DRMS NEWS

DRMS NEWS

थाने की व्यवस्थाओं को देखकर प्रभारी मंत्री ने की सराहना

प्रभारी मंत्री ने किया पुलिस थाने ब्योहारी का आकस्मिक निरीक्षण

**********************************************************************************************

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  गुरुवार 22 जुलाई  2021

**********************************************************************************************

शहडोल Drms News National। प्रदेश शासन के  राज्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण विभाग पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री  रामखेलावन पटेल ने आज पुलिस थाने ब्यौहारी का आकस्मिक निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने पुलिस थाने की विवेचना कक्ष, रिकॉर्ड रूम, शस्त्र रूम एवं मालवाहक कक्ष सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। 

**********************************************************************************************

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONAL

   (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

**********************************************************************************************

थाने की व्यवस्थाओं को देखकर प्रभारी मंत्री ने की सराहना

प्रभारी मंत्री ने शस्त्र रूम में निरीक्षण के दौरान वहां रखे गए शस्त्रों के संबंध में थाना प्रभारी ब्यौहारी से जानकारी प्राप्त की तथा थाने की व्यवस्थाओं की सराहना की। 

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने आई फरियादी श्रीमती रूपमती सिंह से चर्चा की। 

चर्चा के दौरान उन्होंने थाना प्रभारी को उनकी रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक जयसिंहनगर  जय सिंह मरावी, विधायक ब्यौहारी  शरद कोल, समाजसेवी  कमल प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

**********************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद 

वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

**********************************************************************************************

बाणसागर के नागरिकों ने किया प्रभारी मंत्री का भव्य स्वागत 

शहडोल Drms News National। शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल का शहडोल जिले के बाणसागर आगमन पर बाणसागर के नागरिकों ने प्रभारी मंत्री का भव्य स्वागत किया तथा प्रभारी मंत्री ने बाणसागर के लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

**********************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद 

वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

**********************************************************************************************

प्रभारी मंत्री ने ग्राम टिहकी में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

शहडोल Drms News National।  प्रदेश शासन के  राज्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण विभाग पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री  राम खेलावन पटेल ने आज जनपद पंचायत जयसिंहनगर की ग्राम टिहकी में ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें राशन नहीं मिल रहा है, जिस पर प्रभारी मंत्री ने आश्वस्त किया कि उन्हें शीघ्र ही राशन मुहैया कराया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पात्र ग्रामीणों को प्राथमिकता के साथ राशन दिलाना सुनिश्चित करें। 

इस दौरान ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री को बताया कि गांव में बिजली नहीं रहती है, ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री से कहा कि गांव में बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं, जिस पर प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव में समुचित बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। 

निरीक्षण के दौरान विधायक जयसिंहनगर  जयसिंह मरावी, विधायक ब्यौहारी  शरद कोल, समाजसेवी  कमल प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

**********************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद 

वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

**********************************************************************************************

गर्भवती माताओं के संबंध में कोविड वैक्सीनेशन की हुई जूम मीडिया कार्यशाला 

शहडोल Drms News National।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के जिला प्रशिक्षण केन्द्र के सभागार में गर्भवती माताओं के कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में यूनिसेफ के सहयोग से भोपाल से प्रसारित जूम मीडिया कार्यशाला को जिले के मीडिया कर्मियों ने देखा एवं सुना। 

गौरतलब है कि, गर्भवती माताओं का कोरोना महामारी से बचाने के लिए 23 जुलाई से को-वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया जाएगा। इस हेतु  गर्भवती माताओं एवं उनके परिवार को वैक्सीनेषन के फायदें बताने के लिए जन चेतना अभियान से जिले के मीडिया से जुडे लोगों को अभियान की जानकारी जूम के माध्यम से की गई।

मिशन संचालक एचएनएम,राज्य टीकाकरण अधिकारी यूनिसेफ के प्रशिक्षक द्वारा जूम संदेश के माध्यम से गर्भवती माताओं को कोरोना महामारी से बचाने के लिए  को-वैक्सीन के फायदें बताएं गये।  

