DRMS NEWS

DRMS NEWS

सेंट्रल लैब का विधायक जयसिंह नगर एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने किया लोकार्पण, सेंट्रल लैब में होगी 101 प्रकार की जांच नि:शुल्क

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  सोमवार  24 मई  2021

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिला चिकित्सालय शहडोल के पैथालॉजी भवन में सेंट्रल लैब का लोकार्पण विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे तथा कलेक्टर डॉ० सतेन्द्र सिंह ने किया। विधायक जयसिंहनगर एवं नगर पालिका अध्यक्ष तथा कलेक्टर सेंट्रल लैब पहुंचकर सेंट्रल लैब के जांच प्रक्रिया की जानकारी पैथालॉजिस्ट डॉ० सुधा नामदेव से प्राप्त किया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी नागरिकों को नि:शुल्क जांच की सुविधाएं प्राप्त हो यह सुनिश्चित किया जाए।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

    सेंट्रल लैब में 101 प्रकार की नि:शुल्क जांच सुविधा आम जनमानस को उपलब्ध होगी, जिससे आम नागरिकों को जांच के लिए इधर-उधर ना तो भटकना पड़ेगा ना ही उनके ऊपर किसी भी प्रकार का आर्थिक अधिभार होगा। सिविल सर्जन डॉ० जी.एस. परिहार ने बताया कि जिला चिकित्सालय में मरीजों को सीटी स्कैन, डायलिसिस, डिजिटल एक्स-रे, ईसीजी आदि की जांच सुविधाएं प्रदान की जा रही है। लोकार्पण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस.सागर, समाजसेवी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, आरएमओ डॉ० सुनील हथगेल, नगर अध्यक्ष सूर्यकांत निराला, पार्षद संतोष लोहानी, गोविंद सिंह परिहार, प्रियम त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

विधायक जयसिंहनगर एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने जिला चिकित्सालय में वितरित होने वाले भोजन पैकेट का किया अवलोकन, गुणवत्तायुक्त भोजन मरीजों को मुहैया कराने के दिए निर्देश

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिला चिकित्सालय शहडोल में सेंट्रल लैब के लोकार्पण के पश्चात विधायक जयसिंह नगर जयसिंह मरावी एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे तथा कलेक्टर डॉ० सतेन्द्र सिंह को सर्जन डॉ० जी.एस. परिहार ने मरीजों को वितरित होने वाले भोजन सामग्री पैकेट का निरीक्षण कराया। सिविल सर्जन ने बताया कि यह एक नवाचार हैं, जिसमें मरीजों को अलग-अलग भोजन पैक कराकर डिब्बे में रखकर उपलब्ध कराया जा रहा है, इससे मरीज को खाने में सुविधा प्राप्त होती है एवं खाना गर्म रहता है। 

    सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि मरीजों को गुणवत्तायुक्त एवं रुचिकर भोजन प्रदान किया जाए। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस.सागर, समाजसेवी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, आरएमओ डॉ० सुनील हथगेल, नगर अध्यक्ष सूर्यकांत निराला, पार्षद संतोष लोहानी, गोविंद सिंह परिहार, प्रियम त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कलेक्टर ने डीआईसी भवन चल रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य का किया निरीक्षण

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज जिला चिकित्सालय शहडोल के डीआईसी भवन में चल रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन स्थल जहां 45 वर्ष से ऊपर व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा था, का अवलोकन किया। 

कलेक्टर को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अवगत कराया कि अभी तक 15 कोविशील्ड एवं 07 कोवैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है। कलेक्टर ने टीकाकरण कराने आए हुए व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की एवं उन्हें टीकाकरण से होने वाले लाभ को समझाया।

 कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए टीका के दोनों खुराक लेना आवश्यक है। साथ ही शासन के प्रोटोकॉल मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग एवं साबुन या सैनिटाइजर से बार-बार हाथ धोना अपने जीवन में आत्मसात करें। कलेक्टर ने उन्हें समझाइश देते हुए कहा कि खुद को सुरक्षित रख कर दूसरों को भी सुरक्षित रखें, बिना काम के भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचें साथ ही अपने परिचितों को भी जो 18 वर्ष से ऊपर हैं उन्हें टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित करें।

टीकाकरण कराने आने वाले व्यक्तियों के लिए बैठने के लिए समुचित सुविधाएं मुहैया कराने के दिए निर्देश

  कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि टीकाकरण कराने हुए व्यक्तियों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही उन्हें कार्ड, कोरोना से बचाव के पंपलेट आदि भी उपलब्ध कराएं। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि टीकाकरण कराने वाले व्यक्तियों की सूची बीएलओ को भी भिजवाना सुनिश्चित करें।

   निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, प्रभारी डीपीएचएन सुश्री वंदना डोंगरे एवं डाटा मैनेजर अशरफ खान उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

विधायक तथा कलेक्टर  ने कोविड-19 संवाद हेल्पडेस्क से वर्चुअल माध्यम से कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की ली जानकारी

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। आज विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे तथा कलेक्टर डॉ० सतेन्द्र सिंह ने जिला चिकित्सालय में स्थापित कोविड-19 संवाद हेल्प सेंटर में पहुंचकर वर्चुअल माध्यम से जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी स्टाफ नर्स श्रीमती दुर्गेश्वरी से प्राप्त किया। 

कलेक्टर को अवगत कराया गया कि कोविड वार्ड में 10 कोविड संक्रमित मरीज भर्ती हैं, ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कोविड संक्रमित मरीजों के इलाज में पूर्व सतर्कता एवं सावधानी बरती जाए।

 इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस.सागर, डॉ० जी.एस. परिहार, समाजसेवी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह, आरएमओ डॉ० सुनील हथगेल, नगर अध्यक्ष श्री सूर्यकांत निराला, पार्षद संतोष लोहानी, गोविंद सिंह परिहार, पार्षद अमन शुक्ला, प्रियम त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

वाहन संबंधी निविदा आमंत्रित

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह।-प्रभारी अधिकारी (स्टोर) जिला पंचायत शहडोल ने जानकारी दी है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत अधिकारियों संभाग, जिला एवं जनपद स्तर के कार्यालयीन उपयोग एवं शासकीय कार्यों के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण हेतु वाहन, इनोवा, टाटा सफारी, स्कार्पियो, बोलेरो, टाटा सुमो एवं अन्य वाहनों को किराए पर लिए जाने की आवश्यकता है साथ ही कार्यालयीन उपयोग हेतु फोटोकॉपी, मल्टीकलर मुद्रण कार्य एवं वाइंडिंग कार्य के लिए दरें निर्धारित की जानी है, जिस हेतु 17 मई 2021 तक निविदा आमंत्रित की गई थी, कोरोना की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए  अब निविदा फार्म कार्यालय जिला पंचायत शहडोल में 9 जून 2021 तक कार्यालयीन समय 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं एवं निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून 2021 दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित की गई है अधिक जानकारी के लिए जिला पंचायत कार्यालय शहडोल में संपर्क कर सकते हैं।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

समाजसेवी तथा पार्षद संतोष लोहानी ने किया रक्तदान

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिला चिकित्सालय में स्थापित सेंट्रल लैब के लोकार्पण के पश्चात समाजसेवी एवं पार्षद संतोष लोहानी ने रक्तदान किया।  

श्री लोहानी  ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है एक रक्तदान से चार जान बचाई जा सकती है सभी को रक्तदान जैसा पुनीत कार्य करना चाहिए। श्री लोहानी को जयसिंहनगर विधायक श्री जयसिंह मरावी एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। 

इस अवसर पर विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती  उर्मिला कटारे, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह सिविल सर्जन डॉ० जी.एस. परिहार,  पैथालॉजिस्ट डॉ० सुधा नामदेव  आरएमओ डॉ० सुनील हथगेल, नगर अध्यक्ष सूर्यकांत निराला,पार्षद गोविन्द सिंह परिहार, प्रियम त्रिपाठी अमन शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब ठिकानों पर दी गई दबिश

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुरेश राजौरे के मार्गदर्शन में गत दिवस आबकारी वृत्त जयसिंहनगर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम असवारी, हुडरहा, जायका रेस्टोरेंट आदि में दबिश देकर 18 लेमाऊॅट बीयर, 105 किलोग्राम महुआ लाहन, 13 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर कुल 03 आरोपियो के विरूद्व मध्य प्रदेश अधिनियम की 1915 की धारा 34 (1)(क) के अन्तर्गत प्रकरण कायम कर नियमानुसार कार्यवाही की गई।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कलेक्टर को गुड सेफर्ड कान्वेंट स्कूल ने 02 आक्सीजन कंसंट्रेटर कोरोना मरीजों हेतु किया दान

