DRMS NEWS

DRMS NEWS

शहडोल ऋषि मुनियों की पवित्र भूमि

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936

शहडोल संभाग के विकास में वरिष्ठजनों की अहम भूमिका- कमिश्नर 

शहडोल Drms News। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कहा है कि, शहडोल संभाग के सर्वांगीण विकास में  वरिष्ठजनों की अहम भूमिका है हमें शहडोल संभाग के विकास में संभाग के वरिष्ठजनों के अनुभवों का लाभ लेना चाहिए। कमिश्नर ने कहा है कि, मैं वरिष्ठ जनों का विश्वास दिलाता हूं कि शहडोल संभाग के सर्वागींण विकास और कल्याण में विकास की दिशा कैसी हो इसके संबंध में वरिष्ठजनों का सत्तत मार्गदर्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि, वरिष्ठजन अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकुशल है उनकी कार्य कुशलता का लाभ शहडोल के विकास में लिया जाएगा।  

कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा आज सीनियर सिटीजन एसोसियेशन शहडोल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोंधित कर रहे थें। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज  DRMS NEWS  (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  रविवार 3 अक्टूबर  2021

शहडोल ऋषि मुनियों की पवित्र भूमि

कमिश्नर ने कहा कि,  शहडोल की भूमि साधारण भूमि नही है आप सभी ने पवित्र भूमि में जन्म लिया है, शहडोल ऋषि मुनियों की पवित्र भूमि है, कई जन्मों के पुण्य जागृत हुए होगें तभी हमें इस पवित्र भूमि में सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है।  

कमिश्नर ने कहा कि, सीनियर सिटीजन एसोसियेशन शहडोल द्वारा समाज में अच्छा काम करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का कार्य पवित्र और सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि इससे अच्छा कार्य करने वाले नागरिक प्रोत्साहित होंगे।  कमिश्नर ने कहा कि जो समाज अपने प्रतिभाओं का सम्मान नही करता वों समाज कभी प्रगति नही कर सकता। 

कमिश्नर ने कहा कि, बुजुर्ग अनुभवों से भरे है उनके पास जीवन का अनुभव है किन्तु आज स्थिति यह है कि उनके अनुभवों का लाभ  कोई नही लेना चाहता जिन्हें जीवन का सबसे कम अनुभव है वही निर्णय कर रहें है। कमिश्नर ने कहा कि, हमें बुजुर्गाें का सम्मान करते हुए उनके अनुभवों का लाभ लेना चाहिए।  

सीनियर सिटीजन हमारे गौरव है

सम्मान समारोह को सम्बोंधित करते हुए उप पुलिस महानिदेशक शहडेाल जोन डीसी सागर ने कहा कि, सीनियर सिटीजन हमारे गौरव है। सीनियर सिटीजनों से हमें अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सेवा करते हुए  पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी काल कलवित हुए उन्हें मैं श्रद्वांजलि अर्पित करता हूं। 

उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी नागरिक टीकाकरण कराएं तथा कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय दुर्घटना पीड़ितों का सच्चे मन से मदद करे। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को  प्रथम उपचार का ज्ञान होना चाहिए। 

सीनियर सिटीजन एसोसियेशन ने शिक्षकों, समाज सेवियों और चिकित्सकों का सम्मानित किया

सम्मान समारोह को सम्बोंधित करते हुए  सीनियर सिटीजन एसोसियेशन के अध्यक्ष एमएम मंत्री ने कहा कि, वर्ष 2005 में स्व. कैलाशचंद अग्रवाल की प्रेरणा से  शहडोल में  सीनियर सिटीजन एसोसियेशन  शहडोल का गठन हुआ था।  उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन एसोसियेशन शहडोल के सदस्य सामाजिक कार्याें में अपनी सहभागिता निभाते है, एक दूसरे से सुख-दुख बांटते है। 

सम्मान समारोह में सीनियर सिटीजन एसोसियेशन शहडोल द्वारा शहडोल संभाग के उत्कृष्ट सेवाओं देने वाले शिक्षकों, चिकित्सकों, सामाजिक एवं समाज सेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। 

सम्मान समारोह में पूर्व विधायक  छोटे लाल सरावगी, अरूण अग्रवाल, महेशचंद्र अग्रवाल, चंद्र शेखर अग्रवाल, सीपी मिश्रा, कमल सोंधिया, डीपी अहूजा, कमल मुजरा, जगदीश केजरीवाल, अमरनाथ सिंघानिया, जीपी मिश्रा सहित  गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

फणिश्वरनाथ रेणु जन्म शताब्दी साहित्य समारोह का 

मानस भवन में हुआ आयोजन

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा  के मुख्य अतिथ्यि में आज मानस भवन शहडोल में  सुप्रसिद्व लेखक फणिश्वरनाथ रेणु जन्म शताब्दी साहित्य समारोह का आयेाजन किया गया। साहित्य समारोह में  कमिश्नर द्वारा शहडोल संभाग के वरिष्ठ साहित्यकारों को सम्मानित किया गया वहीं  शहडोल संभाग  के साहित्यकारों एवं लेखकों द्वारा रचित किताबों का विमोचन किया गया। 

