संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936
सेवा ही हमारी पहचान- सीए अखिलेश जैन
शहडोल Drms News। भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सी.ए. अखिलेश जैन ने आज अपने शहडोल प्रवास के दौरान पार्टी कार्यालय में बैठक ली। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा दल है जिसमें आजीवन सहयोग निधि के माध्यम से पार्टी का संचालन होता है।
हम श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी का जन्म शताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मना रहे हैं और इस संगठन पर्व में वर्ष भर सेवा कार्य करेंगे, जैसा पार्टी ने कोरोना काल में पार्टी संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के नेतृत्व में सेवा ही संगठन-2 के माध्यम से प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के साथ किये है।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन शुक्रवार 3 सितंबर 2021
इस अवसर पर शहडोल भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने कहा कि जल्द ही जिला मुख्यालय शहडोल में नए भाजपा कार्यालय के निर्माण हेतु भूमि पूजन होगा और हमारा प्रयास होगा कि जल्द से जल्द जिले में भाजपा कार्यालय हेतु नया भवन बनकर तैयार हो सके।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के अलावा जिला कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जगवानी, पदम खेमका, जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, शीतल पोद्दार, जिला महामंत्री मनोज सिंह आर्मो, नगर अध्यक्ष सूर्यकांत निराला, राज कुमार खरया, कार्यालय मंत्री संतोष मिश्रा कक्का, अमन शुक्ला, धर्मेन्द्र शुक्ला एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 03 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा
शहडोल Drms News। ब्यौहारी न्यायालय के श्रीमान अपर सत्र न्यायाधीश महोदय के द्वारा थाना ब्यौहारी जिला शहडोल के अपराध क्रं0 684/15 सत्र प्रकरण क्र0 75/16 में आरोपी लाली लोनी पिता लालमन लोनी उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी ग्राम साखी थाना ब्यौहारी जिला-शहडोल म0प्र0 को 01 सितंबर 2021 को धारा 454 एवं 354 भा0दं0सं0 में 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000-1000/- रूपयें के अर्थदण्ड एवं धारा 08 लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम 2012 में 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000/- रूपयें के अर्थदण्ड से दंडित किया गया।
शासन की ओर से प्रकरण में पैरवी आर.के. चतुर्वेदी अति0 जिला लोक अभियोजन अधिकारी ब्यौहारी, जिला-शहडोल (म0प्र0) द्वारा की गई।
क्या है मामला..….?
संभागीय जनसंपर्क अधिकारी (अभियोजन) नवीन कुमार वर्मा द्वारा प्रकरण के सबंध में जानकारी दी गई कि 02 अक्टूबर 2015 को अभियोक्त्री ने थाना ब्यौहारी में रिपोर्ट लेख कराई कि 01 अक्टूबर 2015 को रात्रि 09.00 बजे करीब जब वह खाना-पीना खाकर अपने छोटे भाई के साथ सो रही थी और गर्मी के कारण उसके घर का दरवाजा खुला था, तभी उसने महसूस किया कि उसका बायां हाथ कोई पकड़ा है, तब उसकी नींद खुल गई, तभी आरोपी लाली लोनी ने बुरी नियत से उसे खटिया में पटक दिया, उसके चिल्लाने पर उसका छोटा भाई उठ गया तथा उसके बड़े पिताजी का लड़का भी आ गया, तब आरोपी अभियोक्त्री का हाथ छोड़कर यह कहते हुए भाग गया कि यदि अभियोक्त्री घटना की रिपोर्ट करेगी तो उसे जान से मार देगा।
इस रिपोर्ट के आधार पर थाना-ब्यौहारी द्वारा आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया जाकर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया और विचारण बाद अभियुक्त को धारा 454 एवं 354 भा0दं0सं0 में 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000-1000/- रूपयें के अर्थदण्ड एवं धारा 08 लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम 2012 में 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000/- रूपयें के अर्थदण्ड से दंडित किया गया।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सेवा एवं समर्पित भावना से कराएं वैक्सीनेशन- कलेक्टर
बीएलओ घर-घर दस्तक देकर आधार कार्ड एवं अन्य जानकारियां करें अपडेट- कलेक्टर
