DRMS NEWS

DRMS NEWS

भण्डारा प्रतिबंधित, मूर्ति विसर्जन में 10 व्यक्ति, गरबा में स्थल क्षमता की 50 प्रतिशत की अनुमति

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936

नव दुर्गा उत्सव में राज्य शासन द्वारा जारी कोरोना 

गाइड लाईन का पालन किया जाए 

: कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य

शहडोल Drms News। राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम एवं बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिये कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई । 

बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन नव दुर्गा उत्सव के समय भी किया जायेगा।  

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज  DRMS NEWS  (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  शुक्रवार 8 अक्टूबर  2021

राज्य शासन ने जारी की कोरोना गाइड लाइन

राज्य शासन द्वारा नई कोरोना गाइड लाइन के अनुसार  सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन, मेले, धार्मिक चल समारोह में जन समूह का एकत्र होना प्रतिबंधित रहेगा। 

कोचिंग संस्थान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम हाल की क्षमता के 50 प्रतिशत सीमा तक संचालित किया जा सकेगें तथा 15 अक्टूबर  से 100 प्रतिशत क्षमता से कोचिंग संस्थान एवं प्रशिक्षण संस्थान संचालित किये जा सकेंगे, समस्त प्रकार की दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, निजी कार्यालय शॉपिंग मॉल, जिम अपने नियत समय तक खुल सकेगें, सिनेमा घर एवं थियेटर फुल क्षमता के साथ संचालित किये जा सकेंगे, समस्त रेंस्टोरेंट एवं क्लब 100 प्रतिशत क्षमता से कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए खुल सकेंगे, विवाह आयोजनों में दोनो पक्ष मिलाकर 300 व्यक्ति, अंतिम संस्कार मे 200 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे। 

भण्डारा  प्रतिबंधित रहेगा

राज्य शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश जो कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के लिये नव दुर्गा उत्सव में कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन कराने के लिये जो निर्देश जारी किये गए है गाईड लाईन के सभी बिन्दुओं पर जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा विचार कर सर्व सम्मत से सहमति व्यक्त की गई। 

बैठक में निर्णय लिया गया कि दुर्गा पण्डाल में कोविड अनुकूल व्यवहार मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेसिंग, सेनेटाईजर की व्यवस्था कार्यक्रम समिति द्वारा की जायेगी। साथ ही भण्डारा आदि प्रतिबंधित रहेगा। 

मूर्ति विसर्जन के लिये 10 से अधिक व्यक्ति 

एकत्रित नहीं होगें

मूर्ति विसर्जन के लिये 10 से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होगें। मूर्ति विसर्जन जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही किया जाये। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि डीजे एवं लाउड स्पीकर रात्रि 10 बजे तक ही बज सकेगें। रात्रि 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा, जिसका कड़ाई से पालन भी सुनिश्चित कराये। 

पण्डाल स्थल पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न हो

पण्डाल संचालक यह सुनिश्चित करेगें कि पण्डाल स्थल पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न हो, दर्शनार्थियों के आने-जाने के लिये अलग-अलग द्वार बनाये जाये। साथ ही पण्डाल व्यवस्थापक यह सुनिश्चित करेगें कि यातायात बाधित न हो। समिति द्वारा इस वर्ष रावण दहन का कार्यक्रम नहीं किये जाने का निर्णय लिया गया है एवं चल समारोह आयोजित नहीं किये जायेगें। 

गरबा कार्यक्रम में आयोजन स्थल के क्षमता 

की 50 प्रतिशत उपस्थित हो

गरबा आदि कार्यक्रम आयोजन स्थल के क्षमता की 50 प्रतिशत उपस्थित के साथ हो सकेंगे उसके लिये क्षेत्र के एसडीएम की अनुमति के पश्चात कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर ही किया जा सकेगा। बैठक में यह भी  निर्णय लिया गया कि जिस तरह भगवान गणेश जी मूर्ति विसर्जन के समय जिले में लिये गये सभी निर्णयों का पालन किया गया था, उसी प्रकार दुर्गा जी मूर्ति विसर्जन के समय भी नियमों का पालन सुनिश्चित करायें। 

