DRMS NEWS

DRMS NEWS

नशे के तस्करों के विरूद्ध शहडोल पुलिस की बड़ी कामयाबी, 7 क्विंटल गांजा, 2 ट्रक, 1 ब्रेजा कार, 1 मोटर सायकल, 85 हजार नगद, 12 आरोपी कई मोबाईल सहित नशे के तस्करों की अंतर्राज्यीय गैंग गिरफ्तार

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  गुरुवार 10 जून 2021

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। अति० पुलिस महानिदेशक, शहडोल जोन के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अति.पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने नशे के तस्करों के अन्तर्राज्यीय गैंग को जो शहडोल होते हुए गांजा उडी़सा से लेकर रीवा की ओर लेकर जा रहे थे,  7 क्विंटल गांजा, 2 ट्रक, 1 ब्रेजा कार, 1 मोटर सायकल, 85 हजार नगद  सहित 12 आरोपियों को  शहडोल पुलिस ने हिरासत लिया और पुलिस को  शहडोल जिले में नशे के विरूद्ध बड़ी कामयाबी मिली है।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

        पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने बताया कि, शहडोल पुलिस द्वारा ड्रग माफियाओं के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करते हुए 04 आरेापियों सहित दो ट्रकों में परिवहन कर रीवा ले जाया जा रहा 7 क्विंटल से अधिक गांजा, परिवहन में उपयोग में लाई जा रही 01 ब्रेजा कार एवं एक मोटर सायकिल 13 मोबाईल फोन को जप्त कर एक बडे़ रेकेेट का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त कर नशा कारोबारियों को नेस्तनाबूद किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार ही नशा कारोबारोरियों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु अपनी टीम को निर्देशित किया जाता रहा है, जिसके तारतम्य में पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि नशा माफियाओं द्वारा छत्तीसगढ़ पासिंग के दो ट्रकों एवं बगैर नम्बर की ब्रेजा कार का उपयोग गांजा परिवहन के लिए किया जा रहा है, जो शहडोल होते हुए गांजा उडी़सा से लेकर रीवा की ओर जाने वाले है, जो अलग-अलग रास्तों से शहडोल को पार करने वाले है। 

मुखबीर प्राप्त सूचना पर संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित कर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर सोहागपुर थाना क्षेत्रांतर्गत ट्रक क्र. सी0जी0 04 एच0वाय0 1173 के गांजा परिवहन की सूचना के आधार पर रोककर तलाशी लेने पर ट्रक के केबिन की पीछे वाली सीट के ऊपर बने कम्पार्टमेंट में 275 नग खाकी रंग के टेप में लिपटे हुए पैकेटों में कुल  288.75 किलो ग्राम गांजा जप्त किया जाकर ट्रक ड्रायवर आशीष गुप्ता पिता गंगा गुप्ता उम्र 24 साल निवासी ग्राम उमनिया थाना राजेन्द्र ग्राम जिला अनूपपुर तथा उसके हेल्पर संतोष सिंह पिता गजरूप सिंह उम्र 23 साल निवासी ग्राम खोडरी थाना पसान जिला कोरबा को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार शुदा आरोपियों द्वारा यह गांजा ट्रक मालिक अवधेश कुमार बहरेलिया पिता भैयालाल निवासी सन्यासी पारा रामपुर खम्तराई जिला रायपुर, पिंटू गुप्ता उर्फ बनवारी लाल गुप्ता पिता बच्चू प्रसाद गुप्ता उम्र 28 वर्ष ग्राम पिपरहा, थाना राजेन्द्र ग्राम एवं बाल मुकुंद गुप्ता उर्फ अंशु गुप्ता पिता शारदा प्रसाद गुप्ता उम्र 22 वर्ष निवासी मरवाही छ0ग0 के द्वारा अवैध परिवहन कराये जाने पर आरोपियों के विरूद्ध थाना सोहागपुर मे धारा 8/20 एनडीपीएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। 

थाना सोहागपुर में नाकाबंदी कर आरोपियों की घेराबंदी के दौरान यह ज्ञात हुआ कि कुछ अन्य  ट्रक व वाहन तस्करों द्वारा अलग-अलग रास्तों से पायलेटिंग कर ले जाया जा रहा है। 

