वैक्सीन वितरण वाहन का रूट चार्ट बनाकर कराएं समय पर वैक्सीन का वितरण : कलेक्टर
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936
शहडोल Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने जिले के जनपद पंचायत बुढार के भ्रमण के दौरान नगर पालिका धनपुरी के सभागार में बुढार जनपद एवं नगर पालिका धनपुरी एवं बुढार के अधिकारियों की बैठक लेकर टीकाकरण के कार्य की समीक्षा की एवं 25 एवं 26 अगस्त 2021 को होने वाले कोविड-19 टीका महा-अभियान की पूर्व तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि, समय पर सत्र आयोजित हो इसके लिए वैक्सीन वितरण वाहन का रूट चार्ट बनाकर समय पर वैक्सीन टीकाकरण स्थल पर उपलब्ध कराने के साथ-साथ कर्मचारियों का समय पर पहुंचना एवं हर दो घंटे में पर्यवेक्षण आवश्यक ताकि किसी भी प्रकार की आने वाली समस्या का निदान किया जा सकें।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONAL (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन गुरुवार 19 अगस्त 2021
25 एवं 26 अगस्त कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान की पूर्व तैयारियों के संबंध में नगर पालिका धनपुरी में कलेक्टर ने ली बैठक
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के द्वितीय टीका के लिए पात्र हितग्राहियों की ग्रामवार, पंचायतवार, वार्डवार सूची बीएलओ को उपलब्ध कराई जाए और बीएलओं, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मतदाता सूची के साथ उक्त सूची भी लेकर घर-घर दस्तक देते हुए उन्हें 25 एवं 26 अगस्त 2021 को होने वाले वैक्सीन महा-अभियान में वैक्सीनेशन करने के लिए आमंत्रित करें साथ ही वृद्वजन एवं दिव्यागजनों को जो टीकाकरण स्थल पर नही आ सकते उन्हें टीकाकरण स्थल पर लाकर उनका टीकाकरण कराया जाए।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि, वैक्सीनेशन के पूर्व मुनादी एवं प्रचार वाहन द्वारा 25 एवं 26 अगस्त को होने वाले वैक्सीनेशन महा-अभियान का सघन प्रचार-प्रसार किया जाए साथ ही यह भी प्रचारित किया जाए कि, प्रथम डोज लगाने जो पिंक कार्ड प्रदाय किया गया था उसे द्वितीय टीका लगवाने टीका स्थल पर साथ लेकर आएं।
कलेक्टर ने कहा कि, महा-अभियान के प्रथम चरण की तरह द्वितीय चरण में भी सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को मिलकर सहभागिता निभाना होगा।
रोको टोको अभियान के अन्तर्गत प्रथम एवं द्वितीय टीका न कराने वाले एवं परिवहन करने वालाें के विरूद्व करें कार्यवाही
कलेक्टर ने बैठक मेें निर्देश दिए कि, एसईसीएल अस्पताल, ओपीएम अस्पताल एवं रिलायंस में प्रवेश द्वार के पास ही वैक्सीनेशन स्थल आयोजित किया जाए ताकि जिन ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक व्यक्ति कोरोना के प्रथम डोज से वंचित है वहां प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन सेंटर आयोजित किया जाए।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि, डाटा फिडिंग का कार्य के लिए सभी ग्राम पंचायतों में इन्वर्टर की व्यवस्था रहे है ताकि डाटा फिडिंग का कार्य विद्युत आपूर्ति होने पर प्रभावित न हो।
बैठक में कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया कि, 25 एवं 26 अगस्त 2021 को होने वाले टीकाकरण महा-अभियान के टीकाकरण स्थलों पर पूर्व से जायजा लेंकर यह सुनिश्चित करे कि, सभी जगह टीकाकरण निर्वाध चल सकें।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि, 18 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों को कोविड का दोनो टीका लगवाया जाए साथ ही महामारी के बचाव के लिए आवश्यक शासन के प्रोटोकाल मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग एवं साबुन तथा सेनेटाइजर से बार-बार हाथ धोना का पालन सुनिश्चित करवाएं।
