DRMS NEWS

DRMS NEWS

आत्मनिर्भरता की राह पर मध्य प्रदेश के बढ़ते कदम

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936 रविवार 31 अक्टूबर  2021

प्यारे प्रदेश वासियों…, आप सभी को मध्य प्रदेश के 66 वें स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं : शिवराज सिंह चौहान

शहडोल Drms News। सच में आज का दिन पूरे प्रदेश वासियों के लिए प्रसन्नता का दिन है, हर तरफ उल्लास का माहौल है। आज से 65 वर्ष पहले देश के ह्दय स्थल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश की स्थापना हुई थी। मध्य प्रदेश ने इतने वर्षों में कई पड़ाव देखे हैं। कभी बीमारू राज्य कहे जाने वाले इस प्रदेश ने पिछले 15 वर्षों में विकास की करवट ली है। तभी से हमने समृद्ध और स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। उन्हीं की संकल्पना के अनुरूप हमने आत्मनिर्भर मध्य-प्रदेश की परिकल्पना की। हमारा लक्ष्य वर्ष 2023 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का है। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज  DRMS NEWS  (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  रविवार 31 अक्टूबर  2021

देखा जाए तो मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का बीज हमने आज से 15 वर्ष पहले ही रोपित कर दिया था। मैंने 15 वर्ष पूर्व जब पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, उस समय मध्य प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोज़गार इन सभी सुविधाओं की प्रदेश में कमी थी। 

मैंने अपने जीवन का हर पल प्रदेश के विकास और लोगों के उत्थान के लिए समर्पित किया है। मैंने हर समय यह कोशिश की है कि मध्य प्रदेश की एक अलग पहचान पूरे देश में बने। पिछले डेढ़ दशक में प्रदेश में हुए सकारात्मक बदलाव व अधोसंरचना के निर्माण का हर नागरिक साक्षी है। 

आज मुझे इस बात का गर्व है कि आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से हम प्रदेश को बीमारू से विकासशील और विकासशील से आत्मनिर्भर की ओर अग्रसर करने में सफल हुए हैं।

सबसे पहले हमने सभी वर्गों से जुड़े लोगों की पंचायतें मुख्यमंत्री निवास पर बुलाईं और उनकी समस्याओं को करीब से समझा। चर्चा कर हर समस्या के अनुरूप योजनाएं शुरू कीं। महिलाओं को आत्मसम्मान और गरिमा प्रदान की। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण, मेधावी विद्यार्थी योजना, लाड़ली लक्ष्मी, कन्या विवाह, संबल जैसी योजनाएं लागू कीं।

हमने प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्‍मान के लिये योजनाएं बनाईं। बेटी के जन्म से लेकर संपूर्ण जीवन के साथ उनके सुखद जीवन की व्यवस्था की। महिलाओं के संपोषण और सुरक्षा पर काम किया। महिलाओं को स्व-सहायता समूह से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया। आज मेरे प्रदेश में 3 लाख से अधिक महिला स्व-सहायता समूह कार्य कर रहे हैं, इनमें 38 लाख 10 हजार महिलायें जुड़ी हुई हैं और आत्मनिर्भर हो रही हैं। 

हमने उनके द्वारा तैयार किए गये उत्पादों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की समुचित व्यवस्था की है। इनको इस वित्‍तीय वर्ष में 2550 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्‍ध कराया जायेगा, जिसमें 600 करोड़ रुपये का ऋण उन्‍हें प्रदान किया जा चुका है। 

अन्नदाता की खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए निरंतर प्रयास किये गये हैं। पहले उन्हें 18 प्रतिशत पर मिलने वाले ऋण को घटा कर 0 प्रतिशत पर उपलब्ध कराया। हमने कोरोना के संकटकालीन समय में भी एक लाख 49 हजार 670 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खातों में डाली। 

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी ने किसानों को पूरा सम्‍मान देते हुए किसानों के खाते में प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये किसान सम्‍मान निधि के देने प्रारंभ किये। इसमें हमने किसान कल्‍याण योजना के माध्‍यम से 4 हजार रुपये प्रतिवर्ष जोड़कर कुल 10 हजार रुपये प्रति वर्ष की राशि देना प्रारंभ की है। इसके अंतर्गत प्रदेश के 74 लाख 50 हजार किसानों को वर्ष 2020-2021 एवं 2021-2022 में मिलाकर लगभग 4500 करोड़ रुपये दिये हैं।

