DRMS NEWS

DRMS NEWS

अपनी रसोई, अपनों की सेवा कर मिटा रहे है लोगों की भूख प्यास, स्माजसेवी जी.एम.सी. शहडोल के प्रांगण में पंडाल लगाकर लोगों की कर रहे सेवा

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  मंगलवार  25 मई  2021

शहडोल जी-एस- मर्सकोले। कोरोना महामारी संक्रमण काल में जिले के समाजसेवी सामाजिक कार्य में अपनी सहभागिता निभा रहें हैं। 

अपनी रसोई के माध्यम से अपनों की सेवा कर मिटा रहे लोगों की भूख प्यास, जी.एम.सी. शहडोल के प्रांगण में पंडाल लगाकर लोगों की सेवा कर रहे है। 

महीने भर से शहडोल नगर के समाजसेवियों द्वारा मेडिकल कॉलेज में मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए पूरे समय भोजन, नाश्ते, पानी की व्यवस्था कराकर दूर-दराज से आए हुए, मरीजों के परिजनों को राहत देने का काम कर रहे हैं।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

 अपनी रसोई अपनों की सेवा की जज्बा लेकर शहडोल नगर के युवा पत्रकार प्रकाश जायसवाल, समाजसेवी चार्टर्ड अकाउंटेंट सुशील सिंघल, कैटरीन संचालक विशाल कटारे, टेंट संचालक बलराम गुप्ता, के सहयोग से पूरे समय भोजन दलिया खिचड़ी की व्यवस्था प्रदान की जा रही है, जिससे कहीं ना कहीं दूर दराज से आए हुए मरीजों एवं उनके परिजनों को राहत मिल रही है। 

भोजन, पंडाल की प्रारंभिक शुरुआती नींव डालने वाले समाजसेवी एवं युवा पत्रकार प्रकाश जयसवाल की माने तो लोग आते गए और कारवां बनता गया, शुरुआती दौर पर अपने मित्र सहयोगी चार्टर्ड अकाउंटेंट सुशील सिंघल, बलराम गुप्ता, विशाल कटारे के साथ शुरू किया गया सेवा अब बृहद रूप लेकर पूरे समय लोगों की मदद कर रहा है।

जिसमें अब प्रत्यक्ष परोक्ष रूप से हर कोई कुछ ना कुछ सहयोग करते रहते हैं, चाहे वह खाद्यान्न सामग्री के रूप में हो या सब्जी मसाला, तेल, गैस के रूप में हो वही समाजसेवी अधिवक्ता समीर अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल राहुल बत्रा, पवन अवस्थी भी पंडाल में पहुंचकर लोगों की सेवाएं कर रहे हैं।

सुबह से लेकर रात तक भोजन भंडार- प्रातः से मरीजों के लिए पौष्टिक आहार के रूप में दलिया देने के साथ ही दिनभर की सेवाएं अपनी रसोई अपनों की सेवा द्वारा प्रारंभ कर दी जाती है और रात तक अन आहार के रूप में यह सेवाएं लोगों को विधिवत पात्र में प्रदान की जाती है परिजनों के सामने आय आहार के संकट के मद्देनजर यह सेवाएं लोगों के लिए अति उपयोगी साबित हो रही है स्वच्छता और पौष्टिकता का विशेष ख्याल रखते हुए बनवाये  गए भोजन के लोग फैन हो गए है।

 अन्य समाज सेवी संस्थाएं भी कर रहे सेवाएं- महामारी के दौर में सभी समाज सेवी संस्थाएं कुछ ना कुछ लोगों के लिए कर रही हैं जिसमें बजरंग दल द्वारा मेडिकल कॉलेज में काढ़ा, चाय,गर्म पानी की व्यवस्था किया जा रहा है वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समेत सांझी रसोई द्वारा भी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 के एक्टिव संख्या के आधार पर बनेंगे जोन- कलेक्टर 31 मई तक चलेगा किल कोरोना अभियान-4

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह।  स्वास्थ्य आयुक्त सह सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में एक्टिव के संयुक्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कोरोना हॉटस्पॉट चिन्हित कर उनमें कोरोना समाप्त करने हेतु किल कोरोना अभियान-4, 31 मई 2021 तक संचालित किया जाएगा। 

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने कोरोना संक्रमण को पूर्ण रूप से समाप्त करने हेतु पूर्ण रूप से समाप्त करने हेतु पुनः कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग की कार्यवाही सुनिश्चित की है तथा किल कोरोना अभियान की प्राथमिकता औषधियों के वितरण के साथ सर्दी, खांसी एवं बुखार के मरीजों की टेस्टिंग तथा उन्हें कोविड केयर सेंटर में समुदाय से पृथक कर आइसोलेटेड किया जाना है।

            कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने शासन के दिए गए निर्देशों के परिपालन में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए किल कोरोना अभियान-4 के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 

