http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन शुक्रवार 4 जून 2021
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कहा है कि, शहडोल संभाग के सभी राजस्व न्यायालयों के माध्यम से किसानों को त्वरित न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा है कि, राजस्व न्यायालयों की गरिमा को और अधिक प्रभावी और सशक्त बनाएं।
कमिश्नर ने कहा है कि शहडोल संभाग के सभी कलेक्टर कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के कार्यालय एवं तहसीलदारों के कार्यालय स्वच्छ एवं सुंदर होना चाहिए तथा कार्यालयों के शौचालयों की नियमित साफ-सफाई होनी चाहिए।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
राजस्व न्यायालयों के माध्यम से किसानों को दिलाएं त्वरित न्याय
कमिश्नर ने कहा है कि शहडोल संभाग में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए शीघ्र ही राजस्व सेवा अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत बंटवारा, सीमाकंन, फौती नामांतरण एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का अभियान चलाकर निराकरण किया जाएगा।
शहडोल संभाग में शीघ्र प्रारंभ होगा राजस्व सेवा अभियान
कमिश्नर ने कहा शहडोल संभाग के सभी कलेक्टर राजस्व सेवा अभियान की तैयारियां करें। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा आज कलेक्टर कान्फ्रेंस में कलेक्टरों निर्देशित कर रहे थें।
कलेक्टर कान्फ्रेंस में मुख्य वन संरक्षक पीके वर्मा कलेक्टर शहडोल डाॅ सतेन्द्र सिंह कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव कलेक्टर अनूपपुर सुश्री सोनिया मीना एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
खदानों को चिन्हित करें तथा राजस्व की वसूली करें
कलेक्टर कान्फ्रेंस में कमिश्नर ने कहा कि, राजस्व वसूली का दायरा बढा़ने के लिए, सिवाए आमदानी रजिस्टर में शासकीय जमीन में आम के पेडो़, घास के मैदानों को भी दर्ज कराएं तथा ऐसी खदानें जो गांव में चालू हो जाती है। तथा जिससे राजस्व प्राप्त नही होता ऐसी खदानों को चिन्हित करें तथा राजस्व की वसूली करें।
कमिश्नर ने बटवारा एवं सीमाकंन तथा अविवादित नामातंरण के प्रकरणों की जिलेवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि, बंटवारा, सीमांकन एवं अविवादित नामातंरण के लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित कराएं।
बिजली के मेंटेनेंस कार्य की भी सघन मानिटरिंग करें
कमिश्नर ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि, वर्षा पूर्व की तैयारियों पर जिला स्तर पर समीक्षा करें, पशु टीकाकरण तथा विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा वर्षा पूर्व किये जा रहें बिजली के मेंटेनेंस कार्य की भी सघन मानिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि, वर्षा काल में ग्रामीण क्षेत्रों के सूचना तंत्र को सशक्त बनाएं, दूर-दराज के क्षेत्रों के सरपंचो से सतत सम्पर्क बना रहें इसके लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
शासन के निर्देशों का पालन करते हुए ड्रोन के माध्यम से गांव का सर्वे कार्य होना चाहिए
कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग में शासकीय भूमि के अवैध प्रकरणों को रोकने के लिए सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों को हटाएं, अवैध कब्जों की जानकारी प्राप्त करने के लिए कोटवारों और पटेलो की बैठके लें तथा उनके अवैध कब्जों की जानकारी लेकर कार्यवाही करें।
कमिश्नर ने कहा कि, ड्रोन के माध्यम से गांव का सर्वे किया जा रहा है। शासन ने जो इस संबंध में निर्देश दिए है उन निर्देशों का पालन होना चाहिए।
आम नागरिकों बेहतर सुविधाएं मिलना चाहिए
कमिश्नर ने लोक सेवा केन्द्रों की स्थिति की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि, लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से आम नागरिकों बेहतर सुविधाएं मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोक सेवा केन्द्रो के कार्य को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित शिकायतों की जिलेवार समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कलेक्टरो को निर्देश दिए कि, सी.एम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का सभी कलेक्टर प्राथमिकता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित कराएं।
