संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936 शनिवार 23 अक्टूबर 2021
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजनांतर्गत प्रदेश के 77 लाख किसान परिवारों को 1540 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से किया गया प्रदान
शहडोल Drms News। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजनांतर्गत प्रदेश के लगभग 77 लाख किसान परिवारों को 1540 करोड़ रूपये प्रदान करने के लिए वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया और सिंगल क्लिक के माध्यम से भेजा गया। जिसमें जिले के 97127 किसानों के खातों में प्रदान किया गया।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन शनिवार 23 अक्टूबर 2021
किसान खुशहाल देश खुशहाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करते हुए कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों की कृषि कार्य में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रत्यनशील है और प्रदेश सरकार किसानों की भलाई के लिए कृत्य संकल्प है। उन्होंने कहा कि, किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा।
प्रदेश 7 वीं बार कृषि कर्मण पुरूस्कार से सम्मानित
कृषि के लिए किसानों को सशक्त बनाने के लिए उन्हें उन्नतशील खेती करने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं, बिजली, पानी, उन्नतशील बीज, खाद आदि सभी उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश के किसानों की मेहनत से हमारी फसल में तीगुना इजाफा हुआ है और हमारा प्रदेश 7 वीं बार कृषि कर्मण पुरूस्कार से सम्मानित किया गया है यह सब हमारे किसान भाईयों के मेहनत का नतीजा है।
सिंचाई क्षमता बढ़ाकर 42 लाख हेक्टर
उन्होने कहा कि, सिंचाई क्षमता बढ़ाकर 42 लाख हेक्टर प्रदेश के नदियों को जोड़कर की गई है और इसे 65 लाख हेक्टर तक बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को समय पर बिजली, सिंचाई के लिए पानी व उन्नतशील बीज, खाद एवं उर्वरक उपलब्ध कराएगी।
किसानों को सोलर पैनल लगाने पर बैंक से
ऋण उपलब्ध कराया जाएगा
आज प्रदेश सरकार के प्रयासों से हमारे प्रदेश में 22 हजार मेगावॉट बिजली का उत्पादन हो रहा है। उन्होंने कहा कि, आवश्यकता इस बात की है कि हम सौर ऊजा पैनल के माध्यम से सोलर प्लांट लगाकर बिजली पैदा करें, प्रदेश शासन इस दिशा में सत्त प्रयास कर रहा है यदि कोई किसान 2 मेगावॉट बिजली के लिए सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन करता है तो उसे बैंक से ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा और उसकी बिजली शासन क्रय करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को उनके फसल बीमा योजना एवं राहत राशि प्रदान करने का प्रयास भी किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नतशील किसान एक जिला एक उत्पाद के माध्यम से अपनी खेती और अधिक विकसित कर सकते है तथा अपने आर्थिक स्तर का मजबूत कर सकते है। आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा किसान कल्याण योजना का चेक प्रतीक स्वरूप प्रदान किया गया।
विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी ने दो
किसानों को प्रतीक चेक किया प्रदान
जिले के एनआईसी कक्ष में विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी द्वारा दो किसानों को प्रतीक स्वरूप किसान कल्याण योजना का 2 हजार का चेक प्रदान किया गया। भोपाल से प्रसारित वर्चुअल कार्यक्रम को स्थानीय एनआईसी कक्ष में विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, उप संचालक कृषि आरपी झारिया, ए.एस.लार प्रदीप मोंगरे एवं जिले के किसान उपस्थित रहें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सीईओ ने ग्राम नौगई तथा रसमोहनी में बने तालाबों का निरीक्षण कर तालाबों को मत्स्य पालन एवं सिंघाड़ा उत्पादन हेतु करें चिन्हांकित करने के दिए निर्देश
शहडोल Drms News। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह ने शुक्रवार को जनपद पंचायत बुढार के ग्राम नौगई तथा रसमोहनी में बने विभिन्न तालाबों का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होंने अधिकारियों को ग्रामों के जीर्णाेद्धार तालाबों को मत्स्य पालन एवं सिंघाडा उत्पादन हेतु चिन्हित करने के निर्देश दिए और पानी कम होने पर इन तालाबों को बेहतर ढंग से साफ सफाई कराने के भी निर्देश दिए।
मत्स्य पालन हेतु आर्थिक व कमजोर तबके
के लोगों को उपलब्ध होगें बीज
उन्होंने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों को मत्स्य पालन एवं सिंघाड़ा उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया और बताया कि इन तालाबों में मछली पालन हेतु आर्थिक व कमजोर तबके के लोगों को तथा इस कार्य हेतु स्व सहायता समूहों के सदस्य जो इस कार्य हेतु इच्छुक हो उन्हें अच्छे किस्म के मत्स्य बीज प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे तथा उन्हें मत्स्य पालन एवं सिंघाड़ा उत्पादन हेतु पहली प्राथमिकता दी जाएगी।
मेहताब सिंह ने कहा कि इन तालाबों का बेहतर ढंग से उपयोग कर अपनी आय में अच्छी वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने ने लोंगो को बताया कि सिंचाई, सिंघाड़ा एवं मछली पालन हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायतों में यूजर्स ग्रुप बनाए जा रहे है जिसमें तकनीकी दल एवं उपभोग दल रहेगा।
ग्रामों में तालाबों को स्वच्छ एवं सुंदर बनायें
उन्होंने अधिकारियों को ग्रामों में तालाबों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाकर लोगों को मत्स्य पालन एवं सिंघाड़ा उत्पादन हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए तथा तालाबों के मेंढ़ों पर पौध-रोपण कराकर तालाबों को स्वच्छ और सुंदर बनाएं। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढार मुद्रिका सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