साहित्यकार, मानव मूल्यों और सद विचारों को 

जन-जन तक पहुंचाएं

इस अवसर पर समारोह  को सम्बोंधित करते हुए कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कहा कि, साहित्यकारों का यह दायित्व है कि, साहित्यकार  अपनी लेखनी से सदविचारों और मानव मूल्यों को  जन-जन तक पहुंचाएं।  

उन्होंने कहा कि,आज की पीढ़ी सुविधाभोगी पीढ़ी है, आज की पीढ़ी के पास वह सभी सुविधाएं मौजूद है जो कभी राजा महाराजों के पास होती थी, इतनी सुविधाओं के बावजूद हमारी पीढ़ी के लोग जीवन मूल्यों, संवेदनाओं, सद विचारों से नगण्य है आज की पीढ़ी श्रम से बचती है हमारा आज का जीवन सुविधापूर्ण है, सुविधापूर्ण जीवन ने हमारी पीढ़ी की संघर्ष क्षमता को नष्ट कर दिया है। 

जिसके जीवन में संघर्ष नही होता, उसे तृप्ति 

का आनंद कभी नही मिलता

कमिश्नर ने कहा कि, जिसके जीवन में संघर्ष नही होता, जिसने कभी धूप नही झेली उसे तृप्ति का आनंद कभी नही मिल सकता है। कमिश्नर ने कहा कि, हमारी डिजाइनर पीढ़ी को संघर्ष करने का पाठ सिखाएं और यह कार्य साहित्यकार ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि, साहित्यकारों पर एक बड़ी चुनौती संस्कृति, भजन, भोजन और परंपराओं को बचाएं रखने की है युवा पीढ़ी के समक्ष प्रेरणादायी और अच्छा साहित्य प्रस्तुत करने की भी है इस दिशा में भी साहित्यकार लेखन के माध्यम से सकारात्मक कार्य करें। 

फणिश्वरनाथ रेणु  एक समाजवादी और सच्चे लेखक

समारोह को सम्बोंधित करते हुए प्रोफेसर आरती झा ने कहा कि फणिश्वरनाथ रेणु  एक समाजवादी और सच्चे लेखक थे उस समय समाज में उन्हें अच्छा स्थान नही मिला। उन्होंने कहा कि रेणु की रचनाओं में गांवों के जीवन के साथ प्रकृति का भी चित्रण है, उनके पास अनेक सामाजिक विकृतियों तथा त्रस्त स्थितियों से जूझते हुए अपनी मानवीय गरिमा को बचाए रखे हुए रखे है वे असहाय, अनपढ़, गरीब, पीड़ित और अधंविश्वासी हो सकते है, किन्तु संवेदनशीलता के स्तर पर नगरों, महा नगरों तथा कथित सभ्य कहे जाने वाले महापुरूषों से निश्चय ही श्रेष्ठ है। 

इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार रामविहोर तिवारी, संतोष द्विवेदी, नालीनी तिवारी, दुर्गा शंकर प्रसाद श्रीवास्तव, श्रीमती शालिनी सरावगी एवं अन्य साहित्यकार उपस्थित रहें। इस अवसर पर कमिश्नर द्वारा साहित्यकार, किरण शिल्पी, श्रीमती शालिनी सरावगी, उमाकांत निगम एवं छाया गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तकों का विमोचन किया गया। कमिश्नर ने शहडोल संभाग के लेखको द्वारा रचित कविता पोस्टर प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। समारोह का संचालन साहित्यकार अनिल विश्वकर्मा द्वारा किया गया। 

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

पाली में विधिक सेवाओं के प्रचार प्रसार हेतु निकाली जन जागरूकता पद यात्रा

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। न्यायाधीश राकेश सिंह मरावी  ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान  एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के मार्गदर्शन में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमरिया में निर्देशन में 2 अक्टूबर 2021 से 14 नवम्बर 2021 तक आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत  तहसील पाली में विधिक सेवाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जन जागरूकता पद यात्रा निकाली गई तथा कार्यक्रम 15 नवम्बर 2021 को समापन होगा।  

02 अक्टूबर को पाली ब्यवहार न्यायालय से सुबह 10 बजे जन जागरूकता रैली निकालकर लोगो को विधिक सहायता कानून की जानकारी उप्लब्ध कराई इस रैली में पाली विभिन्न विद्यालय  स्टाफ व छात्र/छात्राए शमिल हुये। 

सबको सस्ता एवं सुलभ न्याय प्राप्त हो

इस  गतिविधियों का मुख्य हैं कि  उद्देश्य पूरे पाली तहसील के प्रत्येक गांवो में निःशुल्क एवं सक्षम विधिक सहायता की जानकारी उपलब्ध कराना है। कोई भी व्यक्ति गरीबी या अन्य किसी निर्याेग्यता के कारण न्याय पाने से वंचित न रहे, सबको सस्ता एवं सुलभ न्याय प्राप्त हो इसलिए इन गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। 

प्रत्येक क्षेत्र में विधिक जागरूकता एवं सहायता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा जिससे उमरिया जिले के पाली के लोग लाभान्वित हो सकें। 