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह को आज  गुड सेफर्ड कान्वेंट स्कूल की प्राचार्य सिस्टर मर्सलेट एवं सिस्टर रीता ने कोविड-19 के मरीजों की सहायता हेतु 05 लीटर के 02 आक्सीजन कंसंट्रेटर दान में उपलब्ध कराया। कंसंट्रेटर की कीमत 64 हजार रूपये प्रति नग के मान से 1 लाख 28 हजार रूपये है। 

कंसंट्रेटर से जिला प्रशासन को कोविड-19 के संक्रमित मरीजों की देखभाल एवं स्वास्थ्य में सहायता मिलेगी।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

हर पात्र व्यक्ति को निःशुल्क राशन का वितरण सुनिश्चित कराएं- बिसाहूलाल सिंह

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री ने ली आपदा प्रबंधन की बैठक

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह।  प्रदेश शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा जिला कोविड प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने आज शहडोल जिले में कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक लेकर कहा है कि, गरीब तथा कमजोर वर्ग के हर पात्र लोगों को निःशुल्क राशन का वितरण कराना सुनिश्चित करें तथा शासन के गाइड लाइन के अनुसार सभी  पात्र लोगों को पात्रता पर्ची के आधार पर उन्हें समय पर कोविड-19 के संक्रमण की गाइड लाइन का पालन करते हुए राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 

उन्होंने कहा है कि, राशन वितरण की निगरानी हेतु जिन विभागों के अधिकारी कोविड-19 संक्रमण के दौरान उनके विभागों में कम काम हो उन्हें इस डियूटी में लगाया जाएं। 

उन्होंने कहा कि, प्रदेश शासन का अभी पूरा ध्यान कोविड-19 संक्रमण को  रोकने तथा लाॅकडाउन के कारण प्रभावित ठेला व्यवसायी छोटी-मोटी दुकान चलाने वाले लोग एवं अन्य गरीब तबके के व्यक्ति जिनके राशन कार्ड नही बन पाते उन सभी को नि:शुल्क राशन वितरण कराना सुनिश्चित करें जिससे लोग भूखे न रहने पायें। 

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि, राशन दुकानों में सूचना फलक लगाकर जानकरियां उपलब्ध कराएं तथा भीड़-भाड़ न हो, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो , सभी खाद्यान्न दुकान में आने वाले लोग मास्क का उपयोग करें ऐसी व्यवस्थाएं बनाना भी सुनिश्चित करें। 

ग्रामीण क्षेत्रो में ग्राम पंचायतों के आपदा प्रबंधन  समिति से जुड़े सदस्यगण राशन बटवानें में सहयोग करें तथा विभागीय अधिकारी राशन वितरण की निगरानी भी करें, राशन वितरण की प्रतिदिन की जानकारी संकलित कर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं, राशन से कोई भी मजदूर वंचित न होने पाएं इसका भी पूरा ध्यान रखें, नगरीय क्षेत्रों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं पार्षदगण  राशन वितरण में सहयोग करें। 

उन्होंने कहा कि,सभी वर्ग के लोग आपस में मिलकर कोरोना को कम करने का प्रयास करें, ग्रामीण क्षेत्र में पम्पलेट के माध्यम से वैक्सीन लगवानें हेतु प्रचार-प्रसार कर जागरूकता लाएं एवं वैक्सीन के लाभ व न लगाने से नुकसान के संबंध में भी ग्रामीण को समझाइश दें तभी कोरोना संक्रमण से निजात दिलाई जा सकती है।

    बैठक में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि, वैक्सीनेशन का कार्य सत्त रूप से जारी है, इस कार्य हेतु समाज के प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न संगठनों के लोग मिलकर वैक्सीनेशन को गति देने में अपनी भूमिका का निर्वहन करे तथा जिला प्रशासन से सूची बनाकर वैक्सीनेशन कराने हेतु शेयर भी करें। 

उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वैक्सीनेशन सेंटर में ऐसे 25-30 लोगों को जो तकनीकी जानकारी नही रखतें उनका  रजिस्ट्रेशन कराने और वैक्सीनेशन कराने में मद्द भी करें। कलेक्टर ने किल कोरोना अभियान के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी तथा संक्रमण संबंधी जानकारी भी विस्तार से दी। 

