DRMS NEWS

DRMS NEWS

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल एवं अन्य राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अनलाक का पालन कराने हेतु शहर का भ्रमण कर व्यापारियों को दी समझाईस

 

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  मंगलवार 8 जून 2021

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। अनलॉक-02 के दूसरे दिन आज पुलिस अधीक्षक शहडोल अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, उप पुलिस अधीक्षक व्ही0डी0 पांडे, यातायात उप पुलिस अधीक्षक अखिलेश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सचिन धुर्वे, उप पुलिस अधीक्षक महिला सेल सुश्री सोनाली गुप्ता के साथ ही कोतवाली थाना प्रभारी और दर्जनों पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा आज पुरे मुख्यालय के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया गया। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

अधिकारियों ने व्यापारियों सहित मुख्य मार्ग पर आवाजाही कर रहे नागरिकों को भी लाकडाउन और अनलाक के संदर्भ में जानकारी दी, इस दौरान कई दुकानदारों जिन्होंने अनलाक के नियमों का उल्लंघन किया था, उनके चालान भी काटे गए।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक दोनों ने ही आम जनों से अनलाक 2 के नियमों का पालन करने के साथ ही कोरोना गाइडलाइन के पालन करने की अपील की। 

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

’’ऑपरेशन शंखनाद’’ के तहत धनपुरी के कुख्यात सूदखोरों जसवानी भाईयों को बैंक खाते और एटीएम उपलब्ध कराने वाला मददगार अबरार कुरैशी पुलिस हिरासत में

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। अवधेश कुमार गोस्वामी भापुसे पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा बताया गया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत धनपुरी के कुख्यात सूदखोर जसवानी बंधु और उनके सहयोगियों के विरूद्व पंजीबद्व किये गये प्रकरण में शहडोल पुलिस को एक और सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस उप अधीक्षक सुश्री सोनाली गुप्ता के मार्गदर्शन में विवेचना टीम के सउनि (अ) अमित दीक्षित कार्यवाहक सउनि प्रताप सिंह चौहान एवं आरक्षक अजय कटारे एवं थाना धनपुरी के आरक्षक गजेन्द्र सिंह की पुलिस टीम जब विशेष विवेचना दल द्वारा सूदखोर जसवानी भाईयों को कोयलांचल के ब्याज पर पैसा चाहने वाले लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उनकी पास बुकों एटीएम कार्ड और पिन को सूदखोरों तक पहुंचाने वाले उसके खास सिपहसालार अबरार कुरैशी पिता अब्बास कुरैशी उम्र 44 साल निवासी बिलियंस नं 1 वार्ड न 3 मकान नम्बर 101 धनपुरी को आज गिरफ्तार किया गया। 

उल्लेखनीय है कि 25 मार्च 2021 को धनपुरी के कुख्यात जवाहर जसवानी और अनिल जसवानी के घर दबिश दी जाकर धनपुरी पुलिस द्वारा सैकड़ों की तादाद में पास बुक, चेक बुक, लूज चेक, ऋण पुस्तिका, व रजिस्ट्री इत्यादि जप्त की जाकर दोनों जसवानी भाइयों को गिरफ्तार किया गया था। 

आरोपी अबरार पिता अब्बास निवासी धनपुरी को हिरासत में लेकर कडा़ई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि कालू सिंधी उर्फ अनिल जसवानी द्वारा पैसा दिया जाता था और उसके ऐवज में हमसे कई काम कराये जाते थे, नहीं करने पर हमारे जो चेक पैसा देते समय लेकर रखे रहते थे, उन पर राशि लिखकर बाउंस कराने और कोर्ट केस में फंसाने की धमकी दी जाती थी। 

अनिल जसवानी के कहने पर आरोपी अबरार द्वारा भीमसेन पिता बिशाखू निवासी पटना कला  दुर्गा कौल और अन्य दो लोगो के बैंक खाते खुलवाये जाने और उनके एटीएम और पिन अनिल जसवानी तक पहुंचाना स्वीकार किया है। 

स्मरणीय है कि प्रकरण के फरियादी रमई बैगा के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से रू. 190000-00 की राशि इसी भीमसेन के खाते में ट्रांसफर होना पाई गई थी, जिस चेक को विशेष विवेचना दल द्वारा जप्त किया जा चुका है।  

भीम सेन के बैंक खाते का सूक्ष्मता से अवलोकन करने पर पाया गया कि  यह बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक की धनपुरी नं. 3 शाखा में दिनांक 9.2.2016 को खोला गया था, जिसमें आज दिनांक तक 4195500-00 (इकतालीस लाख पिचानवे हजार पांच सौ रूपयें मात्र) की राशि का आना और सम्पूर्ण राशि तत्काल ही डेबिट एटीएम कार्ड से निकलना पाया गया था। 

