संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 मंगलवार 21 दिसम्बर 2021
कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष में हुआ ईव्हीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन
शहडोल DRMS NEWS। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 शहडोल जिले के लिए मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक महेन्द्र सिंह भिलाला तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष शहडोल में हुआ प्रथम रेंडमाइजेशन ।
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnewss.online)
परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन मंगलवार 21 दिसम्बर 2021
यह रेंडमाइजेशन जिले में होने वाले त्रिस्तरीय आम निर्वाचन 2021-22 के प्रथम चरण जो 06 जनवरी 2022 को होगा जिसके अंतर्गत जनपद पंचायत सोहागपुर में पंचायत आम निर्वाचन के लिए हुआ है।
रेंडमाइजेशन के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा, डीआईसी विवेक महावर, जी.के. पांडे, संजय खरे एवं स्वप्निल जैन सहित अन्य निर्वाचन से जुड़े अधिकारी एवं विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद
वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
जिला पंचायत वार्डों हेतु प्राप्त आवेदनों की कलेक्टर ने की समीक्षा
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह DRMS NEWS। जिले में त्रिस्तरीय आम निर्वाचन 2021-22 के प्रथम चरण 6 जनवरी 2022 को जनपद पंचायत सोहागपुर में होने वाले वार्ड क्रमांक 7 से 12, वार्ड 14 एवं 15 हेतु कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने कलेक्टर कार्यालय में समीक्षा की।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं रिटर्निंग ऑफिसर सोहागपुर नरेंद्र सिंह धुर्वे, अधीक्षक भू-अभिलेख प्रदीप मोगरे एवं श्री रजनीश मिश्रा, महेश सोनी, बद्री प्रसाद पांडेय, आनंद मिश्रा एवं विजय वर्मा उपस्थित थे।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद
वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कर्तव्य निष्ठा से किया गया कार्य हमेशा सफलता
दिलाता है - अपर कलेक्टर
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह DRMS NEWS। अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर कहा कि कर्तव्य निष्ठा से किया गया कार्य हमेशा सफलता दिलाता है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन समय में करें।
अपर कलेक्टर ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए उप संचालक कृषि को निर्देशित किया कि अत्यधिक ठंड होने के कारण रबी की फसलों को शीतलहर से काफी नुकसान होने की संभावना है जिस कारण पाला से फसलों को कैसे बचाना है, इसकी किसानों को जानकारी प्रदान करें।
बैठक में अपर कलेक्टर ने खाद, उर्वरक एवं बीज के उपलब्धता की समीक्षा करते हुए जिला आपूर्ति नियंत्रक को निर्देशित किया कि जिले में खाद, उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आनी चाहिए तथा किसानों को समय पर सहकारी समिति की दूकानो में खाद, उर्वरक एवं बीज मुहैया होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिले के समस्त उपार्जन केंद्रों में किसानों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं जैसे- शुद्ध पेयजल, बैठक की व्यवस्था, कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए मास्क एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था होनी चाहिए।
बैठक में अपर कलेक्टर ने कोविड-19 वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को वैक्सीनेशन हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अधिकारियों के समन्वय, सहयोग एवं प्रयास से जिला आज 90% से ऊपर वैक्सीनेशन का द्वितीय डोज लगाने में सफल हुआ है।
अपर कलेक्टर ने की विभिन्न विभागों की संयुक्त समीक्षा
इस दौरान अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 22 दिसंबर 2021 को होने वाले वैक्सीनेशन महाअभियान में सभी अधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और सहयोग की भावना से करें।
