DRMS NEWS

DRMS NEWS

पक्षियों की मृत्यु किन कारणों से हुई तत्काल जांच कराएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 बुधवार 24 नवम्बर  2021

किसानों को समुचित मात्रा में खाद, बीज उपलब्ध कराएं- कमिश्नर राजीव शर्मा

शहडोल DRMS NEWS। कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा ने अधिकारियों को चालू खरीफ सीजन की बोनी के लिए किसानों को समुचित खाद और बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है, साथ ही अधिकारियों यह निर्देशित किया कि किसानों को किसी भी स्थिति में खाद और बीज की उपलब्धता में कमी न हो यह सुनिश्चित करें। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने मंगलवार को कमिश्नर कार्यालय शहडोल में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थें। 

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  बुधवार 24 नवम्बर  2021

बैठक में संयुक्त संचालक कृषि जेएस पेन्द्राम ने बताया कि, शहडोल संभाग के सभी जिलों में समुचित मात्रा में यूरिया, डीएपी और बीज उपलब्ध है । उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन फसल की 25 प्रतिशत बुबाई हो चुकी है। उन्होंने बताया कि किसानों से सतत सम्पर्क स्थापित किया जा रहा है तथा उनकी समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है। 

आंगनवाड़ी केन्द्र के माध्यम से पोषण आहार का वितरण सुनिश्चित कराएं

बैठक में कमिश्नर ने संवेदना अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि शहडोल संभाग की सभी आंगनवाड़ी केन्द्र समय पर खुलना चाहिए तथा आंगनवाड़ी केन्द्रो के माध्यम से बच्चों को  पोषण आहार और खाद्यान्न मिलना चाहिए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को सभी संदर्भ सेवाएं मुहैया कराया जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि शहडोल संभाग की सभी आंगनवाड़ी केन्द्र समय पर खुले तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों की समुचित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।  

पक्षियों की मृत्यु किन कारणों से हुई 

तत्काल जांच कराएं

बैठक में कमिश्नर ने उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग शहडोल को निर्देश दिए कि शहडोल में हरियल पक्षियों की अचानक मृत्यु किस कारणों से हुई इसकी तत्काल जांच कराई जाए। बैठक में कमिश्नर ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि, कमल की खेती और सिंघाड़ा उत्पादन के लिए क्या कार्यवाही की गई इसके संबंध में समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए। 

कमिश्नर ने निर्देश दिए कि, बाणसागर में वाटरवेज प्रारंभ करने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। बैठक में कमिश्नर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित जल मिशन की प्रगति की जानकारी भी अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से ली। 

बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त मगन सिंह कनेश, उपायुक्त राजस्व श्रीमती मनीषा पाण्डेय, अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण विभाग आरएस भील, संयुक्त संचालक कृषि जेएस पेन्द्राम, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन मकबूल खान, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास  कण्डवाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

27 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 

शहडोल DRMS NEWS। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने जानकारी दी है कि एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 27 नवंबर 2021 को जिला रोजगार कार्यालय परिसर शहडोल में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय युवक एवं युवतियों को उनके शैक्षणिक योग्यता के आधार पर रोजगार के साधन से जोड़ने हेतु रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। उक्त रोजगार मेले में आईजीटी सलूशन प्राइवेट लिमिटेड भोपाल, आयशर पीथमपुर, श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड शहडोल, रेवांचल बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड सीधी एवं एसआईएस सिक्योरिटी अनूपपुर की कंपनियों को जिला रोजगार मेले में आमंत्रित किया गया है। 

रोजगार मेले में जिले की युवक एवं युवतियां अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें साथ ही अपनी कंपनी में नियोजन हेतु आवश्यक संख्या एवं अर्हताओ से अवगत कराएं। रोजगार मेले में सहभागिता की अभिस्वीकृति  दिवाकर सिंह जिला रोजगार कार्यालय को जिनका मोबाइल नंबर-8085854779 एवं ईमेल आईडी-deoshahdol@gmail.com पर अनिवार्य रूप से प्रदान करें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2020-21 हेतु जिला कार्यालय अधीक्षक कक्ष में कंट्रोल रूम स्थापित

शहडोल DRMS NEWS। परीक्षा प्रभारी एवं संयुक्त कलेक्टर जिला शहडोल दिलीप कुमार पांडेय ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग रेसिडेंसी एरिया इंदौर द्वारा सहायक जिला लोक अभियोजन परीक्षा 2020-21 जो 5 दिसंबर 2021 दिन रविवार को ओएमआर आधारित विधि से दोपहर 12:00 से 3:00 तक एक सत्र में आयोजित किया जाएगा। उक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला कार्यालय अधीक्षक कक्ष में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक-07652-245342 है। जिसमें 5 दिसंबर 2021 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक श्री लाल जी गुप्ता सहायक वर्ग 2, श्री बद्री प्रसाद पांडेय कापिष्ट एवं श्री राजू प्रजापति भृत्य की ड्यूटी लगाई गई है। उपरोक्त कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा संपन्न होने के बाद केंद्र से उपस्थित परीक्षार्थियों की जानकारी एकत्रित कर परीक्षा नियंत्रक मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग रेसिडेंसी एरिया इंदौर एवं कमिश्नर शहडोल संभाग शहडोल को भेजना सुनिश्चित करेंगें। 

