DRMS NEWS

DRMS NEWS

ग्राम सेवा अभियान को बेहतर से बेहतर क्रियान्वयन करें

सीईओ जिला पंचायत में ग्राम पंचायत जैतपुर का किया निरीक्षण तथा ग्राम पंचायत जैतपुर को मार्डन पंचायत भवन बनाने के दिए निर्देश

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  शनिवार 17 जुलाई  2021

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत जैतपुर का निरीक्षण किया और ग्राम सेवा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन जैतपुर को मॉडर्न पंचायत भवन बनाने के निर्देश एसडीओ एवं ग्राम पंचायत के सचिव को दिए। 

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने पंचायत भवन को साफ एवं स्वच्छ बनाने तथा पंचायत भवन के खिड़कियों में मच्छर रोधी जाली लगवाने के निर्देश दिए।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

निरीक्षण दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने पंचायत भवन में आए हुए ग्रामीणों को ग्राम सेवा योजना के संबंध में जानकारी दी तथा कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें मास्क लगाने की समझाइश दी तथा मास्क भी वितरित किया। 

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने पंचायत भवन के परिसर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया जाए।

ग्राम पंचायत जैतपुर के निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक से ग्राम सेवा अभियान के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें निर्देशित किया कि इस अभियान का बेहतर से बेहतर क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने पंचायत भवन में कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए मास्क एवं सैनिटाइजर रखने के भी निर्देश पंचायत सचिव को दिए।

***************************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

***************************************************************************************************

सीईओ ने किया आंगनबाड़ी भवन मड़वा का निरीक्षण और आंगनबाड़ी भवन में रंगाई एवं पुताई कराकर सुंदर बनाने के दिए निर्देश

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  मेहताब सिंह गुर्जर ने  जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम मडवा का निरीक्षण किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने आंगनवाड़ी भवन में रंगाई एवं पुताई कर सुंदर बनाने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। 

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आंगनवाड़ी केंद्र के परिसर का भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान परिसर को समुचित साफ सफाई कराकर साफ एवं स्वच्छ बनाने के निर्देश ग्राम पंचायत सचिव को दिए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने ग्राम सेवा अभियान की भी जानकारी उपस्थित सचिव एवं रोजगार सहायक से प्राप्त की।

***************************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

***************************************************************************************************

सीईओ जिला पंचायत में ग्राम मडवा के ग्रामीणों से की चर्चा

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  मेहताब सिंह गुर्जर ने आज जनपद पंचायत सोहागपुर की ग्राम पंचायत मड़वा का भ्रमण किया। 

भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने मडवा की आशा संस्था द्वारा मनरेगा योजना के अंतर्गत किए गए कार्यों के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की तथा उसके मनरेगा योजना अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी भी ग्रामीणों को प्रदान की। 

      चर्चा के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान करने के निर्देश वहां पर उपस्थित अधिकारियों को दिए एवं जो समस्याएं निदान करने के योग्य थी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मौके पर समस्याओं को सुना तथा निदान किया।

***************************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

***************************************************************************************************

ग्राम पंचायत पतखई में सीईओ जिला पंचायत ने महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की चर्चा

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जनपद पंचायत सोहागपुर के भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  मेहताब सिंह गुर्जर ने ग्राम पंचायत पतखई में स्व-सहायता समूह की महिलाओं की बैठक ली। 

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को जानकारी दी कि आशा संस्था के सहयोग से मनरेगा एवं आजीविका के विभिन्न योजनाओं के कार्यों से समूह की महिलाओं को क्या-क्या लाभ हो रहा है। 

उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को संवेदना अभियान के अंतर्गत कुपोषण को दूर करने के संबंध में जागरूक भी किया गया।

***************************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

***************************************************************************************************

केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह से राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने की सौजन्य भेंट

भोपाल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह से राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने उनके नई दिल्ली स्थित निवास पहुँच कर आज सौजन्य भेंट की। गृहमंत्री श्री शाह से मध्यप्रदेश के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने के बाद श्री पटेल की यह प्रथम भेंट थी। 

केंद्रीय गृहमंत्री को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने इस अवसर पर प्रदेश वासियों की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री पटेल की धर्मपत्नी श्रीमती नर्मदाबेन भी उपस्थित थीं।

***************************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

***************************************************************************************************

राज्यपाल मंगुभाई  पटेल ने पीड़ितों के प्रति प्रकट की संवेदना

भोपाल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने विदिशा जिले के गंजबासौदा के ग्राम-लाल पठार में हुई दुर्घटना पर शोक व्यक्त कर पीड़ितों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त की है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान एवं विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री  विश्वास सारंग से राहत एवं पुनर्वास कार्यों की जानकारी आज नई दिल्ली से दूरभाष पर ली। 