इसी तारतम्य में पूरे जिले में विभिन्न  रास्तों पर नाकाबंदी कर पुलिस की सतर्कता एवं सावधानी से थाना अमलाई एवं थाना जयसिंहनगर में सभी आरोपियों को मय माल-मशरूका के के दबोचा गया। 

अमलाई पुलिस द्वारा संदिग्ध ट्रक सी0जी0 16 सी0के0 0339 को रोकने एवं कडा़ई से पूछताछ  करने पर ट्रक के केबिन व ट्रक के केबिन की छत की तलाशी लेने पर ड्रायवर सीट के पीछे वाले सीट के ऊपर 360 पैकेटों में 03 क्विंटल 60 किलोग्राम गांजा जप्त किया जाकर चालक लक्ष्मण यादव पिता मोलई प्रसाद उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मैगांव थाना रामनगर जिला सतना तथा हेल्पर राजू यादव पिता सुख निधान यादव उम्र 30 वर्ष व ट्रक मालिक सुनील कुमार केसरवानी निवासी ग्राम डोला राजनगर जिला अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है। 

इन्होने अपने साथी क्रमशः पिंटू गुप्ता निवासी ग्राम पिपरहा थाना राजेन्द्र ग्राम, तथा अंशु उर्फ बालमुकुन्द गुप्ता निवासी सिवनी मरवाही छ0ग0 अवैध गांजे के व्यापारियों द्वारा यह अवैध परिवहन कराया जाना बताया है। 

आरोपियों के विरूद्ध थाना अमलाई जिला शहडोल में धारा 8/20 बी, 29 एनडीपीएस एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है ।

        इसी क्रम में नशा कारोबारियों द्वारा शहडोल क्रास करने के लिए अपनाये जा रहे, अलग-अलग रास्तों के आधार पर जयसिंहनगर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर एक संदिग्ध मोटर सायकिल को रोककर कडा़ई से पूछताछ एवं तलाशी लेने पर 22 किलोग्राम गांजा आरोपी मनीष गुप्ता पिता बृज बिहारी लाला गुप्ता तथा रोहित गुप्ता पिता कुंज बिहारी गुप्ता उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी पिपरहा टोला थाना राजेन्द्र ग्राम जिला अनूपपुर के कब्जे से तथा संदिग्ध बिना नंबर की ब्रेंजा वाहन में सवार 05 आरोपियों क्रमशः 1. पिंटू गुप्ता उर्फ बनवारी लाल गुप्ता पिता बच्चू प्रसाद गुप्ता उम्र 28 वर्ष ग्राम पिपरहा, थाना राजेन्द्र ग्राम एवं 2. बाल मुकुंद गुप्ता उर्फ अंशु गुप्ता पिता शारदा प्रसाद गुप्ता उम्र 22 वर्ष निवासी मरवाही छ0ग0, 03. हरी टांडिया उर्फ छोटू पिता वैधराज टांडिया उम्र 27 वर्ष निवासी गौरिला जिला कोरिया छ.ग., 04 हीरालाल गुप्ता पिता लालमन गुप्ता उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नं. 11 जयसिंहनगर जिला शहडोल , 05 दादू पटेल उर्फ राम सजीवन पटेल पिता भैयालाल पटेल उम्र 45 वर्ष निवासी  को गिरफ्तार कर इनके संयुक्त कब्जे से  ब्रेंजा वाहन  की  तलाशी लेने पर 50 किलोग्राम गांजा एवं दादू पटेल से 85,000 रूपये नगद जप्त किये गये है । थाना जयसिंहनगर में आरोपियों के कब्जे से 06 नग एन्ड्राइड फोन तथा 03 नग की पैड मोबाइल जप्त किये गये।         

इस प्रकार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अति.पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में शहडोल पुलिस द्वारा नशे के तस्करों के विरुद्ध उक्त कार्यवाही द्वारा ना केवल अन्तर्राज्यीय गैंग के नेटवर्क को ध्वस्त किया है अपितु इन नशा कारोबारियों के कब्जे से दो ट्रक ,एक ब्रेजा कार, एक मोटर सायकल, 12 मोबाइल व 85,000 रुपये नगद व 07 क्विंटल से अधिक मशरुका कीमती 01 करोड़ रुपये से भी अधिक की जप्ती शहडोल पुलिस द्वारा की गई है। 

