संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936
कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं एसपी अवधेश कुमार गोस्वामी ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण दस्तयाब बच्ची से की
मुलाकात, जाना उसका हाल-चाल
शहडोल Drms News। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने आज सोहागपुर गढ़ी स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दस्तयाब बच्ची से मुलाकात कर उसका हालचाल पूछा तथा उसकी पढ़ाई के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है इसके लिए और सघन प्रयास किए जाएं। बच्चियों पर अपराध करने वालों को अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन रविवार 12 सितंबर 2021
ज्ञातव्य हो कि सीधी थाना क्षेत्र जयसिंहनगर में बच्ची के दादा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि बच्ची 10 दिन से लापता है। सीधी थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ ने पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाली गुप्ता के मार्ग दर्शन में लगातार छापेमारी कर ग्राम पौड़ी से उस बच्ची को दस्तयाब किया और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु बच्ची को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया।
आज वन स्टॉप सेंटर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्ची से मुलाकात कर उसके हालातों का जायजा लिया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाली गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कलेक्टर वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी की अगुवाई में हुआ फ्लैग मार्च
सबको सुरक्षा प्रदान करना हम सबकी जिम्मेदारी
- कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य
शहडोल Drms News। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य की अगुवाई में शहर में अमन चैन एवं शांति स्थापित करने के लिए एवं शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहारों को मनाने का संदेश देने फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च में लगभग 40 से अधिक वाहन जिसमें यातायात, सिटी कोतवाली, बज्र वाहन, एंबुलेंस, फायर बिग्रेड की गाड़ियां व अन्य वाहन के साथ साथ बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे। यह फ्लैग मार्च जय स्तंभ से निकलकर, बिरसा मुंडा तिराहा, बाण गंगा, बस स्टैंड,इंदिरा चौक, दरभंगा चौक, रेलवे स्टेशन, शिवम होटल मार्ग, पुरानी बस्ती पचगांव तिराहा,कल्याणपुर तिराहा अंडर ब्रिज गंज पंचायती मंदिर पुराना गांधी चौक जैन मंदिर नया गांधी चौक से गुजर कर लोगों को शांति सुरक्षा का संदेश देते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से गुजर कर वापस जय स्तंभ पहुंचकर फ्लैग मार्च का समापन हुआ।
फ्लैग मार्च में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर नरेंद्र सिंह धुर्वे, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाली गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक अजक्स थाना सचिन धुर्वे, कार्यपालन यंत्री एमपीआईबी आर सी पटेल, सिविल सर्जन डॉक्टर जी.एस. परिहार, तहसीलदार लवकुश प्रसाद शुक्ला, नायब तहसीलदार अभयानंद शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी, रक्षित निरीक्षक दिनेश मर्सकोले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगातार 206वें दिन स्मार्ट उद्यान में पिंक केसिया का पौधा लगा
कर किया पौधारोपण
भोपाल Drms News। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार 12 सितम्बर 2021 समय 12:11 बजे स्मार्ट उद्यान में पिंक केसिया का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौधरोपण करते हैं।
भोपाल से संदीप कपूर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा 19 फरवरी नर्मदा जयंती के अवसर पर अमरकंटक में प्रतिदिन पौधरोपण का संकल्प लिया गया था।
मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा इस संकल्प के पालन में रविवार 12 सितम्बर 2021 समय 12:11 बजे 206 वें दिन पौधा लगाया गया है। पिंक केसिया का पर्यावरण तथा सुन्दर फूलों के कारण महत्व है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
पोषण अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को पोषण आहार सहित अन्य जानकारियों से कराया गया अवगत
विधिक सेवा प्राधिकरण एवं महिला बाल विकास के समन्वय से आयोजित हुआ शिविर
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। राष्ट्रीय पोषण माह सितंबर 2021 के अंतर्गत माह भर कुपोषण के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान कलेक्टर के निर्देशन पर जिले में चलाया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं महिला बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के समन्वय से गत दिवस सदगुरू पब्लिक स्कूल शहडोल में विधिक साक्षरता शिविर का आयेाजन किया गया।
