संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 रविवार 7 नवम्बर 2021
ग्राम भोलहरा में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर, लोगों को दी गई कानूनी जानकारी
शहडोल DRMS NEWS। 'आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल द्वारा नालसा की योजनाओं के संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री व्ही ०पी० सिंह के मार्ग दर्शन में विधिक जागरूकता शिविर गत दिवस ग्राम भोलहरा तहसील ब्यौहारी में आयोजित किया गया।
शिविर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जयदीप सिंह ने सुकन्या समृद्धि योजना, गरीबी उन्मूलन योजना, लोकोपयोगी सेवा, वनाधिकार, क्षतिपूर्ति एवं पुनर्वास अधिकार, पंचायत अधिनियम,आदिवासियों के अधिकारों एवं संरक्षण अधिनियम से संबंधित नालसा की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन रविवार 7 नवम्बर 2021
शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर श्रीमती केशकली पटेल ने लोगों को महिला स्वास्थ्य संबंधी योजनाओ के बारे में तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग से श्री हल्दकार द्वारा पाली हाउस, नेट हाउस गुलाब की खेती के बारे में भी जनमानस को जागरूक किया। आयोजित शिविर में राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक श्री रावत द्वारा राजस्व विभाग से संबंधित मामले जिसमे बटांकन, फौती, सीमांकन, नामांतरण के विषय सहित कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में जनपद पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्राम के सरपंच सचिव, पैरालीगल वालंटियर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
पुलिस ने की NdpS Act के तहत कार्यवाही कर 02 आरोपी को किया गिरफ्तार
ब्यौहारी/शहडोल DRMS NEWS। ब्यौहारी क्षेत्रांतर्गत दौरान भ्रमण के मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटर सायकल से मादक पदार्थ सीरफ लेकर ब्यौहारी से जयसिंहनगर तरफ जाने वाले है। मुखबिर सूचना पर तत्काल कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी ब्यौहारी के नेतृत्व में उ0नि0 मोहित लाल, आर0 राजीव सिंह, चित्रांशू शुक्ला हमराह पुलिस स्टाफ के साथ रवाना होकर पोड़ी तिराहा के पास नाकाबंदी किया तो, कुछ समय पश्चात ब्यौहारी तरफ से एक मोटर सायकिल में दो व्यक्ति बैठे आते दिखे, जिन्हें रोककर नाम पता पूछने पर उन्होने अपना नाम दीपक गुप्ता पिता प्यारे लाल गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी अयोध्या बस्ती जयसिंहनगर एवं दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम नागेन्द्र कुशवाहा पिता अशोक कुशवाहा निवासी सोनारन टोला जयसिंहनगर का होना बताया।
तलाशी लेने पर मोटर सायकिल की डिग्गी में एक सफेद रंग की पालीथिन में प्रतिबंधित नशीली दवाई कफ सीरफ 08 नग प्रत्येक 100-100 एम0एल0 की बरामद हुई। जिस पर ब्यौहारी पुलिस द्वारा प्रतिबंधित कफ सीरफ रखने एवं परिवहन करने संबंधी दस्तावेज मांगने पर उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज न होना बताया, जिस पर दोनों आरोपियों के विरूद्व NdpS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत की 11 स्थानों पर कार्यवाही
शहडोल DRMS NEWS। पुलिस अधीक्षक शहडोल अवधेश कुमार गोस्वामी द्वारा शहडोल जिले में नशे व सट्टा/जुआ के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल मुकेश वैश्य के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी बुढार के नेतृत्व में उनि0 एम.पी.अहिरवार, सउनि0 रामेश्वर पाण्डैय, वेद प्रकाश तिवारी, प्रआर0 रामनरेश यादव, हरिकिशोर जाटव बुढार पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर विभिन्न स्थानों में दबिश दी जाकर तास पत्तो से हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलने पर प्रथम फड़ रजवाध से जुआड़ियान 01. कोमल चन्द्रा, 02. अमित शर्मा, 03. गोपत चौधरी, 04 राजकुमार बसोर निवासी बुढार के संयुक्त कब्जे से जुमला रकम 900 रूपये तथा तास के पत्ते, फड़ नं0 02- धनौरा से जुआड़ियान 01. अवध किशोर, 02. कमलेश गुप्ता एवं 03. अनिल नामदेव सभी निवासी बुढार के संयुक्त कब्जे से जुमला रकम 800 रूपये तथा तास के पत्ते विधिवत जप्त किये गये है। सभी आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अमलाई थाना अंतर्गत थाना प्रभारी अमलाई के नेतृत्व में उनि0 उपेन्द्र कुमार त्रिपाठी, प्रआर0 नारेन्द्र सिंह, नवीन कुमार सिंह एवं आर0 गणेश प्रसाद पाण्डेय अमलाई पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर विभिन्न स्थानों में दबिश दी जाकर तास पत्तो से हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलने पर झगरहा से जुआड़ियान 01. अजय दाहिया पिता विजय दाहिया, 02. संजय शुक्ला, 03. शिवकुमार, 04. चिन्टू विश्वकमार्, 05. अभिनाष गुप्ता, 06. सचिन कुमार, 07. आनंद तिवारी, 08. वकीलयादव , 09. ओमप्रकास डोडवानी सभी निवासी अमलाई के संयुक्त कब्जे