ग्राम मऊ में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर
शहडोल Drms News। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल द्वारा ’नालसा की वरिष्ठ नागरिकों के विधिक सेवा योजना के संबंध में प्रधान एवं जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री व्ही.पी. सिंह के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता शिविर शुक्रवार को ग्राम मऊ तह. ब्यौहारी जिला शहडोल में आयोजित किया गया।
इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री प्रदीप सिंह ने वरिष्ठ नागरिक योजना के बारे में जानकारी दी कि वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सहायता सलाह और परामर्श के माध्यम से उन्हें विधिक प्रावधानों के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाना, उनकी सरकारी कार्यक्रमों तक पहुंच सुनिश्चित करना तथा शारीरिक एवं सामाजिक सुरक्षा के उपाय करने के लिये तरीके खोजना है। इसके साथ ही उन्होंने माता पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के उपबंधों पर भी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति वृद्धाश्रम जानबूझ कर नहीं जाना चाहता लेकिन जीवन में कुछ परिस्थितियां ऐसी उत्पन्न होती हैं जो वहां जाने के लिए बाध्य कर देती है। माता-पिता अपने संतान की परवरिश में सब कुछ न्यौछावर कर देते हैं किन्तु जब वही संताने माता-पिता की उपेक्षा करती है तो माता-पिता का हृदय विदीर्ण हो जाता है।
सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वो हर नागरिक के कल्याण के लिए कदम उठाये। शिविर में महिला बाल विकास विभाग, समाजिक न्याय एवं कल्याण विभाग, जनपद पंचायत विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी,कर्मचारी एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित रहें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
खैरहा सचिव मोहम्मद शब्बीर ने आवासों में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित
शहडोल Drms News। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह ने जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत खैरहा के सचिव मोहम्मद शब्बीर द्वारा उन व्यक्तियों को इंदिरा आवास योजना की राशि जारी की गई, जिन्हें आवास स्वीकृति ही नहीं हुआ था, साथ ही मोहम्मद शब्बीर द्वारा उन हितग्राहियों को आवास हेतु राशि पंचायत दर्पण पोर्टल से जारी की गई, जिन्हें पूर्व से आवास पोर्टल से दोनों किस्ते जारी की जा चुकी थी, जबकि आवास के हितग्राहियों को पंचायत दर्पण पोर्टल से आवास की राशि भुगतान करने का कोई प्रावधान नहीं है।
सहित अन्य कार्यों में लापरवाही बरतने पर मध्य प्रदेश पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 का उल्लंघन होकर मध्य प्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
निलंबन अवधि में सचिव मोहम्मद शब्बीर का मुख्यालय जनपद पंचायत सोहागपुर में नियत किया जाता है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन
शहडोल Drms News। आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव में सभी मतदाता जो 18 वर्ष से ऊपर की निर्वाचन में सहभागिता निभाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटिया एवं बरमनिया में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित मतदाता जागरूकता शिविर में मतदाताओं को जागरूकता का संदेश देने के लिए रंगोली, चित्रकला एवं मेहंदी के माध्यम से छात्राओं ने आकर्षक संदेश प्रदर्शित किया गया।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के विजेता
छात्राओं को कलेक्टर ने किया पुरूस्कृत
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता संदेश जो चित्रकला, रंगोली एवं मेहंदी के माध्यम से दिया गया था उसका अवलोकन किया और छात्राओं के हौसला अफजाई करते हुए इनके बनाए गए चित्र कला एवं मेहंदी का प्रशंसा भी किया। इस दौरान कलेक्टर ने प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को पुरूस्कृत भी किया।
मतदाता जागरूकता अभियान को सम्बोंधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आपका वोट निर्वाचन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है, सभी के मत की कीमत समान होती है और हर मत का महत्व निर्वाचन में होता है।
आपका मतदान लोकतंत्र के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण
आपके वोट से आपके क्षेत्र का विकास का मार्ग प्रशस्त हो सकता है, आप अपने वोट का महत्व समझें और पात्र एवं योग्य जन-प्रतिनिधि को चुनकर ग्राम पंचायत से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विकास का महत्वपूर्ण गाथा गढ़ सकते है। कलेक्टर ने कहा कि आप आपका मतदान लोकतंत्र के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसका उपयोग अवश्य करें।
कलेक्टर ने उपस्थित छात्राओं को सम्बोंधित करते हुए कहा कि शिक्षा जहां आपको शैक्षणिक एवं बौद्विक क्षमता मजबूत करता है वहीं निर्वाचन में योग्य एवं विकास करने वाले जन-प्रतिनिधि को चुनने में महती भूमिका अदा करती है। कलेक्टर ने कहा कि आप सभी जो 18 वर्ष से ऊपर है वें स्वय मतदान करें साथ ही अपने परिचितों, रिश्तेदारों को भी निर्वाचन में मत डालने के लिए समझाइश देवें।
मतदाता जागरूकता अभियान में डीपीसी डाॅ. मदन त्रिपाठी, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी सहित स्कूल के शिक्षकगण एवं काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज(Drms News)
0 टिप्पणियाँ