सभी अधिकारियों ने अपने सेक्टर में समय से पहुंचकर इस बार वैक्सीनेशन में जो लोग छूट गए हैं, उन्हें घर-घर दस्तक देकर वैक्सीनेशन करवाएं तथा जिले को जल्द से जल्द शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हेतु अग्रेषित करें।
बैठक में अपर कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, समाधान ऑनलाइन तथा लोकायुक्त में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जिला अधिकारी खुद रूचि लेकर विभिन्न प्रकरणों की संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराएं तथा कोई भी प्रकरण अनअटेंडेंट न रहें।
बैठक में अपर कलेक्टर ने मत्स्य, सहकारिता, जनजाति कार्य विभाग, शिक्षा सहित अन्य विभागों की समीक्षा की तथा उन्हें दिशा-निर्देश प्रदान किया।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पांडेय, उप संचालक कृषि आर.पी. झारिया, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग रणजीत सिंह, सहायक संचालक मत्स्य शिवेंद्र सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत निर्देशक शर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ० अंशुमन सोनारे एवं नोडल अधिकारी डॉ० पुनीत श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद
वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल के कार्य कारणी समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों का
किया गया अनुमोदन
शहडोल विश्वास हलवाई DRMS NEWS। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की अध्यक्षता में कमिश्नर कार्यालय के सभागार में मेडिकल काॅलेज शहडोल के कार्यकारणी समिति की 6 वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ. मिलिंद शिरालकर सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहें।
वाटर कूलर, फोटोकापी मशीन, मल्टी फंक्शन प्रिंटर की खरीदी के प्रस्तावों को मिली स्वीकृत
बैठक में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल के लिए 20 नग वाटर कूलर, 5 नग फोटोकापी मशीन, 20 नग मल्टीफंक्शन प्रिंटर खरीदी के प्रस्तावों को समिति द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। वहीं चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल में ओपीडी काउण्टर, फार्मेसी एवं अन्य स्थानों पर एल्युमीनियम पार्टीशन, एल्युमीनियम डोर संबंधी कार्य, ओपीडी के विभिन्न कक्षों में नल कनेक्शन एवं साथ में सिंक लगवाये जाने का कार्य एवं ओपीडी के प्रवेश द्वार पर चैनल गेट लगवाये जाने के लगभग 51.71 लाख रूपये की राशि के प्रस्ताव अनुमोदनार्थ प्रस्तुत किये गए, जिस पर समिति ने चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से अनुमोदन किया।
बैठक में मेडिकल काॅलेज परिसर में स्थिति तालाब का जीर्णाेधार कार्य, सीएसआर मद अथवा डीएमएफ मद से कराये जाने के प्रस्तावों को भी स्वीकृत दी गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022 एवं वित्तीय वर्ष 2022-23 में मेडिकल काॅलेज के स्वशासी मद से होने वाले आय व्यय के बजट प्रस्तावों का भी अनुमोदन सर्वसम्मति से किया गया वही वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वशासी मद से किये गए व्यय की कार्याेंत्तर स्वीकृत भी प्रदान की गई।
बैठक में कमिश्नर ने कहा कि मेडिकल काॅलेज शहडोल में संसाधन बढाने के उददेश्य से मेडिकल काॅलेज के आय के श्रोतों को बढाने के प्रयास किये जाएं। कमिश्नर ने सुझाव देते हुए कहा कि मेडिकल काॅलेज की आय बढ़ाने के लिए मेडिकल काॅलेज परिसर में विज्ञापन लगाने की स:शुल्क अनुमति प्रदान की जाए।
मेडिकल कालेज शहडोल के संसाधन बढ़ाने
के लिए नवाचार किये जाएं
इसी प्रकार मेडिकल काॅलेज परिसर में स्टेशनरी की सामग्री, बैग, किताबें आदि विक्रय करने के लिए स्टाॅल लगाए जाएं। चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल की ब्रांडिंग करने के लिए टी-शर्ट, कैप, बैग, बेल्ट आदि भी विद्यार्थियों को सस्ते दरों पर मुहैया कराया जाए। कमिश्नर ने सुझाव देते हुए कहा कि इससे चिकित्सा महाविद्यालय के संसाधनों में वृद्वि होगी।
