संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 शनिवार 4 दिसम्बर 2021
ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक लगाएं,
पंचायतों से भ्रष्टाचार समाप्त होना चाहिए, अन्यथा की जाएगी सख्त कार्यवाही : कमिश्नर राजीव शर्मा
शहडोल DRMS NEWS। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक लगाए।
कमिश्नर ने चेतावनी देते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने पर संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाएगी।
ग्रामीण विकास के कार्याें में ईमानदारी,
पारदर्शिता और सुचिता लाएं
कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने यह निर्देश 03 दिसम्बर 2021 को कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागर में आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा कि, जिला पंचायतों, जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में पूरी पारदर्शिता, सुचिता होनी चाहिए।
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन शनिवार 4 दिसम्बर 2021
गरीब और जरूरतमंद लोगों के जीवन
में खुशहाली लाएं
कमिश्नर ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के पास बहुत अधिकार है वे इन अधिकारों का उपयोग गरीब और कमजोर तबके के लोगों को आर्थिक एवं सामाजिक कल्याण के लिए करें, गरीब और जरूरतमंद लोगों को रोजगार मुहैया कराकर उन्हें कुपोषण से बचाएं, गरीबों के जीवन में खुशहाली लाएं।
कमिश्नर ने निर्देश दिए कि जिन्हें रोजगार की भीषण जरूरत है उन्हें सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ रोजगार मुहैया कराए। कमिश्नर ने कहा कि जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का लक्ष्य गांवों के लोगों के जीवन में खुशहाली लाना है।
कमिश्नर ने निर्देश दिए कि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जरूरतमंद लोगों को रोजगार दें मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं, बेघर और जरूरतमंद लोगों को आवास भी मुहैया कराए।
कमिश्नर ने निर्देश दिए कि, आम लोगों में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं जनपद पंचायत के अमले के प्रति अच्छी सोच नही रहती है।
कमिश्नर ने कहा कि, इसमें बदलाव होना चाहिए, लोगों में जनपद पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति अच्छी सोच और प्रशंसा का भाव होना चाहिए। कमिश्नर ने कहा कि जनपद पंचायतें और ग्राम पंचायतें भ्रष्टाचार से मुक्त हो और जरूरतमंद लोगों को जनपद पंचायत और ग्राम पंचायतों के माध्यम से योजनाओं का लाभ मिले ऐसे सभी अधिकारियों के प्रयास होना चाहिए।
बैठक में कमिश्नर ने तालाब जीर्णाेधार कार्यक्रम, स्टाफ डेमों में कड़ी शटर लगाने की प्रगति की समीक्षा, चबूतरा निर्माण, ग्रामीण क्रीड़ांगन निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सभी तालाबों में मत्स्य बीज प्राथमिकता के साथ डलवाएं- कमिश्नर राजीव शर्मा
शहडोल DRMS NEWS। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा के दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे उनके क्षेत्र के सभी तालाबों में मत्स्य बीज डलवाएं। कमिश्नर ने 03 दिसम्बर 2021 को निर्देश दिए है कि, कोई भी तालाब बिना मत्स्य बीज के नही रहना चाहिए सभी तालाबों में मत्स्य पालन होना चाहिए।
कमिश्नर ने सहायक संचालक मत्स्य पालन को भी निर्देश दिए है कि वे सभी तालाबों का निरीक्षण करें तथा जिन तालाबों में मछली का बीज नही डाला गया है ऐसे तालाबों को चिन्हित कर मछली का बीज डलवाना सुनिश्चित करें।
किसानों को सिघाडे़ की खेती के लिए
करे प्रोत्साहित
कमिश्नर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि तालाबों में सिंघाड़े की खेती और कमल की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें।
कमिश्नर ने निर्देश दिए कि, मत्स्य पालन की गतिविधियों एवं सिघाडें के खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सरपंचों एवं सचिवों की बैठकों में इन योजनाओं की जानकारी दी जाए।
सिंघाड़े और कमल की खेती के लिए शहडोल संभाग के किसानों को मिलेगा अनुदान
कमिश्नर ने निर्देश दिए कि किसानों तक यह संदेश जाना चाहिए कि शहडोल संभाग के किसानों को सिंघाड़े और कमल की खेती के लिए अनुदान भी मुहैया कराया जा रहा है।
