DRMS NEWS

DRMS NEWS

नवंबर माह में शहडोल संभाग में आयोजित होंगे रंगारंग लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936

लोक संस्कृति की महक से सराबोर होगा शहडोल संभाग

 लोक कलाओं के संरक्षण और संवर्धन हेतु कमिश्नर

शहडोल संभाग की अभिनव पहल

शहडोल Drms News। लोक संस्कृति और लोक कलाओं के संरक्षण और संवर्धन विलुप्त होती लोक संस्कृति और लोक कलाओं के संरक्षण के लिए कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर शहडोल संभाग के सभी जिलों में आगामी नवंबर माह में लोक संस्कृति, आदिवासी संस्कृति तथा विलुप्त होती लोक गायन शैली पर केंद्रित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 

इस कार्यक्रम में पारंपरिक लोकगीतों लोक नृत्य काष्ठ कलाओं, गोंड़ी एवं बैगा  चित्रकला, बैगा चित्रकला, आधुनिक चित्रकला के कलाकारों को मंच दिया जाएगा। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा की अध्यक्षता में आज कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज  DRMS NEWS  (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  बुधवार 15 सितंबर  2021

नवंबर माह में शहडोल संभाग में आयोजित होंगे 

रंगारंग लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम

बैठक को संबोधित करते हुए कमिश्नर ने कहा कि यह कार्यक्रम लोक सांस्कृति पर आधारित होगा। जिसका उद्देश्य लोक संस्कृति एवं लोक कलाकारों का संरक्षण है। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति पर आधारित इस कार्यक्रम के माध्यम से नए कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना है तथा लोक कलाओं का संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित कराना है। उन्होंने कहा कि भाषा, वेशभूषा, भोजन, भाव और भजन का संरक्षण एवं संवर्धन इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। 

कमिश्नर ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत शहडोल संभाग के सभी जिलों में लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें लोकगीतों लोकनृत्य का काष्ठ शिल्प, हस्तशिल्प लोक गायन की शैलियों पारंपरिक चित्रकला आधुनिक चित्रकला के कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा। 

कार्यक्रम में प्रसिद्ध चित्रकार सैयद रजा हैदर की चित्र कलाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। बैठक में कमिश्नर ने शहडोल संभाग के तीनों जिलों में कार्यक्रमों के आयोजन के विस्तृत रूपरेखा पर भी चर्चा की।

बैठक में शहडोल एवं जबलपुर संभाग के चित्रकार सामाजिक कार्यकर्ता लोक कलाकार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश 

सघन वृक्षारोपण कार्य को गुणवत्ता पूर्ण रूप से क्रियान्वयन हेतु निगरानी समिति का हुआ गठन

शहडोल Drms News। प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल द्वारा निर्देश जारी किया गया है कि महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत सामुदायिक वृक्षारोपण करने के संबंध में देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विकासखंडों में जिले में पूर्व से चयनित 32 क्लस्टर के ग्राम पंचायतों में एक या अधिक यथा उचित शासकीय स्थान पर चिन्हित कर 71 पौधे समुदाय एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लगाया जाए। 

गड्ढों का निर्माण तथा वृक्षारोपण हेतु अन्य संसाधनों की व्यवस्था हेतु जन सहयोग जनभागीदारी समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम को गुणवत्तापूर्वक रूप से क्रियान्वयन हेतु जिले में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति का गठन किया है। 

गठित समिति में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य अध्यक्ष होंगी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह गुर्जर सचिव एवं सदस्य होंगे एवं वनमंडलाधिकारी उत्तर एवं दक्षिण वन मंडल, उपसंचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, परियोजना अधिकारी मनरेगा, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला जन-संपर्क अधिकारी सदस्य होंगे तथा कलेक्टर द्वारा दो नामांकित जन प्रतिनिधि अशासकीय सदस्य होंगे।

