DRMS NEWS

DRMS NEWS

दांतों की देखभाल और समय पर चिकित्सा हमारे स्वस्थ व्यक्तित्व के लिए बहुत जरूरी

 संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936

राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्येय सामुदायिक सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना : विश्वविद्यालय की प्रथम महिला श्रीमती शीला त्रिपाठी

(पोड़की)अमरकंटक/शहडोल Drms News। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में दांतों की देखभाल और समय पर चिकित्सा हमारे स्वस्थ व्यक्तित्व के लिए बहुत जरूरी है । बच्चे हों या बड़े हों सभी को दांतों की सही तरीके से देखभाल करनी चाहिए। 

यह उद्गार राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आयोजित दन्त परीक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए श्रीशील मंडल की अध्यक्ष और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक की प्रथम महिला श्रीमती शीला त्रिपाठी जी ने अभिव्यक्त किए। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज  DRMS NEWS  (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  गुरुवार 23 सितंबर  2021

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्येय सामुदायिक सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का है। उन्होंने ऐसे और भी जनोपयोगी कार्यक्रम कराने का सुझाव दिया 

शिविर के बारे में बताते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय इकाई के समन्वयक प्रोफेसर राघवेन्द्र मिश्र ने कहा कि इस शिविर का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत किया गया है। 

कार्यक्रम में डॉ. अंकित मित्तल और उनके सहयोगियों द्वारा लोगों का दन्त परीक्षण किया गया। विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 100  से ज्यादा लोगों का दन्त परीक्षण किया गया और उन्हें उचित चिकित्सा और सलाह दी गई। 

कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेन्द्र कुमार सिंह और डॉ. देश दीपक चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना से डॉ. अभिषेक बंसल, डॉ. शिवाजी चौधरी, डॉ. कुंजबिहारी सुलखिया, डॉ. रामभूषण तिवारी, डॉ. राघव प्रसाद परुआ, डॉ. देवी प्रसाद सिंह, डॉ. कुमकुम कस्तूरी और कृष्णमणि भगबती, स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. सरस्वती चतुर्वेदी, अतुल पाण्डेय, सविता साहू ने सक्रिय योगदान दिया। 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव पी. सिलुवैनाथन, विश्विद्यालय के अधिष्ठाता (अकादमिक) प्रो.आलोक श्रोत्रिय, कुलानुशासक प्रो. शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, वित्त अधिकारी ए. जेना तथा बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कालरी की सम्पत्ति चोरी करने के दो प्रकरणों में गोलू बर्मन, सुरेश प्रसाद शुक्ला, लवकेश मिश्रा एवं राजू मिश्रा आरोपियों की जमानत खारिज, भेजा जेल

शहडोल Drms News। बुढार न्यायालय के माननीय न्यायालय जेएमएफसी बुढार द्वारा थाना खैरहा अंतर्गत काॅलरी का सामान चोरी करने के दो प्रकरणों, अपराध क्र0 202/21 में अभियुक्त गोलू बर्मन निवासी छिरहटी को धारा 382, 506, 34 भादवि में एवं अपराध क्रमांक 206/21 में अभियुुक्तगण सुरेश प्रसाद शुक्ला, लवकेश मिश्रा एवं राजू मिश्रा सभी निवासी ग्राम छिरहटी को धारा 382, 294, 506, 34 भादवि में जमानत का लाभ न देते हुए अभियुक्त गण की ओर से प्रस्तुत जमानत आवेदन पत्रों को 22 सितंबर 2021 को निरस्त कर जेल भेज दिया। 

शासन की ओर से उक्त प्रकरणों में जमानत याचिकाओं का सशक्त विरोध  मनोज कुमार पनिका, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी बुढार, जिला-शहडोल द्वारा किया गया।

क्या है घटना …….?       