बैठक में कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देश को दिए कि, ब्लाक स्तर पर ब्लाक रेडक्राॅस सोसायटी का गठन करवाएं। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि, इस महा -अभियान की सफलता के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं,व्यापारिक संगठनों, जन-प्रतिनिधियों का सहयोग लेना भी सुनिश्चित करें।
बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर नरेन्द्र सिंह धुर्वें, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एमएस सागर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी धनपुरी अस्पताल डाॅ. यूएस साठे, डीपीसी डाॅ. मदन त्रिपाठी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आर के वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढार मुद्रिका सिंह, तहसीलदार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे, नगरपालिका अधिकारी बुढार श्रीमती शिवांगी सिंह बघेल, धनपुरी रविकरण त्रिपाठी, बकहो जयदीप दीपांकर, सहायक संचालक महिला बाल विकास मनोज लारोकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
जिले में मच्छर जनित बीमारियों से बचने हेतु आम जन बरतें सावधानियां
शहडोल Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 एमएस सागर के मार्गदर्शन में जिला मलेरिया अधिकारी ने जिले वासियों से मलेरिया रोग को रोकने हेतु के आम जनमानस से कहा गया है कि मच्छरों से फैलने वाली बीमारी से बचाव हेतु मच्छरों की वृद्धि रोकने के लिए अपने घर व आसपास पानी इकट्ठा नहीं होने दे।
पात्रों में भरा पानी सप्ताह में एक बार अवश्य खाली करें, मच्छरों से बचाव करें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने, मच्छर भगाने वाले साधन जैसे क्रीम, क्वाईल, रिपेलेंट इत्यादि का उपयोग करें, टायर कबाड़ समान ढक कर रखें इसमें पानी इकट्ठा नहीं होने दें, बुखार आने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क जांच कराएं।
उन्होंने कहा कि वर्षा काल में जगह-जगह पानी कट्ठा हो जाता है तथा घर व आसपास पानी कंटेनर व कबाड़ समान टायर टंकी मटके, गमले, कूलर इत्यादि में जमा पानी में मच्छर अंडे देकर वृद्धि करते हैं जिनके काटने से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, बीमारी फैलने की संभावना होती है ऐसे जल पात्रों में भरा पानी सप्ताह में एक बार अवश्य खाली करें जिससे इनमें पनप रहे मच्छर के लार्वा नष्ट हो जाते हैं व मच्छरों की वृद्वि रुक जाती है।
मच्छर के फैलने वाले मलेरिया में समानता बुखार, कमजोरी, हाथ पैर में दर्द, उल्टी आने जैसे लक्षण हो सकते हैं तथा डेंगू, चिकनगुनिया, बीमारी संक्रमित व्यक्ति में समानता बुखार सिर व आंखों में दर्द हाथ पैर में दर्द उल्टी आना शरीर में चकत्ते आना जैसे लक्षण हो सकते हैं ऐसे में मरीज को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क खून की जांच व स्वास्थ्य परीक्षण कराना चाहिए तथा परामर्श से दवा का पूर्ण सेवन करना चाहिए डेंगू व चिकनगुनिया की निशुल्क जांच जिला चिकित्सालय शहडोल में उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि वर्षाकाल के दौरान मच्छरों से फैलने वाली वाहक जनित बीमारी मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया से बचावं के लिए फील्ड में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लार्वा सर्वे व बुखार के रोगियों की चिकित्सकीय अमला द्वारा जांच किया जा रहा है लक्षण होने पर अवश्य रूप से जांच करना सुनिश्चित करे जिससे मच्छर जनित बीमारियों से बचा जा सकें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सन्नौसी के सचिव आदित्य तिवारी रिश्वत लेते पकड़ाये, तत्काल प्रभाव से निलंबित