जारी आदेश में जिला स्तरीय समिति के कर्तव्य भी निर्धारित किए गए हैं। जिसमें जनपद स्तरीय समिति द्वारा यथोचित कलस्टरों का चिन्हांकन, प्रचार-प्रसार करके अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करना, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी आदि के माध्यम से यथा उचित अभिलेखीकरण करना, समस्त कार्यक्रम की समीक्षा निगरानी एवं राज्य स्तर को रिपोर्ट उपलब्ध कराना आदि कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समिति बनाई गई है, जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सदस्य एवं सचिव, वरिष्ठ विकास खंड अधिकारी, उद्यानिकी वन परिच्छेद अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सदस्य होंगे तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा दो नामांकित जनप्रतिनिधि अशासकीय सदस्य होंगे। 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को समुदाय एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय हेतु संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। जनपद स्तरीय समिति के कार्य निर्धारित किए गए हैं, जिसमें विधानसभावार, जनप्रतिनिधिगणों की सहभागिता से सघन वृक्षारोपण हेतु एक से अधिक कलस्टर चिन्हित करना, प्रत्येक कलस्टर में न्यूनतम एक यथोचित स्थल जहां जिसमें 71 पौधे लगाए जा सके तथा पौधों की सिंचाई का स्त्रोत उपलब्ध हो का चिन्हांकन करना, स्थानीय स्तर पर उपयुक्त पौधों की प्रजातियों का चयन व प्रत्येक प्रजातिवार पौधों की मांग का आंकलन एवं विकास खंड में क्लस्टरवार कुल पौधों की मांग से जिला स्तरीय समिति को अवगत कराना।

विकासखंड अंतर्गत अथवा समीप में स्थित रोपड़ियों से पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, चयनित स्थल एवं प्रजाति के आधार पर कार्य का प्राक्कलन तैयार कर तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति सुनिश्चित करना, विकासखंड अंतर्गत चयनित कलस्टर्स का रूट मैप तैयार कर जिला स्तरीय समिति को उपलब्ध कराना। 

17 सितंबर 2021 को कार्यक्रम के आयोजन में गड्ढा खुदाई एवं पौधरोपण से संबंधित तैयारियां सुनिश्चित करना, कार्यक्रम की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी पीआरओ से समन्वय स्थापित करना, पौधरक्षक के माध्यम से पौधों की सुरक्षा एवं रखरखाव करते हुए उत्तरजीविता सुनिश्चित करना तथा कार्यक्रम का संपूर्ण क्रियान्वयन एवं रखरखाव का दायित्व जनपद स्तरीय समिति का होगा।

शासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने की जिम्मेदारी जिला एवं जनपद स्तरीय गठित समिति की होगी तथा शासन के निर्देश के अनुक्रम में आवश्यक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कमिश्नर राजीव शर्मा ने ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत पड़मनियां में सुनी ग्रामीणो की समस्याएं और दिए निर्देश सभी ग्रामीण कोरोना का टीका लगवाएं

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने आज शहडोल संभाग के अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत पड़मानिया में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान कमिश्नर ने ग्राम सेवा अभियान एवं राजस्व अभियान की भी ग्रामीणों से चर्चा की। ग्राम की चौपाल में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कमिश्नर ने कहा कि सभी ग्रामीण कोरोना का वैक्सीन लगवाए तथा दूसरे लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करें। कमिश्नर ने कहा कि जिस तरह जीवन के लिए भोजन आवश्यक है, उसी प्रकार जीवन बचाने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना आवश्यक है।

कमिश्नर ने कहा कि कोरोना महामारी अभी गई नही है, कोरोना महामारी को हराने के लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे। हम सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क लगाएं, साबुन से बार-बार हाथ धोएं तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान दें।  

इस दौरान कमिश्नर ने राशन वितरण, बिजली सहित अन्य समस्याओं के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली। जिस पर ग्रामीणों ने कमिश्नर को बताया कि  ग्राम पंचायत पड़मानिया क्षेत्र के अन्य गांव में कई महीनों से बिजली नहीं है, ग्रामीणों का कहना था कि इस क्षेत्र के लोगों को बिजली मुहैया कराया जाए, जिस पर कमिश्नर ने विद्युत वितरण लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों को तलब कर इस क्षेत्र में बिजली ग्रामीणों को तत्काल मुहैया कराने के निर्देश दिए। 

