http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन बुधवार 4 अगस्त 2021
अन्न उत्सव की तैयारियों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी - कलेक्टर
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News National 8962637936
शहडोल Drms News National। जनपद पंचायत सोहागपुर के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ग्राम जमुई के उचित मूल्य दुकान पहुंचकर 07 अगस्त को आयोजित होने वाले अन्न उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों की सूची एवं नाम पहले से ही तय कर लें एवं हितग्राहियों को सुविधाजनक तरीके से केंद्रों में खाद्यान्न वितरित किया जाए।
अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने कहा कि अन्न उत्सव के एक दिन पूर्व सभी हितग्राहियों को सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया जाए। इस दौरान कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान के सामने झाड़ झंकार को साफ सफाई कराकर सुव्यवस्थित बनाने के भी निर्देश दिए।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONAL (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने खाद्यान्न के संबंध में उचित मूल्य दुकान संचालक श्री अंशुल सिंह से जानकारी प्राप्त की एवं उन्हें निर्देशित किया कि उचित मूल्य दुकान बेहतर रंगाई पुताई कराकर दुकान को अन्न उत्सव हेतु तैयार किया जाए।
अवलोकन के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आर.एन. जाटव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कलेक्टर ने जनपद बुढार के विभिन्न ग्रामों में लिया अन्न उत्सव के तैयारियों का जायजा
शहडोल Drms News National। जनपद पंचायत बुढार के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ग्राम बकहों, बटुरा एवं पकरिया के उचित मूल्य दुकान पहुंचकर 07 अगस्त को आयोजित होने वाले अन्न उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने वहां उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अन्न उत्सव समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। अन्न उत्सव की तैयारियां बेहतर से बेहतर होना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अन्न उत्सव के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों दिए। उन्होंने कहा कि अन्न उत्सव के दिन राशन दुकानों में उत्सव का माहौल हो तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए। कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकानों में रंगाई पुताई, साफ सफाई एवं योजना की जानकारी संबंधी बोर्ड आदि लगाकर सुसज्जित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यक्रम में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन तथा बारिश को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं रखने के निर्देश ग्राम पंचायत सचिव को दिए तथा उन्होंने कहा कि जो भी हितग्राही राशन लेने आए उन्हें शासन द्वारा निर्धारित बैग में ही दिया जाए।
उचित मूल्य दुकान बटुरा के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शासन द्वारा निर्धारित बैग के संबंध में उपायुक्त सहकारिता से जानकारी ली तथा उन्होंने निर्देशित किया कि बैग जिले के 448 उचित मूल्य दुकानों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कनिष्ठ आपूर्ति नियंत्रक को निर्देशित किया कि सभी खाद्य निरीक्षक अपने-अपने हेड क्वार्टर में उपस्थित होकर अपने अपने क्षेत्र के उचित मूल्य दुकानों तक बैग को पहुंचाना सुनिश्चित करें।
उचित मूल्य दुकान पकरिया के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अन्न उत्सव के संबंध में जानकारी लेते हुए उचित मूल्य दुकान संचालक से मुख्य मार्ग पर उचित मूल्य दुकान का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए तथा निर्देशित किया कि उचित मूल्य दुकान के सामने साफ सफाई कराकर समतलीकरण भी कराया जाए। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत पकरिया के सचिव तथा उचित मूल्य दुकान के संचालक को हितग्राहियों की सूची तथा बैठक व्यवस्था भी बनाने के निर्देश दिए।
अवलोकन के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, उपायुक्त सहकारिता श्रीमती शकुंतला ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढार मुद्रिका सिंह, तहसीलदार बुढार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आर.एन. जाटव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कलेक्टर ने ग्राम बटुरा में प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत बने आवास का किया निरीक्षण
शहडोल Drms News National। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज जनपद पंचायत बुढार के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत बटुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित जोगेश्वर चौधरी के आवास का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने श्री चौधरी से प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले किस्तों के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आवास को जल्द से जल्द पूरा करवाने के निर्देश अधिकारियों को देते हुए कहा कि आवास के बाहर दीवार में प्रधानमंत्री आवास योजना का नाम अंकित करना सुनिश्चित करें।