शहडोल Drms News। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह ने सचिव आदित्य तिवारी ग्राम पंचायत सन्नौसी जनपद पंचायत जयसिंहनगर द्वारा रिश्वत लेते पकड़े जाने पर मध्य प्रदेश पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 का उल्लघंन होकर म.प्र. पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 के तहत सचिव आदित्य तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय जनपद पंचायत जयसिंहनगर में नियत किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
धारणाधिकार के संबंध में दिशा-निर्देश जारी
शहडोल Drms News। भू-अधीक्षक प्रदीप मोगरें ने धारणाधिकार के संबंध में जानकारी दी है कि, धारणाधिकार- धारणाधिकार नगरी क्षेत्रों की शासकीय भूमि में धारकों को भूमि स्वामी अधिकार पत्र प्रदान किया जाना है।
नगरी क्षेत्र में नजूल शासकीय भूमि पर 31 दिसंबर 2014 के पूर्व आवासीय वेबसाइट मकान बनाकर निवासरत व्यवसाय करने वाले व्यक्तियों को 30 वर्षीय लीज पर दिए जाने का प्रावधान है।
पात्रता की शर्तें- नगरी क्षेत्र में नजूल शासकीय भूमि पर 31 दिसंबर 2014 के पूर्व आवासीय वेबसाइट मकान बनाकर उपभोग करने वाले व्यक्तियों को 30 वर्षीय लीज पर दिए जाने का प्रावधान है।
दरों का निर्धारण- आवासीय प्रयोजन के मामले में प्रथम 150 वर्ग मीटर तक (कलेक्टर गाइडलाइन) बाजार मूल्य का प्रीमियम 5 प्रतिशत एकमुश्त देय होगा,151 से 200 वर्ग मीटर पर 10 प्रतिशत एक मुश्त, 200 वर्ग मीटर से अधिक भूमि के मामले में (कलेक्टर गाइड लाइन) बाजार मूल्य का प्रीमियम 100 प्रतिशत एक मुश्त देय होगा।
व्यवसायिक प्रयोजन के मामले में- प्रथम 20 वर्गमीटर एक (कलेक्टर गाइडलाइन) बाजार मूल्य का प्रीमियम 25 प्रतिशत एक मुश्त देय होगा, 21 से 100 वर्ग मीटर तक (कलेक्टर गाइडलाइन) बाजार मूल्य का प्रीमियम 50 प्रतिशत एक मुश्त देय होगा,100 वर्गमीटर से अधिक भूमि के मामले में (कलेक्टर गाइडलाइन) बाजार मूल्य का प्रीमियम 100 प्रतिशत एक मुश्त देय होगा।
भू-भाटक का निर्धारण-मध्य प्रदेश भू-राजस्व संहिता (भू-राजस्व का निर्धारण एवं पुर्ननिर्धारण) नियम 2018 के अंतर्गत निर्धारण के लिए विहित दर से दुगनी दर पर प्रतिवर्ष देय होगा। आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज- 31 दिसंबर 2014 के पूर्व का बिजली बिल, जलकर, समग्र आईडी, किसी शासकीय कार्यालय क्रम से जारी से भूखंड से संबंधित दस्तावेज, पत्राचार की प्रति, स्थानीय निकाय द्वारा जारी संपत्ति कर की रसीद, मतदाता सूची के नाम, पता, जनगणना 2021 में उल्लेखित पता, बैंक पासबुक की प्रति ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, आधार आधारित ईकेवाईसी एवं किसी शासकीय कार्यालय का परिचय पत्र।
आवेदन की प्रक्रिया- आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदक किसी भी एम.पी. ऑनलाइन सेंटर कियोस्क सेंटर अथवा www.rcms.mp.gov.in पोर्टल के माध्यम से धारणाधिकार के तहत आवेदन कर सकते हैं तथा 07 दिवस के अंदर मूल आवेदन कलेक्टर न्यायालय में जमा करना अनिवार्य होगा जमा न करने की दशा में आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
शहडोल जिले में 684.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
