DRMS NEWS

DRMS NEWS

मीडिया शासन-प्रशासन एवं समाज का आईना होता है : प्रभारी मंत्री

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  शनिवार 7 अगस्त  2021

प्रेस क्लब शहडोल के नि: शुल्क बीमा योजना कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राम खेलावन पटेल ने निभाई सहभागिता

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News National 8962637936

शहडोल Drms News National। शहडोल जिले के  प्रभारी मंत्री  एवं  प्रदेश शासन के राज्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण विभाग पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री  रामखेलावन पटेल ने प्रेस क्लब शहडोल द्वारा आयोजित सर्किट हाउस के सभागार में पत्रकारों के लिए चलाए गए निःशुल्क बीमा योजना कार्यक्रम में निभाई सहभागिता ।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONAL (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

इस मौके पर विधायक जयसिंह नगर जय सिंह मरावी, जयपुर श्रीमती मनीषा सिंह, कलेक्टर डॉ सत्येंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, समाजसेवी कमल प्रताप सिंह, अध्यक्ष प्रेस क्लब श्री संजीव निगम, महासचिव श्री कमलजीत सिंह सहित प्रेस क्लब के सदस्यगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री पटेल का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में कार्यपालिका, न्यायपालिका, व्यवस्थापिका एवं मीडिया स्तंभ के रूप में अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। 

मीडिया शासन-प्रशासन एवं समाज का आईना होता है जो खबरें प्रकाशित कर कमियों को दूर करने के लिए कार्य करता है एवं सभी को सजग करता है। मीडिया का कार्य कठिन तम होता है तथा खबरों को सत्यता एवं मंथन विचार एवं सही जानकारी के साथ प्रकाशित करना चाहिए अपभ्रंश एवं पूर्ण जानकारी बिना खबरों का प्रकाशन कभी-कभी गलत संदेश दे देता है। 

उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों को दिए जाने वाले निशुल्क बीमा का लाभ कोरोना संकट काल के दुख की घड़ी में सहारा बनेगा। उन्होंने कहा कि मीडिया जगत प्रदेश का विकास एवं उत्तरोत्तर वृद्धि लाने में आईना बन कर कार्य करेगा ऐसी अपेक्षा है। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने अखिलेश द्विवेदी, अमित कुमार कुशवाहा, अमजद खान, अनुराग त्रिपाठी, अरुण द्विवेदी, डॉ0 क्रिस्टी, जगदीश प्रसाद सिंह एवं विष्णु कांत मिश्रा सहित अन्य लोगों को बीमा पाल्सी का वितरण भी किया।

  इस मौके पर कलेक्टर डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने कहा कि मीडिया महत्वपूर्ण एवं उत्तरदायित्व का बखूबी निर्वहन करते हुए प्रत्येक जानकारियों से प्रशासन एवं आम लोगों के बीच कड़ी का कार्य करता है। पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने कहा कि मीडिया प्रशासन एवं समाज के हर लोगों को उचित एवं अच्छी जानकारियां उपलब्ध कराता है तथा इससे दूरदराज के क्षेत्रों में भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से खबरों का शीघ्र प्रसारण एवं जानकारियां उपलब्ध होती हैं। कार्यक्रम में कमल प्रताप सिंह ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए जिला एवं प्रदेश को विकास के रास्ते में ले जाने में सहायक सिद्ध हो रहा है। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन श्री अजय जायसवाल ने किया।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

जिला विधिक सेवा द्वारा पैनल लाॅयर्स एवं पैरालीगल वालेंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

शहडोल Drms News National। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश अनूप कुमार त्रिपाठी द्वारा ए.डी.आर भवन में  पैनल लॉयर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

प्रशिक्षण में सभी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन के माध्यम से मीटिंग में जुड़े पैनल लॉयर्स को विधिक-सहायता हेतु विधि एवं काम के प्रति चेतना जागृत करना तथा पैनल लॉयर्स को उनके कार्य एवं दायित्व एवं कार्य के प्रति जागरूक करते हुये कहा कि जनमानस को विधि के क्षेत्र में प्रशिक्षित करें अर्थात पूरे जन सामान्य को विधि का उचित ज्ञान करायें।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से पीड़ित व्यक्तियों को निःशुल्क एवं कानूनी सलाह प्रदान करें एवं लोकहित वादों के माध्यम से निर्धन व्यक्तियों की पीड़ा एवं व्यथा का निवारण करें एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी जनसामान्य में प्रचार-प्रसार करने के लिये उत्साहित किया जिसमें उत्पीड़ित व्यक्ति अपने मामले को लोक अदालत में सुनवाई के लिये हस्तांतरित करा सके। साथ ही ए.डी.आर भवन में पैरालीगल वालेंटियर्स प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया। 

