संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936मंगलवार 16 नवम्बर 2021
कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई
शहडोल DRMS NEWS। कमिश्नर कार्यालय शहडोल में आज साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम आयेाजित हुई। साप्ताहिक जनसुनवाई में शहडोल संभाग के दूर दराज के गांवों से आए लोगों ने उपायुक्त राजस्व श्रीमती मनीषा पाण्डेय के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। उपायुक्त राजस्व श्रीमती मनीषा पाण्डेय ने जनसुनवाई में प्राप्त हुए आवेदनों पर सुनवाई करते हुए आवेदनों का निराकरणे समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन मंगलवार 16 नवम्बर 2021
साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में शिव्म कालोनी शहडोल के बाल्मीक जायसवाल ने नक्शा तरमीम करने हेतु आवेदन करते हुए बताया कि, उन्होंने नक्शा तरमीम कराने के लिए लोक सेवा केन्द्र सोहागपुर में आवेदन किया था लेकिन अभी तक नक्शा तरमीम की कार्यवाही नही की गई है।
उन्होंने नक्शा तरमीम कराने की बात कहीं जिस पर उपायुक्त राजस्व ने नक्शा तरमीम करने हेतु विधिवत अपील करने की बात कही। जनसुनवाई में उमरिया जिले के ग्राम पंचायत मुदरिया के सरपंच ने आवेदन करते हुए बताया कि, ग्राम पंचायत मुदरिया टोला के सचिव द्वारा घोर अनियमितताएं कर उन्हें धमकी दी जा रही है, सरपंच ने सचिव के विरूद्व कार्यवाही करने की बात कहीं।
सरपंच ने बताया कि, ग्राम पंचायत मुदरिया के सचिव द्वारा संबल योजना के हितग्राहियों से, राष्ट्रीय सहायता योजना के हितग्राहियों से पैसों की मांग की जा रही है।
उन्होंने कहा कि, सचिव के विरूद्व उचित कार्यवाही किया जाए, जिस पर उपायुक्त राजस्व ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अनूूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत कोड़ार निवासी लल्ला सिंह ने आवेदन करते हुए बताया कि, ग्राम पंचायत कोड़ार ग्राम रमना पटवारी हल्का कोडार तहसील पुष्पराजगढ, मध्य प्रदेश स्थित 18 किता आराजी प्रार्थी व उसके भाइयों के सहखाते की है।
राजस्व रिकार्ड में उक्त भूमि सुखमत बाई एवं अन्य के नाम दर्ज है जबकि सुखमत बाई की मृत्यु 5-6 वर्ष पूर्व हो चुकी है, जबकि पटवारी के समक्ष कई बार आराजी का नामांतरण व बटंन वारा किये जाने का आवेदन दिया गया किन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई। उन्हेांने नामांतरण एवं बटंनवारा कराने की मांग की, जिस पर उपायुक्त राजस्व ने संबंधित अधिकारी को जांच कर निराकरण करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार जन सुनवाई कार्यक्रम में दनसईया सिंह निवासी कोडार, चौकी सरई थाना बेनीवारी, तहसील पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर, मुन्ना सिंह निवासी राजेन्द्रग्राम जिला अनूपपुर सहित अन्य लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताई। जिस पर उपायुक्त राजस्व ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण आरएस भील, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन मकबूल खान, संयुक्त संचालक शिक्षा सुखदेव मरावी, अधीक्षक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एचएस चौधरी, उपायुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्रीमती उषा सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
वैक्शीनेशन कार्य में किसी प्रकार की उदासीनता एवं कोताही बर्दाश्त नही-प्रभारी कलेक्टर
शहडोल DRMS NEWS। प्रभारी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि वैक्शीनेशन कार्य में किसी प्रकार की उदासीनता एवं कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। सभी सेक्टर अधिकारी अपने निर्धारित सेक्टरों में जाकर वैक्शीनेशन कार्य की पूर्व तैयारियां पूर्ण कराएं तथा वैक्शीनेशन कार्य में गति लाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अपने क्षेत्रांतर्गत अनुभाग एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से चर्चा कर सभी 18 वर्ष से उपर के नागरिकों को टीकाकरण कराएं, इसके लिए ब्लाक स्तरीय एवं ग्राम स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों का सहयोग प्राप्त करते हुए टीकाकरण महाअभियान के पूर्व ड्यू लिस्ट लेकर घर-घर दस्तक देते हुए उनका टीकाकरण कराया जाएं।
वृद्धजन एवं दिव्यांगजन जो टीकाकरण स्थल पर नही आ पाते उनकों आवश्कतानुसार वैक्सीनेशन कराने में सहयोग प्रदान करें । ग्राम पंचायतों के जिन ग्रामों में टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे है, एक दिन पूर्व मुनादी, माइकिंग आदि द्वारा सघन प्रचार-प्रसार किया जाएं।
वैक्शीनेशन महा-अभियान के संबंध में सेक्टर अधिकारियों की हुई बैठक
खेत खलिहानों में किसानो मजदूरों का वैक्शीनेशन स्थल पर पहुंचकर किया जाएं। यह निर्देश प्रभारी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने वैक्शीनेशन महाअभियान 17 नवम्बर के पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने जिला कंट्रोल प्रभारी को निर्देशित किया ब्लॉक बार टीम बनाकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, खंड चिकित्सा अधिकारी आदि से चर्चा करें और सेक्टर में सेक्टर अधिकारियों की उपस्थित एवं ग्राम स्तरीय टीम की उपस्थिति से समय-समय पर अवगत कराएं। साथ ही वैक्शीनेशन का अपडेट से प्रति घण्टें अवगत कराना सुनिश्चित करें। बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने अनुपस्थित रहने वाले सेक्टर अधिकारी जो वर्चुअल माध्यम से भी मीटिंग में शामिल नही हुए है उन्हें नोटिस देने के निर्देश दिए।
