संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936
संवेदनशील कमिश्नर राजीव शर्मा ने सुनी जन सुनवाई में दूर-दराज से आएं लोगों की समस्याएं और किया समाधान शांति बाई को मौके पर ही दिलाया श्रवणयंत्र
शहडोल Drms News। कमिश्नर कार्यालय शहडोल में सप्ताहिक जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। जन सुनवाई कार्यक्रम में कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी तथा समस्याओं और शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन मंगलवार 21 सितंबर 2021
जनसुनवाई में जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम दलको जगीर के राम खेलावन कोल ने कमिश्नर को आवेदन करते हुए बताया कि, उसके नाम से प्रधान मंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास स्वीकृत हुआ था, किन्तु ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा मेरे नाम से स्वीकृत आवास को ग्राम पंचायत के अन्य अपात्र हितग्राही के नाम पर बना दिया गया। जिसके कारण मै आवास की सुविधा से वंचित हूं।
उन्होंने सचिव के विरूद्व कार्यवाही करने की मांग कमिश्नर से की। जिस पर कमिश्नर ने शिकायत की जांच करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल को दिए है तथा जांच प्रतिवेदन समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
चाका के कृषकों की समस्या निदान हेतु संयुक्त संचालक कृषि से शिकायत की जांच कर जांच प्रतिवेदन मांगा
जनसुनवाई में उमरिया जिले के ग्राम पंचायत चाका के कृषक मोहन यादव, राकेश पनिका, जय प्रकाश मेहरा एवं अन्य किसानों ने कमिश्नर केा आवेदन करते हुए बताया कि, उन्होंने सहकारी समिति मालचुआ से खाद बीज लिया था, सहकारी समिति से जो धान बीज लिया था उसे खेतों में लगाया , 60 से 65 दिनों में ही धान की बाली आने के बाद धान सूखने लगा और हम लोगों ने दवा का छिड़काव किया पर कोई असर नही हुआ है, धान खराब हो चुका है, सहकारी समिति मालचुआ को भी इसकी सूचना दी गई है, किन्तु कोई कार्यवाही अभी तक नही हुई है। किसानों ने कमिश्नर से उचित न्याय दिलाने की बात कहीं जिस पर कमिश्नर ने संयुक्त संचालक कृषि से शिकायत की जांच कर जांच प्रतिवेदन मांगा गया है।
हर्दी जलाशय में डूब क्षेत्र भूमि की जानकारी तत्काल
मुहैया कराने के दिए निर्देश
जनसुनवाई में शहडोल जिले के तहसील सोहागपुर के ग्राम हर्दी के रामदास एवं अन्य किसानों ने कमिश्नर को आवेदन करते हुए बताया कि हर्दी जलाशय में उनकी भूमि डूब क्षेत्र में आती है जिसका मुआवजा उन्हें अभी तक नही दिया गया है, किसानों का कहना था कि उन्हें मुआवजा की राशि दिलाया जाएं। जिस पर कमिश्नर ने अधीक्षण यंत्री जल संसाधन से वस्तुस्थित की जानकारी तत्काल मुहैया कराने के निर्देश दिए है।
मौके पर श्रवण बाधित शांतिबाई की परेशानी हुई दूर
जनसुनवाई में कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा को विकास नगर बुढ़ार की शांतिबाई ने कमिश्नर को आवेदन करते हुए बताया कि, उसे सुनने में परेशानी होती है, बहरेपन के कारण वह ठीक से सुन नही पाती है।
शांतिबाई ने कमिश्नर से श्रवण यंत्र दिलाने की मांग की । जिस पर कमिश्नर ने शांतिबाई को जन सुनवाई कार्यक्रम में ही श्रवण यंत्र निःशुल्क मुहैया कराई। जनसुनवाई में कमिश्नर द्वारा अन्य शिकायतों पर भी सुनवाई की गई।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
स्वच्छ ईंधन बेहतर जीवन की अवधारणा के तहत धुआं रहित स्वच्छ भारत की परिकल्पना साकार हुआ साध्वी गुप्ता गैस कनेक्शन पाकर हुई भाव-विभोर
शहडोल Drms News। स्वच्छ ईंधन बेहतर जीवन की अवधारणा के तहत धुआं रहित स्वच्छ भारत की प्रधानमंत्री जी की परिकल्पना के अनुरूप शहडोल नगर के पुरानी बस्ती की निवासी श्रीमती साध्वी गुप्ता पति राम मनोहर गुप्ता को जब नि:शुल्क गैस कनेक्शन सिलेण्डर, रेगुलेटर एवं सुरक्षा पाईप, चूल्हा, रिफिल, सब्सक्राइबर बुक व एसबी (कीमत 3440 रुपये) को नि:शुल्क प्रदान किया गया।
शहडोल नगर के स्थानीय मानव भवन में आयोजित जिला स्तरीय उज्जवला 2.0 कार्यक्रम में श्रीमती साध्वी गुप्ता को नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्रदान करने का आमंत्रण दिया गया तो वह काफी भावविभोर हो गईं।
