DRMS NEWS

DRMS NEWS

सभी पटवारी सीयूजी नम्बर को दो दिन के अंदर शत-प्रतिशत चालू करें और 24 घंटे चालू रहें

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  गुरुवार 28 जुलाई  2021

राजस्व का अमला अपने कर्तव्यों का करे बखूबी निर्वहन

और पटवारी हल्के की सम्पूर्ण जानकारी सहित डायरी रखना करें सुनिश्चित : डा. सतेन्द्र सिंह

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News National 8962637936

शहडोल Drms News National। ईश्वर से शासकीय सेवा करने का बड़ी भाग्य से अवसर दिया है जिसका निर्वहन करने में कोताही न बरते और बखूबी निर्वहन करते हुए अपने अधिकार क्षेत्र के दायित्वों को समय पर शत-प्रतिशत पूरा करने का प्रयास करें जिससे शिकायत का मौका न मिलें।

हल्के के पटवारी सम्पूर्ण जानकारियों से युक्त डायरी अपने पास रखें, जिससे कोई भी जानकारी पूछे जाने पर तुरंत हासिल करा सकें। 

सभी पटवारी उन्हें आंवटित किये गए सीयूजी नम्बर को दो दिन के अंदर शत-प्रतिशत चालू करें और 24 घंटे चालू रहें तथा किसी का भी फोन आने पर उसे रिसीव भी करें साथ ही किसानों को संतोष जनक उत्तर भी दें। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONAL (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

यह निर्देश  कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सत्येंद्र सिंह ने जयसिंहनगर तहसील कार्यालय के सभागार में आयोजित राजस्व अधिकारियों एवं पटवारियों  की बैठक में दिए। 

बैठक में उन्होंने निर्देशित किया कि, 20 अगस्त 2021 तक सभी किसानों के खातों के डेटा शत-प्रतिशत अपलोड करे तथा मृत्य भूमि स्वामी  के बी-1 में सुधार कर अपडेट भी करें। 

उन्होंने कहा कि, राजस्व संबंधी सभी कार्याें का दायित्व पटवारियों का है वे प्रति सप्ताह सोमवार एवं गुरूवार को पंचायतों में बैठकर मृत्यु प्रमाण-पत्र  मृतक किसानों के नाम की भूमि के बी-1 में पूरा सचरा अंकित करे, मतदाता सूची भी साथ रखें जिससे सचरा तैयार करने में सहायता होगी। 

उन्होंने कहा कि, भू-स्वामी का आधार नम्बर, फोन व मोबाइल नम्बर सम्पूर्ण पता सहित संधारण करें, साथ ही तीन दिवस के अंदर किसानों के आधार फीडिंग का कार्य पूरा करें। कलेक्टर ने कहा कि, काफी संख्या में पात्र किसानों के पीएम एवं सीएम किसान निधि से वंचित होने की स्थिति ठीक नही है। 

उन्होंने तहसीलदार जयसिंहनगर को समीक्षा के दौरान राजस्व की स्थिति संतोषजनक नही पाए जाने पर कड़ी फटकार लगाते हुए हिदायत दी कि राजस्व संबंधी  सभी प्रकरणों का गंभीरता से  समय-सीमा में निराकरण कराते हुए सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का त्वरित निराकरण कराना सुनिश्चित करें। 

हीला-हवाली करने वाले राजस्व अमलें के विरूद्ध होगी सख्त कार्यवाही

कलेक्टर ने कहा कि, राजस्व प्रकरणों में हीला-हवाली करने वाले राजस्व अमलें के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होगें। बैठक में एफआरए, बंटवार, नामाकंन, सीमाकंन, नामातंरण सहित  सीएम एवं पीएम किसान निधि की समीक्षा करते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। 

उन्होंने पटवारियों को निर्देशित किया कि, वे अपने क्षेत्रातंर्गत बैंको से  सम्पर्क कर भूमि बंधक प्रकरणों की जानकारी लें व उसका अंकन खसरों में कराना सुनिश्चित करें। 