शहडोल Drms News। अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में 19 अगस्त 2021 तक 684.3 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें वर्षा मापी केंद्र सोहागपुर में 709.0, बुढार में 556.5., गोहपारू में 705.0 जैतपुर में 731.0, चन्नौडी में 726.5 ब्यौहारी में 717.0, जयसिंहनगर में 645.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
दिव्यांग नेमा चंदेल को कलेक्टर ने दिलवाया वाद्य यंत्र
शहडोल Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने जिले के जनपद पंचायत बुढार के भ्रमण के दौरान दिव्यांग सुश्री नेमा चंदेल निवासी वार्ड नं. 03 धनपुरी ने धनपुरी नगर पालिका में भेंट कर उनसे वाद्य यंत्र की मांग की। जिस पर संवेदनशील कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने उन्हें वाद्य यंत्र तबला, ढोलक सहित झांझ, मजीरा, घुघरू तथा दरी मौके पर ही प्रदान किया।
वाद्य यंत्र पाकर सुश्री नेमा चंदेल बहुत खुष हुई और कलेक्टर के समक्ष ही वाद्य यंत्रो को बजाकर मधुर संगीत प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने उनको आष्वासन दिया कि, आपको यादि किसी प्रकार की और आवश्यकता होगी तो वह भी प्रदान किया जाएगा।
इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर नरेन्द्र सिंह धुर्वें, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एमएस सागर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी धनपुरी अस्पताल डाॅ. यूएस साठे, डीपीसी डाॅ. मदन त्रिपाठी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आर के वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढार मुद्रिका सिंह, तहसीलदार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे, नगरपालिका अधिकारी बुढार श्रीमती षिवांगी सिंह बघेल, धनपुरी रविकरण त्रिपाठी, बकहो जयदीप दीपांकर, सहायक संचालक महिला बाल विकास श्री मनोज लारोकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
6 माह से ऊपर लंबित सीमाकंन, नामातंरण का कार्याें का करें शीघ्र निराकरण- कलेक्टर
शहडोल Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने जिले के जनपद पंचायत बुढार के भ्रमण के दौरान तहसील बुढार के कार्याें का किया औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान तहसीलदार को निर्देश दिए कि 6 माह से ऊपर लंबित सीमांकन, नामातंरण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि, कोर्ट में लंबित प्रकरणों का अध्ययन कर उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें।
तहसील बुढार में कार्याे का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर ने उपस्थिति अधिकारियेां को निर्देश दिए कि, राजस्व अभियान के कार्य में प्रगति लाना सुनिश्चित करें साथ ही ऋण पुस्तिका वितरण के कार्य में भी गति लाए।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरेन्द्र सिंह धुर्वें, तहसीलदार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे, नायब तहसीलदार सुश्री साक्षी गौतम उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
आहरण संवितरण अधिकारी शासकीय सेवकों का डाटाबेस प्रोफाइल अपडेशन शीघ्र कराएं- जिला कोषालय अधिकारी
शहडोल Drms News। जिला कोषालय अधिकारी शहडोल राममिलन सिंह ने शहडेाल जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से अधीनस्थ समस्त शासकीय सेवकों ई-प्रोफाइल, नाॅमिनी एवं बैंक एवं मिस लेनियस डिटेल करने की अपेक्षा की है।