जिला स्तरीय आयोजन में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, नगर पालिका अध्यक्ष शहडोल श्रीमती उर्मिला कटारे, अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा तथा समाज सेवी कमल प्रताप सिंह एवं श्रीमती अमिता चपरा ने श्रीमती साध्वी गुप्ता को नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्रदाय किया तो उनके चेहरे में खुशी के भाव थे। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मध्य प्रदेश सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह जी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
बिना वैक्सीनेशन के शासकीय कार्यालयों में प्रवेश वर्जित
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने आज जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके कार्यालय में कोई भी व्यक्ति बिना वैक्सीनेशन के प्रवेश ना करें तथा प्रवेश द्वार में उनका वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट अवश्य जांच कराया जाए, साथ ही कार्यालय के बाहर इसकी सूचना भी चस्पा करें। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ वहां आने वाले व्यक्ति कोविड अनुकूल व्यवहार जैसे मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग तथा सैनिटाइजर से हाथ धोना भी सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर को निर्देशित किया है कि जन सुनवाई कार्यक्रम में दूरदराज से आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग तथा कोरोना जांच सुनिश्चित करें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
बरमानिया वैक्सीनेशन सेंटर का सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण, गर्भवती माताओं को जागरूक कर वैक्सीनेशन कराने के दिए निर्देश
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह ने जिले में शत-प्रतिशत कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु टीकाकरण महा-अभियान के तहत आज जिले के जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम बरमानिया सहित अन्य कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मेहताब सिंह ने बीएलओ, स्वास्थ्य अमला सहित संबंधितों को निर्देशित किया कि गर्भवती माताओं को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक कर उनका कोविड-19 महामारी से सुरक्षा हेतु वैक्सीनेशन कराएं तथा इस कार्य को तेजी से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को घर-घर दस्तक देकर वैक्सीन के दोंनो डोज के फायदें बताए और शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करें।
मेहताब सिंह ने कहा कि वृद्धजन एवं दिव्यांगजन को टीकाकरण स्थल पर ले आएं या मोबाइल वैन के माध्यम से उनका टीकाकरण करवाकर उन्हें कोरोना संक्रमण से सुरक्षित करें तथा वैक्सीनेशन की जानकारी पोर्टल पर भी दर्ज कराएं। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से वैक्सीनेशन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत समस्त शास./ अशासकीय प्राचार्यों व शिक्षकों को ऑनलाइन
नामांकन हेतु निर्देश जारी
शहडोल विश्वास हलवाई Drms News। जिला शिक्षा अधिकारी रणमत सिंह ने शासकीय, अशासकीय हायर सेकेंड्री, हाईस्कूल एवं माध्यमिक विद्यालय के समस्त संकुल प्राचार्य, जिला शहडोल को निर्देशित किया है कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अन्तर्गत मान्यता प्राप्त शासकीय निजी अनुदान प्राप्त विद्यालयों से 10 से 15 वर्ष की आयु वर्ग और छठवीं से दसवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के आडियास को शामिल किया जाना है योजना अंतर्गत वर्ष 2021-22 के समस्त विद्यालयों से ऑनलाइन नामांकन चाहे गए किंतु अभी तक पोर्टल में जानकारी शून्य की स्थिति में।
उन्होंने निर्देश दिए कि संस्था में पदस्थ विज्ञान शिक्षक द्वारा कोई रुचि नहीं ली जा रही है, संबंधितों को निर्देशित करें व ध्यान रखें कि कोई भी छात्र-छात्रा को इस योजना से भाग लेने से वंचित ना रहे, जानकारी तत्काल पोर्टल पर ऑनलाइन करें अन्यथा समय व्यतीत होने पर यह माना जाएगा कि आपके द्वारा उक्त कार्य में रूचि न लेते हुए उदासीनता बरती गई विपरीत स्थिति के लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