इस दौरान कमिश्नर को ग्राम पंचायत पड़मानिया के कालूराम बैगा ने आवेदन देकर बताया कि पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, जिस पर कमिश्नर ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। 

इस प्रकार मुलायम सिंह ग्राम पड़मनियां ने आवेदन देकर कमिश्नर को बताया कि जमीन का सीमांकन नहीं किया जा रहा है, इस पर उन्होंने पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देशित किया कि इनके जमीन की सीमांकन करवाना सुनिश्चित करें। 

श्रीमती किरदाई एवं मंगली बाई ग्राम कुई ने बताया कि हमे पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है, जिस पर कमिश्नर ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि इन्हें पेंशन दिलाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। 

इस मौके पर कमिश्नर ने गैस सिलेंडर वितरण, पीएम आवास योजन सहित अन्य योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बदन सिंह बघेल से पोषण आहार वितरण तथा कुपोषित बच्चों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। 

कमिश्नर ने कुमरिया बाई बैगा से पीएम आवास की राशि के संबंध में जानकारी ली। कुमरिया बाई बैगा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की 15 हजार रूपए की राशि प्राप्त नही हुई है, जिस पर कमिश्नर ने सीईओ जनपद पंचायत को जांच कराने के निर्देश तत्काल दिए।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डी.सी.सागर, कलेक्टर अनूपपुर  सुश्री सोनिया मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मिलिंद नागदेवे, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कमिश्नर ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ी तुम्मी का किया निरीक्षण, स्कूल परिसर में किए गए पौध 

रोपण की की सराहना

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने अनूपपुर जिले की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बड़ी तुम्मी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने स्कूल परिसर में कराए गए पौधरोपण कार्य की सराहना की। 

कमिश्नर ने स्कूल परिसर में पौध रोपण करने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक श्री भागवत सिंह कुशराम को बुलाकर उन्हें धन्यवाद दिया तथा स्कूल परिसर में कराए गए पौधरोपण के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।

मरम्मत कर स्कूल परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनायें

इस दौरान कमिश्नर ने विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण कर शिक्षकों से चर्चा भी की। चर्चा के दौरान शिक्षकों ने बताया कि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ी तुम्मी में शिक्षकों की बहुत कमी है, इस पर कमिश्नर ने मौके पर उपस्थित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर को तलब कर शिक्षकों के पदों की समीक्षा करने के निर्देश दिए तथा जहां अधिक शिक्षक हैं, ऐसे स्कूलों को चिन्हित कर कम शिक्षकों की संख्या वाले स्कूलों में पदस्थ करने के निर्देश दिए।

इस दौरान कमिश्नर ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ी तुम्मी की मरम्मत कर स्कूल परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री डी.सी. सागर, कलेक्टर अनूपपुर सुश्री सोनिया मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर श्री मिलिंद नागदेवे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कमिश्नर ने आंगनवाड़ी केंद्र बड़ी तुम्मी का किया निरीक्षण और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 

कार्य की की सराहना

शहडोल विश्वास हलवाई Drms News। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ परियोजना की आंगनवाड़ी केंद्र बड़ी तुम्मी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी सिंह से आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

कमिश्नर ने पोषण आहार वितरण, टीकाकरण कार्यक्रम एवं कुपोषण दूर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में जानकारी ली। इस पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने कमिश्नर को बताया कि उनके केंद्र में अति कुपोषण एवं कुपोषण से संबंधित अभी बच्चे दर्ज नहीं है। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र द्वारा महिलाओं और बच्चों को सभी संदर्भ सेवाएं मुहैया कराई जा रही है तथा पोषण आहार भी मुहैया कराया जा रहा है। जिस पर कमिश्नर ने आंगनवाड़ी केंद्र के व्यवस्थाओं की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिए कि वे आंगनवाड़ी केंद्र बड़ी तुम्मी का तत्काल मरम्मत कराएं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी.सी. सागर, कलेक्टर अनूपपुर सुश्री सोनिया मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर मिलिंद नागदेवे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश 

