कमिश्नर की प्राथमिकता वाले अभियान में रूचि लेकर प्रगति सुनिश्चित करें- डाॅ० सतेन्द्र सिंह
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश दिन सोमवार 19 जुलाई 2021
शहडोल प्रताप सिंह। कलेक्टर डाॅ० सतेन्द्र सिंह ने कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा द्वारा शुरू किए गए विभिन्न अभियानों में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जिलाधिकारियों दिए।
उन्होंने समय-सीमा की बैठक में कहा कि संवेदना अधिकार में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से यह सुनिश्चित करें कि संवेदना अभियान के अंतर्गत गर्भवती माताओं एवं बच्चों को पोषक आहार का वितरण समय पर हो, साथ ही उनका समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएं एवं अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हित कर एनआरसी में भर्ती कराया जाएं, जिससे बच्चा कुपोषण मुक्त हो सकें और गर्भवती माताएं खुद पोषित रहकर कुपोषण मुक्त बच्चे को जन्म दें।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONAL (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
स्वास्थ्य एवं आंगनबाडी केन्द्र जो जर्जर हालत में है, विद्युत विहीन है पहॅुच मार्ग से वंचित है उनेक जीर्णाेद्धार कार्य में प्रगति लाने के निर्देश डाॅ० सतेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में आयोजित समय-सीमा की बैठक में दिए।
कोई पंचायत खेल मैदान के विहीन न रहे सुनिश्चित करें अधिकारी
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएं कि कोई भी ग्राम पंचायत खेल मैदान विहीन न रहे। साथ ही यह जानकारी भी संकलित किया जाएं कि 1 जुलाई से अभी तक कितने खेल मैदान स्वीकृत किए गए है तथा उनके निर्माण की क्या स्थिति है।
तिराहे एवं चौराहों को व्यवस्थित कराते हुए साफ-सुथरा एवं स्वच्छ बनाएं
कलेक्टर ने नगर सेवा अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी, एमपीईबी के अधिकारी एवं पीडब्ल्यूडी तथा एमपीआरडीसी के अधिकारी संयुक्त रूप से नगरीय क्षेत्र का भ्रमण करें और नगरीय क्षेत्र तिराहे एवं चौराहो को व्यवस्थित कराते हुए साफ-सुथरा एवं स्वच्छ बनाएं।
ग्राम सेवा अभियान /राजस्व सेवा अभियान में गति लाएं
कलेक्टर ने कहा कि ग्राम सेवा अभियान एवं राजस्व सेवा अभियान में लगातार कार्य हो रहे है, लेकिन उनका प्रेजेन्टेशन नही किया जा रहा है, संबंधित अधिकारी किए गए कार्यो के साथ-साथ उसका प्रेजेन्टेशन भी करें। राजस्व अभियान के अंतर्गत लगातार भूमि नामांतरण, बंटबारा, सीमांकन, नक्षा तरमीम, ऋण पुस्तिका वितरण लगातार किया जा रहा है। इसमें और गति लाएं।
धान मिलिंग में तेजी लाए आधिकारी
बैठक में कलेक्टर ने डीएम नान को निर्देशित किया कि धान मिलिंग कार्य में और प्रगति लाएं, साथ ही मिलिंग के लिए हर कैप से धान उठान कराएं एवं मनरेगा चबूतरों तथा खरीदी केंद्रों का मैपिंग भी कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को निर्देशित किया कि जिले में सघन अभियान चलाकर अमानक बीज बेचने वाले दुकानो के विरूद्ध जांच कर कार्यवाही सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्टर ने कृषि, जल संसाधन विभाग, वनाधिकार प्रकरणों का निराकरण, पशुपालन, मत्स्य, राजस्व, पीएम एवं सीएम स्ट्रीट वेण्डर की योजना, खाद बीज एवं उर्वकर की उपलब्धता की समीक्षा की।
स्कूलों का जीर्णाेद्धार कार्य कराएं
बैठक में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी को निर्देशित किया कि संयुक्त रूप से भ्रमण कर ब्यौहारी विकासखंड में स्कूलों का जीर्णाेद्धार कार्य कराएं, जिससे विद्या का मंदिर साफ, सुंदर एवं स्वच्छ दिखें।
बैठक में कलेक्टर ने सीएम आनलाइन एवं पीजी शिकायत तथा सीएम मानिट की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें एवं कोई भी लंबित प्रकरण समय-सीमा के बाहर न जाएं और अनुत्तरित न रहे।
बैठक में अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, उपायुक्त सहकारिता श्रीमती शकुंलता ठाकुर, सीएमएचओ डा० एम.एस. सागर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती शालिनी तिवारी, जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टाण्डेकर, जिला शिक्षा अधिकारी रणमत सिंह, डीपीसी डाॅ० मदन त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थिति थे।
