DRMS NEWS

DRMS NEWS

मध्य प्रदेश से शहडोल संभाग की खबरें

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार शहडोल प्रवास पर, भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों से मुलाकात कर, ली औपचारिक बैठक 

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। आज 29 जून को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहडोल जिले के प्रभारी योगेश ताम्रकार अल्प प्रवास पर शहडोल पहुंचे, जहां उन्होंने संभागीय भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारीयों एवं मंडल अध्यक्षों से मुलाक़ात कर औपचारिक बैठक को संबोधित किया। 

बैठक की अध्यक्षता शहडोल भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने की। जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जय सिंह मरावी एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती अमिता चपरा भी मंचासीन रहे।

जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि स्वागत भाषण शहडोल भाजपा जिला अध्यक्ष  कमल प्रताप सिंह ने प्रस्तुत किया। जबकि ज़िला महामंत्री मनोज सिंह आर्मो ने कोविड काल में भाजपा शहडोल द्वारा किए गए सेवा कार्यों का सम्पूर्ण वृत्त प्रस्तुत किया। 

प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं जो राजनीति में सिर्फ पद पाने और चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए आए हैं। पूरे कोविड काल में भाजपा के अलावा किसी और राजनीतिक दल का कार्यकर्ता जमीन में सेवा करते हुए नहीं दिखाई दिया। 

श्री योगेश ताम्रकार ने कहा कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिसने देश में राम मंदिर और धारा 370 जैसे ज्वलंत मुद्दों को हल करने का काम किया है। जबकि विपक्षियों ने देश को सिर्फ उलझाने का काम किया है।

श्री ताम्रकार ने बैठक में संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की, साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों को मार्ग दर्शन प्रदान किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संतोष लोहानी ने किया।

बैठक में सभी जिला पदाधिकारियों के साथ सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं स्वास्थ्य स्वयं सेवक भी उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री दीपक शर्मा ने किया।

…………………………………………………

मुख्यमंत्री के संभावित दौरा को दृष्टिगत रखते हुए विधायक एवं कलेक्टर ने किया हेलीपैड जमुई का निरीक्षण

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के 1 जुलाई 2021 को शहडोल जिले में संभावित दौरा कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए विधायक जोधपुर श्रीमती मनीषा सिंह, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ०  सतेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  मेहताब सिंह ने संयुक्त रुप से हेलीपैड जमुई का स्थल मुआयना किया। 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने हेलीपैड स्थल की साफ-सफाई करा कर वेरीकेटिंग आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी  संजीव कुल्हारे को दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने हेलीपैड पहुंच मार्ग को व्यवस्थित बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि लाइट आदि का पुख्ता इंतजाम किया जाए। इस दौरान कलेक्टर ने हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को देते हुए कहा कि सुरक्षा की व्यवस्था जैमर आदि लगाकर किया जाए।

कलेक्टर ने हेलीपैड स्थल पर टेंट लगाकर कुर्सियां, पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर को दिए। कलेक्टर ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि हेलीपैड पर एंबुलेंस डॉक्टर एवं दवाइयों सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मुकेश कुमार वैश्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर  धर्मेंद्र मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, कार्यपालन यंत्री एमपी ईबी  आर.सी. पटेल, जिला परिवहन अधिकारी आशुतोष भदोरिया, उप पुलिस अधीक्षक यातायात  अखिलेश तिवारी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ० अंशुमन सोनारे, नोडल अधिकारी डॉ० पुनीत श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती ममता मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

………………………………………………….

मुख्यमंत्री के संभावित दौरा कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए विधायक एवं कलेक्टर ने किया सभा स्थल के लिए चयनित स्थानों का अवलोकन

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के 1 जुलाई 2021 को संभावित दौरा कार्यक्रम को देखते हुए हेलीपैड एवं सभा स्थलों के लिए चयनित स्थानों का विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह तथा कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ०  सतेन्द्र सिंह ने स्थल अवलोकन किया। 

कलेक्टर ने ग्राम जमुई में उप स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई कराने के निर्देश देते हुए कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य सड़क के पहुंच मार्ग तक जीरा पत्थर आदि डलवाए तथा उप स्वास्थ्य केंद्र के चारों ओर की बाउंड्री को व्यवस्थित कर मुख्य गेट और चौड़ा कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान नगर पालिका धनपुरी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सभा स्थल के लिए चयनित स्थल का अवलोकन किया और अवलोकन के पश्चात अवंतीबाई इंडोर स्टेडियम धनपुरी को सभा स्थल के लिए चयनित कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर को निर्देशित किया कि सभा स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने की कुर्सियों की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। 

साथ ही यह सुनिश्चित करें कि सभा स्थल पर आने वाला व्यक्ति मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने कहा कि सभा स्थल पर सिनेटाइजर इत्यादि की व्यवस्था भी सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  मेहताब सिंह गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मुकेश कुमार वैश्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर  धर्मेंद्र मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, कार्यपालन यंत्री एमपीईबी आर.सी.पटेल,जिला परिवहन अधिकारी  आशुतोष भदोरिया, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ० अंशुमन सोनारे, नोडल अधिकारी डॉ० पुनीत श्रीवास्तव, समाजसेवी एवं जिलाध्यक्ष  कमल प्रताप सिंह, नगर परिषद बुढार के अध्यक्ष  कैलाश विश्नानी, समाजसेवी संतोष लोहानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

………………………………………………….