बैठक में मेडिकल काॅलेज शहडोल में कराये जा रहे निर्माण कार्याें की समीक्षा के दौरान बताया गया कि निर्माण एजेंसी, पीआईयू द्वारा मेडिकल काॅलेज में स्वीकृत निर्माण कार्याें को समय सीमा में पूर्ण नही कराया जा रहा है जिस पर कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने निर्देश दिए कि लंबित निर्माण कार्याें को प्राथमिकता के साथ आगामी 15 दिवसों में पूर्ण कराया जाए।
बैठक में अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई तथा अनुमोदन किया गया। बैठक में अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण विभाग आर एस भील, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ एमएम सागर, कार्यकारणी के सदस्य डाॅ. के.एस.सी बोस, डाॅ0 नागेन्द्र सिंह, डाॅ. विक्रांत कबीर पंथी सहित कार्यकारणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहें।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद
वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
आम नागरिकों से सौम्यता पूर्ण व्यवहार करें- कमिश्नर
शहडोल विश्वास हलवाई DRMS NEWS। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने आज मेडिकल काॅलेज शहडोल की कार्यकारणी समिति की बैठक को सम्बोंधित करते हुए मेडिकल काॅलेज के प्रबंधन से जुड़े चिकित्सकों एवं अधिकारियों से अपील करते हुए कहा है कि वे आम नागरिकों से सौहार्द्र पूर्वक सौम्य व्यवहार करें।
कमिश्नर ने कहा कि, मेडिकल काॅलेज में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण निर्मित होना चाहिए। उन्होंने कहा मेडिकल काॅलेज के प्रबंधन से जुड़े उच्च अधिकारी अपने अधीनस्थों से और चिकित्सकों से शालीन व्यवहार करें तथा शालीनता, सौम्यता और सौहार्द्र की अच्छी मिसाल कायम कर अन्य अधीनस्थ अमले तथा चिकित्सकों को सौम्य और शालीन व्यवहार करने के लिए प्रेरित करें।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद
वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
पाला से फसल सुरक्षा करने के लिए कृषि विभाग ने किसानों को दी समझाइश
शहडोल DRMS NEWS। जिले में शीतलहर का प्रकोप चरम पर है किसानों को अपनी फसल को ठंड एवं पाला से सुरक्षित करने के लिए कृषि विभाग के उप संचालक आरपी झारिया ने एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने किसानों को समझाइष दी है कि रबी की फसलो को शीतलहर पाले से काफी नुकसान होता है।
जब तापक्रम 5 डिग्री से.ग्रे. से कम होने लगता है तब पाला पड़ने की पूर्ण संभाना होती है। हवा का तापमान जमाव बिन्दु से नीचे गिर जाये। दोपहर बाद अचानक हवा चलना बन्द हो जाये तथा आसमान साफ रहे या उस दिन आधी रात से ही हवा रुक जाये तो पाला पड़ने की संभावना अधिक रहती है। रात को विशेषकर तीसरे एवं चैथे प्रहर में पाला पड़ने की संभावना रहती है।
साधारणतया तापमान चाहे कितना ही नीचे चला जाये यदि शीत लहर हवा के रूप में चलती रहे तो कोई नुकसान नहीं होता है। परन्तु यही इसी बीच हवा चलना रुक जाये तथा आसमान साफ हो तो पाला पड़ता है, जो फसलों के लिए नुकसानदायक है।
शीत लहर एवं पाले से फसल की सुरक्षा के उपाय खेतों की सिंचाई जरूरी रू जब भी पाला पड़ने की सम्भावना हो या मौसम पूर्वानुमान विभाग से पाले की चेतावनी दी गई हो तो फसल में हल्की सिंचाई दे देनी चाहिए। जिससे तापमान डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गिरेगा और फसलों को पाले से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है सिंचाई करने से 052 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी हो जाती हैं।
पौधे को ढकें पाले से सबसे अधिक नुकसान नर्सरी में होता है। नर्सरी में पौधों को रात में प्लास्टिक की चादर से ढकने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से प्लास्टिक के अन्दर का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाता है। जिससे सतह का तापमान जमाव बिंदु तक नहीं पहुंच पाता और पौधे पाले से बच जाते हैं। पॉलीथीन की जगह पर पुआल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। पौधों को ढकते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि पौधों का ऽ दक्षिण पूर्वी भाग खुला रहे ताकि पौधों को सुबह व दोपहर को धूप मिलती रहे ।
खेत के पास धुंआ करें अपनी फसल को पाले से बचाने के लिए आप अपने खेत में धुंआ पैदा कर दें, जिससे तापमान जमाव बिंदु तक नहीं गिर पाता और पाले से होने वाली हानि से बचा जा सकता है।
