DRMS NEWS

DRMS NEWS

मिलावट खोरों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु शहडोल संभाग में चलाए अभियान

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936

फर्जी चिटफंड कम्पनियों के विरुद्ध करें सख्त कार्यवाही कलेक्टर्स- कमिश्नर राजीव शर्मा

शहडोल Drms News। कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि, शहडोल संभाग में फर्जी चिटफंड कम्पनियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें। 

कमिश्नर ने कहा है कि, शहडोल संभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय फर्जी चिटफंड कम्पनियां लोगों को प्रलोभन देकर उनके परिश्रम की राशि लेकर चली जाती है ऐसी फर्जी चिटफंड कम्पनियों के विरुद्ध शहडोल संभाग के सभी जिलों मेें सख्त कार्यवाही होना चाहिए। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज  DRMS NEWS  (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  बुधवार 8 सितंबर  2021

कमिश्नर ने कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि इसके लिए उन्हें दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में अपने सूचना तंत्र को प्रभावी बनाना होगा, पटवारियों और कोटवारों से जानकारी एकत्रित कर फर्जी चिटफंड कम्पनियों के विरूद्व सख्त कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा  कमिश्नर कार्यालय में आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में कलेक्टरों को निर्देशित कर रहे थें।  

मिलावट खोरों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु शहडोल 

संभाग में चलाए अभियान

कलेक्टर कान्फ्रेंस में कमिश्नर ने कलेक्टरों को निर्देशित दिए कि, नागरिकों को शुद्व एवं स्वच्छ खाद्यान्न सामग्रियां उपलब्ध कराने के लिए शहडोल संभाग में मिलावटखोरों के विरूद्व अभियान चलाना सुनिश्चित करें।  

कमिश्नर ने निर्देश दिए कि नागरिकों को उच्च गुणवत्ता एवं स्वच्छ खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध हो इसके पुख्ता इंतजाम होना चाहिए। कमिश्नर ने दूषित खाद्यान्न सामग्री बेचने वालों के विरूद्व भी  सख्त कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए। 

मानव तस्करी में संलग्न लोंगों के विरूद्व 

सख्त कार्यवाही करें

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में शहडोल संभाग से मानव तस्करी की संघन मॉनिटरिंग करने के निर्देश देते हुए कमिश्नर ने कहा कि, इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना तंत्र को मजबूत बनाएं, सूचना मिलने के बाद मानव तस्करी में संलग्न लोंगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।  

कमिश्नर ने निर्देश दिए कि भ्रूण हत्या के प्रकरणों को रोकने के लिए शहडोल संभाग में परिणाममूलक कार्यवाही होना चाहिए, डिस्पेंसरियों एवं नर्सिंग होम की समय-समय पर जांच भी होना चाहिए। कमिश्नर ने निर्देश दिए भू्रण हत्या रोकने के लिए निरंतर प्रयास होना चाहिए। 

कोविड अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों 

की सतत मॉनिटरिंग करे कलेक्टर्स

कलेक्टर कान्फ्रेंस में कमिश्नर ने कोविड कल्याण योजना की जिलेवार की समीक्षा करते हुए कहा कि, कोविड कल्याण योजना के अंतर्गत कोविड अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों की सभी कलेक्टर सतत मॉनिटरिंग करेंगे तथा पीड़ित परिवारों को प्राथमिकता के साथ अनुकंपा नियुक्ति दिलाना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने कलेक्टर कान्फ्रेंस में शहडोल संभाग में ऑक्सीजन प्लांटों के निर्माण की जिलेवार समीक्षा भी की।  

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव, कलेक्टर अनूपपुर सुश्री सोनिया मीना, अपर कलेक्टर शहडोल अर्पित वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल मेहताब सिंह, उमरिया अंशुल गुप्ता, अनूपपुर मिलिंग नागदेवे, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, उपायुक्त राजस्व बीके पाण्डेय एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कमिश्नर ने नगर पालिकाओं में हुई भर्ती संबंधी अनियमितताओं की रिपोर्ट तलब की, अनियमितताएं करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही 

करने के दिए निर्देश

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के विभिन्न नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में कर्मचारियों की भर्ती संबंधी की गई अनियमितताओं की रिपोर्ट संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन से तलब की है।  