कमिश्नर ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि, उन्होंने जिन किसानों का चयन सिंघाड़े और कमल की खेती के लिए किया है उसकी सूची तथा सिंघाड़े की खेती के लिए शासन द्वारा किये गए प्रावधानों की जानकारी तत्काल जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को मुहैया कराएं।
कमिश्नर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी तालाबों में मत्स्य पालन, सिंघाड़े की खेती हो इसकी जिम्मेदारी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की होगी।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
एक जनवरी से प्रारंभ होगा तालाबों के जीर्णाेधार कार्य, कमिश्नर राजीव शर्मा ने निर्देश दिए
शहडोल DRMS NEWS। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने 01 जनवरी 2022 से तालाब के जीर्णाेधार के कार्य तथा नवीन तालाबों का निर्माण प्रारंभ करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए है। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा है कि, तालाबों के जीर्णोधार के कार्याें एवं नवीन तालाबों के निर्माण के लिए कार्य योजना तैयार कर उस पर कार्यवाही की जाए।
कमिश्नर ने शहडोल संभाग के सभी जिलों में स्टाफ डेमों में कड़ी शटर लगाने एवं बोरी बंधान के कार्य की अच्छी प्रगति पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को 03 दिसम्बर 2021 को बधाई देते हुए कहा कि, शहडोल संभाग में यह अच्छा कार्य किया गया है।
उन्होंने कहा कि, जिन स्टाफ डेमों मे अभी भी कड़ी शटर नही लगाए गए है वहां कड़ी शटर लगाए जाएं।
11 जनवरी तक हर ग्राम पंचायत में फुटबाल ग्राउण्ड बनवाने के कमिश्नर ने दिए निर्देश
कमिश्नर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि, सभी ग्राम पंचायतों में एक फुटबाल ग्राउण्ड का निर्माण किया जाए।
उन्होंने कहा कि,सभी ग्राम पंचायतों में 11 जनवरी तक फुटबाल ग्राउण्ड तैयार मिलना चाहिए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश सहित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
फरार आरोपी खिलावन बंसल की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये की ईनाम घोषित
शहडोल DRMS NEWS।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल के अनुसार फरार आरोपी खिलावन बंसल पिता नन्हे लाल बंसल निवासी वार्ड क्रमांक 4 बाणसागर थाना देवलौंद के विरूद्व थाना देवलौंद में अपराध क्रमांक 11/20 धारा 363, 376 ताहि 5(ii)/6 पास्को एक्ट के प्रकरण दर्ज है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु हर संभव प्रयास करने के बावजूद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिस पर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस रेगुलेशन के पैरा क्रमांक-80 बी (1) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए 10 हजार रूपये की इनाम की राशि घोषित की है।
03 दिसम्बर 2021 को जारी आदेश में कहा गया है कि जो फरार आरोपी की सूचना देगा या गिरफ्तारी कराएगा अथवा गिरफ्तारी के लिए विश्वसनीय सूचना देगा, सहयोग करेगा जिसके आधार पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सके उसका नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
समर्थन मूल्य खरीदी हेतु संभाग में बाहर का अनाज रोकने बनाए जांच चौकी- कमिश्नर राजीव शर्मा
शहडोल DRMS NEWS। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए संभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शहडोल संभाग में संभाग के बाहर का अनाज समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु किसी भी स्थिति में नही आना चाहिए इसके लिए जिलों के कलेक्टर सीमाओं पर जांच चौकी बनाए और खरीदी केन्द्रों में अधिकारियों की बदल-बदल कर डियूटी लगाना सुनिश्चित करें।
यदि संभाग में बाहर का अनाज विक्रय हेतु पाया जाता है तो संबंधितों के विरूद्व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत सख्त कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
हर पात्र व्यक्तियों को समय पर राशन सुलभ कराएं
उन्होंने निर्देश दिया है कि हर पात्र हितग्राही को राशन दुकानों से पूरा राशन समय पर मिले यह सुनिश्चित करें अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाएगी।
समय-समय पर हितग्राहियों द्वारा यह जानकारी मिलती रहती है कि, शासन द्वारा निःशुल्क राशन एवं एक रूपये प्रति किलो राशन मे से एक ही राशन कोटेदारों द्वारा दिया जाता है तथा आंवटन एवं उठाव का बहाना कर राशन में हेराफेरी की जाती है।