गर्भवती माताओं एवं शिशु को कोरोना महामारी के साथ-साथ अन्य गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए यह वैक्सीन सुरक्षा कवच का कार्य करेगी। 

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए वैक्सीनेशन के साथ-साथ कोरोना गाइड लाइन का पालन करना, प्रोटोकाल के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का उपयोग, बार-बार साबुन से हाथ धोंने की  प्रक्रिया को आत्मसात करना होगा, तभी हम गर्भवती माताओं एवं  उसके गर्भ में पल रहे शिशु  को कोरोना महामारी के तीसरी लहर से सुरक्षित रख पाएगें। 

जिले में लगभग 32255 गर्भवती माताएं अनुमानित है तथा 3 माह की 6083 गर्भवती माताएं चिन्हित की गई है,जिनका इस अभियान के दौरान निर्धारित टीकाकरण केन्द्रों में टीकाकरण किया जाएगा। 

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. सतेन्द्र सिंह तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एमएस सागर सभी मीडिया बंधुओं, आम जनमानस, गर्भवती माताओं एवं उनके परिवार तथा समाज के सभी प्रबुद्ध व्यक्तियों, स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील की है कि, जिले के सभी गर्भवती माताओं का टीकाकरण कराने में सहयोग करे और यह संदेश जन-जन तक पहुंचाएं जिससे गर्भवती माताएं एवं उसके गर्भ में पल रहे शिशु  को कोविड वैक्सीनेशन सुरक्षा कवच मिल सकें। 

आयोजित कार्यशाला में जिला नोडल अधिकारी डाॅ. पुनीत श्रीवास्तव, प्रभारी मीडिया अधिकारी धीरेन्द्र श्रीवास्तव, ईएमएनडी  संदीप पटेल सहित जिले के मीडिया से जुडे लोग उपस्थित थें।

**********************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद 

वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

**********************************************************************************************

स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग की हुई संयुक्त समीक्षा बैठक 

शहडोल Drms News National सूर्य प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. सतेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में  स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित की गई। 

बैठक में कलेक्टर ने संवेदना अभियान के तहत गर्भवती माताओं एवं बच्चों का कुपोषण दूर करने के लिए दोनों विभागों को मिल कर कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि, कुपोषण दूर करने के लिए शासन द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को मिले साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि, शासन के प्रोत्साहन राशि का उपयोग उनके कुपोषण को दूर करने, पौष्टिक आहार लेने में ही उपयोग हो इसके लिए परिवार को समझाइश की आवश्यकता है जिससे गर्भवती माता एवं उसका बच्चा कुपोषित होने से बच सकें। 

अन्न उत्सव में महिला बाल विकास के स्व-

सहायता समूहों को खाद्यान्न वितरण 

हेतु जोड़ा जाए

कलेक्टर ने कहा कि, ब्लाक स्तर पर जन सहयोग लेते हुए ग्रेन बैंक (अनाज बैंक) की शुरूआत करें। जिससे जरूरतमंदों को कुपोषण से दूर करने के लिए  पौष्टिक आहार दिया जा सके। अन्न उत्सव में महिला बाल विकास के स्व-सहायता समूहों को खाद्यान्न वितरण हेतु जोड़ा जाएं

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि, एनआरसी में सभी बेड भरे रहे यह सुनिश्चित किया जाए कि मैदानी कार्यकर्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग मिलकर कुपोषित बच्चों  का चिन्हाकंन कर शीघ्र एनआरसी मे शीघ्र भर्ती कराएं साथ ही बच्चों के डिस्चार्ज के बाद उनका अनुशरण भी किया जाएं, जिससे बच्चें पुनः कुपोषित होने से बच सकें। 

बेहतर पोषण देकर बच्चों के प्रति संवेदना दिखाते हुए सभी गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण समय-समय पर किया जाए, व्हीएचएनडी दिवस के दिन उन्हें अरोग्य केन्द्र में एकत्रित कर उन्हें कुपोषण से बचने की समझाइश भी दी जाए। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास ने कलेक्टर को अवगत कराया कि, जैतपुर एवं झींक बिजुरी में एनआरसी शुरू करने की आवश्यकता है, इस पर कलेक्टर ने उन्हें शासन को पत्र लिखने के लिए निर्देशित किया। 

