DRMS NEWS

DRMS NEWS

जिला आपदा प्रबंधन समिति की हुई बैठक

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 रविवार 26 दिसम्बर  2021

कोरोना प्रोटोकाल का अक्षरसः पालन कराएं, कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सभी स्वास्थ्य सुविधाएं रखे चुस्त-दुरुस्त- प्रभारी मंत्री 

शहडोल DRMS NEWS। मध्य प्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राज्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राम खेलावन पटेल ने आज कोरोना की संभावित तीसरी लहर व ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को दृष्टिगत रखते हुए जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में अधिकारियों एवं आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बैठक ली।

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnewss.online

परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  रविवार 26 दिसम्बर  2021

बाहर से आने वाले वक्तियों का कराएं कोरोना टेस्ट

बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी व्यक्ति अन्य राज्यों या दूरवर्ती जिलों से आ रहे है उनका कोरोना टेस्ट कराए व व्यक्तियों का कोविड़-19 वैक्सीन का प्रमाण पत्र आवश्यक रूप से चेक करे। 

उन्होंने कहा कि कोरोना टेस्टिंग रेल्वे स्टेशन, बस स्टेंण्ड सहित अन्य आवश्यक स्थानों पर कराना सुनिश्चित करें तथा कोरोना रिपोट पॉजिटिव आने पर उन्हें तत्काल चिन्हित कर क्वारंटाइन में रखे। 

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में कोविड-19 के नियमों जैसे मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजर या साबनु से बार-बार हाथ धोए तथा शासन के निर्देशों का अक्षरसः पालन करें। 

जिला आपदा प्रबंधन समिति की हुई बैठक 

उन्होंने कहा कि जिन्हें कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हो व्यापारी उसे ही सामग्री प्रदान करें तथा व्यापारी अपने-अपने दुकानों के सामनें दो गज की दूरी पर गोला बनाए तथा विद्यालय 50 प्रतिशत के खोले जाएं। 

प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर को निर्देशित किया कि जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज का भ्रमण कर ऑक्सीजन प्लांट, वैंटीलेटर, बेड्स सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेना सुनिश्चित करें। 

बैठक में प्रभारी मंत्री ने डीन मेडिकल कॉलेज को निर्देशित किया कि मेडिकल कॉलेज शहडोल में कोरोना संक्रमित आने वाले मरीजों को समुचित उपचार कराए तथा उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े यह भी सुनिश्चित करें।

जिले को बनाए स्वच्छ एवं सुंदर

प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा कि शहडोल जिले को  स्वच्छ एवं सुदंर बनाने के लिए स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन के रूप में अपना कर जिले को स्वच्छ एवं सुंदर बनाएं ताकि देश एवं प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर सकें।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ0 मिलिंद शिलारकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे, सीएमएचओ डॉ एमएस सागर, सिविल सर्जन डॉ जी एस परिहार, समाज सेवी कमल प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह, संतोष लोहानी, सूर्यकांत निराला, चंद्रेश द्विवेदी, पद्म खेमका सहित अन्य समाज सेवी व पत्रकारगण उपस्थित थें।

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

बालिका संप्रेक्षण गृह में मनाया गया क्रिसमस डे

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह DRMS NEWS। बालिका संप्रेक्षण गृह शहडोल में बालिकाओं के साथ  शनिवार को क्रिसमस डे मनाया गया। इस अवसर पर बालिका संप्रेक्षण गृह की अधीक्षिका श्रीमती संजीता भगत ने बालिकाओं को कहा की क्रिसमस का त्योहार प्रेम, सद्भाव, शांति और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि  क्रिसमस डे यीशु मसीह के जन्मदिन को याद करने के लिए  मनाया जाता है। 

इस अवसर पर श्रीमती प्रीति नामदेव सदस्य किशोर न्याय बोर्ड श्रीमती भारती शुक्ला सदस्य बाल कल्याण समिति श्रीमती कल्याणी बाजपेई पीएलबी काउंसलर, श्रीमती राखी शर्मा, श्रीमती तरन्नुम खान, श्रीमती ज्योति सिंह, समाज सेविका, श्रीमती रेखा धुर्वे उपमंडल अभियंता, भारत संचार निगम लिमिटेड, डॉ निशा चतुर्वेदी, डॉ दिव्या मांडवी सहित अन्य समाज सेविका उपस्थित रही।

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

युवा मोर्चा के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती के परिपेक्ष्य में सुशासन दिवस पर  हुआ संभाग स्तरीय युवा सम्मेलन 

शहडोल DRMS NEWS। भारत-रत्न से विभूषित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती के परिपेक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य प्रदेश के आवाहन पर संभाग के तीनों जिलों का संभाग स्तरीय युवा सम्मेलन शहडोल में "26 दिसम्बर" रविवार को युवा मोर्चा के तत्वाधान में दोपहर 02:00 बजे मानस भवन ऑडिटोरियम नगर पालिका परिषद शहडोल में आयोजित किया गया।

मंचाशीन प्रभारी मंत्री राम खेलावन पटेल, उर्मिला कटारे, कमल प्रताप सिंह,  युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी, सिल्लू रजक, संजू प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र सिंह मीनू,  संतोष लोहानी, सुशील सिंघल, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक मृगेंद्र सिंह, शुक्ला ज्ञानेंद्र शुक्ला आतिथ्यों का माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।