जिले में 230.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में 29 जून 2021 तक 230.3 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें वर्षा मापी केंद्र सोहागपुर में 302.0, बुढार में 213.0, गोहपारू में 302.0 जैतपुर में 248.0, चन्नौडी में 141.0 ब्यौहारी में 223.0, जयसिंहनगर में 183.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

………………………………………………….

राजस्व सेवा अभियान के क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा की पहल पर संभाग में चलाए जा रहें 15 जून से 15 सितम्बर 2021 तक राजस्व सेवा अभियान के क्रियान्वयन हेतु शहडोल जिले के लिए कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने श्री अर्पित वर्मा अपर कलेक्टर शहडोल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

…………………………………………………. 

शहडोल संभाग की 52933 बैगा महिला मुखियाओं के खाते में एक-एक हजार रूपये की राशि अंतरित

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण शहडोल संभाग  जगदीश सरवटे ने जानकारी दी है कि एमपी टास पोर्टल के माध्यम से शहडोल संभाग की 52,933 बैगा महिला मुखियाओं के खाते में एक-एक हजार रूपये की राशि प्रतिमाह अंतरित की जा रही है। 

उन्होंने बताया कि यह राशि बैगा महिला मुखियाओं को आहार अनुदान के लिए मुहैया कराई जाती है। उन्होंने बताया कि, शहडोल संभाग के शहडोल जिले में 24,101, अनूपपुर में 5,932 एवं उमरिया जिले में 22,900 लाभांवित बैगा महिला मुखिया को एक-एक हजार रूपये अंतरित किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि, इस योजना का लाभ लेने के लिए जनजातीय कार्य विभाग के वेबसाइट www.tribal.gov.in में प्रोफाइल पंजीयन कराना आवश्यक है, प्रोफाइल पंजीयन हो जाने से विभाग की समस्त योजनाओं का लाभ सुलभ रूप से हितग्राहियों को प्राप्त हो सकेगा। 

हितग्राही प्रोफाइल पंजीयन हेतु आधार कार्ड नंबर, समग्र आईडी, डिजिटल जाति प्रमाण पत्र एवं मोबाइल नंबर का होना आवश्यक होगा तथा आहार अनुदान योजना अंतर्गत जिन बैगा महिला मुखिया को योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है, वे महिलाएं ग्राम पंचायत सचिव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, कार्यालय सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग एवं बैगा विकास अभिकरण में आवश्यक अभिलेख (आधार कार्ड नंबर, समग्र आईडी, डिजिटल जाति प्रमाण पत्र एवं चालू बैंक खाता पासबुक) की छायाप्रति उपलब्ध कराकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

………………………………………………….

पैरालीगल वालेन्टियर द्वारा दो का कराया गया विवाह

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल से प्राप्त जानकारी के अनुसार पैरालीगल वालेन्टियर श्रीमती विद्या श्रीमती विद्या तिवारी द्वारा समाज सेविका के रूप में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुये एक गरीब परिवार की कन्या संध्या मिश्रा को गोद लेकर उसके स्वैच्छिक भवानाओं के साथ विवाह कराया 

एवं शहडोल जिले के पी.एल.व्ही अखिलेश सिंह ने कंवर समाज सेवियों के साथ मिलकर इस वर्ष लग्न मुर्हुत में अपने समाज विधवा शांति सिंह कंवर ग्राम शाहपुर एवं विधुर राकेश सिंह कंवर ग्राम कदौड़ी के मध्य पुर्नविवाह का कार्य सम्पन्न कराया गया।

………………………………………………….

हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

डिण्डौरी वीरेन्द्र प्रताप सिंह। माननीय न्यायालय ने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करने वाले 02 आरोपियों को आजीवन कारावास एवं प्रत्येक को 2000/- रूपये अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया।

मीडिया सेल प्रभारी एवं सहायक जिला अभियोजन अधिकारी  मनोज कुमार वर्मा ने बताया  कि, थाना डिण्डौरी के अपराध क्रमांक 373/2017 एवं सत्र प्रकरण क्रमांक 60/2017 के आरोपी सहस्त्रु  पिता शंकर सिंह परस्ते उम्र 40 वर्ष एवं आरोपी कुलदीप सिंह पिता शंकर सिंह परस्ते  निवासी रूसा थाना डिण्डौरी जिला डिण्डौरी ने 13 जून 2016 को सुबह 8 बजे लगभग खेत में काम कर रहे 02 कृषकों के सिर एवं मुंह पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे ईलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई।  

इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध धारा 302 सहपठित धारा 34, 294, 506 भादंवि के तहत मामला दर्ज किया गया।

हत्या मामले में सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश डिण्डौरी द्वारा आरोपी सहस्त्रु  पिता शंकर सिंह परस्ते को धारा 304 भाग-1, 304/34 भा0द0स0 में आजीवन कारावास एवं 2000 रूपये के अर्थदण्ड तथा आरोपी कुलदीप सिंह पिता शंकरसिंह परस्ते  धारा 304 भाग-1, 304/34 भा0द0स0 में आजीवन कारावास एवं 2000 रूपये से दण्डित किया गया। 

अर्थदण्ड  की राशि अदा न करने पर प्रत्येक व्‍यतिक्रम के लिए 06-06 माह अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगताये जाने के आदेश पारित किये गये।


************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************


देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं


http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  शुक्रवार 11 जून 2021


************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये,

खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर,अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं
















एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