अवलोकन के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, उपायुक्त सहकारिता श्रीमती शकुंतला ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढार मुद्रिका सिंह, तहसीलदार बुढार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आर.एन. जाटव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कलेक्टर ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बटुरा किया निरीक्षण और विद्यालय परिसर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए निर्देश
शहडोल Drms News National। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज जनपद पंचायत बुढार के भ्रमण के दौरान शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बटुरा का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर झाड़ झंकार देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए परिसर को साफ सुधरा एवं स्वच्छ बनाकर पौधारोपण करने के निर्देश प्रधानाचार्य को दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में पंखे, बिजली तथा पानी आदि सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा विद्यालय भवन में रंगाई पुताई कराकर सुव्यवस्थित करने के भी निर्देश प्रधानाचार्य को दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मेन रोड से विद्यालय परिसर तक का पहुंच मार्ग सुव्यवस्थित कराकर बेहतर बनाने के भी निर्देश ग्राम पंचायत सचिव को दिए ताकि विद्यार्थियों को विद्यालय में आने जाने में असुविधा ना हो।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढार मुद्रिका सिंह, तहसीलदार बुढार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
अन्न उत्सव के आयोजन हेतु जिले के प्रत्येक उचित मूल्य दुकानों हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
शहडोल Drms News National। प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में 07 अगस्त 2021 को अन्न उत्सव कार्यक्रम को समारोहपूर्वक मनाने के निर्देश दिए है। निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट डाॅ. सतेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले के सभी 448 उचित मूल्य दुकानों में अन्न उत्सव कार्यक्रम को समारोहपूर्वक मनाने के लिए जिला स्तर से नोड़ल अधिकारी 448 नियुक्त किये गए है।
जनपद पंचायत ब्यौहारी के अन्तर्गत 73, नगर परिषद ब्यौहारी के अन्तर्गत 05, नगरपरिषद खाण्ड के अन्तर्गत 03, जनपद पंचायत जयसिंहनगर के अन्तर्गत 91, नगर परिषद जयसिंहनगर के अन्तर्गत 02, जनपद पंचायत गोहपारू के अन्तर्गत 60, जनपद पंचायत सोहागपुर के अन्तर्गत 80, नगरपालिका शहडोल के अन्तर्गत 18, नगरपालिका धनपुरी के अन्तर्गत 09, जनपद पंचायत बुढार के अन्तर्गत 103, नगरपरिषद बुढार के अन्तर्गत 03 एवं नगरपरिषद बकहो के अन्र्तत 01 नोड़ल अधिकारी नियुक्त किये गए है।
नियुक्त नोडल अधिकारी नामांकित उचित मूल्य दुकानों में सभी व्यवस्थाएं अन्न उत्सव से संबंधित कराएगें जिससे अन्न उत्सव अभियान समारोह पूर्वक सम्पन्न हो सके। जिला खाद्य, आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि अन्न उत्सव कार्यक्रम में दुकानों में कोरोना महामारी से बचावं के लिए शासन के प्रोटोकाल सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का उपयोग एवं सेनेटाइजर का उपयोग कराना नोडल अधिकारी सुनिश्चित करेंगे।
अन्न उत्सव अभियान में प्रति दुकान 100 हितग्राहियों को शासन द्वारा प्रदाय बैग में राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा। सभी नोडल अधिकारी अन्न उत्सव अभियान के पूर्व नामांकित उचित मूल्य दुकानों का भ्रमण कर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा ई-दक्ष में स्थापित कंट्रोल रूम को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे एवं अन्न उत्सव अभियान 7 अगस्त 2021 के दिन नामांकित उचित मूल्य दुकानों के आयोजन के फोटो सीएम इवेंट पोर्टल पर अपलोड भी कराएंगे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने नगर के विभिन्न चौराहों, तिराहों एवं सड़कों का किया निरीक्षण
शहडोल Drms News National। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने नगर का भ्रमण कर चौराहों, तिराहों एवं सड़कों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय सोहागपुर के बगल में मुख्य मार्ग के पास गढढे पर बरसात का पानी भरा हुआ देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को जीरा एवं पत्थर डालकर फिलिंग कराने के निर्देश दिए।
नगर के प्रवेश स्थान पर बोर्ड एवं टर्निंग पर
ट्राॅफिक सिगनल लगाएं जाएं
कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान शहडोल के प्रवेश स्थान मुड़ना नदी के पास जेसीबी लगाकर सड़क की साफ-सफाई, जीरा पत्थर से फिलिंग, चौड़ीकरण, डामरीकरण करने के निर्देश एमपीआरडीसी के कार्यपालन यंत्री को देते हुए कहा कि साथ ही रैलिंग आदि में रंगाई-पोताई कराएं एवं लगाएं गए बोर्ड को ग्लो साइनिंग बोर्ड लगवाया जाएं एवं रेडियम प्लेट भी लगवाएं जिससे आने-जाने वालों को दूर से ही जानकारी मिल सके।
कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को नालियों की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। शहर भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने जय स्तम्भ चौक को साफ-सुथरा, स्वच्छ बनाने के साथ-साथ सोहागपुर मार्ग में रखे गए पुलिस बैरीकेड्स को हटाकर व्यवस्थित रखवाने के निर्देश दिए एवं टर्निग रोड समतलीकरण, टर्निंग यातायात सिंगनल लगवाने के निर्देश देते हुए कहा कि, जय स्तम्भ चैक के दोनों ओर रोड छिलवाकर डामरीकरण करवाएं एवं आवश्यकतानुसार पेयोर्स पत्थर लगवाए जिससे पानी का जमाव न हो।