से जुमला रकम 45,750 रूपये तथा तास के पत्ते विधिवत जप्त किये गये है। सभी आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सोहागपुर थाना क्षेत्रांतर्गत थाना प्रभारी सोहागपुर के नेतृत्व में सउनि0 रामराज पाण्डेय, रामानन्द तिवारी, रजनीश तिवारी एवं प्रआर0 रामनिवास लवकेश शुक्ला, आर0 लक्ष्मी प्रसाद, गंगा प्रसाद, चन्द्रभान सिंह, गजरूप सिंह, कृष्ण कुमार सोहागपुर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर विभिन्न स्थानों में दबिश दी जाकर तास पत्तो से हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलने पर प्रथम फड़ ईमली टोला सोहागपुर से जुआड़ियान 01. नीरज कुसवाहा, 02. सुधीर सोनी, 03. दीपक बर्मन, 04. अभिषेक बर्मन, 05. आकास मिश्रा नि0 सोहागपुर के संयुक्त कब्जे से जुमला रकम 16,400 रूपये तथा तास के पत्ते, फड़ नं0 02- ग्राम चांपा से जुआड़ियान 01. श्रीकान्त गुप्ता, 02. ओम प्रकाश, 03. भवनदास चौकसे नि0 सोहागपुर के संयुक्त कब्जे से जुमला रकम 2120 रूपये तथा तास के पत्ते एवं फड़ नं0 03- ग्राम चांपा से जुआड़ियान 01. बाबू सिंह, 02. राकेश गुप्ता 03. श्याम करण बैगा सभी निवासी चांपा, फड़ नं0 04- चांपा से जुआड़ियान 01. राहुल गुप्ता, 02. बजरंग चौधरी 03. जमुआ प्रसाद सभी निवासी चांपा के संयुक्त कब्जे से जुमला रकम 1810 रूपये तथा तास के पत्ते, फड़ नं0 05- ग्राम चांपा से जुआड़ियान 01. मोनू चौधरी 02. मनोज चौधरी, 03. श्याम सिंह सभी निवासी चांपा सोहागपुर के संयुक्त कब्जे से जुमला रकम 1500 रूपये तथा तास के पत्ते विधिवत जप्त किये गये है। सभी आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व मे उनि0 सुभाष दुबे, सउनि0 राकेश बागरी, कामता पयासी, प्र0आर0 दिनेश केवट, बिलाल खांन, आर0 रामराज लोधी पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों में दबिश दी जाकर तास पत्तों से हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलने पर प्रथम फड़ कल्याणपुर से जुआड़ियान 01. मिथुन कुशवाहा पिता मोतीलाल कुशवाहा उम्र 34 वर्ष, 02. रामू दाहिया पिता गोला दाहिया उम्र 60 वर्ष, 03. सुनील कुशवाहा पिता राजू कुशवाहा उम्र 19 वर्ष तीनो निवासी कल्याणपुर शहडोल के संयुक्त कब्जे से जुमला रकम 530 रूपये तथा तास के पत्ते, फड़ नं0 02- मुड़ना नदी के पास कल्याणपुर से जुआड़ियान 01.रवि यादव पिता अनिल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम नरवार, 02. शिव कुमार यादव पिता अंजनी यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम नरवार, 03. दीपक कुशवाहा पिता शोभनाथ कुशवाहा उम्र 27 वर्ष निवासी कल्याणपुर शहडोल, 04. पिन्टू गुप्ता निवासी कल्याणपुर के संयुक्त कब्जे से जुमला रकम 3150 रूपये तथा तास के पत्ते एवं फड़ नं0 03- ग्राम कल्याणपुर से जुआड़ियान 01. राजू चौधरी पिता महेश चौधरी उम्र 37 वर्ष निवासी चाका, 02. निखिल पाण्डेय पिता सुधाकर पाण्डेय उम्र 27 वर्ष निवासी खोल खम्हरा, 03. अनिल गुप्ता निवासी कल्याणपुर के संयुक्त कब्जे से जुमला रकम 3400 रूपये तथा तास के पत्ते विधिवत जप्त किये गये है। सभी आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। ।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कोतवाली पुलिस ने की आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाहीे
शहडोल DRMS NEWS। थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सरई घाट में स्कूल के पास में केशव चौधरी पिता भगवान दास चौधरी उम्र 32 वर्ष निवासी सरई घाट का आते जाते लोंगों को धारदार चाकू दिखाकर डरा धमका रहा है। जिसे प्र0आर0 दिनेश प्रसाद केवट ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से एक अद्द लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा हथियार रखने संबंधी वैध अनुज्ञप्ति मांगने पर आरोपी ने कोई दस्तावेज पेश नहीं किया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कायर्वाही की गई।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत 11 लीटर कच्ची महुआ शराब की जब्त
शहडोल DRMS NEWS। थाना सोहागपुर क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर स0उ0नि0 रामराज पाण्डेय सोहागपुर पुलिस ने सोहागपुर में दबिश देकर आरोपिया रामशरण कोल की पत्नी निवासी सोहागपुर के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कायर्वाही की गई है।
थाना गोहपारू क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर प्र0आर0 राजवेन्द्र सिंह गोहपारू पुलिस ने ककरौंध में दबिश देकर आरोपी अमित प्रजापति पिता कोदूलाल उम्र 34 वर्ष निवासी ककरौंध के कब्जे से 05 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 500 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कायर्वाही की गई है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,
email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी
हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)
0 टिप्पणियाँ