नगरीय क्षेत्र शहडोल वैक्सीनेशन कार्य का किया समीक्षा
शहडोल Drms News। स्थानीय मानस भवन शहडोल में आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने नगरीय क्षेत्र शहडोल के सभी 39 वार्डों में शत प्रतिशत व्यक्तियों को कोविड-19 का द्वितीय टीका लगवाने एवं अभी तक किए गए टीकाकरण कार्य की प्रगति समीक्षा की।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शहरी क्षेत्र शहडोल में अभी तक लगभग 59 हजार व्यक्तियों को कोविड-19 का वैक्सीनेशन का प्रथम खुराक आप लोगों के संपूर्ण प्रयासों से लगभग 22740 लोगों को अभी तक टीका लग चुका है।
उन्होंने कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि सेवा एवं समर्पित भावना से सभी अधिकारी एवं कार्यकर्ता समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें, जिससे सभी व्यक्ति जो 18 वर्ष से ऊपर हैं उनको दोनों डोज का वैक्सीनेशन किया जा सके।
कलेक्टर ने कहा इसके लिए परिणाम मूलक कार्य योजना बनाने की आवश्यकता है, सभी बीएलओ निर्धारित वार्ड में अपनी टीम के साथ जाकर बीएलओ रजिस्टर सूची एवं मतदाता सूची लेकर दस्तक देकर व्यक्तियों के वैक्सीनेशन की स्थिति को अपडेट करें।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि बीएलओ व्यक्ति का आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, वैक्सीनेशन की तिथि स्पष्ट अंकित कर ले और यदि व्यक्ति ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, उसका कारण भी स्पष्ट लिखें।
मृतक व जो व्यक्ति सर्वे के समय 18 वर्ष से ऊपर हो गए हैं और वैक्सीनेशन करा लिया है उनको भी सूचीबद्ध कर उनका आधार नंबर सूचीबद्ध कर ले। कलेक्टर ने बीएलओ से कहा कि सर्वे के दौरान आपको इस तरह की जानकारी भी मिलेगी जिनमें व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में नहीं होगा और वह अपनी समझदारी का परिचय देते हुए अपना टीकाकरण कार्य करवा चुका हो, उसका भी नाम दर्ज कर ले।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि आगामी बुधवार तक सभी बीएलओ अपना सर्वे कार्य करते हुए बीएलओ रजिस्टर सूची अपडेशन का कार्य कर लें और प्रतिदिन की जानकारी नगर पालिका में कंप्यूटर प्रभारी धनंजय सिंह एवं ई दक्ष केंद्र प्रभारी श्री स्वप्निल जैन को सेक्टर अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराएं, जिससे कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा उनके नाम की इंट्री की जा सके।
कलेक्टर ने निर्वाचन कंप्यूटर प्रभारी श्री संजय खरे को निर्देश दिया कि वार्ड वाइज मतदाता सूची की एक्सल शीट नगर पालिका अधिकारी को उपलब्ध करावे और नगर पालिका अधिकारी उक्त एक्सेल सीट को बीएलओ को सौंप सकें जिससे सर्वे कार्य में सुविधा हो सके।
बैठक में कलेक्टर ने आने वाले समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका हेल्पडेस्क स्थापित करने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी को निर्देशित किया।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि लगातार 7 दिनों तक सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण कार्य अनवरत चलेगा और हम सबको मिलकर यह प्रयास करना है कि हमारी नगर पालिका शहडोल प्रदेश में शत-प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन कराने वाली प्रथम नगर पालिका बन सके।
कलेक्टर ने छूटे हुए डाटा एंट्री का भी शत-प्रतिशत एंट्री कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बुधवार की शाम तक शत-प्रतिशत एक्सेल शीट कंप्लीट करने के निर्देश सभी बीएलओ को दिए।
बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर नरेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग मनोज कुमार लारोकर, सिविल सर्जन डॉ० जी.एस. परिहार, तहसीलदार सोहागपुर लवकुश कुमार शुक्ला के साथ नगरीय क्षेत्र शहडोल के बीएलओ, वार्ड प्रभारी, सेक्टर अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कलेक्टर ने वैक्सीनेशन सेंटर खन्नौधी का किया निरीक्षण
जो हम तक ना पहुंचे, हम पहुंचे उन तक- कलेक्टर
शहडोल Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम में खन्नौधी बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन किया।