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से गंजबासौदा दुर्घटना पर  की चर्चा  

राज्यपाल श्री पटेल ने मुख्य सचिव  इकबाल सिंह बैस एवं विदिशा कलेक्टर को घायलों के लिये बेहतर उपचार व्यवस्थाओं और राहत पुनर्वास कार्यों को और अधिक तेज गति से करने के निर्देश दूरभाष पर दिए है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

***************************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

***************************************************************************************************

मुख्यमंत्री सहित पूरा अमला जुटा राहत और बचाव में, लालपठार दुर्घटना में मृत 3 लोगों के परिजन को 5-5 लाख की सहायता प्रदत्त

भोपाल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। विदिशा जिले के गंजबासोदा के लाल पठार क्षेत्र में गुरूवार शाम से ही राहत और बचाव कार्य पूरी गंभीरता और क्षमता से जारी है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कंट्रोल रूम और सिचुएशन रूम से राहत और बचाव कार्यों पर सतत नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री अधिकारियों को दिशा- निर्देश भी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मृतकों के परिवारजन के लिए 5-5 लाख रूपये और घायलों को 50-50 हजार रूपये की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने घायलों का संपूर्ण उपचार सरकार द्वारा नि:शुल्क कराने के निर्देश भी दिए हैं।

बचाव दल ने अब तक 20 लोगों की जान बचाई है। प्रारंभिक उपचार के बाद 17 व्यक्तियों को सकुशल उन्हें उनके घर पहुँचाया गया है। तीन व्यक्तियों को चोटें आने पर उन्हें जिला चिकित्सालय विदिशा में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। कुआं धँसने की इस घटना में चार व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।

सहायता राशि वितरित

राहत और बचाव स्थल पर गुरूवार रात से ही निगरानी कर रहे चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग और राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने तीन मृतकों के घर जाकर उनके परिवारजन को मुख्यमंत्री श्री चौहान की घोषणा के अनुरूप 5 -5 लाख रूपये की राशि के चेक प्रदान किए।  

नारायण सिंह पिता जालम सिंह,  सुनील पिता सोहन एवं  शिवम पिता सुनील के परिवारजन को यह राशि दी गई है।

गुरूवार को देर शाम घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री  विश्वास सारंग को घटना-स्थल के लिए रवाना किया। साथ ही कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी और एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम को राहत और बचाव कार्य में लगाया। 

मुख्यमंत्री विदिशा में अपनी दत्तक पुत्रियों के विवाह कार्यक्रम को छोड़कर तुरंत कंट्रोल रूम बनाकर राहत और बचाव कार्य की सतत निगरानी और दलों को निर्देश देते रहे।

दुर्घटना स्थल लाल पठार गंजबासोदा में अब भी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की दो टीमें जिला और पुलिस प्रशासन के अमले के साथ राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। 

आसपास की जमीन भुर-भुरी होने के कारण बचाव कार्य में परेशानी को देखते हुए तीन पोकलेन और 2 जेसीबी मशीन लगातार कार्यरत है। कुएं के अत्यधिक जल की निकासी के लिए चार पम्प भी लगाए गए हैं, जो निर्बाध रूप से का पानी निकाल रहे हैं।

***************************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

***************************************************************************************************

जैविक खेती संवर्धन के लिए जिला स्तर पर किसानों को करेंगे चयनित: मंत्री श्री पटेल

जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए बैठक आयोजित 

भोपाल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री  कमल पटेल ने मध्य प्रदेश में जैविक खेती संवर्धन के लिए विशेष प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में "जैविक मध्य प्रदेश थीम" को आधार बनाते हुए आवश्यक प्रोग्राम तैयार करने के निर्देश दिए। 

श्री पटेल ने जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर प्रगतिशील किसानों को चयनित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिलों के प्रगतिशील किसानों को एफ़पीओ में शामिल किया जाएगा। 

प्रगतिशील किसानों से बाकी किसान भी प्रोत्साहित होकर जैविक कृषि की ओर आगे बढ़ सकेंगे और मध्य प्रदेश को कृषि के क्षेत्र में जैविक कृषि प्रदेश बनाने के लिए अपना योगदान दे सकेंगे। बैठक में मध्य प्रदेश के जैविक मामलों के विशेषज्ञ और कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हुए। 

श्री पटेल ने कहा कि जैविक खेती करने वाले कृषकों को अनुदान पहले ही वर्ष से दिया जाना चाहिए, जिससे किसानों को कठिया, शरबती जैसे गेहूँ को प्रामाणिक रूप से उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। 

उन्होंने जैविक उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग पर भी जोर दिया। श्री पटेल ने जैविक बाजार को विकसित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

***************************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

***************************************************************************************************

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