संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936
अभियान चलाकर आंगनबाड़ी केंद्रों व सभी स्कूलों का
पहुंच मार्ग ठीक करें : कमिश्नर राजीव शर्मा
शहडोल Drms News। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की उपस्थिति में आज कमिश्नर कार्यालय के सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत “संवेदना अभियान” की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई है। बैठक में कमिश्नर संवेदना अभियान अंतर्गत किए गए कार्यों की जिलेवार समीक्षा कर निर्देशित किया।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन सोमवार 4 अक्टूबर 2021
कमिश्नर राजीव शर्मा कुपोषित बच्चों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ज्यादा से ज्यादा कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर एनआरसी में भर्ती कराएं। अधिकारियों को निर्देशित किया कि “संवेदना अभियान” के अंतर्गत विशेष अभियान चलाकर शहडोल संभाग के सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों तक मेन रोड से पहुंच मार्ग व्यवस्थित एवं सुदृढ़ हो, जिससे छात्रों एवं अध्यापकों को आने जाने में कोई भी असुविधा नहीं हो।
सभी विद्यालय में नेत्र जांच शिविर का
आयोजन किया जाए
कमिश्नर ने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नव दुर्गा उत्सव के पश्चात संभाग के सभी विद्यालय में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाए।
शिविर में जिन छात्रों की आंख कमजोर है, उनका नेत्र परीक्षण कर चश्मा इत्यादि मुहैया कराएं, जिससे उन बच्चों को अध्ययन करने में कोई भी कठिनाई नहीं आए।
कमिश्नर श्री शर्मा ने बैठक में शहडोल संभाग के सभी जिलों के परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास को निर्देशित किया कि अपने जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करें तथा आंगनबाड़ी केंद्र की सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ करें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
स्व-सहायता समूहों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराएं अधिकारी - कलेक्टर
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। स्व-सहायता समूहों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को देते हुए कहा कि स्व-सहायता समूहों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने से बच्चों को समय पर मध्यान भोजन प्राप्त हो सकेगा। कलेक्टर ने जिला आपूर्ति नियंत्रक को निर्देशित किया कि हर माह स्व-सहायता खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएं।
कलेक्टर ने कहा कि नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा खाद्यान्न उठाव समय पर किया जाए, जिससे उचित मूल्य की दूकानों में समय में खाद्यान्न पहुंच सकें। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए।
बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी एवं किसानों के पंजीयन पर चर्चा करते हुए कहा कि धान खरीदी केन्द्र बढ़ाने के साथ-साथ धान खरीदी किसान पंजीयन के कार्य में प्रगति सुनिश्चित किया जाएं। साथ ही नए बारदाने की आवश्यकता का आंकलन कर पूर्व से ही सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं।
अमानक खाद बीज एवं उर्वरक विक्रय करने वाले दूकानों के खिलाफ करें सख्त कार्यवाही
बैठक में कलेक्टर ने जिले में खाद, बीज एवं उर्वरक की उपलब्धता की भी समीक्षा की तथा उप संचालक कृषि को निर्देशित किया कि जिले में अमानक खाद बीज एवं उर्वरक विक्रय करने वाले दूकानों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। कलेक्टर ने मिलिंग कार्य में प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को देते हुए कहा कि मिलिंग कार्य में प्रगति लाने से ओपन कैप में रखें, खाद्यान्न का उठाव होगा और हमें खाद्यान्न रखने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
बैठक में कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के अतिकुपोषित बच्चों की जनपदवार सूची उपलब्ध कराएं जिससे उन बच्चों पर विशेष निगरानी रखी जा सकें। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी सुपरवाइजर अपने भ्रमण के दौरान क्षेत्र के गर्भवती माताओं, कुपोषित बच्चों से घर भेंट आवश्यक रूप से करें।
कलेक्टर ने कहा कि जिले की एनआरसी के सभी बेड़ भरें होने चाहिए, संबंधित अधिकारी अपने मैदानी कार्यकर्ताओं को निर्देशित करें कि उनके क्षेत्र अंतर्गत कुपोषित बच्चों को पास एनआरसी में भर्ती करांए।
बच्चों को गुणवत्ता पूर्वक पौष्टिक आहार दें अधिकारी
बैठक में कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि छात्रावासों में बच्चों को पोषणयुक्त एवं रूचिकर भोजन मुहैया कराया जाएं, साथ ही छात्रावासों में साफ-सफाई एवं स्वछता की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।
