संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936
बीएमओ ब्यौहारी को अपेक्षित गति से वैक्सीनेशन नहीं कराने पर कलेक्टर ने लगाई फटकार
शहडोल Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने आज जनपद पंचायत ब्यौहारी के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में टीम बनाकर वैक्सीनेशन की लक्ष्य की पूर्ति हेतु दायित्व सौंपे तथा शत प्रतिशत वैक्सीनेशन रविवार तक पूर्ण कराने एवं दूसरी डोज भी साथ-साथ लगवाने के निर्देश दिए।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन गुरुवार 2 सितंबर 2021
उन्होंने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे बीआरसी को निर्देशित करें कि जो शिक्षक शिक्षकिय कार्य में रिक्त हैं उन्हें ग्राम स्तर पर दायित्व सौंपकर लोगों को प्रेरित करें और उनका वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करें।
इस कार्य में क्षेत्रीय शासकीय अमला, कोटवार, पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सतत संपर्क में रहकर इनका भी वैक्सीनेशन में पूर्ण सहयोग ले। इस कार्य में गति लाकर युद्ध स्तर पर और रविवार तक लक्ष्य पूर्ति करना सुनिश्चित करें, कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन से वंचित ना रहे इसका ध्यान रखें।
ब्यौहारी जनपद में बैठक लेकर वैक्सीनेशन कार्य को पूर्ण कराने के अधिकारियों को दिए निर्देश
उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में भेजकर वैक्सीनेशन में सहयोग करने के निर्देश देते हुए उन्हें सौंपे गए दायित्वों के निर्वाहन हेतु मौके पर रवाना किया तथा कलेक्टर ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को वैक्सीनेशन कार्य में ढिलाई बरतने पर कड़ी फटकार लगाई और वैक्सीनेशन व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री प्रियांशी भंवर, प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वी.एस. बारिया, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अंशुमन सुनारे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती प्रेरणा सिंह, ई गवर्नेंस जिला प्रबंधक अविनाश दुबे, स्वप्निल जैन, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, तहसीलदार रविंद्र जैन, नायब तहसीलदार अमित मिश्रा, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कलेक्टर ने उच्च. माध्य. विद्यालय मऊ के वैक्सीनेशन सेंटर का किया अवलोकन
शहडोल Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ.सत्येंद्र सिंह ने आज जनपद पंचायत ब्यौहारी के भ्रमण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आज 7 व्यक्तियों के टीकाकरण होने पर बीएलओ एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को घर घर संपर्क कर छूटे हुए लोगों को वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यालय के परिसर में साफ सफाई कराने एवं अन्य व्यवस्थाएं सुचारू करने के निर्देश भी विद्यालय के प्रभारी को दिए।
इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती प्रेरणा सिंह, पंचायत समन्वयक आर.पी. पाण्डेय, बीसी राहुल द्विवेदी, सरपंच मऊ गेंदलाल कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कलेक्टर ने ब्यौहारी के वैक्सीनेशन सेंटर भन्नी का किया अवलोकन
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ.सत्येंद्र सिंह ने आज जनपद पंचायत ब्यौहारी के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत भन्नी
में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन में कंप्यूटर ठीक नहीं होने एवं इनवर्टर की अनुपलब्धता पर रोजगार सहायक को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का प्रिंट आउट निकाल कर उसमें वैक्सीनेशन के प्रथम एवं द्वितीय डोज लगवाने वाले व्यक्तियों की इंट्री करें तथा शेष लोगों को घर-घर दस्तक देकर वैक्सीन लगवाने का कार्य त्वरित गति से करें एवं इसकी इंट्री भी मतदाता सूची में दर्ज करें तथा मृतकों के नाम हटाने बीएलओ को निर्देशित किया।
इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती प्रेरणा सिंह, जिला आबकारी अधिकारी सुरेश राजौरे, पंचायत समन्वयक आर पी पांडे, बीसी राहुल द्विवेदी, रोजगार सहायक अभिदित सिंह अध्यापक कौशलेंद्र सिंह (मुन्नू) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कलेक्टर ने ब्यौहारी जनपद के भमरहा-2 के आंगनवाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण
शहडोल Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सतेंद्र सिंह ने आज जनपद पंचायत ब्यौहारी के वनांचल क्षेत्र ग्राम भमरहा-2 के आंगनवाड़ी केंद्र हरिजन बस्ती भमरहा-2 का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी भवन तक पहुंच मार्ग नहीं होने, आंगनवाड़ी भवन की रंगाई पुताई वर्षो से नहीं कराए जाने तथा आंगनवाड़ी केंद्र में विद्युत व्यवस्था तथा सीसी रोड नहीं होने पर सचिव लोकेश पटेल को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में 20 लाख रूपए के उपलब्ध होने पर भी इस तरह की बदहाली एवं व्यवस्था बनाए रखना कदाचरण की श्रेणी में आता है।
उन्होंने सीईओ एवं सचिव को 17 दिवस का समय देकर उक्त कमियों की पूर्ति कराए जाने एवं कार्य की प्रगति की तीन-तीन दिवस में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने इन कार्यों में लापरवाही बरतने हेतु सरपंच और सचिव को कड़ी फटकार लगाते हुए एक मौका दिया है तथा सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने निर्देशित किया है कि यदि इस अवधि में कार्य नहीं कराया जाता तो संबंधित सरपंच एवं सचिव के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी और बख्शा नहीं जाएगा।
इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती प्रेरणा सिंह, समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान डॉक्टर मदन त्रिपाठी, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर, पंचायत समन्वयक आर पी पांडे तथा बीसी राहुल द्विवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कलेक्टर ने वैक्सीनेशन सेंटर भमरहा-2 का किया निरीक्षण
शहडोल Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने आज जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम में भमरहा-2 बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान वैक्सीनेशन सेंटर में दोपहर 3:00 बजे तक 33 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी शेष लोगों को वैक्सीनेशन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा दूसरी डोज वालों को भी साथ-साथ वैक्सीनेशन लगाने का कार्य करने के भी निर्देश दिए गए तथा किसी भी व्यक्ति का वैक्सीनेशन शेष न रहे इसे त्वरित गति से पूरा करें।
उन्होंने इस कार्य में गति लाने के निर्देश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बी एल ओ तथा स्वास्थ्य अमले को देते हुए कहां की आंगनवाड़ी तक यदि कुछ लोग नहीं आ सकते तो उनके घर घर जाकर वैक्सीनेशन का कार्य टेली कर पूर्ण कराएं।
इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती प्रेरणा सिंह, समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान डॉक्टर मदन त्रिपाठी, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर, पंचायत समन्वयक आर पी पांडे तथा बीसी राहुल द्विवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित थे
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
जिले में 780.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में 02 सितंबर 2021 तक 780.6 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें वर्षा मापी केंद्र सोहागपुर में 803.0 बुढार में 1701.5, गोहपारू में 776.0 जैतपुर में 864.0 चन्नौडी में 853.0 ब्यौहारी में 776,0 जयसिंहनगर में 691.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कलेक्टर ने वैक्सीनेशन सेंटर बुढ़वा के आंगनवाड़ी केंद्र-2 का किया निरीक्षण