प्रशिक्षण में बताया गया कि, पैरालीगल वालेंटियर्स  विधिक सेवा प्राधिकरण एवं समुदाय के बीच कड़ी के रूप में कार्य करते हैं जिससे न्याय से वंचित लोगों को सुलभ न्याय मिल सके। 

सचिव श्री त्रिपाठी ने अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, 2015 के बारे में अवगत कराते हुये बताया कि इस योजना का लाभ कैसे दिलाया जा सकता है..? इस प्रक्रिया से अवगत कराते हुये उन्होने चिन्हित पीड़ित परिवार को योजना एवं जन उपयोगी लोक अदालत में मामलों के निराकरण के लिये प्राधिकरण तक हितग्राहियों के आवेदन पहुंचाने में अपना योगदान देने के संबंध में जानकारी दी साथ ही नालसा की विभिन्न योजनाओं, लोक अदालत, पारिवारिक विवाद एवं मीडिएशन संबंधी जो भी मामले आपके कार्य के दौरान आते हैं उन्हे संबंधित तहसीलों से संपर्क कर हितग्राहियों को लाभ दिलायें। इसके साथ ही पैरालीगल वालेंटियर्स को उनके कर्तव्यों के विषय में अवगत कराकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के संबंध में जानकारी दी गई।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

जिला जेल एवं वृद्वाश्रम कल्याणपुर में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर

शहडोल Drms News National। राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय शहडोल के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अमोद आर्य एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अनूप कुमार त्रिपाठी द्वारा विचाराधीन बंदियों के मध्य बंदियों के अधिकार संबंधी विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर में लोक उपयोगी सेवाओं  उक्त लोक अदालत में सुनवाई हेतु नगर पालिका, नाली सफाई, स्ट्रीट लाईट सुधार, रोड निर्माण से संबंधित कुल 02 प्रकरणों में उभयपक्षों को सुना गया एवं उक्त प्रकरण को दिनांक 27.08.2021 को आयोजित आगामी लोकोपयोगी लोक अदालत में रखकर न्यायसम्मत समझौते के आधार पर निराकरण किया जाएगा। साथ ही वृद्धाश्रम कल्याणपुर शहडोल में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा, योजना 2016 के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

श्री अनूप कुमार त्रिपाठी, अपर जिला न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वरिष्ठ नागरिक योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सहायता, सलाह और परामर्श के माध्यम से उन्हें विधिक प्रावधानों के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाना, उनकी सरकारी कार्यक्रमों तक पहुंच सुनिश्चित करना तथा शारीरिक एवं सामाजिक सुरक्षा के उपाय करने के लिये तरीके खोजना है। 

इसके साथ ही उन्होंने माता पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के उपबंधों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश श्री अमोद आर्य ने वृद्धों की समस्याओं को जाना और उनके निराकरण हेतु परामर्श दिए। 

उन्होने वृद्धजन को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति वृद्धाश्रम जानबूझ कर नहीं आना चाहता लेकिन जीवन में कुछ परिस्थितियां ऐसी उत्पन्न होती हैं जो यहां आने के लिए बाध्य कर देती है । माता-पिता अपने संतान की परवरिश में सबकुछ न्यौछावर कर देते हैं किन्तु जब वही संताने माता-पिता की उपेक्षा करती है तो माता-पिता का हृदय विदीर्ण हो जाता है। 

सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वो हर नागरिक के कल्याण के लिए कदम उठाये। वृद्धाश्रम इसीलिए बनाए गए हैं कि लोग यहां आकर आश्रय पा सके और अपने परिवार की उपेक्षा से उबर सकें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हितग्राही श्रीमती माया उईके से किया संवाद

शहडोल Drms News National। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में नि:शुल्क राशन वितरण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने होशंगाबाद के ग्राम सावलखेड़ा निवासी श्रीमती माया उईके से भी बात की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हितग्राही श्रीमती माया उईके से पूछा कि मैंने सुना है कि आप मजदूरी भी करती हैं और पूरा परिवार भी चलाती है। 