जारी दिशा निर्देश के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल इस कार्य के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी होंगे। जो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन के साथ समन्वय स्थापित कर अपने कार्य को क्रियान्वित करेंगे। दल गठन एवं तिथिवार कार्यक्रम अनुविभागीय अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किया जाएगा। 

जारी आदेश में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कोविड-19 के एक्टिव केसों के संख्या के आधार पर तीन जोन में विभाजित किया जाएगा। 1 ग्राम पंचायत में 5 से अधिक एक्टिव केस होने पर लाल जोन, 1 से 4 एक्टिव केस होने पर पीला जोन तथा 0 एक्टिव केस होने पर हरा जोन निर्धारित किया जाएगा तथा लाल एवं पीले जोन के लिए ग्राम पंचायतों में नियंत्रण डोर टू डोर सर्वे तथा कांटेक्ट ट्रेसिंग की प्रक्रिया की जाएगी जिससे कि वह भी हरा जोन में परिवर्तित हो जाए।

              कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों के रणनीति में यदि किसी भी ग्राम में एक अथवा एक से अधिक एक्टिव केस 24 मई 2021 की स्थिति में हो तो ऐसे सभी ग्रामों को 25 मई 2021 से 31 मई 2021 के मध्य पुनः किल कोरोना-4 अभियान अंतर्गत प्रत्येक घर में सर्दी, खांसी एवं बुखार के लक्षण वाले रोगियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। 

ग्राम स्तर पर स्क्रीनिंग हेतु गठित प्राथमिक दल में आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं ग्राम रोजगार सहायक सम्मिलित होंगे। प्राथमिक दल में जन अभियान परिषद के प्रस्फुटन समिति के सदस्यों को भी सम्मिलित किया जाए। 

नगर पंचायत हेतु प्राथमिक दल में नगर पंचायत के मैदानी कर्मचारियों को भी सम्मिलित किया जाएगा। जारी आदेश में कलेक्टर ने कहा है कि प्राथमिक दल के ऊपर द्वितीय स्तर सर्वेक्षण दल का गठन किया जाए तथा जिसमें आशा सहयोगी, एएनएम, सीएचओ, एलएचव्ही, पुरुष सुपरवाइजर, मलेरिया सुपरवाइजर, लेप्रोसी सुपरवाइजर, बीईई एवं पंचायत सचिव आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सम्मिलित होंगे। 

उन्होंने कहा है कि द्वितीय स्तर पर रक्षा दल द्वारा अधीनस्थ प्राथमिक दलों द्वारा साझा की गई सूची की पुष्टि उन घरों में पुनः घर बैठकर सुनिश्चित किया जाए एवं बुखार एवं कोरोना के लक्षण वाले कोविड-19 के संभावित रोगियों को लक्षण अनुसार औषधियां प्रदान की जाए तथा द्वितीय पर्यवेक्षक दलों की संख्या निर्धारित की जाए, जिससे प्रत्येक दल में दो व्यक्तियों को सम्मिलित किया जाए, जिसमें एक व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग का हो। 

जारी आदेश में उन्होंने कहा है कि संभावित लक्षण वाले रोगियों को निकटतम फीवर क्लीनिक में कोविड-19 जांच हेतु रेफर किया जाए। कोविड-19 के संदिग्ध रोगियों की जांच द्वारा पुष्टि होने पर उन्हें होम क्वॉरेंटाइन घर पर सुविधा उपलब्ध ना पंचायत भवन आदि में संस्थागत क्वॉरेंटाइन किया जाए तथा पुष्टि होने पर पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेशन अथवा ब्लॉक स्तर कोविड-19 अथवा जनपद पंचायत के क्वॉरेंटाइन केंद्रों पर आइसोलेट किया जाए।

  जारी आदेश में कलेक्टर ने शहरी क्षेत्रों की रणनीति में कहा है कि शहरी क्षेत्र में हॉटस्पॉट क्षेत्रों का चिन्हांगन किया जाए एवं लगातार निगरानी की जाए। कोई भी व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने पर उसकी कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग की जाए तथा संक्रमण को नियंत्रित करने एवं प्रसार को सीमित करने हेतु माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं। 

उन्होंने कहा है कि महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों तथा जन अभियान परिषद के जिला प्रतिनिधियों के साथ समन्वित रणनीति तैयार कर किल कोरोना-4 अभियान का संचालन 25 मई 2021 सुनिश्चित किया जाए। 

दल के समस्त सदस्यों की जिम्मेदारी होगी कि वह प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से सर्वे कार्य प्रारंभ करेंगे तथा बिना किसी विलंब एवं चूक के अपने कार्यस्थल पर उपस्थित होकर कार्य संपादित कराएंगे तथा प्रत्येक दिवस की जानकारी निर्धारित पर रूप में द्वितीय दल को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। 

संबंधित बीएलओ प्रत्येक दिवस की जानकारी संकलित करेंगे तथा द्वितीय पर्यवेक्षक दल के साथ समन्वय स्थापित कर लाइन लिस्ट एवं मकान संख्या निवास विवरण एवं प्रत्येक दिवस स्क्रीनिंग की जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। जारी आदेश में उन्होंने कहा है कि सेक्टर अधिकारी इंसीडेंट कमांडर संबंधित क्षेत्र के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी आपसी समन्वय व सामंजस्य के साथ काम करेंगे। 

