DRMS NEWS

DRMS NEWS

26 सितंबर 2021 तक पहला डोज लगवाने सुनिश्चित कराएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने के दिए निर्देश

शहडोल Drms News। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहां है कि 14 सितंबर से 18 सितंबर 2021 तक लगातार वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा तथा 17 सितंबर को महा अभियान चलाकर वैक्सीनेशन से छूटे हुए प्रथम डोज के व्यक्तियों को वैक्सीन लगवाई जाएगी तथा साथ साथ दूसरा डोज भी लगातार जारी रहेगा। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज  DRMS NEWS  (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  सोमवार 13  सितंबर  2021

उन्होंने कहा है कि प्रदेश में धीरे-धीरे संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्य, जिला प्रशासन, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य अमला, धर्मगुरु, कोरोना वेलेंटियर सहित समाज सेवी भी इस अभियान में सक्रियता से सहयोग कर प्रदेश को शत प्रतिशत वैक्सीनेशन 26 सितंबर 2021 तक पहला डोज लगवाने सुनिश्चित कराएं। 

इसी प्रकार उन्होंने डेंगू से सतर्कता वा संभावित व्यक्तियों की जांच के कार्य में तेजी लाएं तथा डेंगू के मरीजों हेतु सभी जिला अस्पतालों में 10 बिस्तर की चिकित्सकीय सुविधा अलग से व्यवस्थित करें। 

डेंगू से जंग जनता के संग 15 सितंबर को 10:00 बजे से 10:30 बजे तक दवाई छिड़क कर कार्यक्रम चलाया जाएगा साथ ही आयुष्मान योजना के अंतर्गत चिन्हित अस्पतालों में डेंगू के मरीजों का निःशुल्क उपचार सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक  अवधेश कुमार गोस्वामी, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, विधायक जयसिंह नगर जय सिंह मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह,  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम एस सागर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  नरेंद्र सिंह धुर्वे, सिविल सर्जन डॉ. जी एस परिहार, समाजसेवी  कमल प्रताप सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.अंशुमन सुनारे,  राजेश्वर उदानिया,  चंद्रेश द्विवेदी,  लक्ष्मण गुप्ता, संतोष लोहानी, सूर्यकांत निराला, नीरज द्विवेदी, राहुल राणा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कोविड-19 महा-वैक्सीनेशन अभियान में मनोबल एवं उत्साह के साथ कार्य करें सभी अधिकारी-कलेक्टर

शहडोल Drms News। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी जिलों में कोविड-19 वैक्सीनेशन का महा अभियान 17 सितंबर को चलाया जा रहा है। 

महा अभियान में 17 सितंबर तक जिले के सभी 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को कोविड-19 का प्रथम डोज एवं द्वितीय डोज के लिए जिनका समय आ गया है उनको द्वितीय खुराक दिलवाने के लिए पूरे मनोबल एवं उत्साह के साथ जिला अधिकारी, सेक्टर अधिकारी एवं ब्लाक स्तरीय एवं ग्रामीण स्तरीय टीम समन्वय एवं सहभागिता से कार्य करें, जिससे यह पुनीत अभियान सफल हो सके। 

कलेक्टर ने कहा कि जन अभियान परिषद के सदस्य गांव गांव भ्रमण कर घर घर दस्तक देकर इस महा अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें तथा दिव्यांग एवं वृद्धजन जो टीकाकरण स्थल पर नहीं आ पाते उन्हें टीका करण स्थल पर लाना भी सुनिश्चित करें। 

कलेक्टर ने कहा कि 15, 16 एवं 17 सितंबर को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, इसके लिए सेक्टर अधिकारी अपने नामांकित क्षेत्र अंतर्गत बीएलओ, रोजगार सहायक एवं ग्रामीण स्तरीय टीम से मिलकर उन्हें निर्देशित करें कि घर-घर दस्तक देकर सर्वे करें और बीएलओ सूची की छायाप्रति में मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, वैक्सीनेशन का दिनांक, वैक्सीन का प्रकार और वैक्सीन ना लगवाने का कारण स्पष्ट अक्षरों में अंकित करें। साथ ही संभावित द्वितीय टीका का दिनांक भी अंकित करें। 

कोविड कल्याण योजना का प्रभावी क्रियान्वयन 

करें संबंधित अधिकारी 

कलेक्टर ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला एवं ब्लाक स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कर्मचारी का नाम, मोबाइल नंबर तथा कार्य का समय की जानकारी भी भेजें। यह निर्देश कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने अधिकारियों को दिए।

बैठक में कलेक्टर ने मलेरिया एवं डेंगू बीमारी के नियंत्रण के लिए प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में सफाई एवं स्वच्छता रखें तथा यह सुनिश्चित करें, कि कहीं भी कूलर एवं अन्य स्थानों में अनावश्यक पानी ना भरा रहे, समय-समय पर कूलर का पानी बदला जाए तथा साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाए। 