मूर्ति विसर्जन सूर्यास्त तक ही किया जाए

मूर्ति विसर्जन सूर्यास्त तक ही किया जाए एवं पर्यावरण एवं नदी की सुरक्षा के लिये मूर्ति में उपयोग किये गये प्लास्टिक आदि के सामन हटा लिये जाये, और मूर्ति विसर्जन हेतु नियत स्थान पर उपस्थित गोताखोरों द्वारा ही विसर्जित कराई जाये। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिले में मूर्ति विसर्जन के लिये नियत स्थानों में साफ-सफाई, स्वच्छता करने के साथ-साथ प्रकाश एवं सुरक्षा का पुख्ता इंतेजाम किया जाये और उन स्थानों पर गोताखोर, नाव, लाईफ सेविंग जैकेट, ट्यूब, रस्सी एवं टार्ज आदि की भी व्यवस्था की जाये। साथ ही गस्ती आदि मुस्तैदी से की जाये।  

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल मेहताब सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर नरेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एमएस सागर, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाली गुप्ता, नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी, अध्यक्ष नगर पंचायत बुढ़ार कैलाश विशनानी, समाजसेवी एवं भाजपा अध्यक्ष  कमल प्रताप सिंह, समाज सेवी  प्रदीप सिंह, राजेश्वर उदानिया, चन्द्रेश द्विवेदी, नीरज द्विवेदी,  राजेश गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, जसबीर सिंह, संतोष लोहानी सहित अन्य अधिकारी एवं आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

10 अक्टूबर को…..………………..

मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य मागदर्शन एवं निर्देशन में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक  डॉ0 जी0एस0 परिहार ने जानकारी दी है कि विश्व मानसिक दिवस के अवसर पर 10 अक्टूबर 2021 को जिला चिकित्सालय शहडोल में मानसिक स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में मन कक्ष प्रभारी चिकित्सक, मेडिसिन विशेषज्ञ, प्रशिक्षित स्टाफ नर्स के माध्यम से मानसिक रोगियों की स्क्रीनिंग तथा चिन्हांकित मरीजों का उपचार एवं काउसलिंग किया जाएगा तथा गंभीर मानसिक मरीजों को चिन्हित कर उपचार हेतु मानसिक चिकित्सालय इंदौर, ग्वालियर अथवा अन्य संबंधित मेडिकल कॉलेज में भेजा जाएगा।   

शिविर का जिले के अधिक से अधिक मानसिक रोगी लाभ उठा सकें इस हेतु सभी  जनप्रतिनिधि,  स्वयंसेवी संगठनों, इलेक्ट्रॉनिक एवं पिं्रट मीडिया, आमजन मानस, प्रबुद्धजन अपना सहयोग एवं सहभागिता निभाएं।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक  में कलेक्टर ने दिये निर्देश राजस्व अधिकारी अधीनस्थ शिकायतों एवं निराकरणों की रखें सम्पूर्ण जानकारी

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। राजस्व विभाग के अधिकारी अपने क्षेत्रांतर्गत शिकायतों एवं उनके निराकरण की सम्पूर्ण जानकारियों सहित बैठक में आना सुनिश्चित करें, ताकि किन्ही भी प्रकरणों के संबंध में  चाही गई जानकारियों का संतोषजनक जबाव मिल सकें।  

यह निर्देश  कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि, ग्राम स्तर पर राजस्व प्रकरणों का  निराकरण कराने हेतु  पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक की महती भूमिका होती है। 

इसी प्रकार शिकायती प्रकरणों के निराकरण हेतु नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार भी महत्वपूर्ण होते है, इसलिए  वे प्राथमिक स्तर पर बेहतर कार्य करना सुनिश्चित करें जिससे शिकायती प्रकरणों का निराकरण  करने में  सहूलियत और संख्या में कमी हो। 

भूमि अतिक्रमण मामले में स्थल पर जाकर वस्तुस्थिति को संज्ञान में लेकर निराकरण करें

बैठक में  500 दिन से कम लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके तत्काल निराकरण के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने आविवादित नामातंरण, शासकीय भूमि  एवं निजी भूमि में अतिक्रमण संबंधी प्राप्त शिकायतों का निराकरण स्थल पर जाकर वस्तुस्थिति का स्वतः संज्ञान लेकर करें।  

बैठक में निराकरण हेतु सरल प्रक्रियाओं के संबंध में भी जानकारी दी है। बैठक में  नगरीय निकायों की पथ विक्रेताओं संबंधी  समस्याओं, नामातंरण, बटवारा की समीक्षा, भू-अर्जन मुआवजा,  प्राकृतिक प्रकोप, ओलावृष्टि, अनुकंपा पेंशन, खसरे खतौनी की ऑनलाइन नकल सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित शिकातयों की विस्तार से समीक्षा की गई।  