हमनें प्रदेश में गरीबों के कल्‍याण को सर्वोच्‍च प्राथमिकता दी है। प्रदेश के 6 लाख 20 हजार शहरी एवं ग्रामीण पथ व्‍यवसायियों को 10-10 हजार रुपये का ब्‍याज मुक्‍त ऋण उनकी आज़ीविका के लिये दिया है। इन पथ व्‍यवसायियों के खातों में कोरोना काल में भी एक-एक हजार की आर्थिक सहायता अलग से दी गई है।

प्रदेश में 2 करोड़ 55 लाख से अधिक नागरिकों 

के आयुष्‍मान कार्ड बन चुके

प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये हमने अनेक कार्य किये हैं। आज प्रदेश के हर जिले में प्राथमिक और शासकीय चिकित्सा केंद्रों का जाल बिछा हुआ है। जहां लोगों को समय पर उपचार मिल रहा है। प्रदेश में आयुष्‍मान भारत योजना के अंतर्गत गरीबों को नि:शुल्‍क इलाज उपलब्‍ध कराया जा रहा है। 

इस योजना में प्रदेश में 2 करोड़ 55 लाख से अधिक नागरिकों के आयुष्‍मान कार्ड बन चुके हैं। यह कार्ड बनाने में मध्‍यप्रदेश पूरे देश में पहले स्‍थान पर है। आज प्रदेश में 20 मेडिकल कॉलेज स्‍थापित हो चुके हैं। जननी एक्‍सप्रेस एवं नि:शुल्‍क 108 सुविधा ने लाखों लोगों के प्राणों की रक्षा की है। 

प्रदेश में अब तक 7 करोड़ कोविड वैक्‍सीन 

की डोज लगायी जा चुकी

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जनभागीदारी मॉडल के माध्‍यम से प्रभावी नियंत्रण किया। इस मॉडल से मिले सुखद परिणामों का नतीजा है कि अन्य राज्यों ने भी जनभागीदारी मॉडल को अपनाया। प्रदेश में अब तक 7 करोड़ कोविड वैक्‍सीन की डोज लगायी जा चुकी हैं जिसके कारण संभावित तीसरी लहर के खतरे को कम करने में कामयाब हुए हैं।

हमने जब प्रदेश का दायित्व संभाला तब कभी-कभी बिजली आती थी, अब प्रदेश के हर कोने में 24 घंटे बिजली उपलब्ध है। किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर बिजली मिल रही है। यही नहीं सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश देश में अग्रणी है। 

प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने का काम किया। सड़कों की प्राथमिकता तय करने और तकनीकी आधारित स्थिति के आंकलन के लिए रोड ऐसेट मैनेजमेंट सिस्टम की स्थापना की। नागरिकों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिले इसके लिए देश में पहली बार मध्य प्रदेश ने लोक सेवा गारंटी योजना शुरू की। सुशासन लाने के लिए स्थापित मध्य प्रदेश लोक सेवा गारंटी से मिले सुखद परिणामों के बाद अन्य राज्यों ने भी इस मॉडल को अपनाया।

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना भी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश के बेटा-बेटियों को गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए हमने मध्यप्रदेश में 9200 सीएम राइज स्कूल शुरू करने का निर्णय लिया। प्रदेश के प्रमुख मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की सीटों को बढ़ाए जाने का फैसला किया। 

प्रदेश के युवाओं को रोज़गार देने की दिशा में भी हमने अनेक कदम उठाये हैं। प्रदेश में उद्योगों में वर्ष 2019-20 की तुलना में वर्ष 2021 में 40 प्रतिशत अधिक रोज़गार सृजित हुये हैं। पिछले 17 महीने में 880 नई औद्योगिक इकाई प्रारंभ हुई हैं जिनमें 16 हजार 700 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश हुआ है तथा 47 हजार से अधिक लोगों को रोज़गार प्राप्‍त हुआ है। इसी प्रकार से प्रदेश में 1 हजार 893, सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यम प्रारंभ हुए हैं, जिनमें 40 हजार लोगों को रोज़गार मिला है। प्रदेश में 13 नये क्‍लस्‍टर प्रारंभ होंगे, जिनमें लगभग 25 हजार लोगों को रोज़गार प्राप्‍त होगा। 