कलेक्टर ने कहा कि मेरे द्वारा सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा और साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर ग्रेडिंग की जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने समाधान ऑनलाइन लंबित प्रकरणों का निराकरण कराने के सभी निर्देश सभी अधिकारियों को दिए तथा महा प्रबंधक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं वेयर हाउस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ओपन कैप में रखें खाद्यान्नों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। 

कलेक्टर ने कहा कि सेक्टर अधिकारी एवं बीएलओ घर-घर दस्तक के दौरान यह भी चिन्हित करें कि कहीं कुपोषित बच्चा, पाठशाला ना जाने वाले बच्चे, दिव्यांगजन या बीमारजन मिलते हैं, तो उनका भी सर्वे के दौरान जानकारी एकत्र कर ले। ताकि उन्हें सुविधाएं मुहैया कराई जा सके। कलेक्टर ने 20 सितंबर को होने वाले कलेक्टर कमिश्नर कांफ्रेंस के तैयारियों के संबंध में भी चर्चा करते हुए कहा कि बिंदुवार सभी जानकारियां तैयार करें।

बैठक में अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल को निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्र में 15, 16 एवं 17 सितंबर को सभी नगरीय क्षेत्रों में टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएं, इसके लिए नगर पालिका के कचरा गाड़ियों के माध्यम से वैक्सीनेशन महा-अभियान का प्रचार-प्रसार कराया जाए साथ ही माईकिंग द्वारा सभी नगरीय क्षेत्रों में प्रचार प्रसार किया जाए।

वार्ड प्रभारियों की बैठक लेकर पूर्व की भांति सभी सीएमओ इस महा अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित करें एवं यह संदेश प्रसारित करें कि 15, 16 एवं 17 सितंबर को टीकाकरण का द्वितीय डोज सभी शहरी टीकाकरण केंद्र में लगाया जा रहा है। 

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों से कहा है कि 15, 16 एवं 17 सितंबर को होने वाले कोविड-19 महा-वैक्सीनेशन अभियान के संबंध में ग्राम वार मुनादी कराई जाए और मुनादी के दौरान यह संदेश दिया जाएगी प्रथम डोज से वंचित एवं द्वितीय डोज के लिए लोक टीकाकरण स्थल पर पहुंचे। 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी क्षेत्र अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सीडीपीओ, बीएमओ, बीईओ, बीआरसी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से मिलकर बीएलओ से सूची प्राप्त कर ब्लॉक मुख्यालय में दे, जिससे टीकाकरण से वंचित लोगों को चिन्हित कर टीकाकरण कराया जा सके एवं जो लोग टीका लगवाए हुए हैं उनकी एंट्री नहीं हो पाई है, उनकी भी इंट्री कराई जा सके।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर नरेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती शालिनी तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी रणमत सिंह, डीपीसी डॉ० मदन त्रिपाठी, जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर, कार्यपालन यंत्री पीआईयू रमाकांत पांडेय, कार्यपालन यंत्री डब्ल्यूआरडी प्रतीक खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कोविड वैक्सीनेशन महा-अभियान की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा, जिले के सभी पात्र व्यक्तियों 

को शत-प्रतिशत टीका का प्रथम डोज लगाने 

बनाएं सशक्त कार्य योजना

शहडोल विश्वास हलवाई Drms News। कलेक्ट्रेट कक्ष में कलेक्टर श्रीमती  वंदना वैद्य ने प्रदेश एवं जिले में 17 सितंबर 2021 को होने वाले कोविड-19 वैक्सीनेशन महा-अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सेक्टर अधिकारी, सीईओ जनपद पंचायत, सीडीपीओ, बीएमओ,बीआरसी, से समन्वय स्थापित कर इस प्रकार की कार्य योजना बनाएं कि महा अभियान के दिन जिले में शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को वैक्सीन का प्रथम डोज लग जाए, साथ ही जिन व्यक्तियों के द्वितीय डोज ड्यू हैं, उन्हें भी वैक्सीन का द्वितीय डोज लगाया जाए। 

कलेक्टर को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अवगत कराया कि जिले में 88% वैक्सीनेशन का प्रथम डोज पात्र व्यक्तियों को लगाया जा चुका है। बुढार, जयसिंह नगर, व्यवहारी के ग्राम पंचायतों में अभी शत प्रतिशत टीकाकरण नहीं हो पाया है। 

जिस पर कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया कि इस महाअभियान के लिए घर-घर दस्तक देकर सर्वे कार्य कराया जाए एवं दस्तक टीम बीएलओ सूची लेकर व्यक्ति का मोबाइल नंबर, आधार नंबर, वैक्सीन का प्रकार, वैक्सीन लगाने की तिथि, वैक्सीन की संभावित द्वितीय तिथि तथा वैक्सीन न लगवाने का कारण भी दर्ज करें एवं यदि कोई व्यक्ति वैक्सीन लगवाया हुआ है और उसका नाम सूची में अंकित नहीं है तो उसकी भी जानकारी ब्लॉक स्तर पर उपलब्ध करावे ताकि आधार नंबर के आधार पर उसका रजिस्ट्रेशन किया जा सके।