आयोजित बैठक कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि गर्भवती माताओं का टीकाकरण भी कल से शुरू किया जा रहा है, इसमें दोनों विभाग संयुक्त रूप से कार्य योजना बनाकर जन-जन तक गर्भवती माताओं को कोविड टीकाकरण कराने का संदेश देने कहा, ताकि जिले के सभी गर्भवती माताएं कोरोना महामारी से बच सकें। 

बैठक में राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान, कुष्ठ अभियान,परिवार कल्याण कार्यक्रम, मलेरिया उन्मूलन तथा राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए  कलेक्टर ने प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि, राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सफलता आपके प्रयासों पर निर्भर है सभी राष्ट्र एवं समाजहित में मिलकर कार्य करें और लक्ष्य की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करें। 

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एमएस सागर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती शालिनी तिवारी, सहायक संचालक  मनोज लारोकर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी क्रं.02 डाॅ. योगेश पासवान, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. अंशुमन सोनारे, डाॅ. ए.के. लाल सहित महिला बाल विकास के सीडीपीओ  उपस्थित थें।

**********************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद 

वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

**********************************************************************************************

प्रदेश में रिकार्डो के परिमार्जन में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले पटवारियों की कमिश्नर ने की हौसला अफजाई

शहडोल Drms News National सूर्य प्रताप सिंह। मध्य प्रदेश में राजस्व रिकार्डो के परिमार्जन में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले शहडोल संभाग के 05 पटवारियों को कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा ने आज कमिश्नर कार्यालय बुलाकर उनके कार्याें की हौसला अफजाई की तथा इस शानदार कार्य की सराहना की। गौरतलब है कि शहडोल संभाग के सोहागपुर हल्के के पटवारी  प्रेमकुमार मिश्रा, बुढार हल्के के पटवारी नागेन्द्र मिश्रा, गोहपारू हल्के के पटवारी  आनंद मिश्रा, कंचनपुर हल्के पटवारी श्री अमित द्विवेदी, पपौंध हल्के के पटवारी  प्रशून्य मिश्रा द्वारा राजस्व रिकार्डो के परिमार्जन में जून माह मे मध्य प्रदेश में सबसे अच्छा कार्य  किया है। जिस पर कमिश्नर  द्वारा बधाई दी गई है। 

कमिश्नर ने इस अवसर पर कहा कि शहडोल संभाग के पटवारियों द्वारा रिकार्डो के परिमार्जन के क्षेत्र में किया गया यह उत्कृष्ट कार्य अन्य राजस्व विभाग के कर्मचारियों को भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरणा देगा। 

कमिश्नर ने कहा कि, पटवारियों द्वारा किया गया है यह कार्य प्रेरणादायी है। कमिश्नर ने सभी पटवारियों को इस कार्य के लिए शुभकांमनाएं दी। इस अवसर पर कमिश्नर ने कहा कि, शहडोल संभाग के सभी पटवारी सर्पदंश के प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ करें। 

कमिश्नर ने बताया कि, मध्य प्रदेश सरकार सर्प दंश से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता मुहैया कराती है, इसकी जानकारी दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को नही है। 

कमिश्नर ने कहा कि, ऐसे अशिक्षित और सीधे-साधे लोगों की पटवारी मद्द करें उनके प्रकरण तैयार करे तथा सर्पदंश से मृतक व्यक्ति के परिजनों को प्राथमिकता के साथ आर्थिक सहायता मुहैया कराने के प्रयास करें। कमिश्नर ने कहा कि, ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना तंत्र को मजबूत करने की आज भी आवश्यकता है। 

उन्होंने कहा कि सूचना तंत्र मजबूत होगा तो हम प्राकृतिक आपदाओं, मौसमी एवं संक्रामक बीमारियों की स्थिति में त्वरित सहायता मुहैया करा सकते है। इस अवसर पर उपायुक्त राजस्व  बीके पाण्डेय भी उपस्थित रहें।

**********************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद 

वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

**********************************************************************************************

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं

Editor वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News National

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