संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936
कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर कोरोना की तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए तैयारियों का लिया जायजा
शहडोल Drms News। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जिला चिकित्सालय शहडोल पहुंचकर जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर कोरोना के संभावित तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया।
कलेक्टर को सिविल सर्जन ने अवगत कराया कि जिला चिकित्सालय में 1000 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित है। साथ ही बच्चों एवं वयस्कों के लिए अलग-अलग कोविड वार्ड भी बनाए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती वैद्य ने जिला चिकित्सालय में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया एवं उसके कार्य प्रणाली से रूबरू हुई।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन शनिवार 11 सितंबर 2021
कलेक्टर ने दिए निर्देश चिकित्सक मरीजों को बेहतर
चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराएं
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड, बच्चा वार्ड तथा अन्य विभिन्न वार्डों का भी अवलोकन किया एवं सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं प्रदान करें। सभी चिकित्सक मरीजों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए इलाज करें तथा अपने कर्तव्यों के नए मापदंड स्थापित करें।
इस प्रकार साफ-सफाई की व्यवस्था करें कि आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा
या गंदगी ना दिखाई दे
जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मलेरिया वार्ड सहित अन्य वार्डों का भी अवलोकन किया तथा कलेक्टर ने डेंगू, मलेरिया के नियंत्रण के लिए प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ सघन प्रचार प्रसार करने के निर्देश जिला मलेरिया अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर के विभिन्न मार्गो एवं चौराहों तथा जिला चिकित्सालय शहडोल के साथ साथ अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं में इस प्रकार साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए कि आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा या गंदगी ना दिखाई दे तथा आवश्यकतानुसार ठहरे हुए पानी में दवाई का छिड़काव भी करें, जिससे लार्वा न पनपें एवं मलेरिया रोधी दवा का छिड़काव भी आवश्यकतानुसार किया जाए।
मलेरिया नियंत्रण एवं डेंगू नियंत्रण के संबंध
में प्रचार-प्रसार करें
उन्होंने कहा कि कचरा गाड़ी के माध्यम से मलेरिया नियंत्रण एवं डेंगू नियंत्रण के संबंध में प्रचार-प्रसार करें और सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय में पानी का ठहराव ना हो, जिससे पानी के कारण मच्छरों पनपने ना पाए तथा अनुकूलित वातावरण में ना मिल सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई एवं स्वच्छता के साथ-साथ मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.एस. सागर, सिविल सर्जन डॉ० जी.एस. परिहार, सर्जन डॉ० राजेश पांडेय, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ० अंशुमान सोनारे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल श्री अमित तिवारी सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
रेत माफिया के खिलाफ सख्त कार्यवाही प्रभारी मंत्री का
सराहनीय कार्य, रेत माफिया के होसले पस्त
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। जिले के प्रभारी मंत्री राम खेलावन पटेल रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के लिए अधिकारियों के माध्यम से सख्त कार्यवाही कराई है। प्रभारी मंत्री का यह निर्णय सराहनीय है, इससे शहडोल जिले के रेत माफिया के हौसले पस्त होंगे।
प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल, नवागत कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी द्वारा की गई यह कार्यवाही शहडोल जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने में मददगार साबित होगी।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
महर्षि कश्यप जयंती ( ऋषि पंचमी) के उपलक्ष्य में12 सितंबर 2021 को रक्तदान शिविर
शहडोल Drms News। कसौंधन नवयुवक मित्र मंडल शहडोल मध्य प्रदेश द्वारा महर्षि कश्यप जयंती ( ऋषि पंचमी) के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर 12 सितंबर 2021 रविवार को श्री कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजन किया गया है।
आयोजकों ने बताया कि जिला चिकित्सालय में 12 सितंबर 2021 रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कसौंधन नवयुवक मित्र मंडल शहडोल मध्य प्रदेश के सदस्यों व पदाधिकारियों तथा समाज सेवियों द्वारा रक्तदान महादान किया जायेगा, जहां पर रक्तदाताओं के लिए स्वल्पाहार सहित अन्य व्यवस्था व तैयारी की गई है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कलेक्टर ने विभिन्न कोविड वैक्सीनेशन सेंटरों का किया निरीक्षण, शत-प्रतिशत प्रथम डोज लगाने के दिए निर्देश
शहडोल Drms News। जिले के जनपद पंचायत बुढार के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जिले में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन अभियान का जायजा लेने विभिन्न टीकाकरण सत्रों एवं मोबाइल वैन द्वारा किए जा रहे वैक्सीनेशन कार्य का अवलोकन किया।
इस दौरान कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार में चल रहे टीकाकरण कार्य का अवलोकन किया तथा कलेक्टर ने सहकारिता विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र अंतर्गत सभी पीडीएस दुकानों के संचालक तथा सहकारी समितियों के संचालकों को वैक्सीनेशन कार्य में लगाएं और शत-प्रतिशत 18 वर्ष से ऊपर वाले व्यक्तियों को टीकाकरण कराएं।
इस दौरान कलेक्टर ने खंड चिकित्सा अधिकारी बुढार को निर्देशित किया कि तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, सीडीपीओ से समन्वय स्थापित कर शत-प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज तीन दिवस के अंदर लगवाना सुनिश्चित करें।