रोजगार सेतु पोर्टल के माध्यम से युवाओं एवं श्रमिकों के लिये रोज़गार की समुचित व्यवस्था की गयी है। युवाओं के पास स्वयं का अपना रोज़गार हो इसके लिए हम उनको मुख्यमंत्री स्व-रोज़गार के माध्यम से स्‍व-रोज़गार प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के माध्यम से युवा आज नौकरी देने की स्थिति में पहुंच गए हैं। इन सभी प्रयासों से तथा जनभागीदारी से हमारा प्रयास है कि हम जल्द ही मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनायें।

दीपावली का त्यौहार नजदीक है। हमें त्यौहार मनाना है लेकिन पूरी सावधानी के साथ क्योंकि कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। मेरी आप सभी प्रदेशवासियों से अपील है कि आप सभी पूरी सुरक्षा के साथ रोशनी के इस त्यौहार को मनाएं। आप सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनायें।

मैं आशा करता हूं कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के स्वप्न को साकार करने के लिए आपका प्रेम और विश्वास मुझे आगे भी उसी तरह प्राप्त होता रहेगा, जिस तरह से अब तक प्राप्त हुआ है। आइये हम सब मिलकर स्वर्णिम, समृद्ध और आत्‍मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाएं। आप सभी को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर एक बार फिर बधाई और शुभकामनाएं।

   सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

नालसा की योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

शहडोल Drms News। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं  प्राधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री व्ही.पी. सिंह के मागदर्शन में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अनूप कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में ए.डी.आर सेन्टर शहडोल  में नालसा की योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सचिव श्री त्रिपाठी ने बताया कि इस योजना के तहत जिले के सभी डाकघरों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जोड़ा जाकर विभिन्न कानूनों के तहत उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए निशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाएगी। अब आम लोगों को पोस्ट ऑफिस के सहयोग से भी निःशुल्क विधिक सहायता मिल सकेगी ताकि वे जरूरतमंद का सही मार्गदर्शन कर उसकी सहायता कर सके।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत डाकघरों के कर्मचारियों को पूर्व मुद्रित एड्रेस के लिफाफे व विधिक सहायता के आवेदन पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध करवाये गये है ताकि जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए आवेदन पत्र की पूर्ति करवाकर इस कार्यालय में भिजवाया जा सके। 

उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य डाकसेवकों व विभाग के अन्य कर्मचारियों को कानूनी सेवाओं, कानूनी सेवाओं के अधिकारियों द्वारा दी जाने वाली सेवा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों, विधिक सहायता के लिए पात्र श्रेणी, मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जागरूक व संवेदनशील बनाया है।

डाक विभाग के कर्मचारियों द्वारा विधिक सहायता से संबंधित नालसा लीगल सर्विस एप डाउनलोड करवाया गया ताकि वे आमजन को ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रदान की जाने वाली निशुल्क विधिक सहायता के संबंध में आवेदन करवा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डाक विभाग के पर्यवेक्षक दीपक पाटिल, निरीक्षक तरूण मीणा (शहडोल पूर्व क्षेत्र), पोस्ट मास्टर प्र.ज. शक्ती जौहरी, ब्रांच पोस्ट मास्टर, सहा. ब्रांच पोस्ट मास्टर एवं पैरालीगल वालेंन्टियर उपस्थित रहे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

विधिक सेवा योजना के संबंध जमुई में आयोजित हुआ जागरूकता शिविर

शहडोल Drms News। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल द्वारा ’नालसा की असंगठित क्षेत्र के श्रमिको के लिये विधिक सेवा योजना’ के संबंध में प्रधान एवं जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री व्ही.पी. सिंह के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन शनिवार को ग्राम जमुई तहसील सोहागपुर में आयोजित किया गया। 

शिविर में विधिक जागरुकता दल ने नालसा की संचालित श्रमिक कल्याणकारी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए श्रमिकों को विधिक जानकारी दी। आयोजित शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री प्रदीप सिंह ने बताया कि श्रमिक समाज के लिये एक बहुमूल्य कड़ी है, जिनकी उपेक्षा से व्यक्ति के जीवन से जुडे बहुत से महत्वपूर्ण कार्य संपन्न नहीं हो सकते है।