***************************************************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
***************************************************************************************************
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर की कार्यवाही
गरीबी रेखा की सूची से शहडोल नगर के 29 अपात्र लोगों के नाम काटे गए
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर द्वारा पटवारी हल्का सोहागपुर नंबर 77 द्वारा ग्राम सोहागपुर वार्ड नंबर 31/01 के अंतर्गत सम्मिलित परिवारों में से सूची अनुसार मौके से जांच कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी शहडोल, नगर पालिका शहडोल के वार्ड नंबर-1 के वार्ड प्रभारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व पंचगणों की उपस्थिति में भ्रमण करके अपात्र व्यक्तियों की मौके से सूची तैयार की गई।
मौके से अपात्र व्यक्तियों की सूची में राधिका जायसवाल कृषि कार्य, इकबाल अहमद कृषि कार्य, मोटरसाइकिल, पक्का मकान, प्रेमलाल यादव सिंचाई विभाग में नौकरी, पक्का मकान, मुनेंद्र शुक्ला पक्का मकान, सोसाइटी में नौकरी, सफीक खान पक्का मकान, मोटर साइकिल, तुलसी वर्मा बाहर निवासरत है, कृष्णपाल साहू पक्का मकान, एलआईसी में एजेंट एवं कृषि कार्य, कृष्णपाल साहू पक्का मकान, एलआईसी में एजेंट एवं कृषि कार्य, प्रमोद शुक्ला पक्का मकान है, निवासरत नहीं है, राजेंद्र प्रसाद काछी मोटर साइकिल एवं आर्थिक स्थिति ठीक है, राम प्रसाद गुप्ता पक्का मकान एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, लालमन द्विवेदी पक्का मकान एवं हार्डवेयर की दुकान, यासमीन खान फॉरेस्ट में नौकरी, पक्का मकान एवं मोटर साइकिल, कान्हा अगरिया मृत्यु हो जाने के कारण, रामरतन बैगा मृत्यु हो जाने के कारण, बेसाहनी बैगा मृत्यु हो जाने के कारण, कुसुम बारगाही पक्का मकान, आर्थिक स्थिति ठीक है एवं मोटर साइकिल, रुकमणी माझी पति शिक्षक हैं, रमोलिया परस्ते शासकीय नौकरी एवं पक्का मकान, संजय जयसवाल बिजली विभाग में नौकरी, गंगा तिवारी वार्ड में निवासरत नहीं है, द्रोपती कोली ससुर के नाम पर सिंचित भूमि है जो 3.00 एक है एवं पक्का मकान है, रमोलिया बैगा डिग्री कॉलेज में शासकीय सेवा में है, छाया देशमुख सास की पेंशन एवं पक्का मकान, ज्योति देशमुख पेंशनर हैं व पक्का मकान है, मनोज जायसवाल पक्का मकान एवं स्वयं का ऑटो, अंजुम बेगम वार्ड 10 में निवास नहीं है पति बैंक में ड्राइवर के पद पर है, बसंती बैगा पेंशनर फॉरेस्ट पक्का मकान एवं राजकुमारी बाई वार्ड में निवास नहीं है एवं पक्का मकान कृषि सिंचित भूमि ग्राम नरवार एवं बिजौरी में है। इस प्रकार 29 व्यक्तियों का नाम गरीबी रेखा की सूची से विलोपित किया गया है।
***************************************************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
***************************************************************************************************
मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना का लाभ पात्र हितग्राही लें, जानकारी के लिए 7389896148 तथा चाइल्ड लाइन दूरभाष क्रमांक 1098 या 8871341599 पर करें संपर्क
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। मध्य प्रदेश शासन द्वारा कोविड-19 से माता-पिता दोनों की मृत्यु के कारण अनाथ हुए बच्चों की शिक्षा, आर्थिक सहायता तथा खाद्य सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के अन्तर्गत 1 मार्च 2021 से 30 जून 2021 के मध्य यदि किसी प्रकार से माता-पिता की मृत्यु हुई है या माता-पिता में से किसी एक का पूर्व में निधन हो चुका हो तथा दूसरे की मृत्यु योजना निर्धारित होने के दौरान हुई है तो योजनान्तर्गत पात्र बाल हितग्राही को 5 हजार प्रतिमाह पेंशन दिया जाना प्रावधानित है।
यह जानकारी देते हुए श्रीमती शालिनी तिवारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास के समेकित बाल संरक्षण योजना अंतर्गत फास्टर केयर एवं स्पाॅसरशिप योजना जिसमें देखरेख व संरक्षण के विशेष आवश्यकता वाले 18 वर्ष तक के बालकों को जिनके माता-पिता दोनों अथवा माता-पिता में से किसी एक की मृत्यु हो गई हो एवं बालक के पालन पोषण व संरक्षण में विपरीत प्रभाव पड़ा रहा हो या माता-पिता जेल में निरुद्ध हो उन्हें पोषण शिक्षा व स्वास्थ्य हेतु योजना अंतर्गत 2000 प्रतिमाह दिये जाने का प्रावधान है।
