संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936
9 लाख 69 हजार रूपये की धोखाधड़ी के मामले में 02 आरोपियों को मशरूका सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमलाई शहडोल Drms News। पीड़िता सुशीला मिश्रा पति स्व.सतानंद मिश्रा उम्र 56 वर्ष निवासी चीप हाउस थाना अमलाई ने लिखित आवेदन पत्र 14 अक्टूबर 2021 पेश किया था कि प्रार्थिया के खाते में आरोपी उमेश गुप्ता के द्वारा अपना मोबाईल नंबर मेरे खाते में लिंक कराकर मेरे खाते से अपने खाते में पैसा ट्रांसफर कर लिया है व मेरे एटीएम कार्ड व पिन नंबर को लेकर मेरे खाते से एटीएम के माध्यम से कई बार एटीएम से पैसा निकाला है उमेश गुप्ता मेरे साथ छल कपट धोखाधड़ी कर मेरे खाते से करीब 09 लाख 69 हजार रुपये की राशि आहरण किया है कि रिपोर्ट पर भादवि के तहत धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन शनिवार 16 अक्टूबर 2021
मामला गंभीर होने से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराकर दिशा निर्देश पर एसडीओपी धनपुरी भरत दुबे के मार्ग निर्देशन में निरी.मो.समीर, उप निरी.उपेन्द्र त्रिपाठी, स.उ.नि.भूपेन्द्र सिंह, प्र.आर.नवीन सिंह, आर.धीरेन्द्र, आर.रजनीश, आर.शैलेन्द्र की पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान फरियादिया के खाते का स्टेटमेंट प्राप्त किया गया एवं जानकारी प्राप्त की गई जो विवेचना में तथ्य आये कि आरोपी उमेश गुप्ता के द्वारा फरियादिया को विश्वास में लेकर उसके खाते में अपना मोबाईल नंबर लिंक कराकर अपने फोन पर फोन पे एप के माध्यम से यूपीआई, नेट बैकिंग चालू करके उसके खाते से अपने खाते में करीबन 02 लाख 90 हजार रुपये की राशि व अपने निजी उपयोग के लिये दूसरों के खाते में करीब 03 लाख 08 हजार रुपये की राशि एवं महिला के एटीएम कार्ड से एटीएम के माध्यम से करीब 03 लाख 41 हजार रुपये की राशि धोखाधड़ी छल कपट पूर्वक आहरण किया है।
प्रकरण में आरोपी द्वारा अपने मोबाईल फोन के माध्यम से फोन पे एप्स उपयोग करके पैसा आहरण किया है जो प्रकरण में धारा 66 सी, 66 डी आईटी एक्ट बढ़ाई गई है एवं उस राशि से अपने दोस्त सूरज केवट को भी पैसा दिया है व दोनों ने मिलकर पैसा को खर्च किया है।
आरोपी उमेश गुप्ता पिता संतोष गुप्ता उम्र 19 वर्ष निवासी चीप हाउस व आरोपी सूरज केवट पिता राजू केवट उम्र 19 वर्ष निवासी अमराडंडी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अदद होण्डा सिटी कार क्रमांक एमपी 18 सी 2027 कीमती 350000/ रुपये, एक अदद न्यू हीरो मेस्ट्रो स्कूटी कीमती 90000/रुपये, एक अदद वन प्लस कंपनी का मोबाईल फोन कीमती 30000/ रुपये, एक अदद ओप्पो कंपनी का मोबाईल फोन कीमती 15000/ रुपये, एक अदद एप्पल कंपनी का मोबाईल फोन कीमती 135000/ रुपये, एक अदद सोने की चौन कीमती 53500/ रुपये व नगदी रकम 52000/ रुपये को जप्त कर कुल मशरूका 725500/ रुपये बरामद किया गया है आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, बाईक चोरी के गिरोह का किया पर्दाफास, कब्जे से चोरी की
08 मोटर साईकिलें बरामद
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। पुलिस अधीक्षक शहडोल अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य तथा उप पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) सुश्री सोनाली गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना पुलिस कोतवाली द्वारा मोटर साईकल चोरो के गिरोह का पर्दाफास कर चोरी की 08 मोटर साईकल बरामद की गयी हैं।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 15 अक्टूबर 2021 को मुखविर द्वारा सूचना मिली की एक लाल रंग की चोरी की विक्रांता मोटर साईकल लिये दो व्यक्ति नरसरहा तालाब के पास खड़े है।
इस सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल के साथ उप निरी. विजय सिंह, सउनि0 राकेश सिंह बागरी, सउनि0 विपिन बागरी, सउनि0 कपिलकांत तिवारी, प्र0 आर0 बिलाल खान, निखिल श्रीवास्तव, देवेन्द्र पाण्डेय, महेन्द्रपाल शुक्ला, सुनील शर्मा, आरक्षक मायाराम अहिरवार, धनजी यादव कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी की जाकर मौके पर लाल रंग की मोटर साईकल लिये दो व्यक्तियों को पकड़ा गया।
पुलिस की पूंछताछ करने पर एक व्यक्ति अपना नाम विकास वर्मन पिता रमेश वर्मन उम्र 19 वर्ष निवासी वाणगंगा कालोनी शहडोल बताया व दूसरा व्यक्ति महीप तिवारी उर्फ मोनू पिता हरीशंकर तिवारी उम्र 24 वर्ष निवासी ताला थाना मानपुर जिला उमरिया हाल मुकाम इन्द्रबस्ती शहडोल बताया दोनों आरोपियो द्वारा लाल रंग की विक्रांता मोटर साईकल चोरी की होना बताये और पूंछताछ पर बताये कि वह दोनो लोग अपने अन्य साथियों राम नरेश प्रजापति, नीरज वर्मा एवं रवि साहू के साथ गिरोह बनाकर शहडोल शहर एवं आस पास से 9 एवं बुढ़ार से 1 कुल 10 मोटर साईकल चोरी किये है तथा उनमे से कुछ मोटर साईकिले मानपुर तथा अनूपपुर मे रखे है।