कलेक्टर कान्फ्रेस में कमिश्नर द्वारा राजस्व परिपत्र-64 के लंबित प्रकरणों की, डायर्वशन की वसूली, नजूल की राजस्व वसूली, आरसीएमएच की भी समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर अनूपपुर सरोधन सिंह, उपायुक्त राजस्व व्ही.के. पाण्डेय एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कुपोषण दूर करने के लिए रणनीति पर अपेक्षित कार्य नही होने पर कमिश्नर ने व्यक्त की कड़ी नाराजगी, अधिकारियों को दी चेतावनी
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के सभी आंगनवाडी़ केन्द्रों के माध्यम से पोषण आहार का नियमित वितरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।
कमिश्नर ने कहा है कि, आंगनवाडी़ केन्द्रों के माध्यम से पोषण आहार वितरण कार्य में किसी भी प्रकार का गतिरोध उत्पन्न न हो।
उन्होंने कहा है कि, सभी आंगनवाडी़ केन्द्रों के माध्यम से बच्चों को नियमित पोषण आहार का वितरण सुनिश्चित कराएं। कमिश्नर ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि वे सतत रूप से अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व के माध्यम से पोषण आहार वितरण कार्यक्रम की सतत मानिटरिंग कराएं।
कुपोषण की स्थिति समाप्त करने के लिए परिणाम मूलक कार्यवाही सुनिश्चित करें
कमिश्नर ने सभी कलेक्टरों, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायतों एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि, वो कुपोषण को दूर करने के लिए परिणाम मूलक कार्यवाही करें।
कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा आज कलेक्टर कान्फ्रेंस में अधिकारियों को निर्देशित कर रहें थे। कलेक्टर कान्फ्रेंस में मुख्य वन संरक्षक पीके वर्मा, कलेक्टर शहडोल डाॅ. सतेन्द्र सिंह, कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव, कलेक्टर अनूपपुर सुश्री सोनिया मीना एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
सभी अधिकारी समन्वय बनाकर काम करें
कमिश्नर ने निर्देश दिए कि, कोरोना काल में कुपोषण की स्थिति और अधिक बिगड़ी है। उन्होने कहा कि कुपोषण मिटाने के लिए सभी अधिकारी समन्वय बनाकर काम करें और कुपोषण की स्थिति को हटाएं।
कमिश्नर ने कहा कि बच्चें, शिशुवती माताएं, गर्भवती माताएं, स्वस्थ और सुरक्षित रहें इसके लिए शहडोल संभाग में निरंतर परिणाम मूलक प्रयास होने चाहिए।
कमिश्नर ने कहा कि शासन स्तर से कुपोषण दूर करने के लिए अच्छी कार्ययोजना बनाकर प्रेषित की गई थी। जिसका अपेक्षित क्रियान्वयन मैदानी स्तर पर नही किया गया।
पोषण आहार वितरण में किसी भी स्थिति में गतिरोध उत्पन्न नही होना चाहिए
कमिश्नर ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि, वे कुपोषण दूर करने के लिए अच्छी कार्य संस्कृति का विकास करें और अपना सर्वाेत्तम कार्य कुपोषण की स्थिति में सुधार के लिए करें।
उन्होंने कहा कि जो अधिकारी एवं कर्मचारी अच्छा काम करेगें उन्हे प्रोत्साहित किया जाएगा, गलत कार्य करने वाले अधिकारियों के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने कहा कि हमारी पहली चुनौती कुपोषण की स्थिति को सुधारना है, एनिमिक महिलाओं एवं कम वजन के बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाना है।
कमिश्नर ने कहा कि अगले 15 दिवसों में हम इस स्थिति में सुधार के लिए क्या प्रयास कर सकते है, इसके लिए कार्ययोजना तैयार करें तथा उस पर कार्यवाही भी करें।
कमिश्नर ने निर्देश दिए कि, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी ज्यादा कुपोषण की स्थिति वाले गांव का भ्रमण करें तथा वहां की आंगनबाड़ी केन्द्रों द्वारा दी जा रही सेवाओं को और अधिक कारगार और बेहतर बनाएं।