जिला कोषालय अधिकारी ने शहडोल जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को कहा है कि, जिलान्तर्गत समस्त डीडीओ कार्यालयों में कार्यरत शासकीय सेवकों के संपूर्ण डाटाबेस जिला अंतर्गत समस्त डीडीओ कार्यालय में कार्यरत शासकीय सेवकों के संपूर्ण डाटाबेस ऑनलाइन एवं आफलाइन अद्यतन नहीं होने के कारण समस्त अधिकारी, कर्मचारियों को स्वत्वों के भुगतान एवं ऑनलाइन आवेदन करने में काफी समस्याएं आ रही है, डाटाबेस अद्यतन करने हेतु संदर्भ क्रमांक 2 के माध्यम से एवं पूर्व में विभिन्न पत्र प्रशिक्षण एवं मौखिक रूप से कई बार अनुरोध किए जाने के उपरांत भी आज तक आहरण संवितरण अधिकारी कार्यालय स्तर पर शासकीय सेवकों के डाटाबेस व प्रोफाइल अपडेशन कार्य काफी संख्या में लंबित है तथा कार्यालय अंतर्गत समस्त शासकीय सेवकों के प्रोफाइल अपडेशन नाम, पदनाम, जन्मतिथि,नियुक्ति तिथि, सेवा निवृत्ति, फोटो, हस्ताक्षर, फैमिली डिटेल, नाॅमिनी डिटेल, बैंक आदि कार्य अति शीघ्र पूर्ण कराने के लिए कहा गया है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोषालयीन कार्य प्रणाली पूर्णतः ऑनलाइन ifmis के माध्यम से संचालित हो रही है समस्त डीडीओ द्वारा विभिन्न प्रकृति के कार्यों हेतु बनाए गए हायरारकी के माध्यम से कर्मचारी स्वत्वों एवं देयको के भुगतान तथा डाटाबेस एवं प्रोफाइल अपडेट किया जाता है।
उन्होंने बताया कि आगामी 2 वर्षों में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों की सूची संलग्न प्रेषित कर अनुरोध है कि सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सूची अनुसार अपने डीडीओ अंतर्गत शासकीय सेवकों के प्रोफाइल अपडेशन कार्य तीन दिवस में पूर्ण कराते हुए पूर्ण किए गए पेज का सत्यापित स्क्रीन प्रिंट संलग्न कर प्रमाण पत्र सहित निर्धारित प्रपत्र में जानकारी जिला कोषालय कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
जिले के पात्र हितग्राहियों को डिपाजिट फ्री कनेक्शन के साथ प्रथम रिफिल एवं स्टोव निःशुल्क होंगे प्रदाय
शहडोल Drms News। जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर ने जानकारी दी है कि जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रथम चरण के अंतर्गत 1.15 लाख पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदाय किए गये है।
उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 2.0 के अंतर्गत नवीन गैस कनेक्शन जारी किए जाने पर पात्र हितग्राहियों को डिपॉजिट फ्री कनेक्शन के साथ साथ प्रथम रिफिल एवं स्टोव निशुल्क प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने बताया है कि जिले में सचिव, विक्रेता एवं गैस एजेंसी के द्वारा केवाईसी भरे जा रहे हैं नजदीकी गैस एजेंसी में हितग्राही द्वारा गैस कनेक्शन संबंधी समस्त दस्तावेज के साथ आवेदन जमा कर गैस कनेक्शन प्राप्त किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी गैस एजेंसी, विक्रेता या सचिव से कर सकते हैं।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
अपर कलेक्टर द्वारा वैक्सीनेशन महा-अभियान के तैयारियों की गोहपारू में समीक्षा
शहडोल Drms News। अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने आगामी 25 एवं 26 अगस्त 2021 को जिले में चलाए जाने वाले वैक्सीनेशन महा- अभियान संबंधी तैयारियों की समीक्षा तहसील गोहपारू के सभागार में की। बैठक में समन्वय सर्व षिक्षा डाॅ. मदन त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 एमएस सागर, ब्लाक मेडिकल आफिसर डाॅ. शुक्ला, सीईओ री संजीव तिवारी सहित महिला बाल विकास, राजस्व विभाग, बीआरसी का अमला उपस्थित था।