“एक जिला-एक उत्पाद” के अंतर्गत हल्दी
की खेती के लिए प्रोत्साहित करें
बच्चों को यातायात नियमों से रू-ब-रू कराएं, जिससे बच्चें यातायात नियमों से अवगत हो सकें। बैठक में कलेक्टर ने “एक जिला-एक उत्पाद” के अंतर्गत हल्दी में अधिक से अधिक किसानों को हल्दी की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देष सहायक संचालक उद्यान को देते हुए कहा कि हल्दी समूह की मार्केटिंग बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक प्रयास किया जाएं और 1 नवम्बर तक यह सुनिश्चित करें कि जिले में सभी हल्दी प्रोसेसिंग यूनिट विधिवत कार्य करना शुरू कर दें, इसकी प्रतिदिन माॅनिटरिंग किया जाएं।
बैठक में कलेक्टर ने कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रतिदिन की वैक्सीनेशन रिपोर्ट एवं वैक्सीन स्टेटस उन्हें उपलब्ध कराएं।
कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट न रहें समय-सीमा
की बैठक में दिया निर्देश
बैठक में कलेक्टर ने समाधान ऑनलाइन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट न रहें। साथ ही 300 दिवस के उपर सभी प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण किया जाएं। कलेक्टर ने सीएम ऑनलाइन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी कार्यालय प्रमुख रूचि लेकर लंबित प्रकरणों का निराकरण करें।
बैठक में अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर नरेन्द्र सिंह, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग रणजीत सिंह धुर्वे, उप संचालक कृषि आर.पी. झारिया, कार्यपालन यंत्री पीएचई ए.बी. निगम, कार्यपालन यंत्री डब्ल्यूआरडी प्रतीक खरे, डीपीसी डाॅ० मदन त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
जिले में 961.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में 4 अक्टूबर 2021 तक 961.9 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें वर्षा मापी केंद्र सोहागपुर में 952.0, बुढार में 886.0, गोहपारू में 947.0 जैतपुर में 1062.0 चन्नौडी में 1076.0 ब्यौहारी में 925,0 जयसिंहनगर में 883.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
स्वामित्व योजना के अंतर्गत अभिलेख वितरण हेतु दिशा-निर्देश जारी
शहडोल विश्वास हलवाई Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने जिले के अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदारों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जन कल्याण और सुराज के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर 06 अक्टूबर 2021 को दोपहर 12ः30 बजे जिले के आबादी सर्वे के कार्य पूर्ण हो चुके, ग्रामों के हितग्राहियों को इलेक्ट्रानिक रूप से अधिकार अभिलेख वितरित किया जाना है जिसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होना है। कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों की उपस्थित में हितग्राहियों को भौतिक प्रति का वितरण किया जाएगा। जिले में जहां हितग्राही, लोकार्पण या भूमि पूजन की परिसम्पत्तियों स्थिति है वहां पर स्थानीय कार्यक्रम मुख्य कार्यक्रम के 30 मिनट के पूर्व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थित में प्रारंभ किया जाना है। कार्यक्रम का ग्राम पंचायतों में लाइव प्रसारण webcast.gov.in/mp/cmevents के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया है कि, ग्राम पंचायत कार्यालयों में इस योजना का प्रचार-प्रसार इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण टीव्ही पर दिखाने हेतु उचित व्यवस्था ग्रामीाणों की उपस्थित में किया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक एवं पिं्रट मीडिया में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएं।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
मेडिकल कालेज शहडोल में स्टाफ नर्स की भर्ती हेतु आवेदन 21 अक्टूबर तक
शहडोल Drms News। मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अधिष्ठात डॉ. मिलिंद शिरालकर ने जानकारी दी है शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल के एसएनसीयू व पीआईसीयू के संचालन हेतु एनएचएम के अंतर्गत अस्थायी रूप से स्टाफ नर्स की नियुक्ति के लिए 21 अक्टूबर 2021 को सांय 05 तक आवेदन आमंत्रित किये गए है। आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल की वेबसाइट GMCSHAHDOL.ORG एवं संचालक चिकित्सा शिक्षा मध्य प्रदेश भोपाल की वेबसाइट WWW.MEDICALEDUCATION.MP.GOV.IN से डाउनलोड कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए शासकीय चिकित्सा महा विद्यालय शहडोल में सम्पर्क कर सकते है या वेबसाइट GMCSHAHDOL.ORG से प्राप्त किया जा सकता है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज(Drms News)
0 टिप्पणियाँ