मोबाइल वैन द्वारा चिन्हित लोगों का कराएं टीकाकरण
भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने नगर पालिका धनपुरी वार्ड नंबर-22 में मोबाइल वैन द्वारा किए जा रहे वैक्सीनेशन कार्य का भी अवलोकन किया। मोबाइल वैन द्वारा कार्य पूर्ण कर लेने के पश्चात उसको पास के वार्डों में वैक्सीनेशन करने हेतु निर्देशित किया तथा कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि वैक्सीनेशन अभियान में अच्छा कार्य कर अच्छे नागरिक होने का परिचय दें और देशहित, समाजहित में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराकर कोरोना से मुक्त समाज, परिवार जिला बनाएं।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ० अंशुमान सोनारे, खंड चिकित्सा अधिकारी बुढार डॉ० आर.के. वर्मा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी धनपुरी श्री रवि करण त्रिपाठी, नायब तहसीलदार सुश्री साक्षी गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
लोक कलाओं के प्रदर्शन एवं कलाकृतियों के विक्रय हेतु अमरकंटक में केंद्र स्थापित
शहडोल/अनूपपुर Drms News। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर शहडोल संभाग के प्रसिद्ध स्थल अमरकंटक जिला अनूपपुर में एमटी के होली-डे होम्स में स्व सहायता समूह के सदस्यों के द्वारा तैयार जनजातीय पेंटिंग्स, काष्ठ शिल्प, पांस शिल्प, लौह शिल्प एवं अन्य उत्पादों को पर्यटक के प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु रखा गया है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
स्व-सहायता समूह की महिलाऐं अब करेंगीं डीजीपे का कार्य, सीईओ जिला पंचायत द्वारा डीजीपे डिवाइस का किया गया वितरण
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल मेहताब सिंह ने आज जिला पंचायत के सभागार में म.प्र.डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, अंतर्गत कार्यरत मिशन कर्मचारियों की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुरूप अधिक से अधिक पात्र समूहों को बैंक ऋण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया एवं उनके द्वारा उत्कृष्ठ कार्य कर रहे मिशन कर्मियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए साथ ही निम्न प्रगति वाले मिशन कर्मियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु भी निर्देशित किया गया।
उन्होंने स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को डीजीपे डिवाइस का वितरण किया तथा आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित महिला स्व-सहायता समूहों से 100 महिलाओं का डीजीपे सखी हेतु चयनित किया गया है, जिनका प्रशिक्षण जिला प्रबंधक विष्णुकांत विश्वकर्मा द्वारा दिया गया। समीक्षा के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक श्री पुष्पेंद्र कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि इन डीजीपे सखी द्वारा सीएससी अंतर्गत 5 हजार सेवाओं एवं AEPS Payment की सुविधा ग्रामीण स्तर पर दी जायेगी।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
नेशनल लोक अदालत में समझाइश के बाद पति-पत्नी साथ रहने हेतु हुए राजी
शहडोल Drms News। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल के मार्गदर्शन में शहडोल के न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं पूर्ववाद के मामलों के निराकरण के लिये नेशनल लोक अदालत आज आयोजित की गयी।
नेशनल लोक अदालत में कुटुम्ब न्यायालय के अथक प्रयास द्वारा श्रीमती दुर्गा बसोर बनाम श्री शनि बसोर के मध्य पारिवारिक पति-पत्नी के विवाद का समझौते के द्वारा अंत हो गया।
श्रीमती दुर्गा बसोर पति श्री शनि बसोर का विवाह 2011 में हुआ था एवं 10 माह से दोनों अलग रहने लगे थे। कुटुम्ब न्यायालय में गठित खण्डपीठ में समझाईश के बाद पति-पत्नी़ खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हुये व माननीय न्यायालय के समक्ष एक-दूसरे को फूलों का हार पहनाया व न्यायालय से उन्हें एक साथ खुशी-खुशी विदा किया गया।
इसके अतिरिक्त किरण शुक्ला बनाम संजय शुक्ला के मध्य भरण-पोषण की रूपये 1,07,000/- राशि बकाया थी जिसमें पिछली पेशी के द्वारा रूपये 15,000/- राशि दे दी गयी थी एवं आज दिनांक 11.09.2021 को रूपये 35,000/- राशि दे कर श्रीमती किरण शुक्ला द्वारा प्रकरण सहमति के साथ राजीनामा कर प्रकरण समाप्त किया गया।
साथ ही कुटुम्ब न्यायालय में लंबित श्यामकली बनाम युगल किशोर जो कि मां बेटे है, को भरण पोषण 125 (3) के तहत उनके बेटे द्वारा प्रति माह रूपये 7,500/- राशि दी जानी थी जो कि नही दी गई एवं कुटुम्ब न्यायालय द्वारा अथक प्रयास द्वारा उभयपक्ष को समझाने के बाद दोनो मॉ-बेटे साथ रहने को राजी हो गये एवं भरण-पोषण का प्रकरण दोनो की सहमति से समाप्त कर दिया गया।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
नेशनल लोक अदालत में साफ सफाई, बिजली बिल सहित अन्य प्रकरणों का हुआ निराकरण
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में आज आयोजित नेशनल लोक अदालत में लोक उपयोगी सेवाओं के लिये स्थाई लोक अदालत के कुल 05 प्रकरण रखे गये।
जिसमें श्री अनूप कुमार त्रिपाठी, अपर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में लोकोपयोगी लोक अदालत में सुनवाई हेतु खण्डपीठ का गठन किया गया जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सदस्य तथा कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग शहडोल सदस्य थे।
लोक अदालत में आवेदकों द्वारा नगर पालिका के विरूद्ध प्रस्तुत नगर पालिका, नाली सफाई, स्ट्रीट लाईट सुधार, रोड निर्माण से संबंधित सभी 04 एवं बिजली बिल से संबंधित 01 प्रकरण में उभयपक्षों को सुना गया एवं लोकोपयोगी लोक अदालत में रखकर न्यायसम्मत समझौते के आधार पर निराकरण किया गया।
पक्षकारों के मध्य आपसी समझौते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण किये जाने से समय, धन एवं परिश्रम की बचत हुई।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज(Drms News)
0 टिप्पणियाँ