कमिश्नर ने संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन मकबूल खान को  आयोजित कलेक्टर कॉफ्रेंस में निर्देश दिए है कि, वे शहडोल संभाग के जिन नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में कर्मचारियों की भर्ती अनियमितताएं की गई है इसकी विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा जिन अधिकारियों ने भर्तीयों में अनियमितताएं की है उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

पंचायतों के कामों का मूल्यांकन करेगी ग्राम संपरीक्षा समिति

शहडोल Drms News। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल मेहताब सिंह ने जानकारी दी है कि भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार वित्तीय वर्ष में मनरेगा कार्याे का प्रत्येक छह माह में न्यूनतम एक बार सामाजिक अंकेक्षण कराना प्रावधानित है। 

उन्होंने बताया कि जिले के जनपद पंचायत ब्यौहारी, गोहपारू, सोहागपुर, बुढार एवं जयसिंहनगर की 391 ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष के मनरेगा से कराएं गए सामुदायिक व हितग्राही मूलक कार्याें का सामाजिक अंकेक्षण ग्राम की ही ग्राम संपरीक्षा समिति एंव ग्राम सामाजिक एनिमेटर द्वारा मूल्याकंन किया जाएगा तथा कार्याें के सत्यापन के लिए दल में तकनीकी, लेखा व सामाजिक पृष्ठभूमि से ग्राम, सामाजिक एनिमेटर को शामिल किया गया है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कलेक्टर कान्फ्रेंस में संभाग के राजस्व प्रकरणों की कमिश्नर ने की विस्तार से समीक्षा

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कमिश्नर कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित कलेक्टर कान्फ्रेंस में संभाग के राजस्व विभाग के विभिन्न प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। 

इस दौरान अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा, सीमांकन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, डायवर्सन, राजस्व वसूली, भूमि बंधक, अतिक्रमण, राजस्व न्यायालय नगरीय क्षेत्रों में धारणाधिकार, आरबीसी 6-4, भू अर्जन, सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की प्रकरणवार जानकारी ली तथा जिलेवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पटवारी के कार्यकारी नक्शे पर बटांक, नक्शा संशोधन, खसरा परिमार्जन के तहसील एवं नायब तहसीलदार वार प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

पात्र किसान पटवारी एवं अपने तहसील में संपर्क कर किसान सम्मान निधि का ले लाभ

कलेक्टर कान्फ्रेंस में कमिश्नर श्री शर्मा ने जिले के ऐसे पात्र किसान जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त नहीं हुई है उन्हें 30 सितंबर तक शत प्रतिशत निराकरण कराने के निर्देश देते हुए उन्होंने संभाग के पात्र किसान हितग्राहियों से भी कहा है कि वे अपने पटवारी एवं तहसील कार्यालय में संपर्क कर आवश्यक जानकारियों सहित अपना खाता, ऋण पुस्तिका, आधार नंबर एवं अन्य चाही गई जानकारियां उपलब्ध कराकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ हासिल करें। 

कमिश्नर ने डायवर्शन के प्रकरणों में गति लाने, डाटा एंट्री में फीड करने तथा राजस्व वसूली में गति लाने के भी निर्देश दिए। 

शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने का 

कार्य तत्काल प्रारंभ करें

कमिश्नर ने कहा है कि संभाग में स्कूलों, कालेजों सहित अन्य शासकीय भूमियों में किए गए अतिक्रमण को प्लान तैयार कर भूमि से अतिक्रमण हटाने का कार्य तत्काल प्रारंभ करें। 

उन्होंने संभाग के सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि इस कार्य में त्वरित गति लाना एवं परिणाम से अवगत कराना भी सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों एवं न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण में गति लाने के लिए कोर्ट के दिन बढ़ाने के निर्देश देते हुए अपर कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, एवं नायब तहसीलदार के कोर्टाे के न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा करने के निर्देश भी कलेक्टरों को दिए हैं। 

कमिश्नर ने नगरी क्षेत्रों में धारणाधिकार, भू अर्जन के लंबित प्रकरण, अवार्ड राशियों के वितरण, खदानों के डायवर्सन की स्थिति सहित राजस्व विभाग के सीएम हेल्पलाइन के प्रकारों की जिलेवार समीक्षा की तथा अन्य राजस्व प्रकरण जिनमें आदेश के बाद अमल नहीं हुई की भी समीक्षा की।  