समीक्षा के दौरान अतिक्रमण, अविवादित नामातंरण, आरसीएमएच, नक्शा तरमीम, बटांक/ नक्शा संषोधन की समीक्षा करते हुए 20 अगस्त तक नक्षा संषोधन की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। 

कलेक्टर ने पटवारियों से कहा कि वे अपने हल्के के किसानों  के बीच बैठकर उनके नामातंरण, बंटवारे की जानकारी लें तथा उसका निदान भी करना सुनिश्चित करें साथ ही किसानों को समझाइश भी दें। उन्होंने किसानों की सहदृता से समस्याओं का निदान करने की भी समझाइश दी। 

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने सभी पटवारियों को निर्देषित किया कि, वे राजस्व संबंधी जानकारियों अपने पास रखें जिससे उनके हल्के की जानकारी मांगी जाने पर तत्काल उपलब्ध कराई जा सकें। 

उन्होंने कहा कि अपने-अपने हल्कों के पटवारी आकस्मिक दुर्घटना सहित अन्य जानकारियां भी अनुविभागीय अधिकारी एवं जिला कलेक्टर को उपलब्ध कराना तत्परता से सुनिश्चित करें। 

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर  दिलीप पाण्डेय, अधीक्षक भू-अभिलेख प्रदीप मोंगरे, तहसीलदार जयसिंहनगर  दीपक पटेल, तहसीलदार गोहपारू श्रीमती मीनाक्षी बंजारे सहित अन्य राजस्व अधिकारी एवं जयसिंहनगर के आरआई तथा पटवारी उपस्थित थें। 

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कलेक्टर के निर्देशन में एनएच 78 पर स्थित शोरूम, जमुआ एवं गोरतारा के पास से  हटाया अतिक्रमण

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News National। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ  सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में  विकास खंड सोहागपुर के एनएच 78 पर स्थित शोरूम, जमुआ एवं गोरतारा  के पास किए गए

अतिक्रमण को राजस्व अमला ने हटाया, जहां पर किसी अप्रिय घटना को काबू में करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

इस कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दिलीप पांडे, सोहागपुर तहसीलदार लवकुश प्रसाद शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व पुलिस बल तैनात रहे। 

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

भगवान श्री गणेश मूर्ति विसर्जन के संबंध में दिशा-निर्देश 

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News National। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहडोल  संजीव मेहरा ने जानकारी दी है कि, मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेशानुसार शहडोल जिले में गणेश मूर्ति विसर्जन के अवसर पर प्रत्येक प्रतिमा विसर्जन स्थल (जल स्त्रोत) की विसर्जन से पहले, विसर्जन के दौरान व विसर्जन के 1 सप्ताह बाद जल गुणवत्ता की जांच करें। 

इस जांच में भौतिक रासायनिक पैरामीटर जैसे- पीएच, डिजाल्वड आक्सीजन,बायोकेमिकल आक्सीजन डिमाण्ड, केमीकल्स आक्सीजन डिमाण्ड, कण्डक्टीविटी, टर्विडिटी, टोटर डिजाल्वड सालिड्स, टोटल सालिड्स एवं मेटल्स (केडमियम, क्रोमियम, आयरन, निकल, लेड, जिंक एवं कापर) की जांच करने तथा जल स्त्रोतों की क्षेत्रानुसार सैम्पलिंग बिन्दु निश्चित करने के निर्देश दिए गए है। 

उन्होंने बताया है कि, जल स्त्रातों में प्रतिमाओं के विसर्जन के फल स्वरुप जल की गुणवत्ता प्रभावित होती है क्योंकि मूर्ति निर्माण में उपयोग किए जाने वाले प्राकृति रंगों के विषैले रसायन होते हैं साथ ही प्रतिमाओं के साथ फूल, वस्त्र एवं सजावटी सामान (रंगीन कागत एवं प्लास्टिक) आदि विसर्जित होते हैं, जल की गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव न पड़े इसलिए  जल प्रदाय करने वाले स्रोतों पर मूर्तियों का विसर्जन नहीं किया जाएगा। 

