संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936
अपर कलेक्टर ने अन्न उत्सव का लिया जायजा ग्रामीणों से राशन वितरण के संबंध में ली जानकारी उज्जवला योजना केवाईसी कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश
शहडोल Drms News। जिले के सभी उचित मूल्य की दुकानों में “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनांतर्गत" अन्न उत्सव समारोह गरिमामय तरीके से जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मनाया गया। इसी तारतम्य में अपर कलेक्टर एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम भानपुर (सामतपुर) एवं कठौतिया में हो रहे अन्न उत्सव समारोह का अवलोकन किया।
इस दौरान जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने अपर कलेक्टर को अवगत कराया कि पीडीएस दुकान भानपुर में 301 बीपीएल राशन कार्ड धारी हैं, जिन्हें राशन प्रदान किया जाता है, जिसमें 67 कार्डधारी अंत्योदय अन्न योजना के हैं।
निरीक्षण के समय तक 200 से अधिक व्यक्तियों को राशन का वितरण किया जा चुका था। अपर कलेक्टर ने उत्सव समारोह में अपर कलेक्टर ने उचित मूल्य की दुकान कठौतिया में 649 व्यक्ति बीपीएल कार्डधारी हैं, उसमें से 116 अंत्योदय अन्न योजना के तथा 533 प्राथमिक परिवार योजना के हैं।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन मंगलवार 7 सितंबर 2021
अवलोकन के दौरान अपर कलेक्टर ने ग्रामीणों से रूबरू हो खाद्यान्न वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने अपर कलेक्टर को अवगत कराया कि समय पर उन्हें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनांतर्गत नि:शुल्क खाद्यान्न 5 किलोग्राम प्रति सदस्य के मान से जिसमें 3 किलो गेहूं एवं 2 किलो चावल दिया जा रहा है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत 5 किलोग्राम प्रति सदस्य के मान से 3 किलोग्राम गेहूं वह 2 किलोग्राम चावल 1 रूपए प्रति किलोग्राम की दर से प्रदान किया जा रहा है एवं अंत्योदय योजना के अंतर्गत 35 किलोग्राम खाद्यान्न जिसमें 20 किलोग्राम गेहूं एवं 15 किलोग्राम चावल एक रुपए प्रति किलोग्राम के मान से दिया जा रहा है। खाद्यान्न समय पर प्राप्त हो जाता है।
अपर कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों जो खाद्यान्न लेने आए ग्रामीणों को मास्क का भी वितरण किया तथा समझाइश दी की कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए टीके अवश्य लगवाएं। साथ ही मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें क्योंकि अभी महामारी खत्म नहीं हुई है, हमें और अधिक सतर्क एवं सावधान रहने की आवश्यकता है। अपर कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान विक्रेता से उज्जवला योजना-2.0 के अंतर्गत केवाईसी अपडेशन की जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि इस कार्य में और अधिक प्रगति सुनिश्चित करें।
इस दौरान जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर, कनिष्ठ आपूर्ति नियंत्रक आर.एन. जाटव, उपसरपंच सलामतपुर संजय द्विवेदी, जनप्रतिनिधि श्री लल्लू सिंह तोमर सहित राशन लेने आए हितग्राही उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में 4 करोड 90 लाख लोगों को निःशुल्क राशन किया जा रहा वितरित, अन्न उत्सव गरीबों का उत्सव- खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। प्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने कहा कि, मध्य प्रदेश में आयोजित अन्न उत्सव गरीबों का उत्सव है। पूरे मध्य प्रदेश में गरीबों को निःशुल्क राशन वितरण किया जा रहा है। गरीबों के लिए यह कार्यक्रम त्यौहार के समान है। उन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश में प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत लगभग 4 करोड 90 लाख लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश की लगभग 80 प्रतिशत लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत निःशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश के नागरिकों ने कोरोना समान असाध्य बीमारी को अपनी जागरूकता से हराया है।
उन्होंने कहा कि कोरोना अभी नही गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि सभी नागरिक मास्क का उपयोग करें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तथा वैक्सीन के दोंनो डोज लगवाएं।
प्रदेश के खाद नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर जिले के पसान में आयोजित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत निःशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहें थें।
पसान में आयोजित अन्न उत्सव कार्यक्रम में 2104 हितग्राहियों को निःशुल्क राशन किया गया वितरण
खाद्य मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पसान नगर पालिका क्षेत्र के लगभग 2104 पात्र हितग्राहियों को राशन थैले में वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि, पसान नगर पालिका अनूपपुर जिले की संबसे बड़ी नगर पालिका है यह नगर पालिका क्षेत्र हर दृष्टिकोण से उन्नति करे तथा विकास की दिशा में आगे बढ़ें इसके प्रयास किये जा रहे है।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका पसान क्षेत्र के 443 पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास बनाने के लिए राशि उनके खाते में अंतरित कर दी गई है। उन्होंने हितग्राहियों से अपील करते हुए कहा है कि प्राथमिकता के साथ आवासों का निर्माण कराएं। उन्होंने कहा कि, मध्यप्रदेश सरकार का यह सपना है वर्ष 2024 तक सबसे पक्के घर हो।