संवेदनशील अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने छात्रा नेहा डोंगरा को दिलाई पुस्तक
शहडोल विश्वास हलवाई Drms News। कलेक्ट्रेट कार्यालय शहडोल में आज अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा को 80 वर्षीय सतीश कुमार डोंगरा निवासी देवांश हॉस्पिटल सिंहपुर रोड के बगल में सोनी वाड़ा वार्ड नंबर 21 ने निवेदन करते हुए बताया कि मेरी पोती छात्रा नेहा डोंगरा जो सत्य साईं स्कूल के कक्षा सातवीं में अध्ययनरत है। उन्होंने बताया कि नेहा डोंगरा के हाथ से स्कूल वाले एक पर्ची भिजवाई है, जिसमें सातवीं कक्षा की पूरी किताबें खरीदने हेतु कहा है।
उन्होंने कहा कि मेरी आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण किताबें खरीदने में असमर्थ हूं, पुस्तक ना होने से मेरी पोती की पढ़ाई प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि मेरी पोती नेहा डोंगरा को किताबें मुहैया कराई जाए। जिस पर अपर कलेक्टर छात्रा नेहा डोंगरा के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दूरभाष से किताबें मंगवाई तथा छात्रा नेहा डोंगरा को किताब मुहैया कराया।
किताब पाते ही छात्रा नेहा डोंगरा खुशी से अभिभूत हुई तथा सतीश डोंगरा ने शासन एवं प्रशासन के त्वरित कार्यवाही हेतु धन्यवाद दिया।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कलेक्टर वंदना वैद्य ने निराश्रित वृद्धा नीता शर्मा को वृद्धाश्रम में भेजकर कराया उपचार
शहडोल Drms News। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य को आज शहडोल के पुलिस लाइन निवासी नीता शर्मा उम्र लगभग 55 वर्ष ने आकर अपनी समस्या बताते हुए कहा कि वह कक्षा 12 वीं पास है तथा पूर्व में कुछ दिनों तक आंगनवाड़ी में कार्यरत भी थी।
इसके पूर्व उसका पति राजेंद्र शर्मा निवासी बिलासपुर से तलाक हो चुका है, उसके दो पुत्री थी, जिनका उन्होंने विवाह कर दिया है तथा छोटी पुत्री के पति शीतल तिवारी ने पुलिस लाइन में उसके रहने की व्यवस्था करा दी थी, परंतु उसके परिजनों द्वारा अक्सर उससे झगड़ा करते हैं, जिससे वहां पर रहना दूभर हो गया है उसका स्वास्थ्य भी ठीक नही है तथा भूख भी नही लगती जिससे कमजोरी हो गई है।
उसकी समस्या को सुनकर सहृदय कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने तत्काल कल्याणपुर स्थित वृद्धाश्रम में भिजवाकर वहां चिकित्सकों से उसका स्वास्थ्य परीक्षण करवाया एवं उनके दवाई इत्यादि की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा की गई इस तरह की मानवीय एवं त्वरित कार्यवाही के लिए नीता शर्मा ने द्रवित होकर उनकी प्रशंसा की।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने वृद्वाश्रम पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
शहडोल Drms News। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आज स्थानीय कल्याणपुर स्थित वृद्वाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे वृद्वजनों के रहने, खाने, दवाईयां इत्यादि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही बाथरूम एवं परिसर की साफ-सफाई के संबंध में भी जानकारी ली।
कलेक्टर ने वृद्वजनों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु चिकित्सकों एवं दवाईयों के बारे में भी पूछतांछ की। मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन डॉ0 जीएस परिहार, डॉ0 मुकुंद चतुर्वेदी ने बताया कि,सप्ताह में एक बार चिकित्सकीय परीक्षण किया जाता है तथा निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई जाती है, आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सक उपलब्ध होते है। कलेक्टर ने वहां पर रह रहें वृद्वजनों से उनकी व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
वृद्वजनों ने बताया कि, वृद्वाश्रम में सभी व्यवस्थाएं समय-समय पर उपलब्ध हो रही है तथा बेहतर भोजन, दवाई इत्यादि की सुविधाए सुलभ कराई जाती है साथ ही मनोरंजन के लिए टीवी इत्यादि भी लगाई गई है जिससे समय काटने एवं ज्ञानवर्धन चीजों की भी जानकारी होती रहती है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज(Drms News)
0 टिप्पणियाँ