कोरोना के इस मुसीबत के कालखंड में आपको कोई दिक्कत आई क्या। श्रीमती माया उइके ने प्रधानमंत्री जी को बताया कि वे लेडीज सामान की दुकान चलाती है, कोरोना काल में तो उनकी दुकान अच्छे से नहीं चल पाई, लेकिन प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत प्राप्त नि:शुल्क राशन उनके परिवार के लिए बहुत उपयोगी साबित हुआ और उनका घर अच्छे से चल पाया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हितग्राही श्रीमती माया उईके से पूछा कि आपकी पढ़ाई कितनी हुई है, आप सामान कहाँ से लाती हैं और कहाँ बेचती हैं और सामान बेचने कैसे जाती हैं। श्रीमती माया उइके ने बताया कि वे आठवीं पास हैं और वे होशंगाबाद से सामान लाकर आसपास के गाँव में बेचती हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उनसे पूछा कि उन्हें प्राथमिक सुविधाएँ जैसे बिजली ,पानी और पक्का आवास आदि प्राप्त हैं अथवा नहीं। श्रीमती माया उइके ने बताया कि उन्हें बिजली, पानी आदि सभी पूरी प्राथमिक सुविधाएँ प्राप्त हो रही है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य की पहचान से मुक्त हुआ :  प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी

शहडोल Drms News National। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश, बीमारू राज्य की अपनी पहचान से मुक्त हुआ है। 

मध्य प्रदेश के शहर स्वच्छता और विकास में नए उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत आयोजित अनाज वितरण कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए कहा कि लगभग 5 करोड़ हितग्राहियों को मध्य प्रदेश में योजना में एक साथ अनाज उपलब्ध कराने का बड़ा अभियान चल रहा है। 

गरीबों के लिए कुछ न कुछ करते रहने से 

मुझे ताकत मिलती है 

इस कार्यक्रम ने मुझे गरीबों के बीच बैठकर बात करने का मौका दिया है। इससे गरीबों के लिए कुछ न कुछ करते रहने की मुझे ताकत मिलती है। 

यह दु:खद है कि प्रदेश के कई जिलों में अति वर्षा और बाढ़ से लोगों का जीवन और आजीविका प्रभावित हुई है। केन्द्र सरकार प्रदेश की जनता के साथ है। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान और उनकी पूरी टीम राहत और बचाव के हरसंभव कार्य कर रही है। केन्द्र सरकार की ओर से भी सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रधानमंत्री श्री मोदी मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में आयोजित नि:शुल्क राशन वितरण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने योजना के हितग्राही सतना के दिलीप कुमार कोरी, निवाड़ी के चंद्र बदन विश्वकर्मा, छत होशंगाबाद की माया धुर्वे और बुरहानपुर के राजेंद्र शर्मा से वर्चुअली संवाद भी किया।

25 हजार 435 उचित मूल्य की दुकानों पर हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। खाद्य मंत्री  बिसाहूलाल सिंह तथा सहकारिता मंत्री श्री अरविंद भदौरिया भी मिंटो हॉल में इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। 

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री  सुदेश जोशी तथा मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह भी मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

प्रदेश के 1 करोड़ 15 लाख परिवारों को नि:शुल्क राशन

कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत मिलने वाले नियमित राशन के साथ 5 किलो गेहूँ और चावल हितग्राहियों को मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है। यह खाद्यान्न राशन थैले में प्रदान किया जा रहा है। 

प्रदेश के 1 करोड़ 15 लाख परिवार इस खाद्यान्न वितरण से लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम प्रदेश की सभी 25 हजार 435 उचित मूल्य की दुकानों पर आयोजित किया गया।

प्रधानमंत्री ने की मध्य प्रदेश की प्रशंसा

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मध्यप्रदेश की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने किसानों को मदद पहुँचाने की दिशा में सराहनीय कार्य किया है। प्रदेश में किसानों ने रिकार्ड उत्पादन किया और राज्य शासन ने एमएसपी पर रिकार्ड मात्रा में खरीद की व्यवस्था भी की। 