उन्होंने कहा कि पसान नगर पालिका क्षेत्र के लगभग 700 हितग्राहियों को पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि निःशुल्क खाद्यान्न वितरण के लिए सरकार द्वारा पात्रताएं निर्धारित की गई है। पात्रता में आने वाले हितग्राहियों को ही निःशुल्क खाद्यान्न वितरण योजना का लाभ प्राप्त होगां।
उन्होंने कहा कि, गरीबी रेखा के कार्ड धारी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले हितग्राही, आश्रमों में रहने वाले, बाल काटने वाले, गरीबी रेखा के नीचे वाहन चालक, भवन एवं कर्मकार मंडल के कर्मकार्ड, भूमिहीन व्यक्तियों, रेल्वे के कुलियों, वनाधिकार पत्र प्राप्त करने वाले हितग्राहियों, साइकिल, रिक्शा में समान बेचने वाले, सामाजिक सुरक्षा योजना के अन्तर्गत पेंशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों, फेरी लगाकर काम करने वाले लोगों एवं अन्य हितग्राहियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त हो सकता है।
समारोह को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर अनूपपुर सुश्री सोनिया मीना ने कहा कि, अन्न उत्सव का आयोजन कर गरीब तबके के लोंगों का खाद्यान्न का वितरण सरकार की खाद्य सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता है।
उन्होंने कहा अनूपपुर जिले में लगभग 1 लाख 41 हजार परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि, हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न मिलें तथा पात्र हितग्राहियों कोही खाद्यान्न मिले इसकी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। अनूपपुर जिले में खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम को और अधिक कारगर और बेहतर बनाने के प्रयास किये जा रहे है।
उन्होंने कहा कि,लोगों के सहयोग, सक्रियता और जागरूकता के बगैर, हम सुरक्षित नही रह सकते है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के प्रति गंभीर रहें, केारोना प्रोटोकाल का पालन करे अपने परिवार और स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कोरोना के दोनो टीके अवश्य लगाएं।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सहकारिता बैंक के पूर्व संचालक बृजेश गौतम, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष रामदास पुरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पसान रामअवध सिंह, सिद्धार्थ त्रिवेदी ने भी कार्यक्रम में उपस्थित जनों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया अधिकारी अमित श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
अनूपपुर जिले के सभी 306 उचित मूल्य दुकानों में भी अन्न उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां हितग्राहियों को थैले में खाद्यान्न प्रदाय किया गया। खाद्यान्न प्राप्त कर हितग्राहियों के चेहरे में खुशी देखते ही बन रही थी।
इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मिलिन्द नागदेवे, नगर पालिका पसान की अध्यक्ष श्रीमती सुमन गुप्ता, नगर पालिका पसान की उपाध्यक्ष श्रीमती शालिनी विकास जायसवाल, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष रामदास पुरी, सहकारी बैंक के पूर्व संचालक बृजेश गौतम, नगर पालिका पसान के पूर्व अध्यक्ष राम अवध सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी अम्भोज श्रीवास्तव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पसान आर.एस. हलवाई, जितेन्द्र सोनी, ज्ञानेन्द्र सिंह परिहार, सिद्धार्थ सिंह, सिद्धार्थ त्रिवेदी, राजेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, राजू गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षद, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिन्ट मीडिया के पत्रकार तथा बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
जिले में 801.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में 07 सितंबर 2021 तक 801.1 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें वर्षा मापी केंद्र सोहागपुर में 805.0, बुढार में 748.0, गोहपारू में 776.0 जैतपुर में 866.0 चन्नौडी में 887.0 ब्यौहारी में 800,0 जयसिंहनगर में 726.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
स्पीड लेजर गन के माध्यम यातायात पुलिस ने 56 वाहनों पर की कार्यवाही
शहडोल Drms News। पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल मुकेश वैश्य के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, थाना प्रभारी यातायात अनसुईया उईक सूबेदार अभिनव राय, सूबेदार प्रियंका शर्मा द्वारा 31 अगस्त से 4 सितम्बर 2021 तक स्पीड लेजर गन के माध्यम ओवर लोड 56 वाहनों के विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर जुर्माना वसूला गया तथा अत्याधिक गति से वाहन चलाने वालों के विरूद्व भी कार्यवाही की गई।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज(Drms News)
0 टिप्पणियाँ