संभाग स्तरीय युवा सम्मेलन को आतिथ्य प्रभारी मंत्री राम खेलावन पटेल,  भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह  के अलावा अन्य लोगों ने संबोधित कर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेई के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत के ग्रामीण क्षेत्रों को शहर तथा मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए श्री अटल जी ने प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अटल ज्योति योजना के अलावा जनहित में अभियान चलाया जिसका आज हमें लाभ मिल रहा है और विकास के मुख्य धारा से लोगों को जोड़ने का काम किया है। 

कृषि वैज्ञानिक मृगेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने सीमांत किसानों के लिए की योजनाएं बनाई और उसे लागू किया जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है।

सुशील सिंघल चार्टर एकाउंटेंट ने युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में विभिन्न बदलाओं के साथ सभी को रोजगार के नये अवसर मिले और सभी की निवेश में भागीदारी हो इसके लिए उनके कार्यकाल में जन नायक श्री अटल बिहारी बाजपेई जी ने लागू कर नये आयाम स्थापित किए हैं, जो आज हमें दिखाई देता है।

कार्यक्रम के अंत में मंच में विराजमान प्रभारी मंत्री राम खेलावन पटेल एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे सहित आतिथ्यओं को युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी व उमारिया तथा अनूपपुर युवा मोर्चा अध्यक्ष ने स्मृति चिन्ह, साल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिले के पालक मंत्री रामखेलावन पटेल,भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिया त्रिपाठी अनूपपुर उमरिया युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, संतोष लोहानी, देवेंद्र शुक्ला (लकी), मीनू सिंह, शीतल पोद्दार, सूर्यकांत निराला, ज्ञानेन्द्र शुक्ला, ओमजी मिश्रा, रवि राठौर, सिल्लू रजक, विनय केवट, अनूपपुर व उमारिया के युवा मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों सहित, राहुल द्विवेदी, आशीष तिवारी, आशीष गुप्ता, अतुल तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

भाजपा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया 

शहडोल DRMS NEWS। भारतीय जनता पार्टी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर को पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी शहडोल द्वारा 25 दिसंबर (सुशासन दिवस) के अवसर पर जिले के सभी मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अटल जी की जयंती पर जिले के सभी मंडलों में आयोजित हुए कार्यक्रम 

सुशासन दिवस के कार्यक्रम शहडोल भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में 25 दिसम्बर को जिले के सभी मंडलों में आयोजित किए गए, कार्यक्रमों के सफलता

पूर्वक संचालन के लिए जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के द्वारा जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह को कार्यक्रम संयोजक जबकि जिला मंत्री पुष्पेंद्र पटेल एवं जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव को कार्यक्रम का सह संयोजक बनाया गया था, जिनकी देखरेख एवं मार्गदर्शन में जिले के सभी 15 मंडलों में कार्यक्रमों को मंडल एवं बूथ स्तर पर आयोजित किया गया।

जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने चर्चा में बताया कि सुशासन दिवस के अवसर पर जिले के सभी मंडलों में अटल जी के छाया चित्र पर पुष्पांजलि के उपरांत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें चौपाल के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर व्यापक चर्चा, अटल जी की कविताओं पर आधारित कवि सम्मेलन, चिकित्सालयों में फल वितरण, कोविड काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं समाज सेवियों का सम्मान आदि कार्यक्रम प्रमुख रूप से आयोजित किए गए।

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

खिलाड़ी अपनी खेल भावना के साथ खेलकर देश एवं प्रदेश का नाम करें रोशन- प्रभारी मंत्री

शहडोल विश्वास हलवाई DRMS NEWS। शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि, ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नही है। आवश्यकता इस बात की है कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें उचित खेल के अवसर मुहैया कराएं। 

उन्होंने कहा है कि, धनपुरी में अन्तर्राज्यीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता आयेाजित कर इस नगर के लोगों ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का  अच्छा अवसर दिया है मै इसकी सराहना करता हूं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन की भी मंशा है कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर प्रदेश का नाम रोशन करें। 

स्वर्गीय कैलाश सारंग स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 

का हुआ समापन

प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल धनपुरी में आयोजित स्वर्गीय कैलाश सारंग स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह को सम्बोंधित कर रहे थें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन खेलों को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है भोपाल में सर्व सुविधायुक्त स्टेडियम बनाने के प्रयास किये जा रहे है यह स्टेडियम सभी सुविधाओं से युक्त होगा। इस अवसर पर खिलाड़ियों को पुरूस्कार भी वितरित किये।

इस अवसर पर वितिन राणा, विशाल खण्डेलवाल,  श्रवण मिश्रा, प्रियम त्रिपाठी, सूर्यकांत निराला, बलमीत खनूजा, हनुमान खण्डेलवाल, सहित अन्य समाजसेवी एवं दर्शक उपस्थित रहें।

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email:   prakashsdl58@gmail.com,      

drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,

email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.comdrmsnews.vps999@gmail.com 

🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी 

हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।   IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर  कोरोना मुक्त बनाएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह 

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