छा सहयोग और स्नेह दिया इसके लिए मै सदैव आभारी रहूंगा। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर बीके पाण्डेय सहित कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

'योग से निरोग'

आज का आसन- वृक्षासन स्वस्थ्य रहने के लिए अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करें।

#Common Yoga Protocol (CYP) का वृक्षासन; सतर्कता और एकाग्रता को बेहतर बनाने में मदद करता है।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा शहडोल की जनता की मांग

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉

http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online  

से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉

prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

============================================

 

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