रासायनिक उपचार जिस दिन पाला पड़ने की सम्भवना हों उन दिनों फसलों पर गंधक के तेजाब के 0.1 प्रतिशत घोल का छिड़काव करना चाहिये। इस हेतु एक लीटर गंधक के तेजाब को 1000 लीटर पानी में घोलकर एक हेक्टर क्षेत्र में प्लास्टिक के स्प्रेयर से छिड़कें। ध्यान रखें कि पौधों पर घोल की फुहार अच्छी तरह लगें छिड़काव का असर दो सप्ताह तक रहता है।
यदि इस अवधि के बाद भी शीत लहर व पाले की संभावना बनी रहे तो गंधक के तेजाब को 15 से 15 दिन के अन्तर से दोहराते रहें। उन्होंने कहा है कि सल्फर 90 प्रतिषत ॅक्ळ पाउडर को 3 किलोग्राम 1 एकड़ में छिड़काव करने के बाद सिंचाई करें ।
सल्फर 80ः WdG पाउडर को 40 ग्राम प्रति पम्प (15 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करें।
दीर्घकालिन उपाय फसलों को बचाने के लिये खेत की उत्तरी-पश्चिमी मेड़ों पर तथा बीच-बीच में उचित स्थानों पर वायु अवरोधक पेड़ जैसे शहतूत, शीशम, बबूल, खेजड़ी अरडू एवं जामुन आदि लगा दिये जाये तो पाले और ठण्डी हवा के झोंको से फसल का बचाव हो सकता हैं ।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद
वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
जिला शिक्षा केंद्र शहडोल में साक्षरता कार्यक्रम को लेकर हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक
शहडोल DRMS NEWS। शहडोल जिले में साक्षरता कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक गत दिवस कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के मार्ग दर्शन एवं निर्देशन तथा जिला परियोजना समन्वयक मदन त्रिपाठी की उपस्थिति में जिला शिक्षा केंद्र शहडोल में संपन्न हुई।
बैठक में जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्रीमती सावित्री सोनी द्वारा बताया गया कि प्रदेश में साक्षरता दर बढ़ाने निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ना लिखना अभियान चलाया जाएगा, जिसमें 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यस्क जो औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाये हैं और औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने की उम्र पार कर चुके हैं उन असाक्षरों के चिन्हाकन के बाद साक्षरता कक्षाएं संचालित की जाएगी।
जिले को साक्षर बनाने हेतु चलाया जा रहा
पढ़ना लिखना अभियान
बैठक में पढ़ना लिखना अभियान की तैयारी के लिए समस्त बी आर सी सी एवं बी ए सी को निर्देश दिए गए की 15 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के असाक्षरों का चिन्हांकन करावें एवं असाक्षरों को पढ़ाने के लिए अक्षर साथियों का चयन करावें साथ ही यह भी निर्देश दिये गाये कि सभी ग्राम वार्ड पंचायत बसाहट का सर्वे करावें।
कोई भी निरक्षर व्यक्ति छूट न पाये इस कार्य को करने के लिए बी.एसी, सी.ए.सी प्रधानाध्यापक, शिक्षक, एन.एस.एस, एन.सी.सी के छात्र, महिला बाल विकास की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन के स्व.सहायता समूह, डाइट के प्रथम व द्वितीय वर्ष के डी.एड के क्षात्राध्यापक, एन,जी,ओं, रोटरीक्लन आदि से सहयोग लिया जा सकता हैं।
बैठक में जिला परियोजना समन्वयक द्वारा सर्वे कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर संचालन किये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही यह भी बताया गया की पढ़ना लिखना अभियान की बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा मार्च 2022 के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी।
बैठक में वी डी पाठक सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी कार्य शहडोल समस्त बी.आर.सी, सी, बी.ए.सी, आजीविका मिशन के डी.पी.एम, विष्णुकांत विश्वकर्मा एवं राजेश पाण्डे, जन अभियान के रविंद्र शुक्ला, कल्याणी वेलफेयर एन.जी.ओ, की संचालिका श्रीमती कल्याणी वाजवेयी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद
वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,
email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी
हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)
0 टिप्पणियाँ