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2020-21 में गोपनीय सामग्री प्रदाय करने व प्राप्त करने हेतु कर्मचारी नियुक्त

शहडोल DRMS NEWS। परीक्षा प्रभारी एवं संयुक्त कलेक्टर जिला शहडोल दिलीप कुमार पांडेय ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग रेसिडेंसी एरिया इंदौर द्वारा सहायक जिला लोक अभियोजन परीक्षा 2020-21 जो 5 दिसंबर 2021 दिन रविवार को ओएमआर आधारित विधि से दोपहर 12:00 से 3:00 तक एक सत्र में आयोजित किया जाएगा।  

परीक्षा के सफल संचालन हेतु 5 दिसंबर 2021 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक जिला कोषालय शहडोल में गोपनीय सामग्री प्रदाय करने व प्राप्त करने हेतु तथा साथ ही उत्तर पुस्तिका आयोग को भेजने हेतु अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें  महेश प्रसाद सोनी सहायक वर्ग-3 कलेक्ट्रेट कार्यालय शहडोल, कुलदीप शर्मा सहायक वर्ग-3 कलेक्ट्रेट कार्यालय शहडोल, अवधेश सिंह भृत्य भू अभिलेख शहडोल एवं  राम बाबू बैगा भृत्य खाद्य शाखा शहडोल की ड्यूटी लगाई है। उपरोक्त कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा प्रभारी के मार्गदर्शन में कार्य संपादित करेंगे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

मतदाताओं की प्रविष्टि हेतु संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी

शहडोल DRMS NEWS। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज संशोधन अध्यादेश 2021 प्रकाशित कर मूल्य अधिनियम धारा 9 के पश्चात धारा-9क अंतःस्थापन किया गया है। उक्त धारा के अनुसार उन सभी ग्राम पंचायतों के उनके वार्डों अथवा जनपद पंचायत व उनके निर्वाचन क्षेत्रों अथवा ग्राम पंचायतों के लिए किया जाना है, अध्यादेश से प्रकाशित हुई हैं। यह पुनरीक्षण अंतिम प्रकाशित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार समय सीमा में उपरोक्तानुसार परिसीमन के आधार पर यथा उचित स्थान पर प्रविष्टि किए जाने हेतु दिशा निर्देश समय सीमा में करने के जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दिए हैं। 

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

आंगनवाड़ी, सहायिका एवं उप आंगनवाड़ी  कार्यकर्ता के पद पूर्ति हेतु अनंतिम सूची जारी

शहडोल DRMS NEWS। परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल बिकास  परियोजना सोहागपुर जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं उप आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु चयनित अभ्यर्थियों की अनंतिम चयन सूची जारी की गई है। 

अनंतिम चयन सूची में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं हेतु ग्राम पंचायत पिपरिया आंगनवाड़ी केन्द्र पिपरिया-2 में जशोदिया बैगा/सम्हरू बैगा, ग्राम पंचायत बरूका में आंगनवाड़ी केन्द्र बरूका-1 में शांति बैगा/ बाबूलाल बैगा, ग्राम पंचायत पतखई आंगनवाड़ी केन्द्र पतखई-02 में  साक्षी सिंह राजपूत/अजय सिंह राजपूत, ग्राम गोरतरा के ऑगनवाडी केन्द्र जमुआ-2 में रेश्मा बैगा/ संतोष बैगा को चयनित किया गया है। 

इसी प्रकार उप आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं हेतु ग्राम पंचायत कल्याणपुर आंगनवाड़ी केन्द्र इंद्रा बस्ती कल्याणपुर में रेणु रजक/कमलेश रजक को चयनित किया गया है एवं  आंगनवाड़ी सहायिका हेतु ग्राम पंचायत हर्री के आंगनवाड़ी केन्द्र हर्री-1 हेतु  पूजा बैगा/नत्थू बैगा एवं ग्राम पंचायत खन्नाथ के आंगनवाड़ी केन्द्र नौगंवा हेतु  अंजली बैगा/गिज्जू बैगा का चयन किया गया है। 

उन्होंने बताया कि अनंतिम चयन सूची में चयनित अभ्यर्थी के विरूद्व दावा आपत्ति 30 नवम्बर 2021 को परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास परियोजना सोहागपुर (कल्याणपुर) में कार्यालयीन समय पर कर सकते है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