कलेक्टर ने कहा कि, जय स्तम्भ चौक पर स्थित पाण्डव स्टैच्यू स्थल पर साफ-सफाई एवं पेड़ों की कटिंग कराएं जिससे मूर्तियां दिख सके साथ ही पाण्डव स्टैच्यू में पेंट आदि लगवाएं एवं नगर पालिका द्वारा बनाए गए नगर प्रवेश द्वार पर जिले की जानकारी के फ्लैक्स लगवाने के साथ-साथ रोड टर्निंग में डिवाइडर आदि बनवाएं जिससे सोहागपुर की ओर जाने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने बाणगंगा तिराहा का निरीक्षण किया तथा रोटरी पर पेंट आदि कराकर तिराहे में सीसी रोड़ बनवाने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिए तथा लेफ्ट टर्न पर साफ-सफाई एवं जीरा पत्थर आदि डालवाकर समतलीकरण कराते हुए रोड का डामरीकरण के निर्देश एमपीआरडीसी के अधिकारी को दिए।
आज भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने कोटमा तिराहा में साई गुरूकुल मैरिज गार्डन के पास सड़क के दोंनों के ओर जेसीबी अथवा ग्रेटर आदि लगवाकर समतलीकरण कराने के निर्देश एमपीआरडीसी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिए। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अपने समक्ष उपस्थित होकर रोड ग्रेटर लगवाकर सड़क का चौड़ीकरण करवाया तथा मुख्य सड़क पर बरसात से हुए गढढों में जीरा, पत्थर आदि डलवाकर साफ-सुथरा करवाया।
नगर के चौराहों एवं तिराहों को मरम्मत कराकर साफ-सुथरा एवं स्वच्छ बनाएं
भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि, आवश्यकता यह है कि, बरसात के पूर्व सभी संबंधित अधिकारी नगर के चौराहों, तिराहों एवं सड़कों का टीम बनाकर निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्यवाही करा लें जिससे बरसात के मौसम में आवागमन में आमजन मानस को परेशानी का सामना न करना पडे़ं इस बात का भविष्य में ध्यान रखा जाएं और नगर को साफ-सुथरा एवं स्वच्छ बनाए जाएं।
भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने कोटमा तिराहा, बलपुरवा तिराहा, गोरतरा रोड़, लल्लू सिंह तिराहा का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि, नगर पालिका, एमपीआरडीसी एवं यातायात के अधिकारी टीम बनाकर नगर क्षेत्र का दौरा कर उन स्थानों को चिन्हित कर जहां रोड उखड़ी हुई है, बरसात का पानी भर रहा है, रोड़ चौड़ीकरण एवं मरम्मत की आवश्यकता है उन स्थानों में सभी कार्यवाही सात दिवस के अंदर कराना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने स्थानीय किया मोटर्स के अतिक्रमण हटाने के कार्य का जायजा लिया और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि आवश्यक नोटिस देते हुए तत्काल शेष अतिक्रमण को भी हटाया जाएं। कलेक्टर ने सोहागपुर थाने के नव निर्मित थाना का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि थाने के सामने परिसर में फिलिंग आदि कराकर समतलीकरण कराया जाए, आवश्यकतानुसार परिसर पर फारेस्ट आदि से सहयोग प्राप्त कर वृक्षारोपण एवं चैन लिंक आदि भी लगवाएं।
कलेक्टर ने जिले की बाईपास रोड का निरीक्षण किया एवं डिविजनल मैंनेजर एमपीआरडीसी को निर्देश दिए कि 15 अगस्त तक बाईपास रोड पूर्ण रूप से यातायत के लिए संचालित कराएं जिससे शहर के अंदर भारी वाहनों का आवागमन कम हो सके।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दिलीप पाण्डेय, डिविजनल मैंनेजर एम.पी.आर.डी.सी. डीके स्वर्णकार, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी संजीव कुल्हाडे, अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी मनोज दुबे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, तहसीलदार लवकुश प्रसाद शुक्ला, प्रोजेक्ट मैंनेजर एमपीआरडीसी अमित दीक्षित, नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कलेक्टर ने वैक्सीनेशन सेंटर बटुरा का किया निरीक्षण और संयुक्त टीम बनाकर ग्रामीणों को टीका लगाने हेतु प्रेरित करने के दिए निर्देश
शहडोल Drms News National। जिले के जनपद पंचायत बुढार के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने ग्राम बटुरा के वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया तथा वहां के ग्राम वासियों से वैक्सीनेशन लगवाने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि वैक्सीन सुरक्षा कवच है एवं वैक्सीनेशन कोरोना से लड़ाई जीतने का सबसे मजबूत हथियार है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को बताया गया कि अभी तक 38 व्यक्तियों ने वैक्सीनेशन करवाया है। जिस पर कलेक्टर नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्राम बटुरा की आंगनवाड़ी सुपरवाइजर को निर्देशित किया कि बीएलओ, पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिका की टीम बनाकर घर-घर दस्तक देकर ग्रामीणों को वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित करें तथा शत प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से जिले वासियों को बचाने के लिये टीकाकरण बहुत आवश्यक है। इससे न केवल गांव बल्कि पूरा जिला कोरोना संक्रमण से बच सकेगा। कलेक्टर ने वैक्सीनेशन के बाद भी कोरोना अनुकूल व्यवहार को अपनाए। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार मास्क लगाएँ, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, बार-बार साबुन से हाथ धोए, सेनेटाइजर का उपयोग करें, व्यायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करें, पोष्टिक आहार लेने की समझाइश दी।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढार मुद्रिका सिंह, तहसीलदार बुढार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं
Editor वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News National
0 टिप्पणियाँ