भीमसेन के बैंक खाते का सूक्ष्मता से अध्ययन करने पर यह भी पाया गया कि, इस बैंक खाते में आने वाली राशि अधिकांशतः उन लोगों की रही है, जिन्होंने जवाहर जसवानी और कालू जसवानी से ब्याज पर पैसा लेकर अपना चेक सुरक्षा हेतु रखा गया था, किन्तु इन सूदखोर भाईयों द्वारा उस चेक से राशि का आहरण भीमसेन के खाते से किया गया है। 

आरोपी अबरार द्वारा बताया गया जवाहर और अनिल जसवानी द्वारा ऐसे और भी लोगों को खुद के लिए बैंक खाता पासबुक एटीएम और पिन उपलब्ध कराने के लिए रखा गया था, जिनकी तस्दीक की जा रही है। प्रकरण में विवेचना में आये तथ्यों के आधार पर बुढार एवं अमलाई कालरी वर्कर्स सहकारी समिति के प्रबंधक चन्दूलाल नापित पिता स्व. मकरंद प्रसाद नापित सोसायटी के लेखापाल संजय कुमार गुप्ता पिता स्व. श्यामलाल गुप्ता उम्र 55 साल निवासी वार्ड न. 2 सिद्विकी कालोनी धनपुरी जिला शहडोल को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

सट्टा पर्ची काटते युवक रंगेहाथ कोतवाली पुलिस के हत्थे लगा

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा जुआ/सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत 07 जून 2021 को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई  कि चिरायु मेडिकल के पास में आदिल सिद्दीकी पिता असलम सिद्दीकी उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नं 17/22 घरौला मोहल्ला शहडोल का कागज पर अंक लिखकर रुपये पैंसो का हार जीत का दांव लगाकर सट्टा पर्ची काट रहा है। जिस पर सउनि0 रामनारायण पाण्डेय द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देकर आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची ,डॉट पैन एवं नगदी 550 रुपये जप्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कोतवाली पुलिस ने ग्राम सिंदुरी कोल माइंस तिराहा के पास आम रोड पर, अवैध शराब बिक्री करते, कच्ची शराब सहित मुन्ना को धरदबोचा

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत 07 जून 2021 को अवैध शराब बिक्री कि मुखबिर सूचना पर कोतवाली पुलिस से सउनि0 कामता पयासी ने सिंदुरी कोल माइंस तिराहा के पास आम रोड में दबिश देकर आरोपी मुन्ना कोरी स्व. मातादीन कोरी उम्र 50 वर्ष निवासी कुदरा टोला सिंदुरी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची शराब कीमत 600 रुपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

सिरमत नाला, धनौरा नाला व जमुनिहा नाला के पास से अवैध रेत उत्खनन व परिवहन कर रहे 5 रेत भरे ट्राली ट्रैक्टर के चालकों-मालिकों के विरुद्ध चोरी, मोटर व्हीकल एवं खनिज अधिनियम के तहत हुई कार्यवाही

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। थाना पपौंध क्षेत्रांतर्गत 07 जून 2021 को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर नीले रंग का सिरमत नाला के पास अवैध रेत उत्खनन कर रहे है। 

पपौंध पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी पपौंध के नेतृत्व में सउनि0 एहसान खान ने मुखबिर द्वारा बताये स्थान जाकर देखा, तो एक नीले रंग ट्रैक्टर का स्वाराज कंपनी बिना नंबर का दिखा पुलिस को आता देख मौके से चालक भागते दिखे, जिसे घेराबंदी करके पकड़ा गया। 

नाम पता पूछा गया तो चालक ने अपना नाम आशीष पिता अमरनाथ शुक्ला निवासी पपौंध का होना बताया। पपौंध पुलिस द्वारा रेत संबंधी दस्तावेज मांगने पर आरोपी द्वारा दस्तावेज नहीं होना बताया, जिस पर पपौंध पुलिस द्वारा मय रेत लोड ट्रैक्टर को  थाना परिसर सुरक्षार्थ खड़ा कर आरोपी चालक के विरुद्ध चोरी, मोटर व्हीकल एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। 

       थाना खैरहा क्षेत्रांतर्गत 07 जून 2021 को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर लाल रंग का धनौरा नाला से अवैध रेत उत्खनन कर ग्राम कोइलहा की ओर जा रहा है। 