कलेक्टर ने कहा कि सामूहिक सहभागिता समन्वय सहयोग एवं समाज कल्याण के लिए सभी मिलकर कार्य करें और शत प्रतिशत वैक्सीनेशन करा कर कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोका जा सके।

बैठक में श्री अर्पित वर्मा कहां कि शहरी क्षेत्र में शहडोल में पूर्व की भांति एलआईसी भवन, मानस भवन, गांधी स्टेडियम, नया बस स्टैंड, पंचायती मंदिर सहित अन्य स्थल पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाए तथा सभी नगर पालिका अधिकारी अपने अधीनस्थ वार्डो में पूर्व की भांति चिन्हित स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित करें।  

नगर पालिका की कचरा गाड़ी एवं माइकिंग द्वारा यह संदेश प्रसारित करें कि इन टीकाकरण सत्रों में प्रथम डोज से वंचित एवं द्वितीय डोज के पात्र हितग्राहियों को टीका लगाया जाए। इसके लिए सभी नगर पालिका अधिकारी वार्ड प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक भी ले ले।

बैठक में अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  मेहताब सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस सागर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अंशुमन सुनारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

दिव्यांग गोरेलाल रैदास को आवेदन करते ही मिली ट्राई साइकिल अब जीवन हुआ आसान

शहडोल Drms News। मऊहार टोला अमझोर तहसील जयसिंहनगर के निवासी दिव्यांग गोरेलाल रैदास ने आवेदन देकर कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए ट्राई साइकिल की मांग की। 

उन्होंने बताया कि दिव्यांग होने के कारण उन्हें दैनिक कार्यों में कठिनाई होती है और उनके लाने एवं ले जाने के लिए घर का एक सदस्य लगातार लगा रहता है, जिससे काफी परेशानी होती है। जिस पर कलेक्टर ने दिव्यांग गोरेलाल रैदास की समस्या सुनकर तत्काल उप-संचालक सामाजिक न्याय शिवेंद्र सिंह परिहार को बुलाकर उन्हें मौके पर ही ट्राई साइकिल देने के निर्देश दिए और उपसंचालक सामाजिक न्याय ने तत्काल दिव्यांग गोरेलाल रैदास को ट्राई साइकिल प्रदान की। 

गोरेलाल रैदास ने तहे दिल से कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, उपसंचालक सामाजिक न्याय शिवेंद्र सिंह परिहार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता का साधन प्रदान करना जैसा पुनीत कार्य यदि इस प्रकार होता रहेगा तो कोई दिव्यांग एवं जरूरतमंद परेशान नहीं होगा।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल में रिक्त पदों की भर्ती हेतु आवेदन 30 सितम्बर तक

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय डॉ0 मिलिंद शिरालकर ने जानकारी दी है कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शैक्षणिक आदर्श सेवा नियम 2018 के अंतर्गत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल के अधीन प्राध्यापक, सह प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक एवं प्रदर्शक, ट्विटर के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति की जानी है, रिक्त पदों हेतु शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल के लिए आवेदन पत्र 30 सितंबर 2021 को शाम 5ः00 बजे तक आमंत्रित किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल की  वेबसाइट WWW.

GMCSHAHDOl.ORGसंचालक चिकित्सा शिक्षा भोपाल 

की वेबसाइट WWW. MEDICALEDUCATION.MP.

GOV.IN पर उपलब्ध है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से एक महिला सहित तीन व्यक्तिओं को 3 लाख 50 हजार रूपये आर्थिक 

सहायता राशि स्वीकृत

शहडोल विश्वास हलवाई Drms News। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 1. सूर्यकांत मिश्रा हर्रहा टोला तहसील जैतपुर जिला शहडोल को उपचार हेतु 50 हजार रूपये, 2. श्रीमती प्रभा सिंह बघेल वार्ड  नं. 15 फॉरेस्ट कालोनी सोहागपुर जिला शहडोल को उपचार हेतु 2 लाख रूपये, 3. रमाकांत त्रिपाठी ग्राम सरसी तहसील ब्यौहारी जिला शहडोल को उपचार हेतु 50 हजार रूपये, इसी प्रकार 4. विनोद कहार निवासी ग्राम गोपालनपुर विकास खण्ड सोहागपुर जिला शहडोल को उपचार हेतु 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कमिश्नर कार्यालय शहडोल में 14 सितम्बर को होने वाली बैठक स्थगित, अब यह बैठक 16 सितम्बर को होगी 

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। उपायुक्त राजस्व बीके पाण्डेय ने जानकारी दी है कि, कमिश्नर कार्यालय शहडोल में 14 सितम्बर 2021 को शाम 4 बजे से कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा की अध्यक्षता मेें बैठक का आयेाजन किया गया था। 

उन्होंने बताया कि अपरिहार्य कारणों से बैठक की तिथि में परिवर्तन किया गया है। यह बैठक अब 16 सितम्बर 2021 को शाम 4 बजे से कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित होगी।

 सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश


कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर  कोरोना मुक्त बनाएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज(Drms News) 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