प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि राशन के दुकान संचालक तथा सहकारी समिति के प्रबंधक सक्रिय रूप से इस महाअभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। खाद उठाव करने वाले किसानो एवं राशन की दूकानों में राशन लेने वाले हितग्राहियों के टीकाकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त करें और उन्हें टीकाकरण के लिए समझाईस देकर उनका टीकाकरण कराएं। साथ ही पंजी भी संधारित करें।
समन्वय, सहयोग एवं कर्तव्य पराणयता से ही वैक्शीनेश लक्ष्य पूर्ति संभव
बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने कहा सभी अधिकारियों के समन्वय, सहयोग एवं कर्तव्य पराणयता से ही शत-प्रतिशत वैक्शीनेशन लक्ष्य पूर्ति संभव हो सकेगा। इसके लिए मिशन के लिए कार्य करें।
प्रभारी कलेक्टर ने बैठक में सविल सर्जन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल को निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्र शहडोल में पूर्व की भांति सक्रिय सहभागिता निभाते हुए टीकाकरण कराएं। इसके लिए वार्ड प्रभारियों की ड्यूटी लगाते हुए उन्हें निर्देशित करें कि शत-प्रतिशत द्वितीय डोज टीकाकरण से वंचित लोगो का टीकाकरण कराएं।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर नरेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकरी डॉ0 एम.एस. सागर, सिविल सर्जन डॉ0 जी.एस. परिहार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल अमित तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ममता मिश्रा सहित जिले के समस्त सेक्टर अधिकारी एवं वर्चुअल माध्यम से अन्य सेक्टर अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सीईओ जिला पंचायत ने सुनीं लोगों की समस्याएं
जन सुनवाई में लगभग 30 आवेदन हुए प्राप्त
शहडोल DRMS NEWS। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने जनसुनवाई कार्यक्रम में आए हुए लोगों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के विभागीय अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई कार्यक्रम में बाणगंगा मेला मैदान शहडोल कि श्रीमती सरिता सेन ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को बताया कि मेरी आर्थिक स्थिति सही नहीं है और मैं बहुत ही गरीब हूं गरीबी रेखा के नीचे जीवन निर्वहन करती हूं तथा मेरे पति की तबीयत बहुत खराब है तथा मेरी पुत्री की शादी होने वाली है, मेरी स्थिति को देखते हुए मुझे विवाह हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग की, इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने सहायक संचालक सामाजिक न्याय की ओर आवेदन प्रेषित कर आर्थिक सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार सोहागपुर निवासी श्री राम प्रसाद गुप्ता पिता श्री स्वर्गीय आनंद राम गुप्ता ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को बताया कि सुहागपुर में उनका भूमि क्रमांक-136 का नक्शा तरमीम का आदेश हुआ था तथा नक्शे में संशोधन भी हो चुका था। उसके बावजूद तहसीलदार सोहागपुर द्वारा सीमांकन आवेदन नक्शा तरमीम के अभाव में निरस्त किया गया है। जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर को प्रकरण की जांच कर सीमांकन एवं नक्शा तरमीम कराने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार जनसुनवाई कार्यक्रम में लगभग 30 आवेदन प्राप्त हुए जिस से संबंधित विभाग की विभागीय अधिकारियों के पास भेजकर जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पांडेय, सहायक संचालक मत्स्य शिवेंद्र सिंह परिहार, सहायक संचालक उद्यान मदन सिंह परस्ते, तहसीलदार सुहागपुर लवकुश कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
ग्रामों का भ्रमण कर सीईओ जिला पंचायत ने लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति किया जागरूक
शहडोल DRMS NEWS। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह ने जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पैलवाह, करूआताल असवारी, सकरिया भ्रमण के दौरान मैदानी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि, ड्यू लिस्ट लेकर घर-घर दस्तक देते हुए उनका टीकाकरण कराया जाएं व जो वृद्धजन एवं दिव्यांगजन जो टीकाकरण स्थल पर नही आ पाते उनका वैक्सीनेशन कराने में सहयोग प्रदान करें तथा ग्राम पंचायतों में मुनादी, माइकिंग आदि कराकर वैक्सीन के प्रति जागरूक करें और पात्र हितग्राहियों को वैक्सीन लगवाना सुनिश्चित करें।
भ्रमण के दौरान के सीईओ ने वैक्सीनेशन से छूटे हुए पात्र लोगों से चर्चा कर उन्हें वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया तथा समझाइश दी कि, वैक्सीन के दोनों डोज ही कोविड-19 संक्रमण से बचा सकता है और वैक्सीन ही एकमात्र सुरक्षा कवच है, खुद टीका लगवाए एवं परिवार के सदस्यों को भी टीकाकरण करवा कर कोरोना संक्रमण की महामारी से बचें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,
email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी
हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)
0 टिप्पणियाँ