संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 मंगलवार 30 नवम्बर 2021
अविवादित नामांतरण के निराकरण में शहडोल संभाग प्रथम, मुख्यमंत्री ने की सराहना
शहडोल DRMS NEWS। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा द्वारा शहडोल संभाग में चलाए जा रहे राजस्व सेवा अभियान की पहल रंग ला रही है। शहडोल संभाग राजस्व प्रकरणों के निराकरण में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।
सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कमिश्नर, कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के दौरान शहडोल संभाग में अविवादित नामांतरण के प्रकरणों में प्रथम स्थान आनेे पर शहडोल संभाग के राजस्व अधिकारियों की सराहना की।
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन मंगलवार 30 नवम्बर 2021
शहडोल संभाग में निरंतर चलेगा राजस्व अभियान- कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के सभी जिलों में राजस्व सेवा अभियान को और अधिक प्रभावी और परिणाममूलक बनाने के लिए शहडोल संभाग में राजस्व सेवा अभियान को निरंतर चलाने के निर्देश दिए है।
कमिश्नर ने कहा है कि, शीघ्र ही शहडोल संभाग के सभी जिलों में राजस्व सेवा अभियान की समीक्षा की जाएगी। राजस्व सेवा अभियान की समीक्षा के लिए कमिश्नर ने जिला स्तर पर तिथियां निर्धारित करने के निर्देश दिए है।
कमिश्नर ने की बोरी बंधान कार्य की समीक्षा-कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने आज शहडोल संभाग के नदी नालों में कराए जा रहे बोरी बंधान कार्य की प्रगति की जानकारी संयुक्त आयुक्त विकास से ली।
इस दौरान कमिश्नर ने निर्देश दिए कि उमरिया जिले के आकाशकोट क्षेत्र में बोरी बंधान कार्य में अपेक्षित प्रगति नही हुई है। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि आकाशकोट क्षेत्र में बोरी बंधान के कार्य प्राथमिकता के साथ कराएं जाएं।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
नागरिकों को शुद्ध एवं स्वच्छ खाद्य उत्पाद मुहैया कराना सुनिश्चित करें- कमिश्नर राजीव शर्मा
कल से होगी दूध और दुग्ध उत्पादों की सघन जांच
शहडोल DRMS NEWS। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के नागरिकों को शुद्ध एवं स्वच्छ खाद्यान्न सामग्री नागरिको को मुहैया हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि शहडोल संभाग में मिलावटी और अस्वच्छ खाद्यान्न सामग्री का विक्रय करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें।
कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कमिश्नर कार्यालय के सभागार में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा कि, नागरिकों को शुद्ध दूध एवं उसके उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी दूध और दूध से बने उत्पादों की सघन जांच करें तथा मिलावटी दूध और दूध से बने उत्पाद बेचने वालों के विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही करें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सरपंच मुदरिया टोला बबलू सिंह ने ग्राम पंचायत के सचिव पर भ्रष्टाचार के लगाए गंभीर अरोप
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह DRMS NEWS। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में शहडोल संभाग के दूर दराज क्षेत्रों से आने वालों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में शहडोल जिले के जयसिंहनगर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मुदरिया टोला के सरपंच बबलू सिंह ने ग्राम पंचायत के सचिव की शिकायत करते हुए कमिश्नर को बताया कि, ग्राम पंचायत के सचिव ने सरपंच बबूल सिंह की फर्जी सील लगाकर तथा फर्जी हस्ताक्षर करके 38 मस्टर रोल ब्हाउचर में हस्ताक्षर किया है।
सचिव द्वारा नाली निर्माण कार्य तथा अन्य निर्माण कार्यों में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं की गई हैै। सरपंच ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर से की गई, किन्तु उन्होंने भी मेरी कोई बात नही सुनी। सरपंच ने बताया कि ग्राम पंचायत मुदरिया टोला का सचिव मेरी बाते नही मानता है।