प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु आवश्यकता अनुसार जल स्त्रोत (नदियां एवं तालाब) निर्धारित किए गए स्थलों पर ही विसर्जन करें जिससे अन्य नदियों एवं तालाबों को प्रदूषण से बचाया जा सके। 

उन्होंने बताया कि, प्रतिमाओं के साथ लाए गए उनके वस्त्र, पूजन सामग्री, प्लास्टिक का सामान एवं पालीथिन बैग तथा अन्य आवश्यक सामग्रियों को तालाब एवं नदियों में नहीं डाला जाए विसर्जन के पूर्व इस प्रकार की सामग्रियों को प्रतिमाओं से हटा लिया जाएं, प्रतिमा विसर्जन हेतु निर्मित अस्थाई तालाब में ही मूर्ति विसर्जन कराया जाए ऐसे स्थलों से विसर्जन के उपरांत बचे हुए अवशेषों को किनारे पर लाकर व मिट्टी इत्यादि को लैंडफिल में डाला जाए तथा लकड़ी व बांस का पुनः उपयोग किया जाएं। 

मूर्ति विसर्जन के बाद 24 घंटे के अंदर जल स्रोतों में विसर्जित फूल, वस्त्र एवं सजावटी सामान को निकाल लिया जावे, जिससे जल जीवन पर मूर्ति विसर्जन का न्यूनतम विपरीत प्रभाव पड़े व मूर्ति विसर्जन स्थलों के पास ठोस अपशिष्टों को नहीं जलाया जाए।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसील कार्यालय  जयसिंहनगर का किया निरीक्षण

शहडोल Drms News National। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सत्येंद्र सिंह ने आज  जयसिंहनगर अनुविभाग राजस्व एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण  के दौरान कार्यालयों में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था एवं बैठक व्यवस्था सहित दस्तावेजों एवं फाइलों के समुचित रख-रखाव के निर्देशी देते हुए निर्देषित किया कि, कार्यालय में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद बनाएं एवं कार्यालयीन स्टाफ अपने-अपने दायित्वों का समय पर बखूबी निर्वहन कराना सुनिष्चित करें। 

उन्होंने कहा कि, किसानों की राजस्व प्रकरणों को समय पर निराकृत कराने का प्रयास करें तथा उन्हें अधिक पेशी न देकर उनके प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण कराना सुनिष्चित करें। 

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर दिलीप पाण्डेय, अधीक्षक भू-अभिलेख  प्रदीप मोंगरे, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक  कमलेश टाण्डेकर, तहसीलदार जयसिंहनगर  दीपक पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

मुद्रिका सिंह सीईओ बुढ़ार ने संबल योजना से 66 परिवारों को सहायता राशि 01 करोड़ 48 लाख रुपए से लाभान्वित कर प्रदान किया  संबल

शहडोल Drms News National। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढार मुद्रिका सिंह ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश शासन की खेतिहर एवं अन्य मजदूरों के लिए संबल योजना के तहत मजदूरों के परिवार में कमाने वाले सदस्य की असामयिक मृत्यु हो जाने पर परिवार जन अत्यंत संकट में फंस जाते हैं ऐसी स्थिति में संबल योजना उनके लिए सहारा होती है। इस योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु पर आश्रित को 4 लाख एवं सामान्य मृत्यु हो जाने पर 2 लाख की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की जाती है। 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढार ने जानकारी दी है कि कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  मेहताब सिंह के निर्देशन में जनपद पंचायत बुढार के अंतर्गत 8 लोगों को 04 लाख रुपए के मान से प्रति परिवार कुल 32 लाख रुपए रुपए दुर्घटना मृत्यु सहायता दी गई है। इसी प्रकार सामान्य मृत्यु पर 58 लोगों को 02 लाख रुपए प्रति परिवार के मान से कुल 01 करोड़ 16 लाख रुपए सामान्य मृत्यु पर सहायता दी गई है। 

इस दुर्घटना एवं सामान्य मृत्यु पर कुल 66 परिवारों को सहायता राशि 01 करोड़ 48 लाख रुपए से लाभान्वित किया गया है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं

Editor वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News National

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