अवलोकन के दौरान कलेक्टर को अवगत कराया गया कि वैक्सीनेशन सेंटर में दोपहर 2.25 बजे तक 29 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, शेष लोगों को वैक्सीनेशन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा दूसरी डोज वालों को भी साथ-साथ वैक्सीनेशन लगाने का कार्य किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि टीम बनाकर घर-घर दस्तक देकर लोगों को समझाइश दें तथा जो हम तक किसी कारणवश नहीं आ पा रहे हैं, उन तक हम पहुंचकर उनका वैक्सीनेशन कार्य करें।
अभी खन्नौधी ग्राम पंचायत में लगभग 600 लोग वैक्सीनेशन से वंचित है सभी को मिलकर प्रयास करना होगा और शीघ्र ही खन्नौधी ग्राम पंचायत में सत प्रतिशत 18 वर्ष से ऊपर सभी व्यक्तियों का प्रथम टीकाकरण कार्य कराएं और जिनकी दूसरी डोज ड्यू है, उनका भी टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने टीम को समझाइश दी कि बीएलओ रजिस्टर सूची लेकर घर-घर दस्तक देते हुए सभी व्यक्तियों का वैक्सीनेशन का स्टेटस, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, वैक्सीनेशन की तारीखें सभी अंकित करें।
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी एवं महिला बाल विकास विभाग की कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सीईओ जिला पंचायत ने वैक्सीनेशन सेंटरों का किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए घर घर जाकर सर्वे करने के निर्देश
शहडोल Drms News। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह ने आज जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत बनचाचर, कनाड़ी खुर्द, मसीरा सहित अन्य ग्राम पंचायतों में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटरो का अवलोकन किया।
अवलोकन के दौरान उन्होंने शेष लोगों को वैक्सीनेशन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा दूसरी डोज वालों को भी साथ-साथ वैक्सीनेशन कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि, रजिस्टर सूची लेकर घर-घर दस्तक देते हुए सभी व्यक्तियों का वैक्सीनेशन का स्टेटस, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, वैक्सीनेशन की तारीखें सभी अंकित करें।
उन्होंने कहा कि घर-घर दस्तक देकर लोगों को वैक्सीन के बारे में समझाइश दें तथा जो टीकाकरण केंद्र तक किसी कारणवश नहीं आ पा रहे हैं, उन लोगो तक मोबाइल वैन से पहुंचकर उनका वैक्सीनेशन का कार्य करें तथा जो लोग वैक्सीनेशन से वंचित है उन्हे वैक्सीन लगवाने हेतु सभी को मिलकर प्रयास करना होगा तभी शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण होगा।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
जिले में 790.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
शहडोल Drms News। अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में 03 सितंबर 2021 तक 790.08 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें वर्षा मापी केंद्र सोहागपुर में 804.0 बुढार में 743.5, गोहपारू में 776.0 जैतपुर में 864.0 चन्नौडी में 871.0 ब्यौहारी में 776,0 जयसिंहनगर में 701.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
जिले के परिवेशीय वायु गुणवत्ता संतोषजनक
शहडोल Drms News। प्रयोग शाला प्रभारी म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहडोल ने जानकारी दी है कि, शहडोल जिले की परिवेशीय वायु गुणवत्ता मापन हेतु स्थापित एयर क्वालिटी माॅनिटरिंग स्टेशन उपकरणों की वायु गुणवत्ता परिणामों के आधार पर जिले की परिवेशीय वायु में प्रदूषकों की मात्रा निर्धारित मानकों से अत्याधिक कम पाई जा रही है एवं पर्यावरण की स्थिति निरंतर उत्तम पाई जा रही है। जिसमे पी.एम.10 67.17 ug/m3 है, जिसकी निर्धारित मानक मात्रा 100यूजी/एम3 है।
इसी प्रकार पीएम 2.5 27.20 ug/m3 है, जिसकी निर्धारित मानक मात्रा 60 ug/m3 है, जिसकी AQI कैटेगरी जिले की परिवेषीय वायु गुणवत्ता संतोषजनक है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कलेक्टर ने जनपद जयसिंहनगर के विभिन्न ग्रामों के वैक्सीनेशन सेंटरों का किया निरीक्षण