संभागीय जनसंपर्क अधिकारी (अभियोजन) नवीन कुमार वर्मा द्वारा इन प्रकरणों के सबंध में जानकारी दी गई कि प्रथम मामले में फरियादी ने  09 सितंबर 2021 को थाना खैरहा में दामिनी कालोनी में सिक्युरिटी गार्ड के पद पर पदस्थ कर्मचारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 08 सितंबर 2021 को दामिनी खदान में रात्रि कालीन ड्यूटी के दौरान रात्रि करीब 04ः00 बजे स्टोर के पीछे से किसी के कूदने की आवाज आने पर जाकर देखा तो, कोई नहीं दिखा। 

वापिस लौटकर आने पर देखा कि 04 व्यक्ति हाथ में राड, टंगिया, डण्डा एवं चाकू लिए वर्कशाप एवं लोहार खाने के सामने रखे पुराने लोहे का सामान उठा रहे थे। इन लोगों को चोरी करने से मना करने पर अभियुक्तगणों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई तथा अभियुक्तगण वहां से सामान उठा कर अपने साथ ले गए।

इसी प्रकार द्वितीय मामले में राजेन्द्र कालोनी में गार्ड के पद पर पदस्थ कर्मचारी ने 17 सितंबर 2021 को थाना खैरहा में  रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 सितंबर 2021 को रात्रि कालीन ड्यूटी के दौरान रात्रि करीब 03ः30 बजे सब एरिया आफिस के पीछे से किसी के कूदने की आवाज आने पर, वहां जाकर देखा तो कोई नहीं दिखा। वापिस लौटकर आने पर देखा कि सब एरिया आफिस के पास चार व्यक्ति हाथ में राड, टंगिया, डण्डा एवं चाकू लिए पुराने लोहे का सामान उठा रहे थे। चोरी करने से मना करने पर अभियुक्तगणों द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए मां बहन की गालियां दी गई तथा अभियुक्तगण वहां से सामान उठा कर अपने साथ ले गए। रिपोर्टों पर कार्यवाही करते हुए थाना खैरहा पुलिस द्वारा दोनों अपराधों को पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा विवेचना उपरांत केस डायरी माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की गई। दोनों प्रकरणों में अभियुक्तगण द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष जमानत आवेदन प्रस्तुत किये गए। 

प्रस्तुत जमानत आवेदनों पर सुनवाई करते हुए, अपराध की गंभीरता को देखते हुए एवं अभियोजन तर्कोंं से सहमत होकर माननीय न्यायालय जेएमएफसी बुढार द्वारा अभियुक्तगण की ओर से प्रस्तुत दोनों जमानत आवेदन पत्रों को निरस्त कर अभियुक्तगणों को जेल भेज दिया गया।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

आजीविका सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र का ब्यौहारी विधायक शरद कोल ने किया शुभारंभ

शहडोल Drms News। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बुधवार को आजीविका सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र अमझोर विकास खण्ड जयसिंहनगर का शुभारंभ ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शरद कोल द्वारा फीता काट कर किया। 

इस अवसर पर विधायक शरद कोल ने महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, यह प्रशिक्षण केन्द्र के खुल जाने से अब स्व सहायता समूहों की महिलाओं को जिला मुख्यालय तक की दूरी तय नहीं करनी पडे़गी, अब उन्हें उनके अमझोर ग्राम में ही आवासीय प्रशिक्षण आयोजित होने लगेंगे। जिससे उनके आने-जाने का समय एवं व्यय करने से बचत होगी। 

उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों जैसेः-पापड़, अचार, बड़ी इत्यादि को देखकर उपरोक्त के मूल्य संवर्धन हेतु पैकेजिंग व्यवस्था में सहयोग करने एवं समय-समय पर स्वयं निरीक्षण एवं मार्ग दर्शन हेतु निरंतर संपर्क में रहने एवं आचार, पापड़ नगद क्रय कर समूह के सदस्यों को प्रोत्साहित भी किया । 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मेहताब सिंह ने सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, शाखा-अमझोर के शाखा प्रबंधक को निर्देशित किया कि मदर टेरेसा सीएलएफ अंतर्गत समस्त समूहों के सीसीएल प्रकरण के त्वरित निराकरण करते हुये उनका स्वीकृति एवं वितरण समय सीमा में किया जाना सुनिश्चित करें, जिससे क्षेत्र में आजीविका संवर्धन इकाईयां प्रारंभ हो सके। 

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  मेहताब सिंह, जनपद पंचायत हरीशचन्द्र द्विवेदी, जिला परियोजना प्रबंधक पुष्पेन्द्र कुमार सिंह, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाज सेवी, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

जिले में मध्य निषेध सप्ताह 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक

शहडोल Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने जारी आदेश में कहा है कि महात्मा गांधी जी की जयंती पर मध्य निषेध सप्ताह का आयोजन 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2021 तक किया जाएगा।  