मध्य प्रदेश में गेहूँ की खरीद के लिए देश में सबसे अधिक खरीद केन्द्र बनाए गए। राज्य सरकार ने 17 लाख से अधिक किसानों से गेहूँ खरीदा और उनके खातों में 25 हजार करोड़ रूपए सीधे पहुँचाये।

 डबल इंजन सरकार लाभकारी

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार का सबसे बड़ा लाभ यही है कि केन्द्र सरकार की योजनाओं को राज्य सरकार और संवार देती है। इससे योजनाओं की ताकत बढ़ती है। मध्यप्रदेश में स्किल डेव्हलपमेन्ट, स्वास्थ्य क्षेत्र में अधोसंरचना निर्माण, डिजिटल इन्फ्रा-स्ट्रक्चर, रेल तथा रोड कनेक्टिविटी आदि क्षेत्रों के कार्यों में अभूतपूर्व गतिशीलता है।

कोरोना 100 साल में आयी सबसे बड़ी आपदा

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि कोरोना 100 साल में आयी सबसे बड़ी आपदा है। हमारे देश की जनसंख्या अधिक होने के कारण हमें कई मोर्चों पर एक साथ लड़ना पड़ा। हमें स्वास्थ्य क्षेत्र में अधोसंरचना तैयार करने के साथ करोड़ों लोगों को राशन पहुँचाने, उनके रोजगार की व्यवस्था करने जैसी चुनौतियों का भी सामना करना था। 

इन परिस्थितियों में सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब को दी गई। 80 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को नि:शुल्क राशन पहुँचाने के साथ 08 करोड़ लोगों को गैस और 20 करोड़ से अधिक महिलाओं के जन-धन खातों में 30 हजार करोड़ रूपए ट्रांसफर किए गए। श्रमिकों और किसानों के बैंक खातों में भी हजारों करोड़ रूपए सीधे जमा कराए गए। 

इसी क्रम में दूसरे राज्यों में काम कर रहे श्रमिकों के लिए "वन नेशन-वन राशन कार्ड" की व्यवस्था की जा रही है। पीएम स्वनिधि योजना में आसान बैंक ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

50 करोड़ वैक्सीन लगाने की मंजिल पार

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि कोरोना काल में हमने अपने देश में बनी वैक्सीन के लिए विशेष प्रयास किए। यह बड़ी उपलब्धि है कि देश में 50 करोड़ वैक्सीन लगाने की महत्वपूर्ण मंजिल को पार कर लिया गया है। टीकाकरण में हमें अपनी गति को और बढ़ाना है।

त्यौहारों पर लें हस्तशिल्प उत्पाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 7 अगस्त को ही 1905 में स्वदेशी आंदोलन आरंभ हुआ था। इस दिवस पर हाथकरघा को समर्पित किया गया है। हस्तशिल्प, हाथकरघा और कपड़े की कारीगरी को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने त्यौहारों में हस्तशिल्प का कोई न कोई उत्पाद लेकर लोकल उत्पाद को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बताई।

कोरोना के प्रति सतर्कता आवश्यक

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि कोरोना के प्रति सतर्कता आवश्यक है। आने वाले दिनों में उत्सवों के बीच कोरोना की प्रति लापरवाही उचित नहीं है। कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। 

मास्क, टीकाकरण और दो गज की दूरी का पालन आवश्यक है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि हमें स्वस्थ और समृद्ध भारत का संकल्प लेना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रदेश की 25 हजार से अधिक दुकानों पर एकत्र हुए प्रदेश वासियों का आभार माना।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का

 दसों दिशाओं में विकास हुआ

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता की ओर से स्वागत करते हुए कहा‍ कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश का दसों दिशाओं में विकास हुआ है। उनका वैभवशाली, गौरवशाली, समृद्ध और सम्पन्न भारत बनाने का संकल्प है। 

यह प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा 7 हजार 441 करोड़ रूपए का अनुदान देने के परिणामस्वरूप संभव हो पाया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के सहयोग और उनकी किसानों के प्रति संवदेनशीलता के परिणामस्वरूप ही इस वर्ष 1918 रूपए क्विंटल गेहूँ खरीदा गया।

विकास गरीब तक नहीं पहुँचे तो वह बेमानी है 

विकास का प्रकाश जब तक गरीब तक नहीं पहुँचे, उसकी जिन्दगी में जब तक बदलाव नहीं आए, तब तक विकास बेमानी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गरीबों को सस्ती दर पर अनाज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की। 