इसी प्रकार सीमाकंन, राजस्व वसूली, पटवारी के कार्यकारी नक्शे पर बंटाकन, नक्शा संशोधन की समीक्षा करते हुए राजस्व वसूली एवं डायवर्शन की वसूली की भी विस्तार से  समीक्षा की गई।  

बिना डायवर्सन जमा किये भूमि विक्रय पर  

तत्काल प्रतिबंध लगाए

बैठक में बताया गया कि, सोहागपुर तहसील के लालपुर के पास  एसजेके कम्पनी द्वारा निजी एवं शासकीय भूमि की डायवर्सन की राशि जमा नही करने तथा कम्पनी के प्रमुखों द्वारा भूमि के चोरी छिपे विक्रय की शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया कि, बिना डायवर्सन जमा किये भूमि विक्रय पर  तत्काल प्रतिबंध लगाए और इस तरह के अन्य प्रकरणों पर भी संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। 

बैठक में  अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, एसडीएम सोहागपुर नरेन्द्र सिंह, ब्यौहारी सुश्री ज्योति परस्ते, तहसीलदार बुढार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे, सोहागपुर लवकुश प्रसाद शुक्ला, भरत सोनी, अभयानंद शर्मा, साक्षी गौतम, रॉबिन जैन सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश 

पीएम आवास एवं सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण कराए- सीईओ जिला पंचायत

शहडोल विश्वास हलवाई Drms News। मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जिला पंचायत मेहताब सिंह ने आज विकासखंड जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत कौआसरई में पंचायत सचिवों, जीआरएस, इंजीनियर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। 

बैठक में मेहताब सिंह ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का निराकरण सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ कराना सुनिश्चित करें। 

बैठक में उन्होंने पीएम आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए पंचायत सचिवों को निर्देशित किया कि पीएम आवास योजना का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को दिलाना सुनिश्चित कर आवास में उच्च गुणवत्ता का मटेरियल लगवाना भी सुनिश्चित करें तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।  

उन्होंने कुपोषित बच्चों के परिवारों को मनरेगा योजना के अंतर्गत 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

पंचायत सचिवों, जीआरएस, इंजीनियर्स की ली बैठक

उन्होंने बैठक में मनरेगा, एसबीएम, पंचायतों में विभिन्न करो जिसमे जलकर, स्वच्छता कर एवं संपत्ति कर की वसूली की समीक्षा करते हुए कहा की इस कार्य में किसी प्रकार की हीला-हवाली  न करे तथा प्राथमिकता के साथ गति लाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि ग्राम सेवा अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में साफ सफाई करवाना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन (ओडीएफ) की विस्तार से समीक्षा करते हुए उपयंत्री, सचिव एवं जीआरएस को  07 दिवस के अंदर इस कार्य में प्रगति लाने के निर्देश भी दिए। बैठक में सचिव, इंजीनियर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

पथ विक्रेताओं को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना व मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना का दिलाएं लाभ- कलेक्टर

शहडोल Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में बैठक लेकर  निर्देशित किया है कि, जिले के पथ विक्रेताओं को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं  मुख्यमंत्री  स्वनिधि योजना का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को दिलाना सुनिश्चित करें।  

उन्होंने कहा कि बैंको को हितग्राहियों की प्रेषित सूची के अनुसार बैंकर्स उनके  खाता खुलवाकर उनके प्रकरणों की कमियों की पूर्ति कराकर निरस्त प्रकरणों के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें। बैठक में बैंकवार तथा निकायवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा बैंकर्स को प्रेषित हितग्राहियों की सूची के अनुरूप शत-प्रतिशत कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। 

बैठक में अपर कलेक्टर ने निर्देशित किया कि, शासन की यह अतिमहत्वपूर्ण  और प्राथमिकता वाली योजना है इसमें हिला-हवाली न की जाए तथा पथ विक्रेताओं को लाभान्वित कराकर उन्हें सहयोग प्रदान किया जाए, जिससे वे अपना छोटा-मोटा व्यवसाय कर जीविकोपार्जन कर सकें।  बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी सहित बैंकर्स एवं  अन्य लोंग उपस्थित थें। 

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश


कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर  कोरोना मुक्त बनाएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज(Drms News) 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