उन्होंने कहा है कि मध्य निषेध सप्ताह का उद्देश्य समाज में बढ़ती हुई मध्यपान, तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, की लत एवं नशीले मादक द्रव्यों का एवं पदार्थों के दुष्परिणामों से समाज को अवगत कराना है ताकि मादक द्रव्य एवं पदार्थों की रोकथाम हेतु वातावरण एवं चेतना निर्माण हो सके। 

जिले में ग्राम पंचायत, नगरी निकाय स्तर पर इसका आयोजन कर शहरी, ग्रामीण जनता को मध्यपान की लत एवं मादक पदार्थों के सेवन की बुराइयों से अवगत कराया जाएगा ताकि नशा सेवन करना छोड़ सके तथा अपने क्षेत्र में नशा बंदी के पक्ष में वातावरण निर्मित कर सकें।

उन्होंने जारी आदेश में कहा है कि मध्य निषेध सप्ताह के सफल आयोजन हेतु वर्चुअल व्याख्यान वेवीनार आदि आयोजित कराएं, नशा मुक्ति के लिए जन जागृति हेतु रैली, नुक्कड़ नाटकों का मंचन कराया जाए। 

स्थानीय विद्यालयों में नशा मुक्ति विषय प्रतियोगिताएं प्रश्न मंच का आयोजन कराया जाए, ग्राम सभाओं में नशा मुक्त ग्राम बनाने संबंधी प्रस्ताव पारित कराए, जाकर पालन कराया जाए, ग्राम स्तर नगरी स्तर पर स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किए जाकर व्हाट्सएप ग्रुप में नशा मुक्ति के संदेशों एवं लघु फिल्मों को भेजा जाए तथा स्व सहायता समूह, शौर्यदलों द्वारा स्थानीय स्तर पर नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएं। कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन कराना भी सुनिश्चित करेंगें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

सौ वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वृद्वजन  शतायु सम्मान से होगें सम्मानित, 01 अक्टूबर को मनाया जाएगा अन्तर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस

शहडोल Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने जारी आदेश में कहा है कि जिले में वरिष्ठजनों को सम्मान देने के लिए 1 अक्टूबर 2021 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाएगा। 

उन्होंने कहा है कि अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिले में संचालित वृद्वाश्रमों में निवासरत वृद्धजनों को संस्था स्तर पर ही सम्मानित करें, संस्था में निवासरत वरिष्ठजनों के लिए इंडोर गेम जैसे- कैरम बोर्ड, लूडो, शतरंज, गीत और संगीत आदि का आयोजन किया जाए, वृद्धाश्रमों में निवास वरिष्ठजनों को हेल्थ चेकअप कराया जाए, वरिष्ठ जनों की समस्याओं का निराकरण हेतु प्रदेश में संचालित एल्डर लाइन 14567 का वृहत प्रचार-प्रसार कराया जाए तथा 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वरिष्ठ जनों को शतायु समान से सम्मानित किया जाए तथा कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन कराना भी सुनिश्चित करेंगें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

27 सितम्बर 2021 को कार्ययोजना की संभाग 

स्तरीय समीक्षा बैठक 

शहडोल Drms News। अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण विभाग शहडोल ने जानकारी दी है कि खराब सड़कों की मरम्मत हेतु कार्ययोजना की समीक्षा बैठक कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा की अध्यक्षता में 27 सितम्बर 2021 को सांय 4 बजे कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई है। बैठक में संभागीय प्रबंधक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम शहडोल, महाप्रबंधक साउथ ईस्टर्न कोल्ड फील्ड लिमिटेड मुकाम पोस्ट धनपुरी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, महाप्रबंधक मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण इकाई एवं कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग शहडोल संभाग के शहडोल, अनूपपुर, उमरिया को एजेण्डा सहित निर्धारित समय-सीमा में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। 

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

जिले में 948.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शहडोल Drms News। अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में 23 सितंबर 2021 तक 948.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें वर्षा मापी केंद्र सोहागपुर में 952.0, बुढार में 858.0, गोहपारू में 925.0 जैतपुर में 1054.0 चन्नौडी में 1076.5 ब्यौहारी में 907,0 जयसिंहनगर में 867.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक शासन की योजना का प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने दिए निर्देश

शहडोल Drms News। कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा की उपस्थित में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के कार्यक्रमाें और योजनाओं संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।  