खैरहा पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी खैरहा के नेतृत्व में उनि0 रामसिंह कोरचाम ने मुखबिर द्वारा बताये स्थान जाकर देखा तो एक लाल रंग का ट्रैक्टर मैस्सी फर्गुसन कंपनी, जिसका नंबर MP18AB 6135 का दिखा पुलिस को आता देख मौके से आरोपी भागते दिखे जिसे घेराबंदी करके पकड़ा गया आरोपी से नाम पूछा गया तो चालक ने अपना नाम चिन्तामणी यादव पिता सोहन लाल निवासी लखवरिया का होना बताया। 

खैरहा पुलिस द्वारा रेत संबंधी दस्तावेज मांगने पर आरोपी द्वारा दस्तावेज नहीं होना बताया। जिस पर पपौंध पुलिस द्वारा मय रेत लोड ट्रैक्टर को थाना परिसर सुरक्षार्थ खड़ा कर आरोपी चालक के विरुद्ध चोरी, मोटर व्हीकल एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। 

     थाना बुढ़ार क्षेत्रांतर्गत 07 जून 2021 को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि तीन ट्रैक्टर 01. लाल रंग जिसका नम्बर MP18 AA 2984,  02. लाल रंग जिसका नम्बर MP18 AA 5642 व 03. हरे नीले रंग MP18 MB 1318 तीनों ट्रैक्टर  जमुनिहा नाला के पास अवैध रेत उत्खनन कर रहे है। 

बुढार पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी बुढार के नेतृत्व में उनि0 उपेन्द्र त्रिपाठी, सउनि0 छोटेलाल, आर0 राम नरेश, सनत गौतम, सनत कुशवाहा, धनलाल सोलांकी, रंजीत की टीम ने मुखबिर द्वारा बताये स्थान जाकर देखा तो तीन ट्रैक्टर दिखे पुलिस को आता देखकर मौके से वाहन चालक  भागने का प्रयास करने लगे, जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी करके पकड़ा गया।

मौके पर  तीनों चालकों से नाम पता पूछने पर अपना नाम 01. लाला बैगा पिता हंसा बैगा 25 साल निवासी पकरिया 02. बाबू लाल बैगा पिता ललुआ बैगा 45 साल निवासी पिपरतर 03. समना बैगा पिता रामप्रसाद बैगा निवासी छाता का होना बताया और बुढार पुलिस द्वारा रेत संबंधी दस्तावेज मांगने पर तीनों आरोपी द्वारा वाहन  एवं रेत परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज नहीं होना बताया, 

जिस पर बुढार पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के विरूद्व चोरी एवं खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। 

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

लाकडाउन का उल्लंघन करने पर शहडोल पुलिस ने किया 04 के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। कोरोना वायरस संक्रामक भारत मे काफी तेजी से बढ़ रहा है एवं मध्य प्रदेश में भी फैल रहा है, जिसे रोकने के लिये कलेक्टर शहडोल के द्वारा किराना, सब्जी, दूध डेरी, पीडीएस दुकाने आदि के खुलने हेतु समय निर्धारित किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक शहडोल के द्वारा निर्देशन का पालन न करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिखित निर्देश के बाद भी शहर के विभिन्न क्षेत्र मे बार-बार समझाईस देने के बाद भी व्यापारियों द्वारा निर्धारित समय के अतिरिक्त दुकान खोलकर भीड़ जमा करने एवं लोगों द्वारा बिना अनुमति के अनावश्यक घूमते पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल व उप पुलिस अधीक्षक शहडोल के मार्गदर्शन में थाना सिंहपुर क्षेत्रांतर्गत 07 जून 2021 को  भ्रमण के दौरान उनि0 सुभाष दुबे ने आरोपी अमित उर्फ रिन्कू द्विवेदी पिता बाबूलाल द्विवेदी 30 साल निवासी वोडरी लाकडाउन का उल्लंघन कर दुकान खोलकर भीड़ इकटठा किया था व मानव जीवन को संकट उत्पन्न करते पकडा़ । 

थाना गोहपारू क्षेत्रांतर्गत 07 जून 2021 को सउनि0 नन्द कुमार कछवाहा ने भ्रमण के दौरान तीन आरोपियों 01. ब्रजेश गुप्ता पिता रमेश गुप्ता निवासी गोहपारू 02. राजेन्द्र गुप्ता पिता तीरथ गुप्ता निवासी गोहपारू एवं 03. राम गोपाल गुप्ता पिता रामचन्द्र गुप्ता निवासी गोहपारू़ लाकडाउन का उल्लंघन कर दुकान खोलकर भीड़ इकटठा किया था व मानव जीवन को संकट उत्पन्न करते पकडा़, जिस पर दोनों आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉

http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online  

से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉

prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

============================================

 

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