कमिश्नर ने संभाग के कलेक्टरों को यह भी निर्देश दिये है कि वे समर्थन मूल्य पर विक्रय करने हेतु आने वाले हितग्राहियों के भूमि रकवा का वैरीफिकेशन भी कराएं जिससे उनके द्वारा काला बाजारी या हेराफेरी की संलग्नता भी पकड़ में आ जाए। उन्होंने संभाग में स्थापित निजी गोदामों का भी एक सप्ताह में वैरीफिकेशन कराने के निर्देश दिए है।
कमिश्नर ने खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया है कि संभाग के किसानों को समय पर खाद्य, बीज सुलभ होना चाहिए तथा बीजों की जांच परख कर उनकी गुणवत्ता उपयुक्त हो यह भी सुनिश्चित होनी चाहिए।
कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा 03 दिसम्बर 2021 को शहडोल में खाद्य विभाग की विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि, ट्रांसपोर्टरों की लचर व्यवस्थाएं भी सुधारी जाएं तथा उनके द्वारा समय पर परिवहन के कार्य किये जाए इसके लिए भी जबावदारी से कार्य सुनिश्चित करें।
उन्होंने संभाग के मिलरों को मिलिंग के कार्य गुणवत्तायुक्त समय पर करने के भी निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य सहित खाद्य आपूर्ति विभाग, सहकारिता विभाग, नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अलावा काफी संख्या में मिलर भी उपस्थित थें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
ऑगनवाड़ी एवं शालाओं में नल जल योजना के कार्य तत्काल पूर्ण कराएं- कलेक्टर
शहडोल DRMS NEWS। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में 03 दिसम्बर 2021 को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं नल जल योजना से जुडे़ ठेकेदारों की बैठक लेकर निर्देशित किया है, कि वे जिले के ऑगनवाड़ी केन्द्रों एवं शालाओं में दिसम्बर 2021 तक सभी कार्य हर हालत में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि, जिन जगहों पर विद्युत इत्यादि की अडचनें आ रही है वहां विद्युत विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर पीएचई के क्षेत्रीय अमले समस्याओं का निराकरण कराएं और नल जल योजना को मुर्त रूप देने युद्व स्तर पर कार्य कराना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने ठेकेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि, वे घरों के अंदर सुरक्षित स्थानों में नल जल योजना के तहत टोटी लगवाएं। प्रायः कई स्थानों पर घरों के बाहर टोटियां लगी मिली है जो नियम विरूद्व एवं जल सुरक्षा के विरूद्व है।
कलेक्टर ने सभी ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने एवं समय-सीमा पर कार्य करने के निर्देश देते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अमले को निर्देशित किया कि समय पर गुणवत्तायुक्त कार्य नही करने वालें ठेकेदारों की सूची भी बनाएं जिससे उन्हें ब्लैक लिस्टेड करने की कार्यवाही की जा सकी।
उन्होंने ब्यौहारी के टेक्नो फाइवर इंडस्ट्रीज एजेंसी एवं शहडोल के शक्ति सिंह यादव सहित अन्य कम प्रगति वाले संविदाकारों के ऊपर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा उन्हें समय पर कार्य करने की हिदायद भी दी।
ज्ञात हो कि जल जीवन मिशन के तहत 2022-23 तक सम्पूर्ण जिलों को नल जल योजना के माध्यम से हर घर में नल से जल प्रदाय का लक्ष्य निर्धारित है। जिसके अंतर्गत जिले में 1 अपै्रल 2021 तक 45 हजार 750 घरेलू नल कनेक्शन का कार्य किया जा चुका है।
वर्ष 2021-22 में 20 हजार 425 लक्ष्य के विरूद्व 10 हजार 392 घरेलू नल कनेक्शन का कार्य किया जा चुका है शेष कार्य प्रगति पर है। इसी तरह स्कूलों नल से पेयजल व्यवस्था हेतु 1770 स्कूलों के विरूद्व अभी 1254 स्कूल संस्थाओं में पेयजल व्यवस्था का कार्य किया जा चुका है।
इसी प्रकार 1080 ऑगनवाड़ियों के विरूद्व 490 ऑगनवाड़ियों में पेयजल व्यवस्था का कार्य किया जा चुका है शेष कार्य प्रगति पर है। बैठक में अधीक्षण यंत्री एससी चौधरी, कार्यपालन यंत्री एबी निगम सहित अनुविभागीय अधिकारी एवं इंजीनियर तथा काफी संख्या में संविदाकार उपस्थित थें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,
email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी
हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)
0 टिप्पणियाँ