ग्राम पंचायत मुदरिया टोला के सरपंच की शिकायत पर जांच के लिए कमिश्नर ने भेजा दल
सरपंच ने ग्राम पंचायत मुदरिया टोला के सचिव द्वारा ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कराने
की मांग की। जिस पर कमिश्नर ने संयुक्त आयुक्त विकास को तत्काल ग्राम पंचायत मुदरिया टोला भेजकर सचिव द्वारा कराए गए कार्यों की जांच कर जांच रिपोट तलब की है।
जनसुनवाई में उमरिया जिले के पाली तहसील के ग्राम पंचायत बकेली के राजेन्द्र सिंह ने कमिश्नर को आवेदन करते हुए बताया कि उसकी जमीन में पीएम आवास बनाया जा रहा है इस संबंध में उसने कई बार शिकायत की, किन्तु कोई कार्यवाही नही की जा रही है। जिस पर कमिश्नर ने शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियाें को दिए।
जनसुनवाई में शहडोल जिले के बकहों नगर पंचायत के अविनाश यादव ने आवेदन देकर कमिश्नर को बताया कि, उसे नल कनेक्शन नही दिया जा रहा है, अविनाश यादव की शिकायत पर कमिश्नर ने नगरीय प्रशासन को निर्देश दिए कि अविनाश यादव को नियमानुसार नल कनेक्शन दिया जाए।
जनसुनवाई में अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत कामरान टोला के राम प्रमोद ने आवेदन करते हुए कमिश्नर को बताया कि, तहसील कार्यालय कोतमा के लिपिक कृष्ण लाल धारिया को तत्काल हटाया जाए।
धारिया कई वर्षों से तहसील कार्यालय कोतमा में पदस्थ है तथा उसके द्वारा नागरिकों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है।
श्री प्रमोद की शिकायत पर कमिश्नर ने शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसी प्रकार जनसुनवाई में दूर-दराज से आए अन्य लोगों की भी समस्याओं को सुना और निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, उपायुक्त राजस्व श्रीमती मनीषा पाण्डेय, संयुक्त संचालक शिक्षा सुखदेव मरावी संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन मकबूल खान, अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण विभाग आरएस भील एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
उद्योगों एवं संस्थानों को पूर्व अवधि की सम्मति प्राप्त करने संबंधी सुविधा 30 जून तक
शहडोल विश्वास हलवाई DRMS NEWS। म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय अधिकारी संजीव मेहरा ने जानकारी दी है कि जल (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम 1974 की धारा 25/26 तथा वायु (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम 1981 की धारा 21 के अंतर्गत बोर्ड से बिना सम्मति प्राप्त संचालित उद्योगों एवं संस्थानों के प्रकरणों में नियमितीकरण एवं ‘‘विवाद से विश्वास’’ भावना अंतर्गत उद्योगों एवं संस्थानों को पूर्व अवधि की सम्मति प्राप्त करने संबंधी सुविधा 01 दिसम्बर 2021 से 30 जून 2022 तक प्रदान की गई है।
उन्होंने बताया कि, सुविधा का लाभ लेने हेतु संबंधित उद्योग एवं संस्थान बोर्ड की वेबसाइट लिंक https://xgn.mp.nic.in/ind/
registration_xgn.aspx पर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करते हुए आईडी पासवर्ड प्राप्त कर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
उद्योग एवं संस्थान के उत्पादन प्रारंभ करने का दिनांक स्वघोषित आधार पर मान्य करते हुए शुल्क की गणना की जा सकेगी।
ऐसे उद्योग एवं संस्थान जो शुल्क एक साथ जमा नहीं कर सकते हैं तथा जिनकी सम्मति शुल्क 25 हजार रुपये से अधिक होती है, उद्योग एवं संस्थानों को उक्त राशि 6 समान मासिक किश्तों में जमा करने की सुविधा भी प्रदान की जाती है।
प्रथम किश्त के रूप में जमा राशि से शुल्क उपयुक्तता अवधि हेतु सम्मति दी जा सकेगी व आगामी किश्तों के दौरान नवीनीकरण हेतु आवेदन मान्य करते हुए सम्मति दी जा सकेगी।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,
email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी
हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)
0 टिप्पणियाँ