जिला अंतर्गत देखरेख व संरक्षण की आवश्यकता वाले बालक अनाथ निराश्रित या परित्यक्त 0 से 06 वर्ष के बच्चों के तत्काल आश्रय हेतु शिवालय शिशु ग्रह सद्गुरु मिशन शहडोल संचालित है एवं 06 से 18 वर्ष तक के बच्चों को बाल गृह में आश्रय दिया जाता है।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 अथवा अन्य किसी कारण से अनाथ या निराश्रित हुए बच्चों को अपने स्तर पर गोद लिया या दिया जाना कानूनन अपराध है।
बच्चों को गोद लेने हेतु केंद्रीय दत्तक ग्रहण अभिकरण में प्रावधानित नियमानुसार निर्धारित वेबसाइट www.cara.nic
.in के माध्यम से आवेदन संबंधी ऑनलाइन कार्यवाही की जाती है।
बालकों से संबंधित किसी भी प्रकार की विपत्तिग्रस्त स्थिति में चाइल्डलाइन नंबर 1098, में संपर्क कर सहायता प्राप्त किया जा सकता है, ऐसे बच्चों को जिले अंतर्गत देखरेख व संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों की आवश्यक कार्यवाही हेतु गठित बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि योजनाओं के पात्र बाल हितग्राहियों के संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं बाल विकास विभाग शहडोल का मोबाइल नंबर 7389896148 या 95849901
62, बाल कल्याण समिति शहडोल का मोबाइल नंबर 9425844009 अथवा चाइल्ड लाइन नंबर 1098, या 8871341599 में संपर्क किया जा सकता है।
जो हितग्राही पात्र हैं और योजना के लाभ से वंचित हैं संबंधित दूरभाष नंबरों पर संपर्क कर अथवा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
***************************************************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
***************************************************************************************************
पीएम गरीब कल्याण योजना का लाभ अब माह नवंबर तक, पात्र हितग्राही समस्या के समाधान के लिए दूरभाष
क्रमांक 07652- 245225, 9179966836 एवं 83199
54795 पर करें संपर्क
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। मध्य प्रदेश शासन की मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत 3 माह अप्रैल-मई एवं जून नियमित तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 2 माह मई एवं जून का खाद्यान्न वितरण पात्र हितग्राहियों को उचित मूल्य दुकान से नि:शुल्क प्रदान किया जा रहा है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि जो हितग्राही अप्रैल माह में नियमित खाद्यान्न शुल्क जमा करके प्राप्त किए हैं वे माह जुलाई में नियमित खाद्यान्न नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार माह जुलाई में नियमित खाद्यान्न एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का नि:शुल्क खाद्यान्न पात्रता अनुसार हितग्राही प्राप्त कर सकते हैं।
प्रत्येक माह हितग्राही माह का नियमित शुल्क सहित खाद्यान्न तथा एक माह का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का नि:शुल्क खाद्यान्न राशन की दुकान से ले सकते हैं।
यदि किसी पात्र हितग्राही को खाद्यान्न प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है तो लैंडलाइन नंबर 07652-245225, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर का मोबाइल नंबर-7617212224, उपायुक्त सहकारिता श्रीमती शकुंतला ठाकुर का मोबाइल नंबर-9179966836 तथा जीएमसीसीबी राजेश रैकवार का मोबाइल नंबर-8319954795 है। इनसे संपर्क कर अपनी समस्या का निराकरण करा कर शासन की नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण योजना का लाभ उठा सकते हैं।
***************************************************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
***************************************************************************************************
जिले में 300.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में 19 जुलाई 2021 तक 300.9 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें वर्षा मापी केंद्र सोहागपुर में 368.0, बुढार में 239.0, गोहपारू में 365.0 जैतपुर में 350.0, चन्नौडी में 199.5 ब्यौहारी में 328.0, जयसिंहनगर में 256.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
***************************************************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
***************************************************************************************************
व्ध
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं
0 टिप्पणियाँ