    शहडोल पुलिस द्वारा आलोच्य वर्ष में ड्रग माफियाओं के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करते थाना गोहपारू में 480 नग आनरेक्स कफ सीरप, थाना धनपुरी में 20 आनरेक्स कफ सीरप, थाना कोतवाली में 1250 नग नशीली टेबलेट, 500 नग नाइट्राजेपम, 310 अल्प्राजोलम टेबलेट, 123 नग आॅनरेक्स कफ सीरप, थाना ब्यौहारी में 60 नग आनरेक्स कफ सीरप की उल्लेखनीय कार्यवाही सहित दिनांक 01 जनवरी से अब तक जिले के विभिन्न थानों में प्रभावी कार्यवाही की गई है कुल 45 से अधिक प्रकरणों में 1000 किलोग्राम गांजा से अधिक, 1548 नग कोरेक्स आॅनरेक्स कफ सीरप, 392 नग नशीले इंजेक्शन, 1205 नशीले टेबलेट कुल कीमती लगभग 01 करोड़ 10 लाख से अधिक का को जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर अंचल में नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई बल्कि अंतरजिला व्यापारियों के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई है। नशा तस्करों कि विरुद्ध शहडोल पुलिस की यह मुहिम निरन्तर जारी है । जहाँ शहडोल की जनता को नशे की गिरफ्त से मुक्त कराने का जिम्मा शहडोल पुलिस ने ठाना है, वहीं नशा कारोबारियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने हेतु शहडोल पुलिस निरन्तर प्रयासरत है । 

नशे के विरूद्ध चल रहे मुहीम में शहडोल पुलिस द्वारा की गई  कार्यवाही में पुलिस उप अधीक्षक सुश्री सोनाली गुप्ता के नेतृत्व में, थाना प्रभारी सोहगापुर योगेन्द्र सिंह परिहार, थाना प्रभारी धनपुरी रत्नाम्बर शुक्ला, थाना प्रभारी गोहपारू ज्योति सिंह सिकरवार, निरीक्षक अनिल पटेल थाना प्रभारी ब्यौहारी, कार्यवाहक निरीक्षक समीर वारसी, थाना प्रभारी अमलाई विकास सिंह, थाना प्रभारी कलीराम परते, उप निरीक्षक सुभाष दुबे, अजय सिंह, एस.एन.मिश्रा, उमाशंकर चर्तुवेदी, सउनि राकेश बागरी, रजनीश तिवारी, रामराज पाण्डे कार्यवाहक सउनि स्वतंत्र सिंह, आर. हीरा सिंह, सत्य प्रकाश मिश्रा एवं विशेष टीम के सदस्यों की उल्लेखनीय भूमिका रही है ।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

खैरहा पुलिस ने 05 जुआड़ियों को जुआ खेलते पकड़ा

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। थाना खैरहा क्षेत्रांतर्गत पुलिस को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम नौगवां में कुछ लोग रुपये पैसे से जीत- हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे है । 

सूचना पर थाना प्रभारी खैरहा के नेतृत्व में उनि0 रामसिंह कोर्चाम एवं प्रआर0 पवन शुक्ला ,आर0 नरेन्द्र सिंह ,सुदीप मिश्रा, संजय कुमार, दलबीर सिंह की पुलिस टीम ने मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर जुआड़ियान क्रमशः 01. विजय बैगा पिता पन्ने लाल बैगा नि0 नौगवा थाना खैरहा 02. बेसाहु वैगा पिता हीरा लाल नि0 नौगवाॅ थाना खैरहा 03. महेश पिता हरी लाल नि0 वैगा नौगवॅा थाना खैरहा 04. धांधु वैगा पिता झुरू वैगा नि0 नौगवाॅ थाना खैरहा 05. बुद्वसेन पटेल पिता राम मिलन नि0 ग्राम खन्नाध थाना खैरहा के संयुक्त कब्जे से 52 तास के पत्ते एवं कुल 2900 रु. जप्त किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध पब्लिस गैंबलिंग एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। 

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

शहडोल पुलिस ने 03 स्थानो से अवैध रेत से भरे वाहन को किया जप्त

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह । थाना खैरहा क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि एक आईशर कंपनी का ट्रैक्टर बिना नंबर के खन्नाथ नदी केे सरफा नाला से अवैध रेत उत्खनन कर बिक्री करने हेतु ग्राम खन्नाथ कि तरफ आ रहा है। 