प्रथम एवं द्वितीय पर्यवेक्षक दल के सदस्यों को आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण एवं समुचित मार्गदर्शन देंगे तथा उनकी मांग के अनुसार उन्हें समय पर औषधियां एवं अन्य सामग्रियां बीएमओ के साथ समन्वय स्थापित कर उपलब्ध कराएंगे। 

समस्त सेक्टर अधिकारी अपने सर्वे क्षेत्र का नियंत्रण करेंगे एवं आवश्यकता के अनुसार सामग्रियां एवं सहयोग प्रदान किया जाना सुनिश्चित करेंगे।

 जारी आदेश में उन्होंने कहा है कि समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में आने वाले शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 70% घरों का सर्वे किए जाने एवं लाइन लिस्ट तथा मकान संख्या निवास विवरण द्वितीय स्तर पर रक्षक दल को उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य आयुक्त सह सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन के संदर्भित पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन कराए जाने हेतु पूर्णत: तक उत्तरदायी होंगे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

विधायक ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय धुरवार सोहागपुर में आडिटोरियम का किया भूमि पूजन

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह।  ग्राम धुरवार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कोविड-19 को द्रष्टिगत रखते हुए ऑडिटोरियम बनाए जाने हेतु भूमि पूजन गत सोमवार को विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी ने दीप प्रज्वलित कर पुष्प गुच्छ नारियल से पूजा अर्चना किया। 

तत्पश्चात विधायक एवं उपस्थित अन्य अतिथियों के द्वारा पांच-पांच बार खुदाई कर भूमि पूजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त भवन 2 करोड़ रूपए की लागत से एक वर्ष की समय सीमा के अन्दर तैयार किया जाना सुनिश्चित किया गया है। 

भूमि पूजन कार्यक्रम में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग एम.एस. अंशारी , प्राचार्य बी. एम. तिवारी, इन्जीनियर पी.एल.करपे , समाजसेवी कमल प्रताप सिंह, कॉन्ट्रेक्टर अभय प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र सिंह बघेल, नगर अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्रा, ग्राम पंचायत धुरवार के सरपंच मुन्नालाल बैगा, संतोष लोहानी, संतोष रावत, प्रीयम त्रिपाठी , चंद्र प्रकाश द्विवेदी उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

सीईओ जनपद पंचायत ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर वैक्सीनेशन कराने हेतु कर रहे लोगो को जागरूक

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह के निर्देशन पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी श्रीमती प्रेरणा सिंह ने गत दिवस जनपद पंचायत  के ग्राम खड्डा,  तिखवा एवं  अल्हारा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को वैक्सीनेशन कराने की समझाइश दी  गई तथा श्रीमती प्रेरणा सिंह द्वारा होम आइसोलेशन के कोविड-19 के संक्रमित मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त  की  तथा घर में रहकर उपचार लेने एवं स्वास्थ्य लाभ लेने की सलाह दी। 

  सीईओ जनपद श्रीमती प्रेरणा सिंह ने संक्रमित मरीजों को अलग कमरे तथा अलग बाथरूम इत्यादि उपयोग करने की समझाईस दी, जिससे अन्य लोग संक्रमित न हो सकें। 

भ्रमण के दौरान ऑटो,बस में बिना मास्क के बैठे व्यक्तियों को मास्क लगाने की समझाइश भी दी और कहा कि अनावश्यक रूप से यात्रा ना करें।  

उन्होंने समझाइश दी की शासन द्वारा जारी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें तथा सामाजिक दूरी बनाए रखें, बार-बार साबुन से हाथ धोएं तथा मास्क का उपयोग अवश्य करें। 

उन्होंने कहा कि आपकी सतर्कता एवं सावधानी ही आपका सुरक्षा कवच है, कोरोना संक्रमण से बचने हेतु इन सभी नियमों का पालन अवश्य करें तथा भ्रमण के दौरान कोरोना संक्रमित व्यक्तियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

नायब तहसीलदार ने किया न्यू गुप्ता मेडिकल स्टोर को सील

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार आज नायब तहसीलदार अभयानंद शर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर स्वप्निल सिंह एवं एस.आई. विजय सिंह ने नगर की विभिन्न मेडिकल दुकानों के निरीक्षण के दौरान पाया कि जिला चिकित्सालय शहडोल के बगल में स्थित न्यू गुप्ता मेडिकल स्टोर में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। 

न्यू गुप्ता मेडिकल स्टोर्स के अंदर एवं बाहर सामने खड़े ग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे। नायब तहसीलदार अभयानंद शर्मा ने उनको कोविड-19 नियमों का पालन करने की समझाइश देते हुए दुकान को सील किया।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉

http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online  

से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉

prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

============================================

 

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