DRMS NEWS

DRMS NEWS

कमिश्नर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी होने पर लगाई फटकार

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  शुक्रवार  23 अप्रैल  2021

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने ओपीडी, इंजेक्शन कक्ष, लैब, पैथोलॉजी, प्रसूति वार्ड एवं एनआरसी का निरीक्षण किया।

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में और इंजेक्शन कक्ष में गंदगी पाए जाने पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई कि बेहतर से बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

   कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समुचित साफ-सफाई होना चाहिए। पेयजल की भी समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।

सीढ़ियों की मरम्मत आज ही कराएं और फोटोग्राफ्स मुझे व्हाट्सएप में प्रेषित करें

 कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान सीढ़ियों में टाइल्स टूटी होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सीढ़ियों की मरम्मत आज ही कराएं और फोटोग्राफ्स मुझे व्हाट्सएप में प्रेषित करें।

 कमिश्नर ने इंजेक्शन कक्ष के निरीक्षण के दौरान इंजेक्शन कक्ष में समुचित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। लैब के निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने टेस्टिंग की पेंडेंसी के बारे में लैब टेक्नीशियन से जानकारी ली।

 लैब टेक्नीशियन ने कमिश्नर को बताया कि यूरिन टेस्ट शुगर टेस्ट एवं अन्य सामान्य टेस्टों की कोई पेंडेंसी नहीं है। मरीजों को तत्काल रिपोर्ट मुहैया कराई जा रही है। 

कमिश्नर ने प्रसूति वार्ड का भी निरीक्षण किया तथा वहां मरीजों से चर्चा की मरीजों ने बताया कि उन्हें समुचित उपचार मुहैया कराया जा रहा है। मेन्यू की आधार पर उन्हें पोषण आहार एवं खाद्यान्न मुहैया कराया जा रहा है। 

      कमिश्नर ने एनआरसी कक्ष का भी निरीक्षण किया। एनआरसी कक्ष में गंदगी पाए जाने पर कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त की तथा खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समुचित साफ सफाई रखें।

 कमिश्नर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पैरामेडिकल स्टाफ पानी एवं बिजली की उपलब्धता किस संबंध में भी खंड चिकित्सा अधिकारी से जानकारी ली। 

खंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पानी एवं बिजली की व्यवस्था है तथा पैरामेडिकल स्टाफ भी उपलब्ध हैं।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कमिश्नर ने तहसील कार्यालय जयसिंहनगर का किया निरीक्षण, तहसील एवं एसडीएम कार्यालय में गंदगी पाए जाने पर कमिश्नर ने व्यक्त की कड़ी नाराजगी

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल जिले के एसडीएम एवं तहसीलदार कार्यालय जयसिंहनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने एस०डी०एम० कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट एवं नायब तहसीलदार का कोर्ट का निरीक्षण किया।

नाक के नीचे मास्क लगाए जाने पर जताई

 कड़ी नाराजगी और दी समझाईस

     कमिश्नर ने तहसीलदार कोर्ट के निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने तहसील कार्यालय के रीडर एवं लिपिक द्वारा नाक के नीचे मास्क लगाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देश दिए कि मास्क को व्यवस्थित ढंग से लगाएं।

 कमिश्नर ने राजस्व प्रकरणों के संबंध में भी रीडर से जानकारी ली तथा मौके पर उपस्थित तहसीलदार से राजस्व प्रकरणों के निराकरण की जानकारी प्राप्त की। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि रीडर और लिपिकों के कुर्सी टेबल व्यवस्थित ढंग से होना चाहिए, सभी कर्मचारियों के नेम प्लेट होना चाहिए। 

     कमिश्नर ने तहसीलदार कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डस्टबिन भी बदलने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने एसडीएम कोर्ट के निरीक्षण के दौरान जाति प्रमाण पत्र के प्रकरणों को व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए तथा रिकॉर्ड रूम और रीडर कक्ष में मकड़ी के जाले लगे रहने पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा तहसीलदार को निर्देश दिए कि तत्काल सभी कक्षाओं की साफ सफाई करें। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में 2017 का कैलेंडर लगे होने पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

तहसीलदार को तहसील कार्यालय में सफाई 

अभियान चलाने के दिए निर्देश

 निरीक्षण के दौरान एसडीएम कोर्ट में जाले लगे रहने तथा गंदगी पाए जाने पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा मौके पर उपस्थित तहसीलदार को निर्देश दिए कि एसडीएम कोर्ट तहसीलदार कोर्ट एवं नायब तहसीलदार कोर्ट एवं राजस्व न्यायालय परिसर में सफाई अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाएं। 

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कमिश्नर राजीव शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं और किया निराकरण

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा के तहसील कार्यालय जयसिंहनगर के निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत मसीरा के राम लाल केवट ने आवेदन करते हुए कमिश्नर को बताया कि उन्हें निस्तारी जल के लिए हैंडपंप खुदवाने है, इसके लिए अनुमति नहीं मिल रही है। 

उन्होंने कमिश्नर से कहा कि वे निस्तारी जल के लिए हैंडपंप खुदवाने की अनुमति प्रदान करें। जिसमें कमिश्नर ने तहसीलदार जयसिंहनगर को निर्देश दिए कि वह ग्रामीणों को हैंडपंप खनन के अनुमति मुहैया कराएं। 

इसी प्रकार कमिश्नर ने अन्य ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

1441 मरीज अभी एक्टिव, मरीजों का कोविड केयर सेंटर एवं होम आइसोलेशन में,जिनका हो रहा चिकित्सकीय उपचार

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। 23 अप्रैल 2021 को 191 मरीज कोरोना पाॅजीटिव पाए गए। 1441 मरीज अभी एक्टिव है, जो कोविड केयर सेंटर एवं होम आइसोलेशन में जिनका चिकित्सकीय उपचार किया जा रहा है।            

 होम आइसोलेशन मरीजों के निगरानी के लिए कोविड-19 सेंटर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल के कार्यालय में बनाया गया है, जिसमें चिकित्सक 24 घंटे ड्यूटी में रहकर दिन में दो बार आपसे बात करेंगे एवं आपको आवश्यक मेडिकल सुविधाएं देंगे।

 होम आयसोलेशन के मरीज अपना सही संपर्क नंबर दे। आपके लिए मोबाइल चलित औषधालय एवं एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है, जो आपकी स्वास्थ सुविधाओं एवं आवश्यक सेवायें भी प्रदान करेगी।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉

http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online  

से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉

prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

============================================

 

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