शहडोल Drms News। जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज ग्राम पंचायत कुबरा, सरवारी, लखनौटी एवं चितरांव में आयोजित कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य का अवलोकन किया।
इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित सेक्टर अधिकारी एवं ग्राम स्तरीय टीम को निर्देशित किया कि बीएलओ रजिस्टर सूची की एक्सेल शीट की छायाप्रति लेकर उन मोहल्ले टोले में जाएं, जहां वैक्सीनेशन से वंचित लोग अधिक हैं।
घर-घर दस्तक देकर बीएलओ सूची की एक्सेल शीट लेकर 18 वर्ष के ऊपर सभी व्यक्तियों का वैक्सीनेशन स्टेटस वेरीफाइड करें। एक्सेल शीट में आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, वैक्सीनेशन की तिथि, द्वितीय डोज की संभावित तिथि, वैक्सीन का प्रकार तथा टीकाकरण ना कराने का कारण दर्ज करें।
वैक्सीनेशन दस्तक अभियान के तहत कुछ ऐसे व्यक्ति भी मिलेंगे जो मतदाता सूची बनने के समय 18 वर्ष के नहीं थे और उनका वैक्सीनेशन हो चुका है, उनकी सूची पृथक से बना लिया जाए। इसके साथ-साथ मृतक व्यक्ति एवं सचिन की दूसरी जगह विवाह हो चुका है अथवा जो रोजगार के लिए बाहर हैं, उनका नाम भी पृथक से सूचीबद्ध कर मतदाता सूची बना ले, जिससे मतदाता सूची संशोधन में सहायता मिलेगी तथा वैक्सीनेशन की द्वितीय डोज की तिथि वार सूची सर्च करके उन लोगों का वैक्सीनेशन करने में सहायता मिलेगी जो दूसरे दोस्त के लिए ड्यू है।
ग्राम पंचायत कुबरा के वैक्सीनेशन सेंटर के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को अवगत कराया गया कि 372 व्यक्ति अभी टीकाकरण से वंचित है और अभी तक 8 व्यक्तियों ने टीका लगवाया है, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि टीम बनाकर घर-घर दस्तक देते हुए उनका वैक्सीनेशन कराएं। दिव्यांगजन और वृद्धजन जो टीकाकरण केंद्र तक नहीं आ पाते उनका टीकाकरण के घर पर जाकर कराएं।
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सरवारी, चितरांव एवं लखनौटी में आयोजित टीकाकरण स्थल पर ही सचिव, पटवारी, रोजगार सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, बीएलओ सभी को बीएलओ रजिस्टर की गूगल सीट लेकर घर-घर दस्तक देकर कैसे जानकारी अपडेट करना है समझाइश दी।
एक्सेल शीट में आधार कार्ड सहित अन्य
जानकारियां करे संधारित
कलेक्टर ने कहा कि 3 दिवस के अंदर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए यह एक्सल शीट गांव को शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने में मुख्य औजार होगा।
कलेक्टर ने कहा कि टीम बनाकर समन्वित प्रयास किया जाए जिससे हम शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करा ले और कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निजात पा सकें।
कलेक्टर ने बीएलओ को निर्देशित किया कि वह व्यक्ति जिनका टीकाकरण हो चुका है, उनका वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट निकाल कर उनका वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी देना सुनिश्चित करें और जिनका नाम पोर्टल पर दर्ज नहीं हो पाया है उनका नाम पोर्टल पर दर्ज करें।
कलेक्टर ने कहा कि राशन की दुकान में सेल्समैन को वैक्सीनेशन की सूची दें जिससे सेल्समेन लोगों को राशन वितरण कर सके जिनके पास वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट है।
इस दौरान कलेक्टर को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर ने ग्राम सरवारी में अवगत कराया कि इस गांव में अभी तक 193 लोग जो टीकाकरण से वंचित थे, उनमें से 45 लोगों का टीकाकरण कार्य किया जा चुका है,
इसी प्रकार ग्राम लखनौटी में 55 व्यक्ति जो टीकाकरण से वंचित है उनमें 36 लोगों को वैक्सीनेशन किया जा चुका है, ग्राम चितरांव में 1648 मतदाता है जिसमें 1458 को प्रथम डोज तथा 298 को द्वितीय डोज लग चुका है।
कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में होने वाली वैक्सीनेशन सत्र के रजिस्टर को एक्सेल शीट से मिलान किया जाए जिससे सही जानकारी संकलित हो सके।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर दिलीप कुमार पांडेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर हरीश चंद्र द्विवेदी सहित बीएलओ एवं अन्य मैदानी अमला उपस्थित था।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज(Drms News)
0 टिप्पणियाँ