बैठक में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों की भी जिलेवार समीक्षा की गई तथा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए गए। 

बैठक में कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव, अनूपपुर सुश्री सोनिया मीणा, प्रभारी कलेक्टर शहडोल अर्पित वर्मा, संयुक्त आयुक्त मदन सिंह कनेश, उपायुक्त राजस्व वीके पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश 

विचाराधीन बंदियों को उनके अधिकारों एवं प्लीबारगेनिंग विषय की दी गई जानकारी

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष के मार्ग दर्शन में 07 सितंबर 2021 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अनूप कुमार त्रिपाठी द्वारा जिला जेल शहडोल का निरीक्षण किया गया तथा विचाराधीन बंदियों के मध्य बंदियों के अधिकार एवं प्लीबारगेनिंग विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर में बंदियों को विधिक सहायता प्राप्त करने के अधिकार से अवगत कराते हुये अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा प्लीबारगेनिंग की प्रक्रिया विचाराधीन बंदियों को समझाई गई। 

उन्होंने कहा कि सभी अभिरक्षा के बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान किये जाने का विधि का प्रावधान है तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव विधिक सलाह एवं सहायता प्रदान करने के लिये तत्पर है। 

प्लीबारगेनिंग दाण्डिक मामले का समझौते के आधार पर अंतिम निराकरण हेतु एक उपबंध है। यदि कोई अभियुक्त जिसके विरूद्ध न्यायालय में कोई मामला चल रहा है और 18 वर्ष की उम्र से अधिक है तथा ऐसा मामला 7 वर्ष से अधिक कारावास से दंडनीय न हो तथा महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध न हो देश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करने वाला न हो। ऐसे मामलों में अभियुक्त प्लीबारगेनिंग प्रक्रिया का लाभ उठा सकता है । 

इसका लाभ यह है कि अभियुक्त अपराध के लिये निर्धारित दण्ड की अधिकतम सजा में से एक चौथाई सजा से दंडित किया जायेगा। सचिव जिविसेप्रा शहडोल अनूप कुमार त्रिपाठी ने बंदियों को विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी तथा शिविर में उपस्थित लगभग विचाराधीन एवं कैदी बंदियों से विधिक सहायता के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं के माध्यम से प्रकरण में पैरवी कराये जाने हेतु जेल में उपस्थित पैरालीगल वालेंटियर्स से बंदियों के आवेदन जेल अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल को दिये जाने हेतु कहा गया। इस विधिक साक्षरता शिविर में उपजेल अधीक्षक एच.एस. राठौर व अन्य जेल के अधिकारी जेल स्टाफ तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल के कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर

साथ ही वृद्धाश्रम कल्याणपुर शहडोल में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा योजना 2016 के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अनूप कुमार त्रिपाठी, अपर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वरिष्ठ नागरिक योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सहायता, सलाह और परामर्श के माध्यम से उन्हें विधिक प्रावधानों के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाना, उनकी सरकारी कार्यक्रमों तक पहुंच सुनिश्चित करना तथा शारीरिक एवं सामाजिक सुरक्षा के उपाय करने के लिये तरीके खोजना है। 

इसके साथ ही उन्होंने माता पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के उपबंधों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रथम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश अमोद आर्य ने वृद्धों की समस्याओं को जाना और उनके निराकरण हेतु परामर्श दिए। 

उन्होने वृद्धजन को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति वृद्धाश्रम जानबूझ कर नहीं आना चाहता, लेकिन जीवन में कुछ परिस्थितियां ऐसी उत्पन्न होती हैं जो यहां आने के लिए बाध्य कर देती है । माता-पिता अपने संतान की परवरिश में सबकुछ न्यौछावर कर देते हैं किन्तु जब वही संताने माता-पिता की उपेक्षा करती है तो माता-पिता का हृदय विदीर्ण हो जाता है। 

सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वो हर नागरिक के कल्याण के लिए कदम उठाये। वृद्धाश्रम इसीलिए बनाए गए हैं कि लोग यहां आकर आश्रय पा सके और अपने परिवार की उपेक्षा से उबर सकें। वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य के देखभाल की इस उम्र में सर्वाधिक आवश्यकता होती है ।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश


कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर  कोरोना मुक्त बनाएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज(Drms News) 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