कमिश्नर ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि, शहडोल संभाग में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी के लिए जवाबदेही के साथ निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है।
गर्भवती माताओं व बच्चों को टीकाकरण करायें
कमिश्नर ने कहा कि, गर्भवती माताओं का समय-समय पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएं तथा उन्हें संदर्भ सेवाएं मुहैया कराई जाएं। बच्चों का समय-समय पर टीकाकरण किया जाए तथा बच्चों को होने वाले निमोनिया रोग एवं अन्य रोगों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए।
शौर्या दल एवं मातृ संजीवनी समितियों को सक्रिय करें
कमिश्नर ने निर्देश दिए कि शहडोल संभाग में दागना प्रथा को बंद करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएं। ग्राम स्तर पर गठित शौर्या दल एवं मातृ संजीवनी समितियों को सक्रिय किया जाएं।
कलेक्टर कान्फ्रेंस में कमिश्नर ने जिला पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि, वे कुपोषण दूर करने लिए और गांव के गरीब व्यक्ति को आर्थिक रूप सशक्त बनाने के लिए प्रभावी और परिणाम मूलक कार्य करें।
आवश्यक दवाइयों का भण्डारण करें
कमिश्नर ने निर्देश दिए कि कुपोषित बच्चों के माता और पिता को रोजगार मूलक कार्याें से जोड़े। कलेक्टर कान्फ्रेंस में कमिश्नर ने शहडोल संभाग के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में, स्वास्थ्य केन्द्रों एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों में वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक दवाइयों का भण्डारण करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल मेहताब सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर मिलिंद नागदेवे, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया जीएस टेकाम, अपर कलेक्टर अनूपपुर सरोधन सिंह, उपायुक्त राजस्व बीके पाण्डेय, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग एलएम टंडवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
व्यापारियों व आमजन की सुविधा के लिए कैट के सहयोग से बने दो नए टीकाकरण केंद्र
सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ जंग में कैट निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। पूरे देश में फैली कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करते हुए देश के व्यापारियों की सर्वोच्च संस्था कैट की शहडोल इकाई ने व्यापारियों कर्मचारियों व आमजन को सुगमता पूर्वक वैक्सीनेशन कराने के लिए सामाजिक संस्थाओं के साथ मिल कर दो नए वैक्सीन केंद्र प्रारंभ करने जा रही है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता व जिला अध्यक्ष प्रेम जगवानी ने बताया कि दिलीप लाहोरानी मित्र मंडली के दिलीप लाहोरानी व उनके सहयोगियों साथ मिलकर स्थानीय शुभम पैलेस पैलेस में 2 दिन (दिनांक 5 व 6 जून) तथा मातृभूमि सेवा समिति के शशांक ताम्रकार व अमित जैन व उनके सहयोगीयों के साथ मिलकर स्थानीय पंचायती मंदिर में तीन दिवसीय (दिनांक 5,6 व 7 जून) को वैक्सीनेशन सत्रों का आयोजन किया गया है।
सामाजिक संस्थाओं तथा कैट के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सभी व्यापारियों, कर्मचारियों और आमजन से अपील की है कि वह समाज को सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीनेशन अवश्य कराएं।
इसके पूर्व कैट शहडोल जिले के शहडोल नगर, बुढार, धनपुरी ,जयसिंहनगर व व्यवहारी में वैक्सीनेशन सत्रों का आयोजन कर 3000 से ज्यादा व्यापारियों व उनके कर्मचारियों का वैक्सीनेशन करा कर कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर चुकी है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉
http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online
से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉
prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
============================================
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये
0 टिप्पणियाँ