खैरहा पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी खैरहा के नेतृत्व में सउनि0 महा सिंह, आर0 सुदीप मिश्रा की पुलिस टीम ने मुखबिर द्बारा बताये स्थान पर जाते समय सरफा नाला के पास से ग्राम खन्नाथ कि तरफ एक सिल्वर रंग का आईसर कंपनी का ट्रैक्टर मय रेत लोड आता दिखा। जिसे खैरहा पुलिस ने घेराबंदी कर सभी अरोपी से पुछताछ करने पर आरोपियो ने अपना नाम क्रमशः 01. बिफईया उर्फ बिफई कोल पिता रामगोपाल कोल 30 वर्ष नि0 बोडरी थाना सिंहपुर 02. धर्मेन्द्र पटेल पिता कृष्णा पटेल उम्र 21 वर्ष नि0 बोडरी थाना सिंहपुर 03. कृष्णा पटेल पिता भभूतीदीन पटेल नि0 बोडरी थाना सिंहपुर का होना बताया। 

खैरहा पुलिस द्वारा रेत संबंधी दस्तावेज एवं वाहन संबंधी दस्तावेज मांगने पर आरोपी द्वारा दस्तावेज नहीं होना बताया। जिस पर खैरहा पुलिस द्वारा मय रेत लोड ट्रैक्टर को थाना परिसर सुरक्षार्थ खड़ा कर आरोपी चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध चोरी, एमव्ही एक्ट एवं खनिज अधिनियम  के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। 

   थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर अथरौटी नाला से अवैध रेत उत्खनन कर बिक्री करने हेतु ग्राम झींकबिंजरी कि तरफ आ रहा है। जै

तपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी जैतपुर के नेतृत्व में सउनि0 मोहन पडवार, आर0 राजीव प्रजापति ने मुखबिर द्बारा बताये स्थान पर जाते समय भूमकार रोड पहुॅचे जहाॅ पर एक ट्रेक्टर क्रमांक डच्18 ।।5097 आते दिखा जिसकी ट्रैक्टर के ट्राली में मय रेत लोड आता दिखा। जिसे जैतपुर पुलिस ने घेराबंदी कर पकडा एवं सभी आरोपी से पुछताछ करने पर आरोपियो ने अपना नाम क्रमशः 01. वंशस्वरूप गोड पिता हीरलाल सिंह गोड नि0 अथरौडी थाना जैतपुर 02. सुनील सिंह गोड़ नि0 अथरौडी थाना जैतपुर का होना बताया। जैतपुर पुलिस द्वारा रेत संबंधी दस्तावेज मांगने पर आरोपी द्वारा दस्तावेज नहीं होना बताया। जिस पर जैतपुर पुलिस द्वारा मय रेत लोड ट्रैक्टर को थाना परिसर सुरक्षार्थ खड़ा कर आरोपी चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध चोरी एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। 

   थाना सीधी क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि एक मैसी कंपनी का ट्रैक्टर ओदारी नदी से अवैध रेत उत्खनन कर बिक्री करने हेतु सीधी तरफ आ रहा है। 

सीधी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी सीधी के नेतृत्व में प्रआर0 साहब सिंह, सत्यनारायण पाण्डेय, देंवेंद्र सारीवान, आर0 शिवकुमार ने मुखबिर द्बारा बताये स्थान पर जाते समय रिमार रोड पहुंचे जहां पर एक ट्रेक्टर क्रमांक डच्18 ।च्0299 आते दिखा जिसकी ट्रैक्टर के ट्राली में मय रेत लोड आता दिखा। जिसे सीधी पुलिस ने घेराबंदी कर पकडा एवं दोनों आरोपी से पूछताछ करने पर दोनो आरोपी ने अपना नाम क्रमशः 01. चालक अनिल गुप्ता पिता राजेंद्र प्रसाद नि0  रिमार थाना सीधी 02. राजेंद्र प्रसाद पिता शंकर प्रसाद नि0 रिमार थाना सीधी का होना बताया। 

सीधी पुलिस द्वारा रेत संबंधी दस्तावेज एवं वाहन संबंधी दस्तावेज मांगने पर आरोपी द्वारा दस्तावेज नहीं होना बताया। 

जिस पर सीधी पुलिस द्वारा मय रेत लोड ट्रैक्टर को थाना परिसर सुरक्षार्थ खड़ा कर आरोपी चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध चोरी, एमव्ही एक्ट एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।   ************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉

http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online  

से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉

prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

============================================

 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