यह सुनिश्चित किया कि एक दिन की मजदूरी में पूरे महीने का राशन आए और शेष दिन की मजदूरी गरीब को अपने जीवन स्तर में सुधार के लिये उपलब्ध हो। प्रदेश के 1 करोड़ 15 लाख परिवारों के 4 करोड़ 90 लाख लोगों को नाम मात्र की दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। 

प्रदेश में 2024 तक कोई भी गरीब पक्की छत के बिना नहीं रहेगा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कोरोना की पहली लहर में गरीबों की मदद की व्यवस्था की। दूसरी लहर में नि:शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का वर्ष 2016 से अब तक प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र में आवास निर्माण के लिए 26 लाख 27 हजार 899 परिवारों को 32 हजार 204 करोड़ की सब्सिडी उपलब्ध करवाने पर आभार माना। 

शहरी क्षेत्र में 07 लाख 37 हजार 616 मकानों के लिए 32 हजार 156 करोड़ रूपए गरीबों को उपलब्ध कराए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हमारा संकल्प है कि वर्ष 2024 तक प्रदेश का कोई भी गरीब पक्की छत के बिना नहीं रहेगा।

भोजन भी, जीवन भी, सम्मान भी - धन्यवाद मोदी जी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोजन भी, जीवन भी, सम्मान भी - धन्यवाद मोदी जी के वाक्य के साथ प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार मानते हुए कहा कि प्रदेश में ढाई करोड़ लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। अब 5 लाख रूपए तक का इलाज सरकारी के साथ चिन्हित अनुबंधित अस्पतालों में नि:शुल्‍क होगा। 

कोरोना के संकट में मनरेगा की मजदूरी के रूप में 13 हजार 163 कार्यों की 8 हजार 844 करोड़ रूपए की मजदूरी सीधे श्रमिकों के खातों में डाली गई। फुटपाथ पर काम करने वालों और हाथ-ठेला वाले 3 लाख 32 हजार लोगों को 332 करोड़ की राशि काम-धंधे पुन: आरंभ करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उपलब्ध कराई गई। ऐसे प्रधानमंत्री को पाकर हम धन्य और गौरवान्वित है।

बाढ़ के संकट में प्रधानमंत्री श्री मोदी दिन में दो बार फोन कर जानकारी लेते रहे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हाल में आई बाढ़ के संकट के समय प्रधानमंत्री श्री मोदी दिन में दो-दो बार फोन पर प्रदेश की स्थिति की जानकारी लेते रहे। उनके द्वारा सेना, वायुसेना, बीएसएफ, एनडीआरएफ की सहायता उपलब्ध कराई गई। 

लोगों को बचाने के लिए हेलीकाप्टर उपलब्ध कराए गए। इस सहयोग के परिणाम स्वरूप 8 हजार 832 लोगों की जान बचाने में हम सफल हुए। 

कई हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के प्रति संवदेनशीलता और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार माना।

अन्य राज्यों के मंत्री भी कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

सात राज्यों के मंत्री और विधायक भी कार्यक्रम में अलग-अलग जिलों से सम्मिलित हुए। उत्तराखंड के खाद्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल भोपाल से, असम के मंत्री श्री रंजीत कुमार दास होशंगाबाद से, त्रिपुरा के मंत्री  प्राणजीत सिंघा रॉय सीहोर से, हिमाचल प्रदेश के मंत्री राजेंद्र गर्ग रायसेन से और गोवा के मंत्री गोविंद गौड़े इंदौर से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। साथ ही अरुणाचल प्रदेश के विधायक  जिगुन नाम चुन रायसेन से और हरियाणा के विधायक  सत्य प्रकाश जरावता ने देवास से कार्यक्रम में शिरकत की।

प्रदेश वासी वर्चुअली जुड़े कार्यक्रम से

कार्यक्रम को खाद्य मंत्री  बिसाहूलाल सिंह तथा सहकारिता मंत्री  अरविंद सिंह भदौरिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों पर उपस्थित लोगों ने वुर्चअली सहभागिता की। कार्यक्रम से टी.वी. चैनलों, वेबकास्ट और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से भी प्रदेशवासी जुड़े।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश


कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं

Editor वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News National

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