शहडोल Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने आज जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम पंचायत बुढ़वा के आंगनवाड़ी केंद्र -2 में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान प्रारंभ से आज तक वैक्सीनेशन संबंधी पंजी संधारित नहीं करने पर सचिव रामनेवाज पाल को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल वैक्सीनेशन संबंधी अभिलेख संधारित करने तथा 3 सितंबर तक शेष रह गए लोगों के वैक्सीनेशन पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने मतदाता सूची में भी मृतकों के नाम विलोपित करने तथा वैक्सीनेशन की प्रथम एवं द्वितीय डोज का अंकन कर विधिवत सूची संधारित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी परिसर में संचालित विद्यालय तक पेपर्स पत्थर डलवाने एवं साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के भी निर्देश दिए।
इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती प्रेरणा सिंह, पंचायत समन्वयक आर पी पांडे, परियोजना अधिकारी राहुल सक्सेना तथा बीसी राहुल द्विवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
03 सितम्बर को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना-2.0 के अंतर्गत जिले में विभिन्न ग्रामों में होगें शिविर का आयोजन
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना-2.0 के अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक गैस कनेक्शन देने के लिए उनका केवाईसी भरवाने के लिए जिले में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सतेन्द्र सिंह के मार्ग दर्शन में जिले के गैस एजेन्सी संचालकों के द्वारा विभिन्न ग्रामों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
केरहा इंडेन एजेंसी का शिविर ग्राम सामतपुर के पंचायत भवन में आयोजन होगा, आद्या गैस एजेंसी का शिविर ग्राम गोरतरा के पंचायत भवन, पल्लवी इंडेन शहडोल का शिविर ग्राम बांधवाबड़ा पंचायत भवन, नर्मदा गैस एजेंसी ग्राम बिजौरी के ग्राम पंचायत भवन, दुर्गा एचपी ग्रामीण वितरक सिंहपुर का शिविर ग्राम पंचायत कठौतिया के पंचायत भवन, सुदर्शन एचपी गैस शहडोल ग्राम पंचायत लालपुर के पंचायत भवन, कुशवाह एचपी सोहागपुर का ग्राम बंडीखुर्द के शासकीय उचित मूल्य की दूकान, चुहिरी इंडेन ग्रामीण वितरण एजेंसी का शिविर ग्राम चुहिरी के गैस एजेंसी कार्यालय, श्रैया भारत गैस गोहपारू का शिविर ग्राम खांड के पंचायत भवन, अमलई इंडेन का बटुरा के शासकीय उचित मूल्य की दूकान, मिश्रा एचपी गैस एजेंसी जैतपुर का ग्राम खोड़री के उचित मूल्य की दूकान, ऋचा इन्टरप्राईसेस बुढ़ार का ग्राम सेमरा के उचित मूल्य दूकान, श्री राम एचपी केशवाही ग्राम पड़रिया के उचित मूल्य की दूकान, सुधा भारत गैस जयसिंहनगर का ग्राम मसीरा के पंचायत भवन, सुषमा भारत गैस ग्राम बराछ एवं बरकछ के पंचायत भवन, ब्यौहारी इण्डेन का शिविर ग्राम खेरहा के ग्राम पंचायत, पपौंध इण्डियन ग्राम विजय सोता के पंचायत भवन, सतपुड़ा इण्डेन का शिविर ग्राम चचाई के पंचायत भवन, राकेश भारत एजेंसी ब्यौहारी का ग्राम फुटेहरा के पंचायत, साई कंवर ज्योती का शिविर ग्राम जनक के पंचायत भवन में आयेाजित होगीं।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कलेक्टर ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौरी वैक्सीनेशन सेंटर का किया अवलोकन
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने आज जनपद पंचायत ब्यौहारी के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौरी में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान सायं 4:15 बजे तक 88 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी ।
इस केंद्र के लगभग 82 लोग शेष बचे हैं जिन्हें कल तक वैक्सीनेशन करा लिया जाएगा। कलेक्टर ने मुख्य मुख्य मार्ग से चौरी विद्यालय तक जीरा डलवाने के निर्देश सचिव को दिए। उन्होंने टीकाकरण हेतु आए लोगों के बैठक व्यवस्था, पानी आदि का भी जायजा लिया।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी देवलौद को निर्देशित किया कि चेकिंग लगाकर लोगो का वैक्सीनेशन कार्ड देखें तथा वैक्सीनेशन से छूटे हुए व्यक्तियों का वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करें तथा वैक्सीन लगने वाले व्यक्तियों को प्रमाण पत्र का प्रिंट आउट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती प्रेरणा सिंह, थाना प्रभारी देवलौद, पंचायत समन्वयक आर पी पांडे तथा बीसी राहुल द्विवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज(Drms News)
0 टिप्पणियाँ