किन्तु समाज की इस कड़ी पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जाता इसलिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली की ओर से श्रमिकों के कल्याण के लिए कल्याणकारी योजना का संचालन किया जा रहा है ताकि श्रमिकों को उनके अधिकारों एवं मिलने वाले लाभों से अवगत करवाया जा सके। 

आयोजित शिविर में श्रमिकों को नालसा से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि असंगठित क्षेत्रों के श्रमिक, खनन क्षेत्रों में रोजगार जनित बीमारियों जैसे सिलीकोसिस,एसबेस्टोसिस, टीबी आदि से पीड़ित श्रमिकों के इलाज के लिए रिहाब की ओर से श्रमिकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। ताकि वह अपनी बीमारियों का उपचार करवा सके। 

शिविर में समाजिक न्याय एवं कल्याण विभाग, महिला बाल विकास विभाग, जनपद पंचायत विभाग, सहित अन्य विभाग, पैरालीगल वालेंटियर्स एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

नालसा की योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

शहडोल Drms News।

- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं  प्राधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री व्ही.पी. सिंह के मागदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अनूप कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में ए.डी.आर सेन्टर शहडोल  में नालसा की योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सचिव श्री त्रिपाठी ने बताया कि इस योजना के तहत जिले के सभी डाकघरों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जोड़ा जाकर विभिन्न कानूनों के तहत उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए निशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाएगी। अब आम लोगों को पोस्ट ऑफिस के सहयोग से भी निःशुल्क विधिक सहायता मिल सकेगी ताकि वे जरूरतमंद का सही मार्गदर्शन कर उसकी सहायता कर सके।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत डाकघरों के कर्मचारियों को पूर्व मुद्रित एड्रेस के लिफाफे व विधिक सहायता के आवेदन पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध करवाये गये है ताकि जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए आवेदन पत्र की पूर्ति करवाकर इस कार्यालय में भिजवाया जा सके। 

उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य डाकसेवकों व विभाग के अन्य कर्मचारियों को कानूनी सेवाओं, कानूनी सेवाओं के अधिकारियों द्वारा दी जाने वाली सेवा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों, विधिक सहायता के लिए पात्र श्रेणी, मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जागरूक व संवेदनशील बनाया है।

डाक विभाग के कर्मचारियों द्वारा विधिक सहायता से संबंधित नालसा लीगल सर्विस एप डाउनलोड करवाया गया ताकि वे आमजन को ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रदान की जाने वाली निशुल्क विधिक सहायता के संबंध में आवेदन करवा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डाक विभाग के पर्यवेक्षक दीपक पाटिल, निरीक्षक तरूण मीणा (शहडोल पूर्व क्षेत्र), पोस्ट मास्टर प्र.ज. शक्ती जौहरी, ब्रांच पोस्ट मास्टर, सहा. ब्रांच पोस्ट मास्टर एवं पैरालीगल वालेंन्टियर उपस्थित रहे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

स्थापना दिवस के अवसर पर  रंगारंग कार्यक्रम  

जिला स्तरीय कार्यक्रम मानस भवन शहडोल में

शहडोल 31 अक्टूबर 2021- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य  ने आदेश जारी कर कहा है कि राज्य शासन  से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार 1 नवंबर 2021 को मध्यप्रदेश की स्थापना दिवस के अवसर पर आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश मनाए जाने का निर्णय लिया गया है इस परिपेक्ष में शहडोल  जिले में जिला स्तरीय स्थापना दिवस समारोह का आयोजन 1 नवंबर 2021 को शाम 4:00 बजे से मानस भवन में आयोजित किया गया है एवं जिला स्तर पर गांधी चौराहा, जय स्तंभ चौराहा में बड़ी स्क्रीन लगाकर सायंकालीन राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण आम जनता को दिखाए जाने के निर्देश दिए हैं। 