बैठक में वैक्सीनेशन के महा-अभियान को शत-प्रतिषत सफल बनाने तथा लक्ष्य की पूर्ति करने के निर्देष देते हुए अपर कलेक्टर ने कहा कि, सर्वे कर जहां कम वैक्सीनेशन हुई है वहां की सूची तैयार करे तथा छूटे हुए लोगों की सूची के अनुरूप बीएलओ, हेल्थ वर्कर, सचिव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि समन्वय बनाकर आपस में महा- अभियान को सफल बनाने में जुटे।
इस मौके पर सीएमएचओ ने कहा कि सभी शासकीय अमला जिसकी डियूटी जिस कार्य के लिए वैक्सीनेशन हेतु लगाई गई है वो अपने दायित्वों भाॅलि-भाॅति निर्वहन करते हुए आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें तथा 25 एवं 26 अगस्त 2021 को वैक्सीनेशन महा- अभियान में समय से पूर्व सेवा में उपस्थित हों। उन्हेांने कहा कि, इस कार्य को सफल बनाने में जन-प्रतिनिधि, प्रबुद्व व सामाजसेवी लोगों को भी जोड़े तथा वैक्सीनेशन से कोई भी व्यक्ति छुटने नही पाए ऐसा कार्य।
सिविल सर्जन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सीएमओ, योजना अधिकारी, पीओ, महिला बाल विकास को कलेक्टर ने लगाई कड़ी फटकार
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में वैक्सीनेशन के महा अभियान को सफल बनाने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशित किया कि, जिन अधिकारियों की डियूटी सेक्टर आफिसर के रूप में लगाई गई है वे अपने-अपने सेक्टर के अमले से बैठक लेकर उन्हें चुस्त-दुरूस्त बनाए तथा वैक्सीनेशन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने विगत दिनों से वैक्सीनेशन कार्य में ढिलाई बरतनें पर सिविल सर्जन, जिला योजना अधिकारी, महिला बाल विकास सोहागपुर के परियोजना अधिकारी एवं मुख्य नगर पाालिका अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि यादि वैक्सीनेशन जैसे राष्ट्रीय कार्याें में उदासीनता और लापरवाही पाई गई तो इसकी प्रवृष्टि उनके सीआर मेें की जाएगी और लापरवाही हेतु उनके वरिष्ठ अधिकारियों को पत्राचार भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन से छूटे लोगाें की सूची लेकर उनका सर्वे कराएं और उन्हें वैक्सीनेशन कराने हेतु जन- प्रतिनिधियों, समाज सेवियों, प्रबुद्व जनों का भी सहयोग लेकर तैयार करें और शत-प्रतिषत वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करें।
वेक्सीनेशन महा-अभियान को सफल बनाने अधिकारियों को दिए निर्देश
उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखण्ड में रीजर्व में लगाए गए अधिकारियों को भी सतर्क रखे तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें शीघ्र डियूटी पर लगाएं। 23 एवं 24 अगस्त 2021 को प्रथम एवं दूसरी डोज लगवाने वाले व्यक्तियों के घरों में पीले चावल देकर उन्हें आंमत्रित करें तथा वैक्सीनेशन में जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डियूटी लगी है वें 23 अगस्त तक मुहर्रम एवं रक्षाबंधन मनाकर आवश्यक रूप से अपने सेवा में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
सेक्टरवाइज, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, महिला बाल विकास विभाग की सुफरवाइजर, आशा इत्यादि की बैठक लेकर उन्हें सेक्टर आफिसर मुस्तैती से कार्य करने हेतु हिदायत दें तथा लगातार फील्ड लेवल वर्करों से सम्पर्क मेें रहें।
उन्होंने कहा कि, जिन अधिकारियों की डियूटी वैक्सीनेशन अभिया में नही लगाई गई है और उनके पास विभागीय वाहन है उनकी रीजर्व में डियूटी लगाकर उन्हें भी मुस्तैद रखें। वैक्सीनेषन की कमी न हो इस हेतु वाहनों एवं पहुंचाने आदि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
