DRMS NEWS

DRMS NEWS

कलेक्टर ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं शत-प्रतिशत मास्क का उपयोग तथा कर्फ्यू नियमों का पालन कराने हेतु दिए निर्देश

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  गुरुवार  15 अप्रैल  2021

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल, जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट, जिले के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, जिले के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि शहडोल जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। अभी भी देखने में आया है कि लोग मास्क का शत-प्रतिशत उपयोग नहीं कर रहे हैं तथा कोविड-19 कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने की आवश्यकता है। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

उन्होंने कहा है कि मास्क न पहनना एक सामाजिक अपराध की श्रेणी में आता है, जिससे अन्य व्यक्तियों के संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। ऐसी स्थिति में आवश्यक है कि मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से शत-प्रतिशत सभी लोगों द्वारा किया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति मास्क का उपयोग नहीं करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाए तथा अर्थदंड लगाने के साथ-साथ अन्य नियम संगत वैकल्पिक उपाय भी किए जाएं।

    उन्होंने कहा है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत अपने क्षेत्र में जनता कर्फ्यू लगाना सुनिश्चित करें तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि ग्राम पंचायत क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से लोग बाहर न जाएं तथा ग्रामों में शत-प्रतिशत मास्क का उपयोग करें।

कोविड कर्फ्यू का सख्ती से पालन 

करवाने की आवश्यकता

 उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायत में बाहर से आने वाले व्यक्तियों, जो श्रमिक बाहर से अथवा अन्य जिलों से ग्राम या ग्राम पंचायत में आ रहे हैं, उनका अनिवार्य रूप से रजिस्टर रखा जाए तथा उनके दूरभाष ग्राम आदि का सही-सही विवरण रखा जाए तथा उन्हें आइसोलेशन में रखा जाए एवं आवश्यकता अनुसार उनकी जांच भी कराई जाए।

    ग्राम पंचायत यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी लोग मास्क शत-प्रतिशत उपयोग करना सुनिश्चित करेंगे तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलेंगे।

 उन्होंने कहा है कि निर्माण कार्य स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग किया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि ऐसे कार्य स्थलों पर भी संक्रमण का फैलाव रोका जा सके। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों व शहरी क्षेत्र में कोविड-19 महामारी के संबंध में जन जागरूकता एवं प्रचार प्रसार का कार्य किया जाए।

 उन्हें अपने घरों में सुरक्षित रहने हेतु समझाइश दी जाए एवं आप अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए उपरोक्त प्रकार से तथा अन्य उपाय जिन्हें आप आवश्यक समझे उन्हें अपनाते हुए ग्राम पंचायत तथा नगरीय निकायों में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के संबंध में समुचित कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने एसईसीएल धनपुरी के रेस्ट हाउस में ली बैठक और  कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने गुरूवार 15 अप्रैल 2021 को जनपद पंचायत बुढार के धनपुरी के एसईसीएल रेस्ट हाउस में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर अमलाई एवं एसईसीएल धनपुरी है अधिकारियों पुलिस कर्मचारियों तथा मेडिकल ऑफिसरो बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। 

 बैठक में बताया गया कि अब डोर टू डोर सब्जी एवं किराने की सप्लाई की जाएगी किसी भी तरह का दुकान खोल कर विक्रय करना कोरोना कर्फ्यू में प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार फल विक्रेता भी निर्धारित कस्बों में ही डोर टू डोर विक्रय कर सकेंगे।

  यह कोरोना कर्फ्यू 26 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक प्रभावशील रहेगा तथा दोपहर 1:00 बजे के बाद किसी भी व्यक्ति को सड़क पर अनावश्यक रूप से पाए जाने पर धारा 188 के तहत चलानी कार्यवाही की जाएगी, केवल बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों के दवा तथा चिकित्सकीय उपचार हेतु छूट रहेगी।

  बैठक में कलेक्टर ने संक्रमण की भयावह स्थिति को देखते हुए ओपीएम एवं एसईसीएल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऑक्सीजन सिलेंडर तथा एवं  बेड गद्दे आदि की व्यवस्थाएं सुदृढ कर लें, क्योंकि भविष्य में इस तरह की बढ़ती संक्रमण की स्थिति में चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुलभ कराई जा सके।

  उन्होंने कहा कि अपने-अपने शासकीय अमले से 25 परसेंट के अनुपात में ही सेवाएं ले तथा बदल बदल कर ड्यूटी लेना सुनिश्चित करें जिससे भीड़भाड़ को कम कराया जा सके।

 कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी धनपुरी रवि करण त्रिपाठी को निर्देशित किया कि वे धनपुरी के सभी वार्डों में सैनिटाइजर कराएं तथा साफ सफाई की व्यवस्था नियमित रूप से सुदृढ़ कराएं। बैठक में संक्रमण को रोकने संबंधी अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।

   बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर धर्मेंद्र मिश्रा, महाप्रबंधक एसईसीएल शंकर नागाचारी जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भरत दुबे नायब तहसीलदार सुश्री साक्षी गौतम सहित ओपियम के अधिकारी एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर तथा अन्य चिकित्सकीय अमला उपस्थित था।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बुढार के विभिन्न वार्डों में किया फ्लैग मार्च

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सतेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने गुरूवार 15 अप्रैल 2021 को बुढार के विभिन्न वार्डों में फ्लैग मार्च कर लोगों को कोविड 19 संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक किया तथा बिना मास्क वाले व्यक्तियों को मास्क का वितरण कर उन्हें संक्रमण से बचने हेतु समझाइस थी।

 इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर शेर सिंह मीणा, अनुविभागीय अधिकारी जयपुर धर्मेंद्र मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भरत दुबे,  जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टंडेकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी धनपुरी रवि करण त्रिपाठी, नायब तहसीलदार सुश्री साक्षी गौतम नगर निरीक्षक बुढार महेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

932 कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज एक्टिव,141 मेडिकल काॅलेज में एडमिट, 791 एक्टिव मरीज होम आइसोलेशन में रहकर हो रहा ईलाज व गुरूवार को 53 मरीज ठीक हुए 

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। गुरूवार 15 अप्रैल 2021 को जारी मेडिकल बुलेटिन के लिए अनुसार 932 कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज एक्टिव है, जिसमें 141 मेडिकल काॅलेज के कोविड वार्ड में तथा कोविड केयर में एडमिट है तथा उनका उपचार किया जा रहा है एवं 791 एक्टिव मरीज होम आइसोलेशन रहकर चिकित्सकीय सलाह के आधार पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे है तथा  गुरूवार 15 अप्रैल 2021 को 53 मरीज ठीक हुए।

        होम आइसोलेशन मरीजों के निगरानी के लिए कोविड-19 सेंटर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल के कार्यालय में बनाया गया है, जिसमें चिकित्सक 24 घंटे ड्यूटी में रहकर दिन में दो बार आपसे बात करेंगे एवं आपको आवश्यक मेडिकल सुविधाएं देंगे।

 होम आयसोलेशन के मरीज अपना सही संपर्क नंबर दे। आपके लिए मोबाइल चलित औषधालय एवं एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है, जो आपकी स्वास्थ सुविधाओं एवं आवश्यक सेवाएं भी प्रदान करेगी।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉

http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online  

से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉

prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

============================================

 

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