आयोजित शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अनूप त्रिपाठी ने बताया कि, बालकों के साथ होने वाले लैंगिक अपराधों को जानना और समझना जरूरी है और उस के विरुद्ध आवाज उठाना ही सही जागरूकता है। किसी अपराध को रोकने का पहला कदम उसका प्रतिकार करना है। श्री त्रिपाठी ने उपास्थित छात्राओं से संवाद किया और छात्राओ द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान किया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी ने पोषण आहारों के अतिरिक्त संयमित दिनचर्या का महत्व छात्राओ को बताया। श्रीमती तिवारी के निर्देशन में विद्यालय परिसर में पोषण स्टाल लगा कर छात्र छात्राओं को अवलोकन कराते हुए पोषक आहार की जानकारी दी गयी।
पुलिस विभाग से बाल कल्याण पुलिस अधिकारी रजनीश तिवारी ने बताया कि जिले से नाबालिक बालकों को बहला फुसलाकर बाहर ले जाने की घटनाएं हुई है जिसके लिए सदैव सजग रहने की आवश्यकता है।
किसी भी अजनबी पर भरोशा न करे तथा शंका होने पर तुरंत पुलिस या 100 नम्बर या चाइल्डज हेल्प लाइन नम्बर 1098 में सूचना देनी चाहिए। श्री तिवारी ने थानों में बाल कल्याण पुलिस अधिकारी की भूमिका बताते हुए बाल हितैषी पुलिस कार्य-प्रणाली से भी अवगत कराया।
सदगुरू पब्लिक स्कूल शहडोल के प्राचार्य द्वारा बालकों के अधिकारों के बारे में बताया गया तथा छात्र छात्राओं को योगाभ्यास भी कराया गया। योग प्रशिक्षक श्रीमती शोभा रत्नम द्वारा योग की आवश्यकता और नियमों की जानकारी दी गयी तथा आशीष कुमार द्विवेदी द्वारा सूर्य नमस्कार और प्रमुख योगमुद्रा से अभ्यास कराया गया।
लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के विशेष प्रावधानों के साथ गुड टच बैड टच की जानकारी सहायक संचालक अखिलेश मिश्रा द्वारा दी गयी। कार्यक्रम में अन्य संबंधी अधिकारी एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
नेशनल लोक अदालत में 25 खंडपीठों द्वारा बैंक, दूरसंचार सहित विभिन्न प्रकरणों का हुआ निराकरण
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। न्याय सबके लिये की अवधारणा को साकार रूप प्रदान करने के लिये आज जिला शहडोल में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आर.के. सिंह के निर्देशन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।
इस नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण हेतु 25 खण्डपीठों का गठन किया गया था। जिसमें से 9 जिला न्यायालय शहडोल में 5 खण्डपीठ तहसील न्यायालय ब्योहारी में, 6 खण्डपीठ तहसील न्यायालय बुढ़ार में तथा 4 खण्डपीठ जयसिंहनगर में तथा 1 खण्डपीठ लोकोपयोगी लोक अदालत की शहडोल में गठित की गई।
नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। जिला न्यायालय शहडोल के अंतर्गत मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों में से कुल 244 प्रकरण लोक अदालत में रेफर किये गये थे जिसमे से 53 प्रकरणों में कुल मिलाकर 6804760/-रूपये का एवार्ड पारित किया गया ।
धारा 138 के अंतर्गत 613 रैफर प्रकरणों में 45 प्रकरण निराकृत हुये तथा 6710897/-रूपये की राशि के एवार्ड पारित किये गये।
न्यायालय में लंबित आपराधिक समनीय मामलों में 244 प्रकरण रखे गये जिसमें से 33 का निराकरण राजीनामा के आधार पर हुआ।
वैवाहिक प्रकरणों के निराकरण हेतु 72 प्रकरण रखे गये जिसमें से 13 प्रकरण राजीनामा के आधार पर निराकृत हुये और 27 लोग लाभांवित हुये ।
अन्य लंबित प्रकरणों में सेे 89 निराकृत हुए । कुल मिलाकर न्यायालय में लंबित प्रकरणों के 2163 प्रकरण रिफर्ड किये गये जिसमें से 309 प्रकरण निराकृत हुये तथा 151,20,673/- रूपये का एवार्ड राशि पारित हुई ।
प्रीलिटिगेशन स्तर पर बैंक रिकवरी के 1901 प्रकरण में से 1660 प्रकरण निराकृत हुये तथा 2012205/- रूपये की राशि बैंको में जमा हुई । बिजली के 1680 पूर्ववाद प्रकरणों में से 1013 प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा 790917/- रूपये की राशि की वसूली की गई ।
इसी तरह नगरपालिका के जलकर के 340 प्रकरणों में से 147 प्रकरण निराकृत हुये और 496303/-रूप्ये की वसूली की गई तथा संपत्तिकर के 44 प्रकरणों में से 44 निराकृत हुये और 219000/-रूपये की वसूली की गई ।
दूरसंचार के 277 प्रकरणों मे से 277 प्रकरण निराकृत हुये और 36498/- की वसूली की गई । आज आयोजित नेशनल लोक अदालत सफल रही और न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में कमी आई।
इस अवसर पर कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सुश्री प्रतिभा साठवणे, श्री बी.एल. प्रजापति विशेष न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अनूप कुमार त्रिपाठी प्रथम अति. जिला न्यायाधीश श्री अमोद आर्य, द्वितीय अति. जिला न्यायाधीश श्री संदीप सोनी, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जे.एन. सिंह दण्डाधिकारी श्री सतीश शर्मा न्यायिक दण्डाधिकारी सुश्री विजयश्री सूर्यवंशी, न्यायिक दण्डाधिकारी सुश्री साक्षी प्रसाद, जिला बार अध्यक्ष राकेश सिंह बघेल, सामाजिक कार्यकर्ता, पैनल अधिवक्तागण एवं पैरालीगल वालेंटियर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज(Drms News)
0 टिप्पणियाँ