कार्यक्रम में  पाली न्यायालय न्यायाधीश राकेश सिंह मरावी, प्रेम दीप साह, अध्यक्ष आत्माराम अवधिया, विधिक सेवा प्राधिकरण आशुतोष अग्रवाल सुशांत सक्सेना मुरली मनोहर मिश्रा बिस्नु देव सिंह चौहान, विद्या दर्शन वासवानी अनिल द्विवेदी परमेस्वर पूरी गोस्वामी चन्द्र गुप्ता अजय शिवहरे योगेश बैजवानी सुरेश विश्वकर्मा अरविंद गुप्ता कल्पना राय बसंत तिवारी सतीश त्रिपाठी मो० असीक हुसैन मो० सुलेमान पैरालीगल वालेंटियर प्रवीण तिवारी सशी सांहू सहित समस्त लोग उपस्थित रहे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने एकलव्य छात्रावास का किया निरीक्षण और  छात्रों से छात्रावास के व्यवस्थाओं के विषय में की चर्चा

शहडोल विश्वास हलवाई Drms News। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैध ने आज शहडोल जिले की स्थानीय एकलव्य छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने छात्रावास के छात्रों के कक्ष, भोजन कक्ष एवं परिसर आदि निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि छात्रों को गुणवत्तायुक्त पौष्टिक भोजन एवं पेयजल मुहैया कराएं, जिससे छात्रों का शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक विकास हो सके।

कलेक्टर ने छात्रावास के बच्चों की पढ़ाई, मनोरंजन, खेलकूद इत्यादि गतिविधियों और उपलब्धियों के संबंध में छात्रावास अधीक्षक से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रों के कमरों का निरीक्षण किया और कमरों में पर्याप्त रौशनी, पंखे, बेहतर साफ-सफाई एवं स्वच्छ वातावरण निर्मित करने के निर्देश दिये।

बच्चों से व्यवस्था के विषय में की चर्चा 

कलेक्टर ने बच्चों से व्यवस्था के विषय में चर्चा की और बच्चों द्वारा बनाए सुंदर-सुंदर चित्रों के संबंध में जानकारी ली तथा छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य हेतु कड़ी मेहनत व लगन से पढ़ाई कर लक्ष्य प्राप्त करने हेतु प्रेरित भी किया। उन्होंने छात्रावास तथा स्कूल में पढ़ाई के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 के गाइडलाईन का अनिवार्य रूप से पालन करने की समझाइश दी।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश  वैश्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर नरेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, समाज सेवी धर्मेंद्र सिंह मीनू सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने शहडोल नगर के विभिन्न सड़कों का सुधार कार्य हेतु किया निरीक्षण

शहडोल विश्वास हलवाई Drms News। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार वैश्य ने आज शहडोल नगर के जय स्तंभ, गांधी चौराहा, न्यू बस स्टैंड, बाईपास रोड, आकाश वाणी रोड, कोटमा तिराहा, बगिया तिराहा, बीज गोदाम सिंहपुर रोड, पटेल हॉस्पिटल के सामने, सरकार पेट्रोल पंप के सामने, रीवा रोड, बुढार रोड इत्यादि चौराहों एवं तिराहों में पहुंचकर सड़कों का सुधार कार्य हेतु निरीक्षण किया।

सड़क सुधार कार्य करते समय नागरिकों 

का आवागमन ना हो बाधित 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुधार कार्य करते समय जिले के नागरिकों को आवागमन में कोई भी असुविधा ना होता तथा किसी भी प्रकार का आवागमन मार्ग बाधित ना किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों की मरम्मत कार्य जल्द से जल्द और गुणवत्तायुक्त पूर्ण करें।

गोरतारा पेट्रोल पंप के सामने सड़क निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि सड़क को ड्रेनेज सिस्टम के सुधार की आवश्यकता बताया गया। जिसमें कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर को ड्रैनेज सिस्टम में सुधार हेतु निर्देशित किया। 

इस दौरान कलेक्टर ने जय स्तंभ चौराहा से आकाशवाणी रोड का भी निरीक्षण किया तथा एमपीआरडीसी के डिविजनल मैनेजर को एक सप्ताह के भीतर सड़क सुधार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

सड़कों को मरम्मत कार्य जल्द से जल्द गुणवत्तायुक्त 

पूर्ण करने के दिए निर्देश

इसी प्रकार कलेक्टर ने पटेल हॉस्टल के सामने रोड, सिंहपुर रोड, बीज गोदाम वाली रोड एवं बगिया चौराहा के पास वाली रोड में काफी गड्ढे हो जाने के कारण सड़क जल्द से जल्द मरम्मत करवाने के निर्देश दिए तथा उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मत कार्य गुणवत्तायुक्त होना चाहिए ताकि जिले के आम नागरिकों को आने जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो सके।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर  नरेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश कुमार तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल अमित कुमार तिवारी सहित सड़क निर्माण से जुड़े विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश


कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर  कोरोना मुक्त बनाएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज(Drms News) 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