कलेक्टर ने कहा कि, संभावित तीसरी लहर की तैयारी हेतु लगभग 57 लाख रूपये जारी किये जा चुके है तथा जिला मुख्यालय में आक्सीजनयुक्त 60 बेड् एवं सभी विकासखण्डों में 20-20 बेडो की व्यवस्था को  तीव्र गति दी जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि, आज शाम से 31 मई तक लाॅकडाउन के पालन में कड़ाई की जाएगी और अनावश्यक रूप से सड़को में घूमने वालों के विरूद्ध सख्ती से कड़ी कार्यवाही होगी। 

 बैठक में सिविल सर्जन ने जिला चिकित्सालय में लगाई गई सीटी स्कैन मशीन हेतु 02 लैब टेक्निशियन की मांग रखते हुए कहा कि, उक्त पदों की पूर्ति हो जाने से 24 घंटे सीटी स्कैन की सुविधा लोगों को उपलब्ध कराई जा सकेगी, जिस पर  प्रभारी मंत्री ने शासन को प्रस्ताव भेजने  हेतु निर्देशित किया। बैठक में समाजसेवी  कमल प्रताप सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन हेतु प्रयासों को गति प्रदान करने सहित अन्य महत्वपूर्ण सुझावं भी दिये।

           बैठक में विधायक जयसिंहनगर जयसिह मरावी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ. मिलिंद शिरालकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर धर्मेन्द्र मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एमएस सागर, सिविल सर्जन डाॅ. जीएस परिहार, उप पुलिस अधीक्षक व्हीडी पाण्डे, अखिलेश तिवारी, जिला परिवहन अधिकारी आशुतोष भदौरिया, जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर, जन अभियान परिषद के समन्वयक विवेक पाण्डे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी, समाजसेवी कमलप्रताप सिंह, सहित आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य शानउल्ला खान, लक्ष्मण गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता, संतोष लोहानी, राजेश्वर उदानियां, प्रदीप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कमिश्नर ने शहडोल संभाग में नगर सेवा अभियान के संबंध में जारी किया दिशा निर्देश

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के शहडोल, उमरिया एवं अनूपपुर के कलेक्टरों को दिशा- निर्देश जारी कर कहा है कि, नगरीय क्षेत्रों में वर्षा ऋतु के दौरान गंदगी, जलभराव, पेयजल प्रदाय में बाधा और स्ट्रीट लाइट आदि की शिकायत बढ़ जाती है ऐसी स्थिति में नागरिकों की सुविधा के लिए विशेष अभियान संचालित किया जाए इस अभियान का नाम नगर सेवा अभियान होगा यह अभियान शहडोल संभाग के सभी नगरीय निकायों में 30 मई 2021 से प्रारंभ होकर 15 जून 2021 तक संचालित किया जाएं। इस अभियान के दौरान वार्ड के नागरिकों की समस्याएं मौके पर सुने जाएं और तत्काल निराकरण करने का प्रयास किए जाएं वार्डवार तिथियों की जानकारी भी जनसामान्य में प्रसारित किए जाएं ताकि वार्ड नागरिकों को उनके वार्ड में होने वाले नगर सेवा अभियान की जानकारी उन्हें हो सके। संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन तथा विकास शहडोल संभाग शहडोल इस अभियान के संभागीय नोडल अधिकारी होंगे तथा जिले में और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अपने अनुभाग में इस अभियान का नेतृत्व करना सुनिश्चित करें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कलेक्टर ने किया गेंहू उपार्जन केन्द्र छतवई का किया निरीक्षण

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज जनपद पंचायत सोहागपुर के गेंहू उपार्जन केन्द्र छतवई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र में प्रकाश की व्यवस्था कराने के निर्देश देते हुए कहा कि गेंहू की खरीदी व्यवस्थित ढंग से करे और बरसाती पन्नी से ढाका जाए ताकि बरसात होने पर गेंहू सुरक्षित रहें। निरीक्षण दौरान कलेक्टर को अवगत कराया गया कि अभी तक 8 हजार क्विटंल गेंहू की खरीदी की जा चुकी है।  इस मौके जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्री कमलेश टांडेकर भी साथ में रहें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कलेक्टर ने छतवई के छात्रावास में आइसोलेटेड मरीजो का पूछा हालचाल

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज जनपद पंचायत सोहागपुर के छात्रावास छतवई में गांव के 07 कोरोना संक्रमित मरीज जो क्वारंटाइन रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहें है उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनसे दवाई इत्यादि समय पर मिलने एवं  नियमित दवाइयों का सेवन करने आदि की  पूछतांछ भी की। 