पुलिस अधीक्षक ने 9 फरार अपराधियों पर 10-10 हजार रुपए के इनाम की की घोषणा

शहडोल विश्वास हलवाई Drms News। पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने पुलिस रेगुलेशन के पैरा क्रमांक 80बी (1) निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए पूर्व में घोषित इनाम निरस्त कर विभिन्न अपराधों के फरार 9 आरोपियों के गिरफ्तार कराने अथवा गिरफ्तारी के लिए विश्वसनीय सूचना देने, सहयोग करने जिसके आधार पर उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी की जा सके 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

जिन अपराधियों के विरुद्ध इनाम की घोषणा की गई है उनमें पिंटू यादव पिता अयोध्या यादव उम्र 21 साल निवासी हरदी थाना सोहागपुर, अनिल यादव पिता सोहन उर्फ ढिनिया यादव उम्र 24 साल निवासी हरदी थाना सोहागपुर, लकी उर्फ आकाशदीप साहू पिता सुभाष साहू निवासी घरौला मोहल्ला शहडोल, गोलू केवट उर्फ श्रीकांत पिता मनोज केवट निवासी घरौला मोहल्ला शहडोल, राजेंद्र सिंह पिता राम सेवक सिंह परस्ते उम्र 20 साल निवासी ग्राम छूही थाना पपौंध, नूनू उर्फ ननूवा उर्फ अक्षय राय पिता डील चंद्र राय उम्र 35 वर्ष निवासी लखन दफाई ईटा भट्ठा थाना अमलाई, नंदू उर्फ आनंद गुप्ता पिता रामानुज गुप्ता उम्र 26 साल निवासी ईटा भट्ठा थाना अमलाई, पप्पू सिंह पिता करण सिंह उम्र 35 साल निवासी रीवा एवं इनके साथ के एक अज्ञात आरोपी पर उक्त इनाम घोषित किया गया है। इन आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध कायम किया गया है। जिनकी गिरफ्तारी आज तक नहीं की जा सकी है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

पैनल लायर का प्रशिक्षण एवं बैठक किया गया आयोजित

शहडोल Drms News। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल श्री वीरेंद्र प्रताप  सिंह के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल में पैनल लायर का प्रशिक्षण कम बैठक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में विधिक प्रावधानों एवं प्लीबारगेनिंग संबंधी चर्चा हुई। 

साथ ही दिये गये विधिक सेवा एवं सलाह से संबंधित जानकारी ली गयी एवं प्रो-बोनो संबधित पैनल लॉयर्स को प्रोत्साहित किया। इस प्रशिक्षण में सभी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन से माध्यम से मीटिंग में जुड़े पैनल लॉयर्स को विधिक-सहायता हेतु विधि एवं कार्य के प्रति चेतना जागृत करते हुये तथा उनके कार्य एवं दायित्व के प्रति जागरूक करते हुये कहा कि जनमानस को विधि के क्षेत्र में प्रशिक्षित करें अर्थात पूरे जन सामान्य को विधि का उचित ज्ञान करायें एवं सम्बोधित करते हुये कहा कि सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से पीड़ित व्यक्तियों को निः शुल्क एवं कानूनी सलाह प्रदान करें।

लोकहित वादों के माध्यम से निर्धन व्यक्तियों की पीड़ा एवं व्यथा का निवारण करें एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी जनसामान्य में प्रचार-प्रसार करने के लिये उत्साहित किया जिसमें उत्पीड़ित व्यक्ति अपने मामले को लोक अदालत में सुनवाई के लिये हस्तांतरित करा सके। 

कार्यक्रम में नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार व अधिक से अधिक प्रकरणों का नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकरण में पैनल लॉयर्स की भूमिका बतलायी गई। उपस्थित पैनल अधिवक्ताओ को नालसा, राज्य प्राधिकरण की योजनाएं, मध्यस्थता नेशनल लोक अदालत आदि के संबंध में आमजन को लाभ पहुंचाने हेतु जानकारी प्रदाय की गई। साथ ही पैनल अधिवक्ताओं की समाज में असहाय व पिछड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश


कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर  कोरोना मुक्त बनाएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज(Drms News) 

=====================

=====================

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