उन्हाेंने कहा कि, पूर्व के महा- अभियान की तर्ज पर इस वैक्सीनेशन के महा-अभियान में भी तत्परता, तन्यमता, जागरूकता एवं सक्रियता के साथ कार्य करें तो निश्चित की सफलता से आगे पहुंच सकते है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में रोटरी क्लब, जन अभियान कोरोना वालेटियर, पार्षदगण, प्रबृद्व जन, समाजसेवी आदि लोगों को भी जोड़ें और उनका सहयोग लें।
बैठक में अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एमएस सागर, कार्यपालन जल संसाधन प्रतीक खरे, जिला योजना अधिकारी श्री आहिरवार, रियोजना अधिकारी आजीविका मिशन पुष्पेन्द्र सिंह, उप संचालक सामाजिक न्याय शिवेन्द्र सिंह परिहार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ कर्ण सिंह, महाप्रबंधक ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण जीएस गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
महिला पुलिस थाना की लगातार एक और बड़ी कार्यवाही देह व्यापार करते मौके पर 03 महिला, 05 पुरुष पुलिस की गिरफ्त में
शहडोल Drms News। जिले में अनैतिक व्यापार मे संलग्न लोगों के विरुद्ध महिला थाना की पुलिस लगातार सक्रिय हैं जहां समाज में प्रचलित इस प्रकार के अनैतिक कृत्यों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना वही महिलाओं व अन्य लोगों हेतु एक उपयुक्त वातावरण निर्मित करने की ओर पुलिस प्रतिबद्ध हैं।
पुलिस अधीक्षक शहडोल अवधेश कुमार गोस्वामी, अति0 पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य द्वारा अनैतिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने व कार्यावाही करने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा हैं, जिनके मार्गदर्शन व निर्देशन में पुन: देह व्यापार में लिप्त गैंग को महिला पुलिस थाना ने धर पकड़ा।
18 अगस्त 2021 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक शहडोल अवधेश कुमार गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध सुश्री सोनाली गुप्ता के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी ज्योति सिकरवार, उप निरीक्षक आराधना तिवारी, सउनि0 प्रताप सिंह, सहायक उप निरीक्षक भागचंद चौधरी, प्रधान आरक्षक सावित्री सिंह, महिला आरक्षक प्रतिमा शर्मा, आरक्षक हिमवन्त चन्द्र मिश्रा, आरक्षक अजय बघेल, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, आरक्षक सुरजीत जाट, आरक्षक सूरज लोधी पुलिस टीम द्वारा लखेरन टोला बुढ़ार में लंबे समय से अनैतिक देह व्यापार में लिप्त लोगों की धर पकड़ कर कार्यवाही की गई हैं।
इस कार्यवाही में मौके से रेड कार्यवाही के दौरान 03 महिला 05 पुरुष मिले व 01 महिला मौके से फरार हो गई । कार्यवही में 02 मोटर सायकल, 04 मोबाईल एवं आपत्तिजनक सामग्री 20 पैकेट निरोध व नगदी 4100 रुपये कुल मशरुका लगभग 85000/- रुपये जप्त किया गया ।
अनैतिक व्यापार में संलग्न सभी 09 आरोपीगणों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । लगातार दूसरी बार अनैतिक देह व्यापार में लिप्त लोगो के विरुद्ध महिला थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई ।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
पुलिस ने किया नंद किशोर लखेर उर्फ नंदू अंधी हत्या का खुलासा
शहडोल Drms News। बुढ़ार थाने में 15 अगस्त 2021 को आशु उर्फ आशीष लखेर पिता नंद किशोर लखेर निवासी लखेरन टोला बुढार ने सूचना दिया कि उसके पिता नंद किशोर लखेर उर्फ नंदू पिता धनीराम लखेर उम्र 57 साल को सेटिंग टोला रेलवे पटरी के पास अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर से सिर में मार कर हत्या कर दिया जिस पर भारतीय दंड विधान के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में ले लिया गया।
पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,एसडीओपी धनपुरी के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा थाना प्रभारी बुढ़ार के नेतृत्व में उप निरीक्षक उपेंद्र तिवारी, सहायक उप निरीक्षक हरि किशोर, सहायक उप निरीक्षक वेद प्रकाश तिवारी, सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर पांडे, आरक्षक जय चतुर्वेदी, आरक्षक मयंक की पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान पता चला कि मृतक नंदू का साथी मुन्ना उर्फ़ खुर्शीद अहमद पिता रफीक अहमद उम्र 35 साल निवासी लखेरन टोला इसके साथ अक्सर दारू पीता था और घटना दिनांक को 10-11 बजे मोटरसाइकिल में साथ में सेटिंग मोहल्ला तरफ जाते हुए देखा गया था ।
सीसीटीवी फूटेज में भी देखा गया, आरोपी मुन्ना उर्फ ख़ुर्शीद अहमद को अभिरक्षा में लेकर मनोवैज्ञानिक ढंग से एवं हिकमत अमली से पूछताछ करने पर हत्या करना स्वीकार किया एवं बताया कि मृतक उस पर बहू को लेकर शक करता था और गाली दे रहा था इसलिए छूरा चेहरे और पत्थर से सिर में मार कर हत्या कर दिया। आरोपी के घर से घटना में प्रयुक्त छूरा और घटना के समय पहने गए खून आलूदा कपड़े जप्त किया गया, इस तरह से अंधे कत्ल का खुलासा हुआ।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
स्थाई/गिरफ्तारी वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शहडोल Drms News। पुलिस अधीक्षक शहडोल अवधेश कुमार गोस्वामी द्वारा शहडोल जिले में स्थाई/गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल मुकेश वैश्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल के नेतृत्व में प्रआर0 रावेन्द्र सिंह एवं प्र0आर0 रणवहादुर सिंह ने 18 अगस्त 2021 को माननीय न्यायालय न्यायालय शहडोल के प्रकरण के स्थाई वारंटी भैइयालाल पिता रामसिया यादव उम्र 22 वर्ष निवासी भीतरी रामपुर नैइकी एवं गिर0वारन्टी केमला सिंह पिता कौशल सिंह बरगाही निवासी मझगवां थाना सीधी एवं रानी यादव पिता शिव प्रसाद निवासी पथरैठा थाना ब्यौहारी को गिरफ्तार किया गया है।
इसी प्रकार प्र0आर0 संतोष कोल ने थाना कोतवाली में करीब 03 वर्ष से फरार गिरफ्तारी वारंटी दिनेश कुमार यादव पिता पुल्ली यादव निवासी पुरानी बस्ती शहडोल को गिरफ्तार किया गया।
इसी तरह उ0नि0 रामप्रसाद ने थाना जयसिंहनगर में करीब 08 वर्ष से फरार गिरफ्तारी वारंटी रामकुमार पिता भुरहा विश्वकर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी बचहा थाना जयसिंहनगर एवं मन्ती बाई पति रामकुमार विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी बचहा थाना जयसिंहनगर को गिरफ्तार किया गया।
एक अन्य घटना में प्र0आर0 विश्वनाथ सिंह ने थाना सिहंपुर में करीब 06 वर्ष से फरार गिरफ्तारी वारंटी अंजू बैगा पिता गन्नू बैगा उम्र 21 वर्ष निवासी पथखई थाना सिंहपुर को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी में
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्यवाही
शहडोल Drms News। थाना बुढार क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर प्रधान आरक्षक राम शरण दीवान बुढार पुलिस ने बुढार में दबिश देकर आरोपी वरूण वर्मन निवासी बुढार के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं
Editor वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News National
0 टिप्पणियाँ