कलेक्टर ने उनसे कहा कि, आपस में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स्वास्थ्य लाभ लें मरीजो ने बताया कि अब तबीयत में काफी हद तक सुधार आ गया है और वें  शीघ्र ही स्वस्थ्य हो जाएगें।  कलेक्टर ने उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की  कामना की।  इस मौके जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्री कमलेश टांडेकर भी साथ में रहें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कलेक्टर ने किया पिपरिया में स्थिति अमृता हाॅस्पिटल का औचक निरीक्षण

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज जनपद पंचायत सोहागपुर के अमृता हाॅस्पिटल का औचक निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान बताया गया कि, कोविड-19 से संक्रमित 06 मरीज भर्ती है जिसमें से  02 आयुष्मान कार्डधारी है जिन्हें आयुष्मान की सुविधाएं दी गई है साथ ही 04 अन्य मरीज भर्ती है।  

कलेक्टर ने अमृता हाॅस्पिटल के प्रबंधक को निर्देशित किया कि चिकित्सालय के बाहर आयुष्मान कार्डधारियों को 05 लाख रूपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने संबंधी  फ्लैक्स लगाएं जिससे लोगों को  जानकारी हो सकें कि, यहां पर उक्त सुविधा सुलभ है।  बताया गया कि, इस चिकित्सालय में कोविड के 20 बेड बनाए गए है जिसमें 11 बेड आक्सीजनयुक्त तथा 09 आइसोलेटेड बेड है। 

इसी प्रकार चिकित्सालय में आईसीयू के 10 बेड् उपलब्ध है।  कलेक्टर ने मरीजो के  चिकित्सालय में आने उन्हें भर्ती करने और सुविधाएं उपलब्ध कराने की विधिवत जानकारी लेते हुए प्रबंधन को निर्देशित किया कि आपका चिकित्सालय ग्रामीण क्षेत्र पिपरिया में स्थिति है, यहां के सरपंच और सचिव से सहयोग लेकर इस गांव के लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराएं, वैक्सीनेशन के कार्य में सहयोग दें तथा इस गांव के पात्रताधारी लोगों को आयुष्मना कार्ड बनवाने में सहयोग करे जिससे उनको आयुष्मान कार्ड का लाभ मिल सकें।  

उन्होने कहा कि किल कोरोना अभियान के चौथे चरण में बढ़ चढ़कर सहयोग करे तथा पिपरिया के ग्रामीणो को चिकित्सा की सुविधा में कठिनाई न हो इसका भी ध्यान रखते हुए  गांव के लोगों की मानवीयता के साथ चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराएं।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

आज दिनांक तक 9956 कोरोना मरीज, आज 114 मरीज हुए स्वस्थ्य मरीज एवं परिजनो ने जिला प्रशासन एवं चिकित्सको को दिया धन्यवाद

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज दिनांक तक 9956कोरोना मरीज मिले जिसमें आज 114 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटे मरीजो एवं उनके परिजनो ने जिला प्रशासन एवं चिकित्सको धन्यवाद देते हुए कहा कि, उनके सजग एवं त्वरित प्रयास से वें  ठीक हुए है। जिला प्रशासन एवं चिकित्सकों की सजगता तथा तत्काल चिकित्सकीय प्रबंधन कोविड-19 संक्रमण महामारी को रोकने में सहायक होगी। आज 32 मरीज कोरोना पाॅजीटिव पाए गए और आज 1271 सैंपल की जांच की गई,अभी तक जिले में कुल 9398 स्वस्थ हुए  जिसमें कुल 442 मरीज अभी एक्टिव है जो कोविड केयर सेंटर  में 178 एवं होम आइसोलेशन में 264 चिकित्सकीय लाभ प्राप्त कर रहे है।          

        होम आइसोलेशन मरीजों के निगरानी के लिए कोविड-19 सेंटर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल के कार्यालय में बनाया गया है, जिसमें चिकित्सक 24 घंटे ड्यूटी में रहकर दिन में दो बार आपसे बात करेंगे एवं आपको आवश्यक मेडिकल सुविधाएं देंगे। होम आयसोलेशन के मरीज अपना सही संपर्क नंबर दे। आपके लिए मोबाइल चलित औषधालय एवं एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है, जो आपकी स्वास्थ सुविधाओ एवं आवश्यक सेवाये भी प्रदान करेगी।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉

http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online  

से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉

prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

============================================

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