प्रकरण सदर में सभी आरोपियो को तलाश कर अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गयी जिस पर से आरोपीगण (1) विकास वर्मन पिता रमेश वर्मन उम्र 19 वर्ष निवासी वाणगंगा कालोनी थाना सोहागपुर जिला शहडोल (2) महीप तिवारी उर्फ मोनू पिता हरीशंकर तिवारी उम्र 24 वर्ष निवासी ताला थाना मानपुर जिला उमरिया हाल मुकाम इन्द्रबस्ती शहडोल (3) राम नरेश प्रजापति पिता श्याम लाल प्रजापति उम्र 30 वर्ष निवासी कोटमा थाना सोहागपुर जिला शहडोल (4) रवि साहू उर्फ लाला पिता राम मिलन साहू उम्र 38 वर्ष कोटमा थाना सोहागपुर जिला शहडोल (5) जीतेन्द्र कुमार प्रजापति पिता सुभेलाल प्रजापति उम्र 22 वर्ष निवासी दुलहरा थाना कोतवाली जिला अनूपपुर के कब्जे से चोरी की 8 मोटर साईकल कुल कीमती करीब चार लाख रूपये की बरामद कर इन 5 नफर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियो के के विरूद्ध चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। प्रकरण सदर में आरोपी नीरज वर्मन की तलाश किया गया जो नही मिला जिससे 2 मोटर सायकिलो की बरामदगी करना शेष है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
समधिन नदी से लाल पीले रंग की डग्गी द्वारा अवैध रूप से रेत का उत्खनन व परिवहन कर रेत से भरे
वाहन को पुलिस ने किया जप्त
ब्यौहारी/शहडोलविश्वास हलवाईDrms News। थाना ब्यौहारी क्षेत्रांतर्गत भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि समधिन नदी से लाल पीले रंग की डग्गी वाहन द्वारा अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर पपौंध रोड तरफ आ रहा है। जिस पर ब्यौहारी पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये स्थान खुटेहरा में पहुंचकर रेड कार्यवाही किया तो एक डग्गी क्रमांक एम0पी0 21 जी0ए0 2458 मय रेत लोड खुटेहरा में पपौंध रोड तरफ जा रहा था। जिसे रोककर चालक से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम श्याम पाल पिता काशीराम पाल उम्र 21 वर्ष निवासी रोहनियां थाना इंदवार जिला उमरिया का होना बताया।
रेत परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगने पर चालक ने दस्तावेज नही होना बताया जिस पर ब्यौहारी पुलिस द्वारा वाहन को मय रेत लोड जप्त कर थाना परिसर सुरक्षार्थ खड़ा किया जाकर शहडोल पुलिस आरोपी चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध भादवि एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी ब्यौहारी के नेतृत्व में स0उ0नि0 गिरीश शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
बुढ़ार/शहडोल Drms News। बुढ़ार थाना अंतर्गत पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट की है कि रात्रि करीब 08:00 बजे जब मेरे पति काम पर गए थे तभी गांव का लड़का लाला बैगा पिता भद्दू बैगा निवासी विक्रमपुर का आया जिसके हाथ में हंसिया था, मुझे डराने धमकाने लगा और जान से मारने की धमकी देकर मेरे साथ गलत काम किया और मेरे साथ गलत काम किया जाते समय मुझसे बोला कि इसके वारे में किसी को बताया या पुलिस में रिपोर्ट की तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा।
स,पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी बुढ़ार निरीक्षक राजेश चन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक दिलीप सिंह आरोपी के विरूद्ध दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी लाला बैगा को गिरफ्तार किया गया।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
रावल मार्केट अमलाई में चाकू चमकाते युवक पकड़ाया
अमलाई वीरेन्द्र प्रताप सिंह। अमलाई थाना क्षेत्रांतर्गत रावल मार्केट में लोगों को चाकू चमकाते हुए डराने धमकाने पर युवक के खिलाफ पुलिस ने की आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही।
थाना अमलाई क्षेत्रांतर्गत 15 अक्टूबर 2021 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई रावल मार्केट अमलाई में अनिकेत चौहान पिता उपेन्द्र सिंह चौहान निवासी पहरा थाना सीधी का आते जाते लोगों को धारदार चाकू दिखाकर डरा धमका रहा है। जिसे प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह अमलाई पुलिस द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से एक अद्द लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा हथियार रखने संबंधी वैध अनुज्ञप्ति मांगने पर आरोपी ने कोई दस्तावेज पेश नहीं किया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध आर्स एक्ट के तहत कार्यवाही कि गई।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज(Drms News)
0 टिप्पणियाँ