सहायक जिला लोक अभियोजन के परीक्षा हेतु केन्द्राध्यक्ष नियुक्त

शहडोल DRMS NEWS। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जानकारी दी है कि, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग रेसीडेंसी एरिया इंदौर द्वारा सहायक जिला लोक अभियोजन परीक्षा 2020-21, जो 5 दिसंबर 2021 रविवार को ओएमआर आधारित विधि से दोपहर 12ः00 से 3ः00 तक एक सत्र में आयोजित किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि सहायक जिला लोक अभियोजन के परीक्षा हेतु परीक्षा केन्द्र पं. शंभूनाथ शुक्ला महाविद्यालय पुराना भवन थाना कोतवाली  में शिव कुमार दुबे को केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन एवं कार्यक्रमों की जानकारी हेतु नोडल 

अधिकारी नियुक्त

शहडोल DRMS NEWS। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन एवं जिले के 

कार्यक्रमों की जानकारी वेबसाइट  indiaat75.mp.

gov.in  पर दर्ज किए जाने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त करने एवं समिति गठन के आदेश दिए हैं। 

जारी आदेश में कहा गया है कि आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन एवं जिले के कार्यक्रमों की जानकारी हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह को नोडल अधिकारी एवं समिति हेतु अध्यक्ष, प्रभारी अधिकारी पर्यटन शहडोल, जी आईओ, एन.सी.सी., सहायक संचालक जनसंपर्क विभाग जिला शहडोल सदस्य होंगे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

सामुदायिक पार्क निर्माण सहित अन्य कार्याें हेतु प्रशासकीय राशि स्वीकृत

शहडोल DRMS NEWS। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह ने 15 वें वित्त आयोग के अन्तर्गत जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम दादर में नवीन सामुदायिक पार्क निर्माण पौधरोपण कार्य, पार्क में पेवर ब्लाक, बेंच, फूटपाथ एवं लाइटिंग के कार्याें हेतु 15 लाख रूपये की प्रशासकीय राशि स्वीकृत की है। 

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

नाली निर्माण हेतु प्रशासकीय राशि स्वीकृत

शहडोल DRMS NEWS। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह ने 15 वें वित्त आयोग के अन्तर्गत जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत पैरीबहरा ग्राम बड़का टोला से छिदहान टोला तक नाली निर्माण (लम्बाई 685 मीटर) कार्य हेतु  14.82 लाख रूपये की प्रशासकीय राशि स्वीकृत की है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

विद्युत उपभोक्ता समाधान योजना के अंतर्गत कर सकते हैं बिजली भुगतान 

शहडोल DRMS NEWS। कार्यपालन अभियंता संचार संसाधन मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड शहडोल ने जानकारी दी है कि कोरोना वायरस जनित महामारी के प्रकोप के कारण निम्न आय वर्ग वाले घरेलू उपभोक्ताओं को विद्युत देयको के भुगतान करने में आ रही कठिनाई को दृष्टिगत रखते हुए राहत प्रदान करने हेतु समाधान योजना लागू की गई है जिसमें 1 किलोवाट तक के संयोजित भार वाले घरेलू उपभोक्ताओं को विद्युत देयकों की 31 अगस्त 2020 तक स्थगित की गई राशि को समाधान योजना अंतर्गत भुगतान कर सकते हैं। समाधान योजना अंतर्गत - आस्थगित मूल राशि का 60 प्रतिशत एकमुश्त जमा करने पर 100 प्रतिशत अधिभार की राशि एवं शेष 40 प्रतिशत मूल बकाया राशि माफ की जाएगी, आस्थगित मूल्य राशि का 75 प्रतिशत सामान किस्तों में भुगतान करने पर 100 प्रतिशत अधिभार की राशि एवं शेष 25 प्रतिशत मूल बकाया राशि माफ की जाएगी। उन्होंने बताया कि समाधान योजना के अंतर्गत 15 दिसंबर 2021 तक ही भुगतान किया जा सकता है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

शत-प्रतिशत टीकाकरण हेतु जुटा जिला प्रशासन

पात्र व्यक्तियों का किया जा रहा टीकाकरण

शहडोल DRMS NEWS। कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान के अन्तर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारियों, मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा भ्रमण कर पात्र व्यक्तियों को कोविड-19 का द्वितीय डोज लगाया जा रहा है। 

कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान के तहत  आज जनपद पंचायत जयसिंहनगर में बाइक रैली निकालकर लोगों को वैक्सीनेशन का महत्व बताकर पात्र व्यक्तियों को कोविड-19 का द्वितीय डोज लगवाया गया।  

जनपद पंचायत ब्यौहारी के बस स्टैण्ड एवं शहरी क्षेत्र शहडोल में वाहनों को रोककर कोविड-19 का द्वितीय डोज का टीका लगवाया गया। 

इसी प्रकार जिले के समस्त विकास खण्डों में भी अधिकारियों, मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर दस्तक देते हुए, खेत खलिहान, ईटा भट्ठा, दुकानों सहित अन्य स्थानों पर जाकर लोगों को समझाइश देते हुए पात्र व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email:   prakashsdl58@gmail.com,      

drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,

email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.comdrmsnews.vps999@gmail.com 

🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी 

हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।   IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर  कोरोना मुक्त बनाएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह 

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