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि, शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पात्र हितग्राही तक पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाएं। प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना एवं सुकन्या समृद्वि योजना तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। 

लाड़ली लक्ष्मी योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने बुढार, जयसिंहनगर एवं गोहपारू में विशेष प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 दिवस पश्चात पुनः समीक्षा की जाएगी, परिणाम मूलक प्रगति परिलक्षित होना चाहिए, पोषण वाटिका सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में बनाने के लिए सार्थक प्रयास किये जाएं। 

व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सूचनाओं का करें आदान प्रदान-कलेक्टर

कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा कि अति कुपोषित बच्चाें की सूची उनके माता-पिता के फोन नम्बर सहित बनाएं साथ ही व्हाटसएप ग्रुप बनाकर सूचनाओं एवं जानकारियों का आदान-प्रदान करें, व्हाटसएप ग्रुप में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक एवं अन्य जिला अधिकारियों को जोड़े जो अति कुपोषित बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लिए सहयोग प्रदान कर सकें। 

गर्भवती माताओं का शत-प्रतिशत कोविड 

वैक्सीनेशन कराएं अधिकारी 

अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि जिले में सभी गर्भवती माताओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण 27 सितम्बर 2021 के पूर्व किया जाए इसके लिए सशक्त कार्य-योजना बनाकर कार्य करे। 

आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संयुक्त रूप से गर्भवती माताओं के घरों में दस्तक देकर उनको समझाइश देकर टीकाकरण स्थल पर ले आए, इसके लिए ग्राम स्तरीय टीम एवं क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्य, ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी, रोजगार सहायक, सरपंच, जन-प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों का भी सहयोग लें और आवश्यकता पड़ने पर मोबाइल वैन से उनका टीकाकरण कराया जाएं।   

     अतिकुपोषित बच्चों सूची बनाकर प्रभावी देखभाल सुनिश्चित करें अधिकारी 

बैठक में  स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के कार्यक्रमों अैार योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि, अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हित कर निकटतम एनआरसी में भर्ती कराया जाए साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि, एनआरसी में भर्ती बच्चें के ठीक होने के बाद बच्चें का फालोअप भी किया जाए जिससे बच्चा पुनः कुपोषित न हो सकें।  कलेक्टर ने कहा कि, महिला बाल विकास विभाग की संदर्भित पोषण सेवाओं का लाभ सभी गर्भवती माताओं  एवं बच्चों को पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाए।  

सभी तैयारियां चुस्त एवं दुरूस्त की जाए ताकि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से हम मिलकर

 मुकाबला कर सकें।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि, मलेरिया, डेंगू एवं वायरल फीवर एवं मौसमी बीमारियों के  नियंत्रण एवं बचाव के लिए  सभी प्रयास किये जाएं, जन-जन तक इनके बचाव के लिए समझाइश देने के लिए संघन प्रचार-प्रसार हर स्तर पर किया जाए।  जिससे लोग मलेरिया, डेंगू एवं वायरल फीवर एवं मौसमी बीमारियों से बच सकें।  

कलेक्टर ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मददेनजर जिले में की गई तैयारियाें की समीक्षा करते हुए कहा कि, मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल एवं ब्लाक स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ-साथ सभी  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सभी तैयारियां चुस्त एवं दुरूस्त की जाए  ताकि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से हम मिलकर मुकाबला कर सकें। 

बैठक में कलेक्टर ने जिले में उपलब्ध एम्बुलेंस, ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेण्डर एवं आक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता के बारे में जानकारी मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त की।    

बैठक में राष्ट्रीय परिवार कल्याण, अधंत्व निवारण, कुष्ठ नियत्रंण, क्षय नियंत्रण, मलेरिया नियंत्रण एवं टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने शत-प्रतिशत लक्ष्यों की उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस सागर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्रीमती शालिनी तिवारी, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कमलेष टाण्डेकर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी क्रंमाक-01 डॉ. के एल अहिरवार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी क्रंमाक-02 डॉ. वाई पासवान, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अंशुमन सोनारे, नोडल अधिकारी क्षय नियत्रंण डॉ0 राजेश मिश्रा, मेडिकल कालेज के चिकित्सक डॉ. आकाष रंजन सिंह, ब्लाकों के खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सीडीपीओ सहित स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश


कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर  कोरोना मुक्त बनाएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज(Drms News)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