उन्होंने जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपा गया है। जिसमें  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एमएस सागर को कार्यस्थल पर माइक सेनेटाइजर की व्यवस्था, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह को आमंत्रण कार्ड वितरण, जिला शिक्षा अधिकारी रणमत सिंह,  रंजीत सिंह सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग,  मदन त्रिपाठी जिला परियोजना समन्वयक एवं विवेक पांडे जन अभियान परिषद को प्रभात फेरी, रैली, छात्रों को साय कालीन संस्कृति कार्यक्रम के आयोजन की व्यवस्था, श्रीमती अरुणिमा सिंह उच्चतर माध्यमिक शिक्षक एमएलबी शहडोल को मंच संचालन, अमित तिवारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई कार्यक्रम का प्रचार प्रसार, पानी टैंकर आदि की व्यवस्था तथा जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्री कमलेश टंडेकर को दायित्व सौंपा गया है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

विधिक सेवा योजना के संबंध जमुई में आयोजित हुआ जागरूकता शिविर

शहडोल 31 अक्टूबर 2021- आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल द्वारा ’नालसा की असंगठित क्षेत्र के श्रमिको के लिये विधिक सेवा योजना’ के संबंध में प्रधान एवं जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री व्ही.पी. सिंह के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन शनिवार को ग्राम जमुई तहसील सोहागपुर में आयोजित किया गया। 

शिविर में विधिक जागरुकता दल ने नालसा की संचालित श्रमिक कल्याणकारी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए श्रमिकों को विधिक जानकारी दी। आयोजित शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि श्रमिक समाज के लिये एक बहुमूल्य कड़ी है, जिनकी उपेक्षा से व्यक्ति के जीवन से जुड़े बहुत से महत्वपूर्ण कार्य संपन्न नहीं हो सकते है। 

किन्तु समाज की इस कड़ी पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जाता इसलिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली की ओर से श्रमिकों के कल्याण के लिए कल्याणकारी योजना का संचालन किया जा रहा है ताकि श्रमिकों को उनके अधिकारों एवं मिलने वाले लाभों से अवगत करवाया जा सके। 

 आयोजित शिविर में श्रमिकों को नालसा से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि असंगठित क्षेत्रों के श्रमिक, खनन क्षेत्रों में रोजगार जनित बीमारियों जैसे सिलीकोसिस,एसबेस्टोसिस, टीबी आदि से पीड़ित श्रमिकों के इलाज के लिए रिहाब की ओर से श्रमिकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। ताकि वह अपनी बीमारियों का उपचार करवा सके। 

शिविर में समाजिक न्याय एवं कल्याण विभाग, महिला बाल विकास विभाग, जनपद पंचायत विभाग, सहित अन्य विभाग, पैरालीगल वालेंटियर्स एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होंगे रंगारंग कार्यक्रम, जिला स्तरीय कार्यक्रम मानस भवन शहडोल में

शहडोल 31 अक्टूबर 2021- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य  ने आदेश जारी कर कहा है कि राज्य शासन  से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार 1 नवंबर 2021 को मध्यप्रदेश की स्थापना दिवस के अवसर पर आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश मनाए जाने का निर्णय लिया गया है इस परिपेक्ष में शहडोल  जिले में जिला स्तरीय स्थापना दिवस समारोह का आयोजन 1 नवंबर 2021 को शाम 4:00 बजे से मानस भवन में आयोजित किया गया है एवं जिला स्तर पर गांधी चौराहा, जय स्तंभ चौराहा में बड़ी स्क्रीन लगाकर सायकालीन राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण आम जनता को दिखाए जाने के निर्देश दिए हैं। 

उन्होंने जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपा गया है। जिसमें  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एमएस सागर को कार्यस्थल पर मास्क सेनेटाइजर की व्यवस्था, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह को आमंत्रण कार्ड वितरण, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रणमत सिंह,  रंजीत सिंह सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग,श्री मदन त्रिपाठी जिला परियोजना समन्वयक एवं  विवेक पांडे जन अभियान परिषद को प्रभात फेरी, रैली, छात्रों को साय कालीन संस्कृति कार्यक्रम के आयोजन की व्यवस्था, श्रीमती अरुणिमा सिंह उच्चतर माध्यमिक शिक्षक एमएलबी शहडोल को मंच संचालन, अमित तिवारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई कार्यक्रम का प्रचार प्रसार, पानी टैंकर आदि की व्यवस्था तथा जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्री कमलेश टंडेकर को दायित्व सौंपा गया है।

 सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर  कोरोना मुक्त बनाएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज(Drms News) 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